लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

थाई एयरवेज़ इंटरनेशनल और यूरोप

शॉर्टकट: मतभेद, समानता, समानता गुणांक, संदर्भ

थाई एयरवेज़ इंटरनेशनल और यूरोप के बीच अंतर

थाई एयरवेज़ इंटरनेशनल vs. यूरोप

थाइ एयरवेज़ इन्टरनेशनल पब्लिक कंपनी लिमिटेड (THAI) (บริษัท การบินไทย จำกัด (มหาชน) तथाइंड की सबसे बड़ी एवं ध्वजवाहिका वायुसेवा है। १९८८ में स्थापित हुई कंपनी का मुख्यालय चाटुचाक जिला, बैंगकॉक में स्थित है। यह कंपनी प्राथमिकता से सुवर्णभूमि विमानख्षेत्र से ही संचालन करती है। थाई स्टार एलायंस की संस्थापक सदस्य है। यह वायुसेवा एक न्यून-लागत वायुसेवा नोक एयर में ४९% भागीदारी के साथ सबसे बड़ी भागीदार कंपनी है।२०१२ के मध्य में इसने थाई स्माइल के नाम से क्षेत्रीय विमान सेवा का प्रारम्भ एयरबस ३२० का उपयोग करते हुए किया। अपने प्रमुख केंद्र सुवर्णभूमि एयरपोर्ट से ये ३५ देशों के ७८ स्थानो के लिए उड़ान भरती हैं। एक समय ये एयरलाइन विश्व की सबसे लम्बी दूरी की २ नॉन स्टॉप फ्लाइट्स चलती थी। लेकिन बढ़ी हुई तेल की कीमतें, भाड़े में बढ़ोतरी, एयर क्राफ्ट्स की संख्या में कमी, इन सब कारणों के चलते ये नॉन स्टॉप सेवा बंद कर दी गयी। थाई एयरवेज के ज्यादातर उड़ाने यूरोप, पूर्वी एशिया एवं दक्षिण /दक्षिण -पश्चिम एशिया के लिए होती हैं। लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट को सर्व करने वाला थाई एयरवेज पहला एशिया-पसिफ़िक क्षेत्र का पहला एयरलाइन्स था। वर्त्तमान में थाई एयरवेज बैंकाक यूनाइटेड एवं रेड बुल रेसिंग का मुख्य प्रायोजक हैं। . यूरोप पृथ्वी पर स्थित सात महाद्वीपों में से एक महाद्वीप है। यूरोप, एशिया से पूरी तरह जुड़ा हुआ है। यूरोप और एशिया वस्तुतः यूरेशिया के खण्ड हैं और यूरोप यूरेशिया का सबसे पश्चिमी प्रायद्वीपीय खंड है। एशिया से यूरोप का विभाजन इसके पूर्व में स्थित यूराल पर्वत के जल विभाजक जैसे यूराल नदी, कैस्पियन सागर, कॉकस पर्वत शृंखला और दक्षिण पश्चिम में स्थित काले सागर के द्वारा होता है। यूरोप के उत्तर में आर्कटिक महासागर और अन्य जल निकाय, पश्चिम में अटलांटिक महासागर, दक्षिण में भूमध्य सागर और दक्षिण पश्चिम में काला सागर और इससे जुड़े जलमार्ग स्थित हैं। इस सबके बावजूद यूरोप की सीमायें बहुत हद तक काल्पनिक हैं और इसे एक महाद्वीप की संज्ञा देना भौगोलिक आधार पर कम, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक आधार पर अधिक है। ब्रिटेन, आयरलैंड और आइसलैंड जैसे देश एक द्वीप होते हुए भी यूरोप का हिस्सा हैं, पर ग्रीनलैंड उत्तरी अमरीका का हिस्सा है। रूस सांस्कृतिक दृष्टिकोण से यूरोप में ही माना जाता है, हालाँकि इसका सारा साइबेरियाई इलाका एशिया का हिस्सा है। आज ज़्यादातर यूरोपीय देशों के लोग दुनिया के सबसे ऊँचे जीवनस्तर का आनन्द लेते हैं। यूरोप पृष्ठ क्षेत्रफल के आधार पर विश्व का दूसरा सबसे छोटा महाद्वीप है, इसका क्षेत्रफल के १०,१८०,००० वर्ग किलोमीटर (३,९३०,००० वर्ग मील) है जो पृथ्वी की सतह का २% और इसके भूमि क्षेत्र का लगभग ६.८% है। यूरोप के ५० देशों में, रूस क्षेत्रफल और आबादी दोनों में ही सबसे बड़ा है, जबकि वैटिकन नगर सबसे छोटा देश है। जनसंख्या के हिसाब से यूरोप एशिया और अफ्रीका के बाद तीसरा सबसे अधिक आबादी वाला महाद्वीप है, ७३.१ करोड़ की जनसंख्या के साथ यह विश्व की जनसंख्या में लगभग ११% का योगदान करता है, तथापि, संयुक्त राष्ट्र के अनुसार (मध्यम अनुमान), २०५० तक विश्व जनसंख्या में यूरोप का योगदान घटकर ७% पर आ सकता है। १९०० में, विश्व की जनसंख्या में यूरोप का हिस्सा लगभग 25% था। पुरातन काल में यूरोप, विशेष रूप से यूनान पश्चिमी संस्कृति का जन्मस्थान है। मध्य काल में इसी ने ईसाईयत का पोषण किया है। यूरोप ने १६ वीं सदी के बाद से वैश्विक मामलों में एक प्रमुख भूमिका अदा की है, विशेष रूप से उपनिवेशवाद की शुरुआत के बाद.

थाई एयरवेज़ इंटरनेशनल और यूरोप के बीच समानता

थाई एयरवेज़ इंटरनेशनल और यूरोप आम में 0 बातें हैं (यूनियनपीडिया में)।

सूची के ऊपर निम्न सवालों के जवाब

थाई एयरवेज़ इंटरनेशनल और यूरोप के बीच तुलना

थाई एयरवेज़ इंटरनेशनल 3 संबंध है और यूरोप 94 है। वे आम 0 में है, समानता सूचकांक 0.00% है = 0 / (3 + 94)।

संदर्भ

यह लेख थाई एयरवेज़ इंटरनेशनल और यूरोप के बीच संबंध को दर्शाता है। जानकारी निकाला गया था, जिसमें से एक लेख का उपयोग करने के लिए, कृपया देखें:

अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »