लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

त्वरण

सूची त्वरण

विभिन्न प्रकार के त्वरण के अन्तर्गत गति में वस्तु की समान समयान्तराल बाद स्थितियाँ दोलन करता हुआ लोलक: इसका वेग एवं त्वरण तीर द्वारा दर्शाया गया है। वेग एवं त्वरण दोनों का परिमाण एवं दिशा हर क्षण बदल रही है। किसी वस्तु के वेग परिवर्तन की दर को त्वरण (Acceleration) कहते हैं। इसका मात्रक मीटर प्रति सेकेण्ड2 होता है तथा यह एक सदिश राशि हैं। या, उदाहरण: माना समय t.

17 संबंधों: त्वरणमापी, न्यूटन के गति नियम, परवलयिक गति, प्रक्षेप्य गति, भूकम्पमापी, मापन के मात्रक, रैखिक गति, सदिश राशि, सरल आवर्त गति, वक्रता त्रिज्या, वृत्तीय गति, वेग, गुरुत्वजनित त्वरण, इकाई सदिश, कण त्वरक, अभिकेन्द्रीय बल, उपरोधी वाल्व

त्वरणमापी

कोई भी ऐसी युक्ति जो त्वरण मापने के काम आती है, त्वरणमापी (accelerometer) कहलाती है। प्रायः ये विद्युतयांत्रिक (एलेक्ट्रोमेकैनिकल) युक्तियाँ होती हैं जो त्वरण के संगत उपयुक्त वैद्युत संकेत (विभवान्तर या धारा) प्रदान करती हैं। .

नई!!: त्वरण और त्वरणमापी · और देखें »

न्यूटन के गति नियम

न्यूटन के गति के प्रथम एवं द्वितीय नियम, सन १६८७ में लैटिन भाषा में लिखित न्यूटन के '''प्रिन्सिपिया मैथेमेटिका''' से न्यूटन के गति नियम तीन भौतिक नियम हैं जो चिरसम्मत यांत्रिकी के आधार हैं। ये नियम किसी वस्तु पर लगने वाले बल और उससे उत्पन्न उस वस्तु की गति के बीच सम्बन्ध बताते हैं। इन्हें तीन सदियों में अनेक प्रकार से व्यक्त किया गया है। न्यूटन के गति के तीनों नियम, पारम्परिक रूप से, संक्षेप में निम्नलिखित हैं-.

नई!!: त्वरण और न्यूटन के गति नियम · और देखें »

परवलयिक गति

प्रक्षेप्य गति गति का एक रूप है, जहाँ कण (जिसे प्रक्षेप्य कहा जाता है) को पृथ्वी की सतह के निकट क्षितिज से किसी कोण पर प्रक्षेपित किया (फेंका) जाता है और यह गुरुत्वाकर्षण के अधीन वक्रीय गति करता है। प्रक्षेप्य के पथ को प्रक्षेप्य वक्र कहा जाता है। प्रक्षेप्य गति केवल तभी प्राप्त होती है जब यहाँ केवल एक बल प्रक्षेप्य वक्र के आरम्भ से आरोपित होता है उसके पश्चात इसका कोई प्रभाव नहीं रहता। .

नई!!: त्वरण और परवलयिक गति · और देखें »

प्रक्षेप्य गति

जब किसी वस्तु (या, कण) को धरती के सतह के निकट फेंका जाता है तब उस वस्तु की गति का अध्ययन प्रक्षेप्य गति (Projectile motion) कहलाता है। .

नई!!: त्वरण और प्रक्षेप्य गति · और देखें »

भूकम्पमापी

भूकम्पमापी के आन्तरिक भाग एक सरल भूकम्पमापी भूकंपमापी (Seismometer) भूगति के एक घटक को प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष विधि से अधिक यथार्थतापूर्वक अभिलिखित करने वाला उपकरण है। सुपरिचित प्राकृतिक भूकंपों, भूमिगत परमाणु परीक्षण एवं पेट्रोलियम अन्वेषण आदि में मनुष्यकृत विस्फोटों तथा तेज हवा, समुद्री तरंग, तेज मानसून एवं समुद्री क्षेत्र में तूफान या अवनमन आदि से उत्पन्न सूक्ष्मकंपों (microseism) के कारण भूगति उत्पन्न हो सकती है। उचित रीति से अनुस्थापित (oriented), क्षैतिज भूकंपमापी भूगति के पूर्व पश्चिम या उत्तर दक्षिण के घटक को अभिलिखित करता है और ऊर्ध्वाधर भूकंपमापी ऊर्ध्वाधर गति, अर्थात भूगति के ऊर्ध्वाधर घटक को अभिलिखित करता है। .

नई!!: त्वरण और भूकम्पमापी · और देखें »

मापन के मात्रक

चार मापन युक्तियाँ मापन के सन्दर्भ में मात्रक या इकाई (unit) किसी भौतिक राशि की एक निश्चित मात्रा को कहते हैं जो परिपाटी या/और नियम द्वारा पारिभाषिक एवं स्वीकृत की गई हो तथा जो उस भौतिक राशि के मापन के लिए मानक के रूप में प्रयुक्त होती हो। उस भौतिक राशि की कोई भी अन्य मात्रा इस 'इकाई' के एक गुणक के रूप में व्यक्त की जाती है। उदाहरण के लिए लम्बाई एक भौतिक राशि है। 'मीटर' लम्बाई का मात्रक है जो एक निश्चित पूर्वनिर्धारित दूरी के बराबर होता है। जब हम कहते हैं कि अमुक दूरी '४७ मीटर' है तो इसका अर्थ है कि उक्त दूरी १ मीटर के ४७ गुना है। प्राचीन काल से ही मात्रकों की परिभाषा करना, उन पर सहमति करना, उनका व्यावहारिक उपयोग करना आदि की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका रही है। विभिन्न स्थानों एवं कालों में मात्रकों की विभिन्न प्रणालियाँ होना एक सामान्य बात थी। किन्तु अब एक वैश्विक मानक प्रणाली अस्तित्व में है जिसे 'अन्तरराष्ट्रीय मात्रक प्रणाली' (International System of Units (SI)) कहते हैं। .

नई!!: त्वरण और मापन के मात्रक · और देखें »

रैखिक गति

रैखिक गति (Linear motion) या ऋजुरेखीय गति (rectilinear motion) वह गति है जिसमें पिण्ड का गतिपथ एक सरल रेखा हो। इस प्रकार की गति का गणितीय निरूपण केवल एक अवकाशीय विमा (spatial dimension) का उपयोग करते हुए किया जा सकता है। रैखिक गति सभी गतियों में सबसे सरल गति है। रैखिक गति दो प्रकार की हो सकती है-.

नई!!: त्वरण और रैखिक गति · और देखें »

सदिश राशि

जिस भौतिक राशि में मात्रा (परिमाण) तथा दिशा दोनो निहित होते हैं उन्हें सदिश राशि कहते है। सदिश राशियों के उदाहरण हैं - वेग, बल, संवेग इत्यादि। जिन राशियों में सिर्फ परिमाण होता है उन्हें अदिश राशि कहते हैं, जैसे - चाल, दूरी, द्रव्यमान, आयतन इत्यादि। सदिश राशियों को अदिश से अलग समझने का कारण यह है कि हम कभी-कभी किसी राशि की दिशा का ज्ञान करना आवश्यक होता है। जैसे कि जमीन पर रखे बक्से पर बल किस दिशा में लग रहा है - कितना लग रहा है यह स्पष्टतटा नहीं बताता कि बक्सा खिसकेगा या नहीं। अगर हम बल उपर से नीचे की ओर लगाएं तो बक्सा कितना भी बल लगाने से नहीं खिसकेगा। पर यदि हम इसको क्षैतिज रूप से लगाएं तो एक नियत मात्रा के बल के बाद यह खिसकने लगेगा। गणित तथा भौतिक विज्ञान में सदिशों के बहुत उपयोग हैं। .

नई!!: त्वरण और सदिश राशि · और देखें »

सरल आवर्त गति

घर्षणरहित फर्श पर स्प्रिंग से जुड़े द्रव्यमान की गति 'सरल आवर्त गति' है। भौतिकी में सरल आवर्त गति (simple harmonic motion / SHM) उस गति को कहते हैं जिसमें वस्तु जिस बल के अन्तर्गत गति करती है उसकी दिशा सदा विस्थापन के विपरीत एवं परिमाण विस्थापन के समानुपाती होता है। उदाहरण - किसी स्प्रिंग से लटके द्रव्यमान की गति, किसी सरल लोलक की गति, किसी घर्षणरहित क्षैतिज तल पर किसी स्प्रिंग से बंधे द्रव्यमान की गति आदि। .

नई!!: त्वरण और सरल आवर्त गति · और देखें »

वक्रता त्रिज्या

किसी वक्र के किसी बिन्दु पर एक चाप की कल्पना की जाय जो उस बिन्दु पर उस वक्र के सबसे सन्निकट निरूपण करे तो इस चाप की त्रिज्या को वक्रता त्रिज्या R कहते हैं। यह वक्रता \kappa का व्युत्क्रम होता है। जहाँ s उस बिन्दु पर चाप की लम्बाई है, \phi स्पर्शरेखीय कोण है। .

नई!!: त्वरण और वक्रता त्रिज्या · और देखें »

वृत्तीय गति

वृत्तीय गति भौतिकी में जब कोई पिण्ड ऐसी गति करता है कि उसकी गति का पथ एक वृत्त हो तो ऐसी गति को वृत्तीय गति (circular motion) कहते हैं। वृत्तीय गति कई तरह की हो सकती है। यदि पिण्ड का कोणीय वेग अचर हो तो इस प्रकार की वृत्तीय गति को एकसमान वृत्तीय गति (युनिफॉर्म सर्कुलर मोशन) कहते हैं। .

नई!!: त्वरण और वृत्तीय गति · और देखें »

वेग

किसी वस्तु की एक खास दिशा में जो चाल होती है उसे उस वस्तु का उस दिशा में वेग कहा जाता है। छात्रों में एक सामान्य अवधारणा पाई जाती है कि वेग सिर्फ उसी दिशा में ही निकाला जाता है जिस दिशा में वस्तु चलती हुई प्रतीत होती है। ऐसा नहीं है, वेग उस दिशा में भी निकाला जा सकता है जिस दिशा में वस्तु की चाल प्रतीत नहीं होती है। जबकि चाल वेग का परिमाण होता है। श्रेणी:शब्दार्थ श्रेणी:भौतिकी श्रेणी:गतिविज्ञान.

नई!!: त्वरण और वेग · और देखें »

गुरुत्वजनित त्वरण

गुरुत्वजनित त्वरण या गुरुत्वीय त्वरण (acceleration due to gravity) निम्नलिखित तीन अर्थों में प्रयुक्त होता है-.

नई!!: त्वरण और गुरुत्वजनित त्वरण · और देखें »

इकाई सदिश

गणित में, इकाई सदिश (unit vector) एक सदिश है जिसका परिमाण १ हो। इकाई सदिश को प्रायः लैतिन के छोटे अक्षरों के ऊपर 'हैट' लगाकर दर्शाया जाता है (जैसे; उच्चारण: "i-हैट").

नई!!: त्वरण और इकाई सदिश · और देखें »

कण त्वरक

'''इन्डस-२''': भारत (इन्दौर) का 2.5GeV सिन्क्रोट्रान विकिरण स्रोत (SRS) कण-त्वरक एसी मशीन है जिसके द्वारा आवेशित कणों की गतिज ऊर्जा बढाई जाती हैं। यह एक ऐसी युक्ति है, जो किसी आवेशित कण (जैसे इलेक्ट्रान, प्रोटान, अल्फा कण आदि) का वेग बढ़ाने (या त्वरित करने) के काम में आती हैं। वेग बढ़ाने (और इस प्रकार ऊर्जा बढाने) के लिये वैद्युत क्षेत्र का प्रयोग किया जाता है, जबकि आवेशित कणों को मोड़ने एवं फोकस करने के लिये चुम्बकीय क्षेत्र का प्रयोग किया जाता है। त्वरित किये जाने वाले आवेशित कणों के समूह या किरण-पुंज (बीम) धातु या सिरैमिक के एक पाइप से होकर गुजरती है, जिसमे निर्वात बनाकर रखना पड़ता है ताकि आवेशित कण किसी अन्य अणु से टकराकर नष्ट न हो जायें। टीवी आदि में प्रयुक्त कैथोड किरण ट्यूब (CRT) भी एक अति साधारण कण-त्वरक ही है। जबकि लार्ज हैड्रान कोलाइडर विश्व का सबसे विशाल और शक्तिशाली कण त्वरक है। कण त्वरकों का महत्व इतना है कि उन्हें 'अनुसंधान का यंत्र' (इंजन्स ऑफ डिस्कवरी) कहा जाता है। .

नई!!: त्वरण और कण त्वरक · और देखें »

अभिकेन्द्रीय बल

किसी पिण्ड के तात्क्षणिक वेग के लम्बवत दिशा में गतिपथ के केन्द्र की ओर लगने वाला बल अभिकेन्द्रीय बल (Centripetal force) कहलाता है। अभिकेन्द्र बल के कारण पिण्ड वक्र-पथ पर गति करती है (न कि रैखिक पथ पर)। उदाहरण के लिये वृत्तीय गति का कारण अभिकेन्द्रीय बल ही है। \mathbf .

नई!!: त्वरण और अभिकेन्द्रीय बल · और देखें »

उपरोधी वाल्व

कार्ब्युरेटर का योजनामूलक चित्र: (१) वायु का प्रवेश द्वार (२) पतले छिद्र (नॉजिल) से निकलता ईधन (पेट्रोल) (३) हवा (४) फ्लोट (५) पेट्रोल को बन्द करने वाला निडिल वाल्व (६) नॉजिल (७) उपरोधी वाल्व पूर्णत: बन्द उपरोधी वाल्व (ऊपर) तथा पूर्णतः खुली उपरोधी वाल्व (नीचे) उपरोधी वाल्व (throttle) वह यांत्रिक युक्ति है जिसकी सहायता से किसी तरल का प्रवाह कम या अधिक किया जाता है। इंजन में जाने वाली गैस की मात्रा पर नियन्त्रण करके इंजन की शक्ति को कम या ज्यादा किया जा सकता है। .

नई!!: त्वरण और उपरोधी वाल्व · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »