लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

थ्यूसीदाइदीज

सूची थ्यूसीदाइदीज

थ्यूसीदाइदीज की प्लास्टर की मूर्ति थ्यूसीदाइदीज (Thucydides; ४६० ईसापूर्व - ४०० ईसापूर्व) एथेंस (यूनान का इतिहासकार, राजनैतिक दार्शनिक और सेनानायक था। पेलोपोनेशियाई युद्ध (Peloponnesian War) में उसने भाग लिया। किंतु बाद में उसे स्वेदश छोड़ना पड़ा। लगभग २० वर्षों तक वह निर्वासित रहा। इसी काल में उसने 'पेलोपोनेशियाई युद्ध का इतिहास' नामक ग्रंथ ८ भागों में लिखा। यह स्पार्टा और एथेंस के बीच हुए युद्ध पर अत्यंत प्रामाणिक और सजीव वर्णानात्मक ग्रंथ है। इसी एक ग्रंथ ने थ्यूसीदाइदीज़ को चोटी के इतिहासकारों की कोटि में स्थान प्रदान किया। शैली में घटनाओं का सूक्ष्म विश्लेषण और अर्थगौरव थ्यूसीदाइदीज़ की विशेषताएँ हैं। चरित्रचित्रण में सजीवता और घटनाओं में कार्यकारण क्रम तथा इतिहास की अंतर्धारा के विश्लेषण में थ्यूसीदाइदीज़ अद्वितीय है। बेकर (बर्लिन १८२१; ३ भाग), क्लैसेन (बर्लिन १८६२-१८७८; ८ भाग), पोपो (१८२१-१८३८), और स्टाल (१८७३-१८७४) ने थ्यूसीदाइदीज़ की लिखित सामग्री का संपादन किया और डेल तथा बेंजामिन ने उसके अग्रेंजी अनुवाद प्रकाशित किए। श्रेणी:इतिहासकार.

3 संबंधों: एथेंस, यूनान, स्पार्टा

एथेंस

300px एथेंस जिसे एथीना भी कहा जाता है यूरोपीय देश यूनान की राजधानी एवं वहां का सबसे बड़ा शहर है। यह विश्व के प्राचीनतम शहरों में शुमार होता है। इसका इतिहास तीन हजार वर्ष से भी पुराना है। एथेंस की आबादी २००१ में लगभग ७,४५,५१४ थी। .

नई!!: थ्यूसीदाइदीज और एथेंस · और देखें »

यूनान

यूनान यूरोप महाद्वीप में स्थित देश है। यहां के लोगों को यूनानी अथवा यवन कहते हैं। अंग्रेजी तथा अन्य पश्चिमी भाषाओं में इन्हें ग्रीक कहा जाता है। यह भूमध्य सागर के उत्तर पूर्व में स्थित द्वीपों का समूह है। प्राचीन यूनानी लोग इस द्वीप से अन्य कई क्षेत्रों में गए जहाँ वे आज भी अल्पसंख्यक के रूप में मौज़ूद है, जैसे - तुर्की, मिस्र, पश्चिमी यूरोप इत्यादि। यूनानी भाषा ने आधुनिक अंग्रेज़ी तथा अन्य यूरोपीय भाषाओं को कई शब्द दिये हैं। तकनीकी क्षेत्रों में इनकी श्रेष्ठता के कारण तकनीकी क्षेत्र के कई यूरोपीय शब्द ग्रीक भाषा के मूलों से बने हैं। इसके कारण ये अन्य भाषाओं में भी आ गए हैं।ग्रीस की महिलाएं देह व्यापार के धंधे में सबसे आगे है.

नई!!: थ्यूसीदाइदीज और यूनान · और देखें »

स्पार्टा

स्पार्टा (डोरिक Σπάρτα; Attic Σπάρτη Spartē) अथवा लासदेमों, दक्षिण-पूर्वी पेलोपोन्नेस के लैकोनिया में यूरोटस नदी (River Eurotas) के तट पर बसा प्राचीन यूनान का प्रमुख नगर-राज्य था। 10वीं सदी ईसा पूर्व के आसपास यह एक राजनीतिक इकाई के रूप में उस वक़्त उभर कर सामने आया, जब हमलावर डोरियंस ने स्थानीय गैर-डोरियन आबादी को अपने कब्जे में कर लिया। सी.

नई!!: थ्यूसीदाइदीज और स्पार्टा · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »