लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

दीविना कॉमेदिया और यान मार्टल

शॉर्टकट: मतभेद, समानता, समानता गुणांक, संदर्भ

दीविना कॉमेदिया और यान मार्टल के बीच अंतर

दीविना कॉमेदिया vs. यान मार्टल

दांते अपनी पुस्तक डिवाइन कॉमेडी को पकड़े हुए चित्रित डिविना कामेडिया(Divina Commedia) महान इतालवी दार्शनिक, कवि, लेखक दांते एलीगियरी द्वारा लिखित एक महान ग्रंथ है। यह अपने ढंग का अनुपम प्रतीक महाकाव्य है। मनुष्य के 7 सद्गुणों को दो भागों में बांटा गया है। पहले चार ग्रीक समाज के हैं, जिन्हें हम हर समाज पर लागू कर सकते हैं-. यान मार्टल (जन्म २५ जून १९६३) स्पेन में जन्मे कनैडियन लेखक हैं, जिनकी सबसे प्रसिद्ध कृति लाइफ़ ऑफ़ पाई के लिए इन्हें मैन बुकर पुरस्कार मिला है। इनका जन्म सालामांका, स्पेन में हुआ था, लेकिन कोस्टा रीका, फ्रांस, मेक्सिको और कनाडा में पले बढ़े। इन्होंने पोर्ट होप, ऑण्टारिओ के ट्रिनिटी कॉलेज स्कूल में शिक्षा पाई। इस दौरान इन्होंने लेखन का कौशल संवारा। इन्होंने ट्रेंट युनिवर्सिटी से दर्शन की पढ़ाई की और फिर सारा संसार घूमे, विशेषतया ईरान, तुर्की और भारत। इन्होंने१३ महीने भारत में गुजारे और यहाँ मन्दिर, गिरजाघर, मस्जिद और चिड़ियाघर घूमे। इसके बाद इन्होंने २ वर्ष धार्मिक ग्रंथों का अध्ययन किया और समाज से बहिष्कृत लोगों की कहानियाँ पढ़ीं। इन्हें बचपन मे ही पढ़ने का बहुत शौक था, अल्फ़ोंस दौदे की ल पति शोज़ (फ्रांसीसी: Le Petit Chose, छोटी सी चीज़) इन्हें बहुत पसंद थी। यान ने दांते की डिवाइन कॉमेडी को संसार की सबसे प्रभावशाली पुस्तक माना है। यान की पहली कृति सेवन स्टोरीज़ (अंग्रेजी: Seven Stories, सात कहानियाँ) १९९३ में प्रकाशित हुई। २००१ में इन्होंने लाइफ़ ऑफ़ पाई (पाई का जीवन) प्रकाशित की, जिसे वर्ष २००२ का मैन बुकर पुरस्कार मिला। इस पुस्तक को २००३ की कैनेडा रीड्स प्रतियोगिता में चुना गया। यान सास्कातून, सास्काचवान में सप्तम्बर २००३ से एक साल तक एक सार्वजनिक पुस्तकालय में राइटर-इन-रेज़िडेंस रहे। इन्होंने टोरंटो की रॉयल कंज़रवेटरी ऑफ़ म्यूज़िक के कम्पोज़र-इन-रेज़िडेंस ओमार डैनियल के साष मिलकर यू आर वेयर यू आर (तुम जहाँ हो वहीं हो) नामक संगीतमय रचना रची, जिसमें आम दिनों की आम बातचीत को वाक्यों को पिरोया गया है। नवम्बर २००५ में युनिवर्सिटी ऑफ़ सास्काचवान ने इन्हें स्कालर-इन-रेज़िडेंस घोषित किया। इनका अगला उपन्यास बीट्रिस और वर्जिल होलोकास्ट पर आधारित होगा। इसके अलावा ये वाट इज़ स्टीफ़न हार्पर रीडिंग (स्टीफ़न हार्पर क्या पढ़ रहे हैं) नामक प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं, जिसमें ये कनाडा के प्रधान मंत्री को हर दो हफ्ते में एक किताब भेजते हैं, एक छोटे व्याख्यात्मक नोट के साथ। .

दीविना कॉमेदिया और यान मार्टल के बीच समानता

दीविना कॉमेदिया और यान मार्टल आम में एक बात है (यूनियनपीडिया में): दांते एलीगियरी

दांते एलीगियरी

दाँते एलीगियरी (मई/जून १२६५ – १४ सितंबर, १३२१) मध्यकाल के इतालवी कवि थे। ये वर्जिल के बाद इटली के सबसे महान कवि कहे जाते हैं। ये इटली के राष्ट्रकवि भी रहे। उनका सुप्रसिद्ध महाकाव्य डिवाइन कॉमेडिया अपने ढंग का अनुपम प्रतीक महाकाव्य है। इसके अतिरिक्त उनका गीतिकाव्य वीटा न्युओवा, जिसका अर्थ है नया जीवन, अत्यंत मार्मिक कविताओं का एक संग्रह है, जिसमें उन्होंने अपनी प्रेमिका सीट्रिस की प्रेमकथा तथा २३ वर्षों में ही उसके देहावसान पर मार्मिक विरह कथा का वर्णन किया है। इनका जन्म यूरोप में, इटली में हुआ था। ये फ्लोरेंस के नागरिक थे। उनका परिवार प्राचीन था, फिर भी उच्चवर्गीय नहीं था। उनका जन्म उस समय हुआ जब मध्ययुगीन विचारधारा और संस्कृति के पुनरुत्थान का प्रारम्भ हो रहा था। राजनीति के विचारों और कला संबंधी मान्यताओं में भी परिवर्तन हो रहा था। दांते इटली के सर्वश्रेष्ठ कवि माने जाते हैं जिनके संबंध में अंग्रेज़ कवि शेली ने कहा है कि, दांते का काव्य उस सेतु के समान है जो काल की धारा पर बना है और प्राचीन विश्व को आधुनिक विश्व से मिलाता है। दांते ने लैटिन भाषा में ना लिखकर साधारण बोलचाल की इतालवी भाषा में अपना महाकाव्य लिखा मातृभाषा और लोकप्रचलित भाषा को अपनी महान कृतियों से गौरवान्वित किया। यह कार्य तुलसीदास के रामचरितमानस के भाषा में लिखने के समान था। वास्तव में यह समय विश्वभर में लोकभाषा की प्रतिष्ठा के आन्दोलन का समय था। भारत में भी रामानंद, ज्ञानेश्वर, नामदेव, विद्यापति, कबीर, सूर, तुलसीदास, इत्यादि ने इसी प्रकार लोकभाषा में साहित्य रचना का आन्दोलन किया।वास्तव में दांते का यह कार्य युगपरिवर्तन का शंखनाद था। इतालवी भाषा में डिवाइन कॉमेडिया द्वारा दांते का स्थान अमर है। दांते केवल कवि और विचारक ही नहीं थे, वरन वे राजनीतिक नेता और प्रशासक भी थे। उन्होंने फ्लोरेंस राज्य पर शासन भी किया। परन्तु उनके कला और काव्य-शास्त्र संबंधी विचार उनकी कृति दे वल्गरी एलोक्युओ में प्राप्त होते हैं। वे उत्कृष्ट कविता से ही संतुष्ट ना होकर यह भी बताते हैं, कि सर्वोत्कृष्ट कविता किन बातों पर निर्भर करती है। प्रेम जैसे विषयों को और लोकभाषाओं को अपनी रचनाओं में महत्त्व प्रदान करके उन्होंने ग्रीक और लैटिन परम्पराओं के विरुद्ध एक क्रांतिकारी पदान्यास किया। दांते के विचार से परिष्ठित सौष्ठवपूर्ण भाषा, उत्तम अभिव्यंजना शैली तथा उपयुक्त विषयवस्तु का सामंजस्य होने पर ही श्रेष्ठ रचना संभव हो सकती है। इस प्रकार दांते ने सर्वश्रेष्ठ रचना के लिए भद्दे और ग्राम्य शब्दों को छोड़कर लोकभाषा से और शिष्टभाषा से भी उत्तम शब्दों का चयन कर अपने काव्य की रचना की है। दे वल्गरी एलोक्युओ ग्रन्थ की जॉर्ज सेंट्स्बरी ने भूरि-भूरि प्रशंसा की है। दांते के बाद इटली में उतना बड़ा महत्त्वपूर्ण काव्य चिन्तक क्रोचे के पूर्व नहीं हुआ। .

दांते एलीगियरी और दीविना कॉमेदिया · दांते एलीगियरी और यान मार्टल · और देखें »

सूची के ऊपर निम्न सवालों के जवाब

दीविना कॉमेदिया और यान मार्टल के बीच तुलना

दीविना कॉमेदिया 1 संबंध नहीं है और यान मार्टल 23 है। वे आम 1 में है, समानता सूचकांक 4.17% है = 1 / (1 + 23)।

संदर्भ

यह लेख दीविना कॉमेदिया और यान मार्टल के बीच संबंध को दर्शाता है। जानकारी निकाला गया था, जिसमें से एक लेख का उपयोग करने के लिए, कृपया देखें:

अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »