लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

तोडाई-जी

सूची तोडाई-जी

तोडाई-जी (東大寺; Tōdai-ji (Eastern Great Temple)) नारा, जापान में स्थित एक बौद्ध मंदिर परिसर हैं, जो कभी शक्तिशाली सात महान मंदिरों में से एक था। इसका महान बुद्ध बरामदा (大仏殿 डाइबसुद्देन), दुनिया की सबसे बड़ी कांस्य प्रतिमा बुद्ध वैरोकोना, Japan National Tourist Organization, retrieved on February 5, 2009 का घर हैं, जापान में जिसे डाइबात्सु (大仏) के रूप में जाना जाता हैं। यह मंदिर, बौद्ध धर्म के केगोन स्कूल के जापानी मुख्यालय के रूप में भी कार्य करता हैं। यह मंदिर "प्राचीन नारा के ऐतिहासिक स्मारक" में से एक साथ ही नारा शहर में मंदिरों, मंदिरों और स्थानों सहित सात अन्य स्थलों के साथ यूनेस्को की एक विश्व धरोहर स्थल है। हिरण को, शिंतो धर्म में देवताओं के दूतों के रूप में माना जाता है, यहाँ ये मैदानों मे आज़ादी से घूमते रहते हैं। .

3 संबंधों: शिन्तो धर्म, विश्व धरोहर, कांजी लिपि

शिन्तो धर्म

शिन्तो धर्म (en:Shinto, जापानी: 神道, शिन्-तो, अर्थात कामियों का मार्ग) जापान देश का एक प्रमुख और मूल धर्म है। इसमें कई देवी-देवता हैं, जिनको कामी कहा जाता है। हर कामी किसी न किसी प्राकृतिक शक्ति का प्रतिनिधित्व करता है। बौद्ध धर्म के साथ इसका काफ़ी मेल मिलाप हुआ है और इसमें बौद्ध धर्म के कई सिद्धान्त जुड़ गये हैं। एक ज़माने में शिन्तो धर्म जापान का राजधर्म हुआ करता था। इस धर्म में जापान के राजा को प्रधान गुरु मानते थे किन्तु दूसरे विश्व-युद्ध के बाद से ऐसा करना बन्द कर दिया गया हे समुराई इसी धर्म को मानते हे श्रेणी:शिन्तो धर्म श्रेणी:धर्म श्रेणी:जापान.

नई!!: तोडाई-जी और शिन्तो धर्म · और देखें »

विश्व धरोहर

यूनेस्को की विश्व विरासत समिति का लोगो युनेस्को विश्व विरासत स्थल ऐसे खास स्थानों (जैसे वन क्षेत्र, पर्वत, झील, मरुस्थल, स्मारक, भवन, या शहर इत्यादि) को कहा जाता है, जो विश्व विरासत स्थल समिति द्वारा चयनित होते हैं; और यही समिति इन स्थलों की देखरेख युनेस्को के तत्वाधान में करती है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विश्व के ऐसे स्थलों को चयनित एवं संरक्षित करना होता है जो विश्व संस्कृति की दृष्टि से मानवता के लिए महत्वपूर्ण हैं। कुछ खास परिस्थितियों में ऐसे स्थलों को इस समिति द्वारा आर्थिक सहायता भी दी जाती है। अब तक (2006 तक) पूरी दुनिया में लगभग 830 स्थलों को विश्व विरासत स्थल घोषित किया जा चुका है जिसमें 644 सांस्कृतिक, 24 मिले-जुले और 138 अन्य स्थल हैं। प्रत्येक विरासत स्थल उस देश विशेष की संपत्ति होती है, जिस देश में वह स्थल स्थित हो; परंतु अंतर्राष्ट्रीय समुदाय का हित भी इसी में होता है कि वे आनेवाली पीढियों के लिए और मानवता के हित के लिए इनका संरक्षण करें। बल्कि पूरे विश्व समुदाय को इसके संरक्षण की जिम्मेवारी होती है। .

नई!!: तोडाई-जी और विश्व धरोहर · और देखें »

कांजी लिपि

कांजी (जापानी: 漢字; जापानी उच्चारण) चीनी वर्णमाला (हांजी) से लिए गये वर्णों का समुच्चय है। कांजी वर्ण आधुनिक जापानी लेखन में हिरागाना, काताकाना, हिन्दू-अरबी अंकों तथा कभी-कभी लैटिन वर्णों के साथ प्रयुक्त होते हैं। जापानी शब्द 'कांजी' का शाब्दिक अर्थ 'हान् वर्णमाला' है। .

नई!!: तोडाई-जी और कांजी लिपि · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »