लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

त्रांसवाल प्रान्त और दक्षिण अफ्रीकी गणतंत्र

शॉर्टकट: मतभेद, समानता, समानता गुणांक, संदर्भ

त्रांसवाल प्रान्त और दक्षिण अफ्रीकी गणतंत्र के बीच अंतर

त्रांसवाल प्रान्त vs. दक्षिण अफ्रीकी गणतंत्र

त्रांसवाल प्रान्त (Provinsie van die Transvaal, आफ़्रीकान्स उच्चारण) या ट्रांसवाल प्रान्त (Transvaal Province, अंग्रेज़ी उच्चारण) सन् १९१० से लेकर १९९४ तक दक्षिण अफ़्रीका का एक प्रान्त था। इस प्रान्त की राजधानी प्रीटोरिया थी (जो समूचे देश की प्रशासनिक राजधानी भी थी) और सबसे बड़ा नगर जोहानेस्बर्ग था। १९९४ में अपार्थाइड की समाप्ति हुई और एक नया संविधान लागू हुआ जिसके बाद इस प्रान्त को विभाजित कर दिया गया और इसके अंश दक्षिण अफ़्रीका के कुछ पुनर्गठित प्रान्तों के भाग बन गये। . दक्षिण अफ्रीकी गणतंत्र (South African Republic; Dutch: Zuid-Afrikaansche Republiek, ZAR), दक्षिणी अफ्रीका में सन १८५२ से १९०२ तक एक स्वतन्त्र और अन्तरराष्ट्रीय समुदाय द्वारा मान्य देश था। इसे ट्रैंसवाल (Transvaal) भी कहते हैं। वाल नदी के 'पार' क्षेत्र में स्थित होने के कारण बोर लोगों ने 'ट्रैंसवाल' (वाल के पार का क्षेत्र) नाम दिया। इसका धरातल विषम एवं उठा हुआ पठारी है। समूचे क्षेत्र को चार भागों में विभाजित कर सकते है: (१) ऊँचा वेल्ड (Veld), (२) मध्य वेल्ड (३) बुश वेल्ड तथा (४) नीचा बेल्ड। ऊँचा वेल्ड क्षेत्र दक्षिण एवं पूर्व में फैला है और समुद्रतल से लगभग ३,५०० फुट से लेकर ६,००० फुट तक उठा हुआ है। इस क्षेत्र में लगभग २० से ३५ वार्षिक वर्षा होती है। यहाँ स्वर्ण एवं कोयला प्राप्य हैं। मध्य वेल्ड बीच में फैला है जिसकी ऊँचाई ३,००० से ४,००० फुट है। इसके उत्तर, पूर्व एवं पश्चिम में निचले मैदान हैं। इस क्षेत्र में लंबी किंतु नीची एवं पथरीली पहाड़ी श्रेणियाँ फैली हैं जिन्हें 'रैंड' कहते हैं। यहाँ हीरा (किंबरले क्षेत्र) तथा लोह खनिज पाए जाते हैं। यहाँ १५ से ३० वार्षिक वर्षा होती है, जो उच्च वेल्ड की अपेक्षा कुछ न्यून है। बुश वेल्ड क्षेत्र विषम धरातलीय है और यहाँ ज्वालामुखीय उद्गार की चट्टानें मिलती हैं। यहाँ वार्षिक वर्ष लगभग १५ से २५ होती है। टिन, प्लैटिनम, क्रोम, नमक तथा अन्य खनिज मिलते है। नीचा बेल्ड क्षेत्र उत्तरी सीमांत (लिंपोपो नदी जो दक्षिणी रोडीजिया एवं ट्रैसवाल की सीमारेखा है) तक फैला है। इसका सीमावर्ती क्षेत्र पर्वतीय है किंतु अधिकांश क्षेत्र की औसत ऊँचाई लगभग ३,००० फुट है। यहाँ पश्चिम (२०) से पूर्व की ओर (५० से ७०) वर्षा की मात्रा बढ़ती जाती है। यहाँ सोने, टैल्क (Talc), मैग्नेसाइट, ताँबा तथा अभ्रक की खाने हैं। ट्रैसवाल के अधिकांश क्षेत्र में जानवरों का शिकार निषिद्ध है और यहाँ नौ सुरक्षित विशाल शिकारगाह हैं, जिनमें क्रूजर राष्ट्रीय उद्यान सबसे बड़ा है। अधिकांश क्षेत्र वनों के काटने के कारण वनविहीन हो गए हैं किंतु अब लाखों एकड़ में बन लगाए गए हैं। कृषि तथा पशुपालन समुन्नत व्यवसाय हैं। कृषिक उपजों में मक्का, गेहूँ, जौ, जई, आलू, सेम, मटर तथा रसदार फल (अंशत: निर्यातार्थ) तथा पशुओं में गाय, बैल, भैंस, सुअर, भेड़ें और घोड़े आदि मुख्य हैं। खनिज पदार्थों में सोना, हीरा एवं कोयले का अधिक उत्पादन होता है। हीरे की सबसे बड़ी खान यहीं किंबरले में स्थित है। प्रिटोरिआ तथा वेरीनिगिंग में लौह एवं इस्पात के कारखाने हैं। ट्रैंसवाल में ५,००० से अधिक कारखाने हैं, जिनमें ताँबे के तार, बिजली एवं इंजीनियरी के सामान, कपड़े, कागज, सीमेंट, मोटर, काच, रसायनक तथा अन्य विविध वस्तुएँ तैयार की जाती हैं। यहाँ ३,५०० मील लंबे रेलमार्ग तथा ३६,००० मील लंबे राजमार्ग है। १९५० ई० में कैंपटन पार्क नामक स्थान पर विशाल राष्ट्रीय हवाई अड्डे का निर्माण किया गया। इसके अतिरिक्त यहाँ अन्य कई छोटे हवाई अड्डे हैं। प्रिटोरिआ नगर न केवल राज्य का प्रत्युत समूचे दक्षिण अफ्रीकी संघ का प्रशासनिक केंद्र है। .

त्रांसवाल प्रान्त और दक्षिण अफ्रीकी गणतंत्र के बीच समानता

त्रांसवाल प्रान्त और दक्षिण अफ्रीकी गणतंत्र आम में 2 बातें हैं (यूनियनपीडिया में): वाल नदी, अफ़्रीकान्स भाषा

वाल नदी

वाल नदी (Vaal River), जिसे आफ़्रीकान्स भाषा में फ़ाल नदी भी उच्चारित किया जाता है, दक्षिण अफ़्रीका की आरेंज नदी की सबसे बड़ी उपनदी है। इसका स्रोत अमपूमलांगा प्रान्त के ब्रेटेन (Breyten) नामक नगर के पास है जो महानगरी जोहानेस्बर्ग से ज़रा पूर्व में स्थित है। यहाँ से वाल पश्चिमी दिशा में बहती हुई उत्तरी केप प्रान्त में किम्बरली से दक्षिणपश्चिम में आरेंज नदी से संगम करती है। कुल मिलाकर वाल नदी १,१२० किमी लम्बी है। ऐतिहासिक रूप से यह पारम्परिक त्रांसवाल प्रान्त की दक्षिणी सीमा थी। आधुनिक दक्षिण अफ़्रीका में इसके उत्तर में अमपूमलांगा, ख़ाउतेन्ग और पश्चिमोत्तर प्रान्त हैं जिनको यह अपने से दक्षिण में स्थित फ़्री स्टेट प्रान्त से अलग करती है। .

त्रांसवाल प्रान्त और वाल नदी · दक्षिण अफ्रीकी गणतंत्र और वाल नदी · और देखें »

अफ़्रीकान्स भाषा

अफ़्रीकांस भाषा स्मारक अफ़्रीकांस भाषा एक दक्षिणी फ़्रांकोनीयाई भाषा है जो दक्षिण अफ़्रीका में बोली जाती है। .

अफ़्रीकान्स भाषा और त्रांसवाल प्रान्त · अफ़्रीकान्स भाषा और दक्षिण अफ्रीकी गणतंत्र · और देखें »

सूची के ऊपर निम्न सवालों के जवाब

त्रांसवाल प्रान्त और दक्षिण अफ्रीकी गणतंत्र के बीच तुलना

त्रांसवाल प्रान्त 14 संबंध है और दक्षिण अफ्रीकी गणतंत्र 9 है। वे आम 2 में है, समानता सूचकांक 8.70% है = 2 / (14 + 9)।

संदर्भ

यह लेख त्रांसवाल प्रान्त और दक्षिण अफ्रीकी गणतंत्र के बीच संबंध को दर्शाता है। जानकारी निकाला गया था, जिसमें से एक लेख का उपयोग करने के लिए, कृपया देखें:

अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »