लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

दिल्ली नगर निगम और पूर्व दिल्ली

शॉर्टकट: मतभेद, समानता, समानता गुणांक, संदर्भ

दिल्ली नगर निगम और पूर्व दिल्ली के बीच अंतर

दिल्ली नगर निगम vs. पूर्व दिल्ली

दिल्ली नगर निगम एक शहर व नगर निगम है, जो दिल्ली के कुल नौ जिलों में कार्यरत है। यह दिल्ली में कार्यरत तीन नगर पालिकाओं में से एक है। शेष दो हैं नई दिल्ली नगर पालिका और दिल्ली छावनी बोर्ड। दिल्ली नगर निगम विश्व की सबसे बड़ी नगर पालिका संगठन है, जो कि अनुमानित १३७.८० लाख नागरिकों को नागरिक सेवाएं प्रदान करती है। यह क्षेत्रफ़ल के हिसाब से भी मात्र टोक्यो से ही पीछे है।"- आधिकारिक जालस्थल- हमारे बारे में) नगर निगम १३९७ वर्ग कि॰मी॰ का क्षेत्र देखता है। निगम की स्थापना ७ अप्रैल १९५८ को भारतीय संसद के अधिनियम के अंतर्गत्त की गई थी। तब से ये नगरपालक संस्था अपने संविधान और प्रकार्यों में नगर के नागरिकों हेतु सदा सक्रिय रही है। अधिनियम १९९३ में हुए संशोधन के बाद संस्था के संयोजन, प्रकार्यों, निगम के शासन एवं प्रशासन के मामलों में कई बदलाव आये थे। पूरा एम.सी.डी क्षेत्र १२ मंडलों में बंटा हुआ है।: # सिटी. पूर्वी दिल्ली भारत में दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र का एक प्रशासनिक जिला है। यह पश्चिम में यमुना, उत्तर में उत्तर पूर्व दिल्ली, पूर्व में उत्तर प्रदेश का ग़ाज़ियाबाद ज़िला और दक्षिण में उत्तर प्रदेश का गौतम बुद्ध नगर जिला से घिरा हुआ है। पूर्वी दिल्ली का कुल क्षेत्रफल 64 वर्ग किलोमीटर है। प्रशासकीय रूप से, यह जिला तीन उपमंडल में विभाजित है: गाँधी नगर, प्रीत विहार और विवेक विहार। .

दिल्ली नगर निगम और पूर्व दिल्ली के बीच समानता

दिल्ली नगर निगम और पूर्व दिल्ली आम में 2 बातें हैं (यूनियनपीडिया में): दिल्ली, शाहदरा (दिल्ली)

दिल्ली

दिल्ली (IPA), आधिकारिक तौर पर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली (अंग्रेज़ी: National Capital Territory of Delhi) भारत का एक केंद्र-शासित प्रदेश और महानगर है। इसमें नई दिल्ली सम्मिलित है जो भारत की राजधानी है। दिल्ली राजधानी होने के नाते केंद्र सरकार की तीनों इकाइयों - कार्यपालिका, संसद और न्यायपालिका के मुख्यालय नई दिल्ली और दिल्ली में स्थापित हैं १४८३ वर्ग किलोमीटर में फैला दिल्ली जनसंख्या के तौर पर भारत का दूसरा सबसे बड़ा महानगर है। यहाँ की जनसंख्या लगभग १ करोड़ ७० लाख है। यहाँ बोली जाने वाली मुख्य भाषाएँ हैं: हिन्दी, पंजाबी, उर्दू और अंग्रेज़ी। भारत में दिल्ली का ऐतिहासिक महत्त्व है। इसके दक्षिण पश्चिम में अरावली पहाड़ियां और पूर्व में यमुना नदी है, जिसके किनारे यह बसा है। यह प्राचीन समय में गंगा के मैदान से होकर जाने वाले वाणिज्य पथों के रास्ते में पड़ने वाला मुख्य पड़ाव था। यमुना नदी के किनारे स्थित इस नगर का गौरवशाली पौराणिक इतिहास है। यह भारत का अति प्राचीन नगर है। इसके इतिहास का प्रारम्भ सिन्धु घाटी सभ्यता से जुड़ा हुआ है। हरियाणा के आसपास के क्षेत्रों में हुई खुदाई से इस बात के प्रमाण मिले हैं। महाभारत काल में इसका नाम इन्द्रप्रस्थ था। दिल्ली सल्तनत के उत्थान के साथ ही दिल्ली एक प्रमुख राजनैतिक, सांस्कृतिक एवं वाणिज्यिक शहर के रूप में उभरी। यहाँ कई प्राचीन एवं मध्यकालीन इमारतों तथा उनके अवशेषों को देखा जा सकता हैं। १६३९ में मुगल बादशाह शाहजहाँ ने दिल्ली में ही एक चारदीवारी से घिरे शहर का निर्माण करवाया जो १६७९ से १८५७ तक मुगल साम्राज्य की राजधानी रही। १८वीं एवं १९वीं शताब्दी में ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने लगभग पूरे भारत को अपने कब्जे में ले लिया। इन लोगों ने कोलकाता को अपनी राजधानी बनाया। १९११ में अंग्रेजी सरकार ने फैसला किया कि राजधानी को वापस दिल्ली लाया जाए। इसके लिए पुरानी दिल्ली के दक्षिण में एक नए नगर नई दिल्ली का निर्माण प्रारम्भ हुआ। अंग्रेजों से १९४७ में स्वतंत्रता प्राप्त कर नई दिल्ली को भारत की राजधानी घोषित किया गया। स्वतंत्रता प्राप्ति के पश्चात् दिल्ली में विभिन्न क्षेत्रों से लोगों का प्रवासन हुआ, इससे दिल्ली के स्वरूप में आमूल परिवर्तन हुआ। विभिन्न प्रान्तो, धर्मों एवं जातियों के लोगों के दिल्ली में बसने के कारण दिल्ली का शहरीकरण तो हुआ ही साथ ही यहाँ एक मिश्रित संस्कृति ने भी जन्म लिया। आज दिल्ली भारत का एक प्रमुख राजनैतिक, सांस्कृतिक एवं वाणिज्यिक केन्द्र है। .

दिल्ली और दिल्ली नगर निगम · दिल्ली और पूर्व दिल्ली · और देखें »

शाहदरा (दिल्ली)

शाहदरा दिल्ली के उत्तर पूर्वी दिल्ली जिला का एक उप मंडल है। शाहदरा का पुराना नाम चन्द्रावली गाँव है। शाहदरा दिल्ली मेट्रो की लाइन १ का चौथा स्टेशन है। श्रेणी:दिल्ली के उपमंडल श्रेणी:दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के नगर.

दिल्ली नगर निगम और शाहदरा (दिल्ली) · पूर्व दिल्ली और शाहदरा (दिल्ली) · और देखें »

सूची के ऊपर निम्न सवालों के जवाब

दिल्ली नगर निगम और पूर्व दिल्ली के बीच तुलना

दिल्ली नगर निगम 19 संबंध है और पूर्व दिल्ली 27 है। वे आम 2 में है, समानता सूचकांक 4.35% है = 2 / (19 + 27)।

संदर्भ

यह लेख दिल्ली नगर निगम और पूर्व दिल्ली के बीच संबंध को दर्शाता है। जानकारी निकाला गया था, जिसमें से एक लेख का उपयोग करने के लिए, कृपया देखें:

अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »