लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

द डार्क नाईट (फ़िल्म) और सुपरहीरो फ़िल्म

शॉर्टकट: मतभेद, समानता, समानता गुणांक, संदर्भ

द डार्क नाईट (फ़िल्म) और सुपरहीरो फ़िल्म के बीच अंतर

द डार्क नाईट (फ़िल्म) vs. सुपरहीरो फ़िल्म

द डार्क नाईट (The Dark Night) 2008 की सुपरहीरो प्रधान, अंग्रेजी भाषा की फिल्म हैं जिसमें क्रिस्टोफ़र नोलान ने निर्देशक-निर्माता एवं सह-लेखक काम किया है। डीसी काॅमिक्स के काल्पनिक नायक बैटमैन पर आधारित, नोलान द्वारा बैटमैन फिल्म सिरिज का यह दूसरी भाग है जो 2005 की बैटमैन बिगेन्स का सिक्विल है, जिसमें क्रिश्चियन बेल, माइकल कैन, हेथ लेजर, गैरी ऑल्डमैन, आराॅन एक्हार्ट, मैगी गिलेनहाल, और माॅर्गन फ्रीमैन अभिनय कर रहे हैं। शहर में व्याप्त माफिया के संगठित अपराधियों के उन्मूलन के लिए बैटमैन (बेल), पुलिस लेफ्टिनेंट जेम्स गाॅर्डन (ऑल्डमैन) और नवनिर्वाचित डिस्ट्रिक अटाॅर्नी (वकील अधिवक्ता) हार्वी डेन्ट (एक्हार्ट) इस जंग को जीतने के लिए सर्वस्व दाँव लगा देते हैं। जब तक उनकी यह साझेदारी कारगर साबित होती, माफिया अपने बचाव के लिए बैटमैन का रुख "द जोकर"(लेजर) नाम के एक मास्टरमाइंड और अर्धविक्षिप्त अपराधी के साथ भिड़ा देते हैं, जिसे अब गाॅथम शहर में उसके उपद्रवों द्वारा अराजकता जैसी परिस्थिति फैलने से रोकना हैं। नाॅलान ने फिल्म की कहानी के अधिकांश हिस्से 1940 की 'द जोकर' और 1988 की ग्राफिक नाॅवेल 'द किलिंग जाॅक' और 'द टू-फेस' हार्वे डेन्ट के लिए 1996 की 'द लाॅन्ग हैलोविन' से प्रभावित होकर आपस में पिरोया है। 'द डार्क नाईट' का नाम 1940 के बैटमैन काॅमिक्स (लेखक बिल फिगर) के पहले सिरिज के तौर पर ली गई है। फिल्म 'द डार्क नाईट' के काल्पनिक शहर गाॅथम की रूप सरंचना के लिए शिकागो को मुख्य रूप से चुना गया, अधिकांश भाग युनाइटेड स्टेट, युनाइटेड किंगडम और हाँगकाँग में फिल्माया गया। जोकर की अपियरिंस और कई विहंगम एक्शन दर्श्यों के लिए डायरेक्टर क्रिस्टोफर नाॅलान ने आईमैक्स कैमरों का उपयोग किया हैं। यह फिल्म दिवंगत अभिनेता हिथ लेजर को श्रद्धांजलि दी गई है, जिनका फिल्म के सम्पूर्ण होने के बाद प्रदर्शन होने के छह माह पूर्व जनवरी 22, 2008, को देहांत हो गया। जिसका कारण उनके दैनिक ड्रग के विषैले मिश्रणों को बताया जाता है, मिडिया में इस आकस्मिक खबर का फिल्म दर्शकों पर तत्काल प्रभाव पड़ाl वाॅर्नर ब्रोस. सुपरहीरो फ़िल्म, सुपरहीरो मुवी अथवा सुपरहीरो मोशन पिक्चर (अंग्रेजी; superhero film, superhero movie, or superhero motion picture) वह विषय आधारित फ़िल्म हैं जिनमें एक या उससे कई ज्यादा सुपरहीरो किरदारों के एक्शन पर केंद्रित किया जाता है: यहां तात्पर्य उस अमानवीय एवं विलक्षण शक्तियों वाले किरदार से है जो साधारण मानवों के रूप में रहकर गुप्त तौर से अपनी शक्तियों का उपयोग लोगों के परोपकार या रक्षा करने के लिए करता है। इस तरह की फ़िल्मों में मिसाल के तौर पर एक्शन, काल्पनिक फंतासी और विज्ञान फंतासी जैसे तत्व जोड़े जाते है, जहाँ अपनी पहली फ़िल्म में बतौर एक विशेष किरदार पर उसकी शक्तियों की मूल उद्गम पर केंद्र में रखकर और फ़िल्म का चरम पर उसका किसी बेहद कट्टर दुश्मन या सुपर खलनायक या फिर सुपरविलैन के साथ मुठभेड़ कराया जाता। ज्यादातर सुपरहीरो किसी ना किसी काॅमिक्स से आधारित रहते हैं। हालाँकि, कुछेक फ़िल्म इस मामलों में उलट होती है उदाहरण स्वरूप राॅबोकाॅप सिरिज, द मेट्योर मैन, द इनक्रेडिब्लस, और हैनकाॅक आदि पर्दे की मूल गैर-काॅमिक्स रचनाएँ हैं, जिसकी शुरुआत द ग्रीन हाॅर्नेट से हुई जो मूल तौर पर आकाशवाणी श्रंखला थी और फिर 1960 के दशक में इसे टीवी धारावाहिक के रूप में रूपांतरित किया गया। और इसी दम पर अंडरडाॅग और द पावरपफ गर्ल्स जैसी एनिमेटेड टीवी श्रंखला भी पेश की गई। .

द डार्क नाईट (फ़िल्म) और सुपरहीरो फ़िल्म के बीच समानता

द डार्क नाईट (फ़िल्म) और सुपरहीरो फ़िल्म आम में एक बात है (यूनियनपीडिया में): अंग्रेज़ी भाषा

अंग्रेज़ी भाषा

अंग्रेज़ी भाषा (अंग्रेज़ी: English हिन्दी उच्चारण: इंग्लिश) हिन्द-यूरोपीय भाषा-परिवार में आती है और इस दृष्टि से हिंदी, उर्दू, फ़ारसी आदि के साथ इसका दूर का संबंध बनता है। ये इस परिवार की जर्मनिक शाखा में रखी जाती है। इसे दुनिया की सर्वप्रथम अन्तरराष्ट्रीय भाषा माना जाता है। ये दुनिया के कई देशों की मुख्य राजभाषा है और आज के दौर में कई देशों में (मुख्यतः भूतपूर्व ब्रिटिश उपनिवेशों में) विज्ञान, कम्प्यूटर, साहित्य, राजनीति और उच्च शिक्षा की भी मुख्य भाषा है। अंग्रेज़ी भाषा रोमन लिपि में लिखी जाती है। यह एक पश्चिम जर्मेनिक भाषा है जिसकी उत्पत्ति एंग्लो-सेक्सन इंग्लैंड में हुई थी। संयुक्त राज्य अमेरिका के 19 वीं शताब्दी के पूर्वार्ध और ब्रिटिश साम्राज्य के 18 वीं, 19 वीं और 20 वीं शताब्दी के सैन्य, वैज्ञानिक, राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक प्रभाव के परिणाम स्वरूप यह दुनिया के कई भागों में सामान्य (बोलचाल की) भाषा बन गई है। कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों और राष्ट्रमंडल देशों में बड़े पैमाने पर इसका इस्तेमाल एक द्वितीय भाषा और अधिकारिक भाषा के रूप में होता है। ऐतिहासिक दृष्टि से, अंग्रेजी भाषा की उत्पत्ति ५वीं शताब्दी की शुरुआत से इंग्लैंड में बसने वाले एंग्लो-सेक्सन लोगों द्वारा लायी गयी अनेक बोलियों, जिन्हें अब पुरानी अंग्रेजी कहा जाता है, से हुई है। वाइकिंग हमलावरों की प्राचीन नोर्स भाषा का अंग्रेजी भाषा पर गहरा प्रभाव पड़ा है। नॉर्मन विजय के बाद पुरानी अंग्रेजी का विकास मध्य अंग्रेजी के रूप में हुआ, इसके लिए नॉर्मन शब्दावली और वर्तनी के नियमों का भारी मात्र में उपयोग हुआ। वहां से आधुनिक अंग्रेजी का विकास हुआ और अभी भी इसमें अनेक भाषाओँ से विदेशी शब्दों को अपनाने और साथ ही साथ नए शब्दों को गढ़ने की प्रक्रिया निरंतर जारी है। एक बड़ी मात्र में अंग्रेजी के शब्दों, खासकर तकनीकी शब्दों, का गठन प्राचीन ग्रीक और लैटिन की जड़ों पर आधारित है। .

अंग्रेज़ी भाषा और द डार्क नाईट (फ़िल्म) · अंग्रेज़ी भाषा और सुपरहीरो फ़िल्म · और देखें »

सूची के ऊपर निम्न सवालों के जवाब

द डार्क नाईट (फ़िल्म) और सुपरहीरो फ़िल्म के बीच तुलना

द डार्क नाईट (फ़िल्म) 25 संबंध है और सुपरहीरो फ़िल्म 1 है। वे आम 1 में है, समानता सूचकांक 3.85% है = 1 / (25 + 1)।

संदर्भ

यह लेख द डार्क नाईट (फ़िल्म) और सुपरहीरो फ़िल्म के बीच संबंध को दर्शाता है। जानकारी निकाला गया था, जिसमें से एक लेख का उपयोग करने के लिए, कृपया देखें:

अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »