लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

दक्षिण अमेरिका और पछुआ पवन

शॉर्टकट: मतभेद, समानता, समानता गुणांक, संदर्भ

दक्षिण अमेरिका और पछुआ पवन के बीच अंतर

दक्षिण अमेरिका vs. पछुआ पवन

दक्षिण अमेरिका (स्पेनी: América del Sur; पुर्तगाली: América do Sul) उत्तर अमेरिका के दक्षिण पूर्व में स्थित पश्चिमी गोलार्द्ध का एक महाद्वीप है। दक्षिणी अमेरिका उत्तर में १३० उत्तरी अक्षांश (गैलिनस अन्तरीप) से दक्षिण में ५६० दक्षिणी अक्षांश (हार्न अन्तरीप) तक एवं पूर्व में ३५० पश्चिमी देशान्तर (रेशिको अन्तरीप) से पश्चिम में ८१० पश्चिमी देशान्तर (पारिना अन्तरीप) तक विस्तृत है। इसके उत्तर में कैरीबियन सागर तथा पनामा नहर, पूर्व तथा उत्तर-पूर्व में अन्ध महासागर, पश्चिम में प्रशान्त महासागर तथा दक्षिण में अण्टार्कटिक महासागर स्थित हैं। भूमध्य रेखा इस महाद्वीप के उत्तरी भाग से एवं मकर रेखा मध्य से गुजरती है जिसके कारण इसका अधिकांश भाग उष्ण कटिबन्ध में पड़ता है। दक्षिणी अमेरिका की उत्तर से दक्षिण लम्बाई लगभग ७,२०० किलोमीटर तथा पश्चिम से पूर्व चौड़ाई ५,१२० किलोमीटर है। विश्व का यह चौथा बड़ा महाद्वीप है, जो आकार में भारत से लगभग ६ गुना बड़ा है। पनामा नहर इसे पनामा भूडमरुमध्य पर उत्तरी अमरीका महाद्वीप से अलग करती है। किंतु पनामा देश उत्तरी अमरीका में आता है। ३२,००० किलोमीटर लम्बे समुद्रतट वाले इस महाद्वीप का समुद्री किनारा सीधा एवं सपाट है, तट पर द्वीप, प्रायद्वीप तथा खाड़ियाँ कम हैं जिससे अच्छे बन्दरगाहों का अभाव है। खनिज तथा प्राकृतिक सम्पदा में धनी यह महाद्वीप गर्म एवं नम जलवायु, पर्वतों, पठारों घने जंगलों तथा मरुस्थलों की उपस्थिति के कारण विकसित नहीं हो सका है। यहाँ विश्व की सबसे लम्बी पर्वत-श्रेणी एण्डीज पर्वतमाला एवं सबसे ऊँची टीटीकाका झील हैं। भूमध्यरेखा के समीप पेरू देश में चिम्बोरेजो तथा कोटोपैक्सी नामक विश्व के सबसे ऊँचे ज्वालामुखी पर्वत हैं जो लगभग ६,०९६ मीटर ऊँचे हैं। अमेजन, ओरीनिको, रियो डि ला प्लाटा यहाँ की प्रमुख नदियाँ हैं। दक्षिण अमेरिका की अन्य नदियाँ ब्राज़ील की साओ फ्रांसिस्को, कोलम्बिया की मैगडालेना तथा अर्जेण्टाइना की रायो कोलोरेडो हैं। इस महाद्वीप में ब्राज़ील, अर्जेंटीना, चिली, उरुग्वे, पैराग्वे, बोलिविया, पेरू, ईक्वाडोर, कोलोंबिया, वेनेज़ुएला, गुयाना (ब्रिटिश, डच, फ्रेंच) और फ़ाकलैंड द्वीप-समूह आदि देश हैं। . पछुआ पवन तथा व्यापारिक पवन ये दोनों गोलाद्धों में उपोष्ण उच्च वायुदाब (३० डिग्री से ३५ डिग्री) कटिबन्धों से उपध्रुवीय निम्न वायुदाब (६० डिग्री से ६५ डिग्री) कटिबन्धों की ओर चलने वाली स्थायी पवन हैं। इनकी पश्चमी दिशा के कारण इन्हे 'पछुवा पवन' (वेस्टर्लीज) कहते हैं। पृथ्वी के दोनों गोलार्धो में उपोष्ण उच्च वायु दाब कटिबंधो से उपध्रुवीय निम्न वायुदाब कटीबंधो की ओर बहने वाली स्थायी हवाओ को इनकी पश्चिम दिशा के कारण पछुआ पवन कहा जाता है| उत्तरी गोलार्ध में ये दक्षिण-पश्चिम से उत्तर -पूर्व की ओर तथा दक्षिणी गोलार्ध में उत्तर - पश्चिम से दक्षिण-पूर्व की ओर बहती है| पछुआ हवाओ का सर्वश्रेष्ठ विकास ४० डिग्री से ६५ डिग्री दक्षिणी अक्षांशों के मध्य पाया जाता है क्योंकि यहाँ जलराशि के विशाल विस्तार के कारण पवनो की गति अपेक्षाकृत तेज तथा दिशा निश्चित होती है | दक्षिणी गोलार्ध में इनकी प्रचंडता के कारण ही ४० से ५० डिग्री दक्षिणी अक्षांश के बीच इन्हें ' चीख़ती चालिस ' ५० डिग्री दक्षिणी अक्षांश के समीपवर्ती इलाको में ' प्रचंड पचासा ' तथा ६० डिग्री दक्षिणी अक्षांश के पास ' चीखती साठा ' कहा जाता है|उत्तरी गोलार्ध में असमान उच्चदाब वाले विशाल स्थल खंड तथा वायुदाब के परिवर्तनशील मौसमी प्रारूप के कारण इस पवन का सामान्य पश्चिमी दिशा से प्रवाह अस्पष्ट हो जाता है | ध्रुवो की ओर इन पवनो की सीमा काफी अस्थिर होती है, जो मौसम एवं अन्य कारणों के अनुसार परिवर्तित होती रहती है। .

दक्षिण अमेरिका और पछुआ पवन के बीच समानता

दक्षिण अमेरिका और पछुआ पवन आम में 0 बातें हैं (यूनियनपीडिया में)।

सूची के ऊपर निम्न सवालों के जवाब

दक्षिण अमेरिका और पछुआ पवन के बीच तुलना

दक्षिण अमेरिका 196 संबंध है और पछुआ पवन 3 है। वे आम 0 में है, समानता सूचकांक 0.00% है = 0 / (196 + 3)।

संदर्भ

यह लेख दक्षिण अमेरिका और पछुआ पवन के बीच संबंध को दर्शाता है। जानकारी निकाला गया था, जिसमें से एक लेख का उपयोग करने के लिए, कृपया देखें:

अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »