लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

द गुड, द बैड एंड द अग्ली (1966)

सूची द गुड, द बैड एंड द अग्ली (1966)

द गुड, द बैड एंड द अग्ली (The Good, the Bad and the Ugly, Il buono, il brutto, il cattivo) 1966 की एक इटेलियन/स्पैनिश कालजयी, पश्चिमी स्पेगेटी फिल्म है जिसका निर्देशन सेरिगो लियोन ने किया है और इसमें क्लिंट ईस्टवुड, ली वैन क्लीफ और एली वैलाच ने शीर्ष भूमिकाएं निभायी हैं। इसकी पटकथा एज एवं स्कार्पेली, लुसियानो विन्सेंजोनी और लियोन द्वारा लिखी गयी थी और यह विन्सेंजोनी और लियोन की एक कहानी पर आधारित थी। फिल्म के व्यापक चौड़े परदे वाले चलचित्रण का श्रेय फोटोग्राफी के निर्देशक टोनिनो डेली कोली को जाता है और फिल्म के गाने जो बहुत प्रसिद्ध हुए थे व इसकी विषयवस्तु का परिचय देने वाले मुख्य गाने की संगीत रचना एनियो मौरिकोन द्वारा की गयी थी। यह ए फिस्ट फुल ऑफ डॉलर्स (1964) और फॉर ए फ्यू डॉलर्स मोर (1965) के बाद डॉलर्स त्रिकोण की तीसरी और आखिरी फिल्म थी। फिल्म का कथानक तीन पेशेवर हत्यारों पर केन्द्रित है जो बन्दूक की लड़ाई से फैले कोलाहल, फांसी की सजा, अमेरिकी गृहयुद्ध संघर्ष और जेल शिविरों के हालातों के बीच गड़े हुए संधिबद्ध सोने के खजाने की तलाश में आपस में प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। .

11 संबंधों: डायनामाइट, डीवीडी, दि न्यू यॉर्क टाइम्स, पटकथा, मद्रिद, रॉबर्ट डी नीरो, संयुक्त राज्य, वृत्त चित्र, क्लिंट ईस्टवुड, अमेरिकी डॉलर, अमेरिकी गृहयुद्ध

डायनामाइट

डाइनामाइट एक प्रमुख विस्फोटक है। इसका आविष्कार अल्फ्रेड नोबेल ने किया था। .

नई!!: द गुड, द बैड एंड द अग्ली (1966) और डायनामाइट · और देखें »

डीवीडी

अंकीय चित्रीय चक्रिका या अंचिच (DVD, जिसे डिजिटल वर्सटाइल डिस्क या डिजिटल वीडियो डिस्क) के रूप में भी जाना जाता है, एक ऑप्टिकल डिस्क स्टोरेज मीडिया फॉर्मेट है और इसे 1995 में Sony, Panasonic और Samsung द्वारा विकसित और आविष्कार किया गया। इसका मुख्य उपयोग वीडियो और डेटा का भंडारण करना है। DVD का आकार कॉम्पैक्ट डिस्क (CD) के समान ही होता है, लेकिन ये छह गुना अधिक डेटा भंडारण करते हैं। DVD शब्द के परिवर्तित रूप अक्सर डाटा के डिस्क पर संग्रहण पद्धति को वर्णित करते हैं: DVD-ROM (रीड ओन्ली मेमोरी) में डेटा को सिर्फ पढ़ा जा सकता है, लिखा नहीं जा सकता, DVD-R और DVD+R (रिकॉर्ड योग्य) डेटा को सिर्फ एक बार रिकॉर्ड कर सकते हैं और उसके बाद एक DVD-ROM के रूप में कार्य करते हैं; DVD-RW (री-राइटेबल), DVD+RW और DVD-RAM (रैंडम एक्सेस मेमोरी) डेटा को कई बार रिकॉर्ड कर सकता है और मिटा सकता है। मानक DVD लेज़र द्वारा इस्तमाल तरंग दैर्घ्य 650 nm है; इस प्रकार, प्रकाश का रंग लाल है। DVD-वीडियो और DVD-ऑडियो डिस्क, क्रमशः उचित रूप से संरचित और स्वरूपित वीडियो और ऑडियो सामग्री को संदर्भित करता है। वीडियो सामग्री वाले अंचिच (DVD) सहित, अंचिच (DVD) के अन्य प्रकार को, अंचिच (DVD) डेटा डिस्क कहा जा सकता है। .

नई!!: द गुड, द बैड एंड द अग्ली (1966) और डीवीडी · और देखें »

दि न्यू यॉर्क टाइम्स

दि न्यू यॉर्क टाइम्स अमेरिका का एक दैनिक समाचार पत्र है। .

नई!!: द गुड, द बैड एंड द अग्ली (1966) और दि न्यू यॉर्क टाइम्स · और देखें »

पटकथा

पटकथा किसी फ़िल्म या दूरदर्शन कार्यक्रम के लिए पटकथा लेखक द्वारा लिखा गया कच्चा चिट्ठा होता है। यह मूल रूप से भी लिखा जा सकता है और किसी उपन्यास या कहानी के लिए भी तैयार किया जा सकता है। इसमें संवाद और संवादों के बीच होने वाली घटनाओं व दृश्यों का विस्तृत ब्योरा होता है। इसे अंग्रेजी में स्र्कीनप्ले कहा जाता है। जबतक साहित्य कहानी के विधा में होती है तब तक पटकथा की जरूरत नहीं होती क्योंकि तब वह केवल पठनीय मात्र होती है । किंतु उसे जैसे ही पर्दे पर लाने की कोशिश की जाती है तब इस कहानी में दर्र्श्यात्मक तथ्यों को वास्तविक रूप में दिखाने के लिए पटकथा की जरूरत पडती है। श्रेणी:फ़िल्म श्रेणी:फ़िल्म निर्माण.

नई!!: द गुड, द बैड एंड द अग्ली (1966) और पटकथा · और देखें »

मद्रिद

मद्रिद, स्पेन की राजधानी है। मद्रिद स्पेन के बड़े शहरो में से एक है। स्पेन की राजधानी होने की वजह से सभी सरकारी मुख्यालय, नेता तथा स्पेन के राजा का निवास स्थान भी यही स्थित है। आर्थिक दृष्टि से मद्रिद देश का मत्वपूर्ण तथा मुख्य व्यापारिक केंद्र है। दुनिया की कई बड़ी तथा महत्वपूर्ण संगठनो (कंपनीयो) के कार्यालय यहां स्थित हैं। इसके अतिरिक्त मद्रिद में दुनिया के जाने माने शिक्षण संसथान स्थापित है जैसे रियल अकैडेमिया एस्पानॉला (Real Academia Española)। नाम मद्रिद नाम के पीछे बहुत से कहानियां तथा सिद्धांत छुपे हुए है। मद्रिद की खोज ओच्नो बिअनोर ने की थी और इसे "Metragirta" (मेत्राग्रिता) या "Mantua Carpetana" (मंतुआ कार्पेताना) नाम दिया गया था। कई लोगो का विश्वास है कि इसका मूल नाम "उर्सरिया" था। किन्तु अब ये माना जाता है कि इस शहर नाम BC कि दूसरी शताब्दी से आया है। रोमन साम्राज्य ने मंज़नारेस नदी के तट पर बसने के बाद इसे मत्रिस नाम दिया था। सातवी शताब्दी में इस्लामिक ताकतों ने इबेरियन पेनिन्सुला पर विजय प्राप्त करने के बाद इसका नाम बदल कर मेरिट रख दिया था, जो कि अरबी भाषा के शब्द मायरा से लिया गया था। इतिहास इस शहर का मूल नवी शताब्दी से आया जब मोहम्मद-I ने एक छोटे से महल को बनाने का आदेश जारी किया। ये महल उसी जगह स्थित था जहा आज पलासियो रियल स्थित है। .

नई!!: द गुड, द बैड एंड द अग्ली (1966) और मद्रिद · और देखें »

रॉबर्ट डी नीरो

रॉबर्ट डी नीरो, Jr. (17 अगस्त, 1944 में जन्म) एक अमेरिकी अभिनेता, निर्देशक और निर्माता हैं। डी नीरो ने द गॉडफादर भाग II (1974) के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के रूप में अपना पहला अकादमी पुरस्कार जीता, उसके बाद रेजिंग बुल (1980) के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अकादमी पुरस्कार जीता.

नई!!: द गुड, द बैड एंड द अग्ली (1966) और रॉबर्ट डी नीरो · और देखें »

संयुक्त राज्य

संयुक्त राज्य अमेरिका (United States of America) (यू एस ए), जिसे सामान्यतः संयुक्त राज्य (United States) (यू एस) या अमेरिका कहा जाता हैं, एक देश हैं, जिसमें राज्य, एक फ़ेडरल डिस्ट्रिक्ट, पाँच प्रमुख स्व-शासनीय क्षेत्र, और विभिन्न अधिनस्थ क्षेत्र सम्मिलित हैं। 48 संस्पर्शी राज्य और फ़ेडरल डिस्ट्रिक्ट, कनाडा और मेक्सिको के मध्य, केन्द्रीय उत्तर अमेरिका में हैं। अलास्का राज्य, उत्तर अमेरिका के उत्तर-पश्चिमी भाग में स्थित है, जिसके पूर्व में कनाडा की सीमा एवं पश्चिम मे बेरिंग जलसन्धि रूस से घिरा हुआ है। वहीं हवाई राज्य, मध्य-प्रशान्त में स्थित हैं। अमेरिकी स्व-शासित क्षेत्र प्रशान्त महासागर और कॅरीबीयन सागर में बिखरें हुएँ हैं। 38 लाख वर्ग मील (98 लाख किमी2)"", U.S. Census Bureau, database as of August 2010, excluding the U.S. Minor Outlying Islands.

नई!!: द गुड, द बैड एंड द अग्ली (1966) और संयुक्त राज्य · और देखें »

वृत्त चित्र

किसी वृत्त अर्थात समाचार या सत्य घटना पर आधारित फ़िल्म को वृत्तचित्र (डॉकुमेण्टरी फिल्म) कहते हैं। इसमें कलात्मकता, अभिनय और मनोरंजन के स्थान पर वृत्त के विषय और उद्देश्य पर अधिक ध्यान रखा जाता है। .

नई!!: द गुड, द बैड एंड द अग्ली (1966) और वृत्त चित्र · और देखें »

क्लिंट ईस्टवुड

क्लिंटन "क्लिंट" ईस्टवुड, जूनियर (जन्म 31 मई 1930) एक अमेरिकी अभिनेता, फ़िल्म निर्देशक, फ़िल्म निर्माता और संगीतकार हैं। उन्हें पांच अकादमी पुरस्कार, पांच गोल्डन ग्लोब पुरस्कार, एक स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड पुरस्कार और पांच पीपुल्स च्वाइस अवार्ड प्राप्त हुए हैं, जिनमें फ़ेवरिट ऑल टाइम मोशन पिक्चर स्टार शामिल है। ईस्टवुड को हिंसक एक्शन और वेस्टर्न फ़िल्मों में मुख्य रूप से अपने अलग, नैतिक रूप से अस्पष्ट, नायक-विरोधी भूमिकाओं के लिए जाना जाता है, विशेष रूप से 1960, 1970 और 1980 के दशक के दौरान.

नई!!: द गुड, द बैड एंड द अग्ली (1966) और क्लिंट ईस्टवुड · और देखें »

अमेरिकी डॉलर

एक अमेरिकी डॉलर का नोट अमेरिकी डॉलर संयुक्त राज्य अमेरिका की राष्ट्रीय मुद्रा है। एक डॉलर में सौ सेंट होते हैं। पचास सेंट के सिक्के को आधा डॉलर कहा जाता है। पच्चीस सेंट के सिक्के को क्वार्टर कहते हैं। दस सेंट का सिक्का डाइम कहलाता है और पाँच सेंट के सिक्के को निकॅल कहते हैं। एक सेंट को पैनी के नाम से पुकारा जाता है। डॉलर के नोट १,५,१०,२०,५० और १०० डॉलर में मिलते है। .

नई!!: द गुड, द बैड एंड द अग्ली (1966) और अमेरिकी डॉलर · और देखें »

अमेरिकी गृहयुद्ध

गॅटीस्बर्ग की लड़ाई अमेरिका के संघीय राज्य (यूनियन, नीले रंग में) और अलगाववादी परिसंघीय राज्य (कन्फ़ेडरेसी, ख़ाक़ी रंग में) उत्तरी सैनिक खाइयों में वर्जिनिया में दक्षिणी शहर फ़्रेड्रिक्सबर्ग पर हमला करने से पहले दक्षिणी कन्फ़ेडरेसी की घटती ज़मीन का वार्षिक नक्शा अमेरिकी गृहयुद्ध (अंग्रेजी: American Civil War, अमॅरिकन सिविल वॉर) सन् १८६१ से १८६५ के काल में संयुक्त राज्य अमेरिका के उत्तरी राज्यों और दक्षिणी राज्यों के बीच में लड़ा जाने वाला एक गृहयुद्ध था जिसमें उत्तरी राज्य विजयी हुए। इस युद्ध में उत्तरी राज्य अमेरिका की संघीय एकता बनाए रखना चाहते थे और पूरे देश से दास प्रथा हटाना चाहते थे। अमेरिकी इतिहास में इस पक्ष को औपचारिक रूप से 'यूनियन' (Union यानि संघीय) कहा जाता है और अनौपचारिक रूप से 'यैन्की' (Yankee) कहा जाता है। दक्षिणी राज्य अमेरिका से अलग होकर 'परिसंघीय राज्य अमेरिका' (Confederate States of America, कन्फ़ेडरेट स्टेट्स ऑफ़ अमॅरिका) नाम का एक नया राष्ट्र बनाना चाहते थे जिसमें यूरोपीय मूल के श्वेत वर्णीय (गोरे) लोगों को अफ्रीकी मूल के कृष्ण वर्णीय (काले) लोगों को गुलाम बनाकर ख़रीदने-बेचने का अधिकार हो। दक्षिणी पक्ष को औपचारिक रूप से 'कन्फ़ेडरेसी' (Confederacy यानि परिसंघीय) और अनौपचारिक रूप से 'रेबेल' (Rebel, रॅबॅल, यानि विद्रोही) या 'डिक्सी' (Dixie) कहा जाता है।, Donald J. Meyers, Algora Publishing, 2005, ISBN 978-0-87586-358-0 इस युद्ध में ६ लाख से अधिक अमेरिकी सैनिक मारे गए (सही संख्या ६,२०,०००) अनुमानित की गई है।, Therese Shea, The Rosen Publishing Group, 2005, ISBN 978-1-4042-0415-7,...

नई!!: द गुड, द बैड एंड द अग्ली (1966) और अमेरिकी गृहयुद्ध · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »