लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

द कॉमेडी ऑफ एरर्स

सूची द कॉमेडी ऑफ एरर्स

प्रदर्शन का पोस्टर द कॉमेडी ऑफ एरर्स विलियम शेक्सपियर के शुरूआती नाटकों में से एक है, ऐसा माना जाता है कि इसे 1592 से 1594 के बीच लिखा गया था। यह उनके सबसे छोटे और सबसे हास्यास्पद हास्य-नाटकों में से एक है, अनेकार्थी शब्दों और शब्दों के खेल के अतिरिक्त इसके हास्य का एक प्रमुख हिस्सा तमाशे और गलत पहचान से निकलकर आता है। दी कॉमेडी ऑफ़ एरर्स (दी टेमपेस्ट सहित) शेक्सपियर के उन दो नाटकों में से एक है जिनमें पारंपरिक एकता का अवलोकन किया जा सकता है। इसे ओपेरा, मंच, स्क्रीन और संगीत थिएटर के लिए अनुकूलित किया गया है। द कॉमेडी ऑफ एरर्स एक रूप वाले जुड़वां भाईयों के दो जो़ड़ों की कहानी बयान करता है, जो दुर्भाग्यएवश अपने जन्म के समय अलग हो गए थे। सि‍रैक्यूज का एंटीफॉलस और उसका नौकर, सि‍रैक्यूज का ड्रोमि‍यो, एफिसस पहुंचते हैं जहां उनके जुड़वां भाई, एफिसस का एंटिफॉलस और उसका नौकर एफिसस का ड्रोमि‍यो भी रहते हैं। जब सि‍रैक्यूजन का अपने जुड़वा भाईयों के मि‍त्रों और परि‍वार से सामना हुआ, तो गलत पहचान के कारण अजीबो-गरीब घटनाओं के क्रम ने गलत व्यक्ति के साथ मार-पि‍टाई और यौन व्यवहार, एफिसस के एंटीफॉलस की गि‍रफ्तारी तथा बेवफाई का आरोप, चोरी, पागलपन तथा प्रेतावि‍ष्ट आधि‍पत्य‍ की अनेक हास्यास्पद घटनाओं को जन्म हुआ। .

7 संबंधों: रोमन साम्राज्य, संजीव कुमार, वियना, विलियम शेक्सपीयर, वोल्फ़गांक आमडेयुस मोत्सार्ट, ग्यूटेनबर्ग परियोजना, किशोर कुमार

रोमन साम्राज्य

अपने महत्तम विस्तार पर 117 इस्वी में '''रोमन साम्राज्य''' रोमन साम्राज्य का उत्थान एवं पतन रोमन साम्राज्य (27 ई.पू. –- 476 (पश्चिम); 1453 (पूर्व)) यूरोप के रोम नगर में केन्द्रित एक साम्राज्य था। इस साम्राज्य का विस्तार पूरे दक्षिणी यूरोप के अलावे उत्तरी अफ्रीका और अनातोलिया के क्षेत्र थे। फारसी साम्राज्य इसका प्रतिद्वंदी था जो फ़ुरात नदी के पूर्व में स्थित था। रोमन साम्राज्य में अलग-अलग स्थानों पर लातिनी और यूनानी भाषाएँ बोली जाती थी और सन् १३० में इसने ईसाई धर्म को राजधर्म घोषित कर दिया था। यह विश्व के सबसे विशाल साम्राज्यों में से एक था। यूँ तो पाँचवी सदी के अन्त तक इस साम्राज्य का पतन हो गया था और इस्तांबुल (कॉन्स्टेन्टिनोपल) इसके पूर्वी शाखा की राजधानी बन गई थी पर सन् १४५३ में उस्मानों (ऑटोमन तुर्क) ने इसपर भी अधिकार कर लिया था। यह यूरोप के इतिहास और संस्कृति का एक महत्वपूर्ण अंग है। .

नई!!: द कॉमेडी ऑफ एरर्स और रोमन साम्राज्य · और देखें »

संजीव कुमार

संजीव कुमार (मूल नाम: हरीभाई जरीवाला; जन्म: 9 जुलाई 1938, मृत्यु: 6 नवम्बर 1985) हिन्दी फ़िल्मों के एक प्रसिद्ध अभिनेता थे। उनका पूरा नाम हरीभाई जरीवाला था। वे मूल रूप से गुजराती थे। इस महान कलाकार का नाम फ़िल्मजगत की आकाशगंगा में एक ऐसे धुव्रतारे की तरह याद किया जाता है जिनके बेमिसाल अभिनय से सुसज्जित फ़िल्मों की रोशनी से बॉलीवुड हमेशा जगमगाता रहेगा। उन्होंने नया दिन नयी रात फ़िल्म में नौ रोल किये थे। कोशिश फ़िल्म में उन्होंने गूँगे बहरे व्यक्ति का शानदार अभिनय किया था। शोले फ़िल्म में ठाकुर का चरित्र उनके अभिनय से अमर हो गया। उन्हें श्रेष्ठ अभिनेता के लिए राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार के अलावा फ़िल्मफ़ेयर क सर्वश्रेष्ठ अभिनेता व सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता पुरस्कार दिया गया। वे आजीवन कुँवारे रहे और मात्र 47 वर्ष की आयु में सन् 1984 में हृदय गति रुक जाने से बम्बई में उनकी मृत्यु हो गयी। 1960 से 1984 तक पूरे पच्चीस साल तक वे लगातार फ़िल्मों में सक्रिय रहे। उन्हें उनके शिष्ट व्यवहार व विशिष्ट अभिनय शैली के लिये फ़िल्मजगत में हमेशा याद किया जायेगा। .

नई!!: द कॉमेडी ऑफ एरर्स और संजीव कुमार · और देखें »

वियना

आधुनिक वियना का एक दृश्य वियना (जर्मन में वीन) ऑस्ट्रिया की राजधानी एवं उनके नौ प्रांतों में से एक है। वियना ऑस्ट्रिया का सबसे प्रमुख नगर है जिसकी आबादी १.७ मिलियन है। यदि इसमें मेट्रोपॉलिटिन क्षेत्र मिला दिया जाए तो आबादी २.३ मिलियन हो जाती है। यह ऑस्ट्रिया का सबसे बड़ा शहर एवं यहां की सांस्कृतिक, आर्थिक एवं राजनैतिक गतिविधियों का केन्द्र है। यह यूरोपीय संघ में स्थित दसवां सबसे बड़ा (आबादी के अनुसार) शहर भी है और रहन सहन के स्तर को देखते हुए तीसरा सबसे अच्छा शहर है। वियना में वैश्विक महत्व की संस्थाएं स्थित हैं जिनमें संयुक्त राष्ट्र संघ, ओपेक की संस्थाएं सबसे महत्वपूर्ण हैं। डेन्यूब के किनारे स्थित वियना इंटरनेशनल सेंटर विश्व की बहुत से प्रमुख संस्थाओं के दफ्तरों का एकीकृत स्थान है। वियना शहर ऑस्ट्रिया के बिल्कुल पूर्व में स्थित है एवं चेक गणराज्य, स्लोवाकिया एवं हंगरी से इसकी सीमाएं मिलती हैं। सन २००१ में वियना के सिटी सेंटर को यूनेस्को द्वारा विश्व विरासत स्थल के रूप में मान्यता दी गयी। और दुनिया के १२७ शहरों के एक अध्यन में इसे रहन सहन के स्तर के अनुसार दुनिया में वैंकूवर के साथ साथ पहला स्थान दिया गया। .

नई!!: द कॉमेडी ऑफ एरर्स और वियना · और देखें »

विलियम शेक्सपीयर

विलियम शेक्सपीयर विलियम शेक्सपीयर (William Shakespeare; 23 अप्रैल 1564 (बपतिस्मा हुआ) – 23 अप्रैल 1616) अंग्रेजी के कवि, काव्यात्मकता के विद्वान नाटककार तथा अभिनेता थे। उनके नाटकों का लगभग सभी प्रमुख भाषाओं में अनुवाद हुआ है। शेक्सपियर में अत्यंत उच्च कोटि की सर्जनात्मक प्रतिभा थी और साथ ही उन्हें कला के नियमों का सहज ज्ञान भी था। प्रकृति से उन्हें मानो वरदान मिला था अत: उन्होंने जो कुछ छू दिया वह सोना हो गया। उनकी रचनाएँ न केवल अंग्रेज जाति के लिए गौरव की वस्तु हैं वरन् विश्ववांमय की भी अमर विभूति हैं। शेक्सपियर की कल्पना जितनी प्रखर थी उतना ही गंभीर उनके जीवन का अनुभव भी था। अत: जहाँ एक ओर उनके नाटकों तथा उनकी कविताओं से आनंद की उपलब्धि होती है वहीं दूसरी ओर उनकी रचनाओं से हमको गंभीर जीवनदर्शन भी प्राप्त होता है। विश्वसाहित्य के इतिहास में शेक्सपियर के समकक्ष रखे जानेवाले विरले ही कवि मिलते हैं। .

नई!!: द कॉमेडी ऑफ एरर्स और विलियम शेक्सपीयर · और देखें »

वोल्फ़गांक आमडेयुस मोत्सार्ट

वोल्फ़गांक आमडेयुस मोत्सार्ट (जर्मन: Wolfgang Amadeus Mozart) (27 जनवरी 1756 - 5 दिसंबर 1791) एक प्रसिद्ध जर्मन पाश्चात्य शास्त्रीय संगीतज्ञ थे। उन्होने लगभग ६०० संगीत रचनाएँ की। शास्त्रीय संगीतकारों में वे सर्वाधिक लोकप्रिय हैं। श्रेणी:व्यक्तिगत जीवन श्रेणी:ऑस्ट्रियन संगीतज्ञ श्रेणी:पाश्चात्य शास्त्रीय संगीतकार‎ श्रेणी:१७५६ में जन्म श्रेणी:१७९१ में मृत्यु.

नई!!: द कॉमेडी ऑफ एरर्स और वोल्फ़गांक आमडेयुस मोत्सार्ट · और देखें »

ग्यूटेनबर्ग परियोजना

ग्यूटेनबर्ग परियोजना (अंग्रेजी: Project Gutenberg), सांस्कृतिक पुस्तकों के अंकीयकरण (डिजिटाइज़) और संग्रहण से संबंधित एक स्वयंसेवी प्रयास है जिसका उद्देश्य विपुस्तकों (eBooks) के 'सृजन और उनके वितरण’ को बढ़ावा देना है। 1971 में, माइकल एस हार्ट द्वारा स्थापित, यह सबसे पुराना अंकीय पुस्तकालय (डिजिटल लाइब्रेरी) है। इसके संग्रह में ज्यादातर सार्वजनिक डोमेन पुस्तकों का पूरा पाठ उपलब्ध है। परियोजना इन पुस्तकों के मुफ्त वाचन हेतु यथासंभव प्रयास करती है और इसके लिए वो इन्हें एक टिकाऊ मुक्त पारूप में प्रस्तुत करती है, जिसे किसी भी कंप्यूटर पर देखा जा सकता है। दिसम्बर 2009 तक, ग्यूटेनबर्ग परियोजना के संग्रह में 30,000 से अधिक पुस्तकें थीं। ग्यूटेनबर्ग परियोजना कई अन्य परियोजनाओं जो कि अपने आप में स्वतंत्र संगठन हैं और समान आदर्शों का पालन करते हैं, के साथ संबद्ध है और इन्हें ग्यूटेनबर्ग परियोजना के ट्रेडमार्क के उपयोग करने की अनुमति भी दी गई है। जहाँ भी संभव हो, पुस्तकें सादे पाठ में उपलब्ध हैं, लेकिन अन्य प्रारूपों, जैसे कि HTML, PDF, EPUB, MOBI और Plucker में भी यह उपलब्ध हैं। ज्यादातर कार्य अंग्रेजी भाषा में हैं, लेकिन कई गैर अंग्रेजी काम भी उपलब्ध हैं। .

नई!!: द कॉमेडी ऑफ एरर्स और ग्यूटेनबर्ग परियोजना · और देखें »

किशोर कुमार

किशोर कुमार (जन्म: 4 अगस्त, 1929 खंडवा मध्यप्रदेश निधन: 13 अक्टूबर, 1987) भारतीय सिनेमा के मशहूर पार्श्वगायक समुदाय में से एक रहे हैं। वे एक अच्छे अभिनेता के रूप में भी जाने जाते हैं। हिन्दी फ़िल्म उद्योग में उन्होंने बंगाली, हिंदी, मराठी, असमी, गुजराती, कन्नड़, भोजपुरी, मलयालम, उड़िया और उर्दू सहित कई भारतीय भाषाओं में गाया था। उन्होंने सर्वश्रेष्ठ पार्श्वगायक के लिए 8 फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार जीते और उस श्रेणी में सबसे ज्यादा फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार जीतने का रिकॉर्ड बनाया है। उसी साल उन्हें मध्यप्रदेश सरकार द्वारा लता मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उस वर्ष के बाद से मध्यप्रदेश सरकार ने "किशोर कुमार पुरस्कार"(एक नया पुरस्कार) हिंदी सिनेमा में योगदान के लिए चालु कर दिया था। .

नई!!: द कॉमेडी ऑफ एरर्स और किशोर कुमार · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »