हम Google Play स्टोर पर Unionpedia ऐप को पुनर्स्थापित करने के लिए काम कर रहे हैं
🌟हमने बेहतर नेविगेशन के लिए अपने डिज़ाइन को सरल बनाया!
Instagram Facebook X LinkedIn

तुलूज़ और पोलैंड

शॉर्टकट: मतभेद, समानता, समानता गुणांक, संदर्भ

तुलूज़ और पोलैंड के बीच अंतर

तुलूज़ vs. पोलैंड

तुलूज़ स्क्वायर (चौक) टूलूज़ (Toulouse) फ्रान्स का एक प्रमुख नगर। फ्रांस के एक्वीटेन बेसिन में गारॉन प्रदेश का यह प्रशासकीय नगर है जो पेरिस से ७०९ किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में स्थित है। नगर के उत्थान में इसकी स्थिति का विशेष हाथ रहा है। नगर का विस्तार अब नदी के बाएँ तट पर भी हो गया है, यद्यपि बायाँ तटवर्ती क्षेत्र १३ मीटर नीचा है और प्राय: बाढ़ पीड़ित रहता है। बाएँ तट पर नगर का एक चौथाई भाग ही है। नगर की १/५ जनसंख्या मात्र १४२ हेक्टर पर निवास करती है जो प्राचीन नगर का केंद्र है। इसी क्षेत्र में प्रमुख व्यापारिक और दूसरी संस्थाओं के कार्यालय भी हैं। उल्लेखनीय इमारतों में गौथिक चर्च (१३वीं शताब्दी), रोमन गिरजाघर तथा अजायबघर आदि मुख्य हैं। अजायबघर में मध्यकालीन वास्तुकला एवं शिल्पकला के नमूने सुरक्षित हैं। नगर में विश्वविद्यालय, चिकित्सा महाविद्यालय आदि शिक्षण संस्थाएँ तथा अनेक औद्योगिक संस्थान हैं। नगर समुद्र से दूर है पर रेलमार्गों और वायुमार्गों द्वारा पैरिस, वॉर्डो, मार्सेई, मिलान आदि मुख्य मुख्य नगरों से संबद्ध है। औद्योगिक उत्पादनों में नाइट्रोजन उर्वरक, वायुयान, कारतूस, आदि प्रमुख हैं। इनके अतिरिक्त बुने हुए सामान, जूते, आटा, कागज आदि भी निर्मित होते हैं। अंडे, दूध आदि मुख्य निर्यात वस्तुएँ हैं। . पोलैंड आधिकारिक रूप से पोलैंड गणराज्य एक मध्य यूरोप राष्ट्र है। पोलैंड पश्चिम में जर्मनी, दक्षिण में चेक गणराज्य और स्लोवाकिया, पूर्व में युक्रेन, बेलारूस और लिथुआनिया एवं उत्तर में बाल्टिक सागर व रूस के कालिनिनग्राद ओब्लास्ट के द्वारा घिरा हुआ है। पोलैंड का कुल क्षेत्रफ़ल ३ लगभग लाख वर्ग कि.मि. (1.20 लाख वर्ग मील) है, जिससे ये दुनिया का ६९वां व युरोप का ९वां विशालतम राष्ट्र बन जाता है। लगभग 4 करोड़ की जनसंख्या के साथ यह दुनिया का ३३वां सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला देश बन जाता है। एक राष्ट्र के रूप में पोलैंड की स्थापना को इसके शासक मिस्जको प्रथम द्वारा ९६६ इसवी में इसाई धर्म को राष्ट्रधर्म बनाने के साथ जोड़ कर देखा जाता है। तत्कालीन समय में पोलैंड का आकार वर्तमान पोलैंड के जैसा ही था। १०२५ में पोलैंड राजाओं के अधीन आया और १५६९ में पोलैंड ने लिथुआनिया के ग्रैंड डचि के साथ मिलकर पोलिश-लिथुआनियन कामनवेल्थ की स्थापना करते हुए एक लंबे रिश्ते की नींव डाली। ये कामनवेल्थ १७९५ में तोड़ दिया गया और पोलैंड को आस्ट्रिया, रूस और प्रुसिया के बीच बांट लिया गया। पोलैंड ने प्रथम विश्व युद्ध के बाद १९१८ में अपनी स्वाधीनता पुनः हसिल की मगर द्वितीय विश्वयुद्ध के समय फ़िर से पराधीन होकर नाजी जर्मनी और सोवियत संघ के अधीन चला गया। द्वितीय विश्वयुद्ध में पोलैंड ने अपने साठ लाख नागरिकों को खो दिया। कई साल बाद पोलैंड रूस से प्रभावित एक साम्यवादी गणराज्य के रूप में ईस्टर्न ब्लॉक में उभरा। १९८९ में साम्यवादी शासन का पतन हुआ और पोलैंड एक नये राष्ट्र के रूप में उभरा जिसे सांविधानिक तौर पे "तृतीय पोलिश गणतंत्र" कहा जाता है। पोलैंड एक स्वयंशासित स्वतंत्र राष्ट्र है जो कि सोलह अलग-अलग वोइवोदेशिप या राज्यों (पोलिश: वोयेवुद्ज़त्वो) को मिलाकर गठित हुआ है। पोलैंड यूरोपीय संघ, नाटो एवं ओ.ई.सि.डी का सदस्य राष्ट्र है। .

तुलूज़ और पोलैंड के बीच समानता

तुलूज़ और पोलैंड आम में 0 बातें हैं (यूनियनपीडिया में)।

सूची के ऊपर निम्न सवालों के जवाब

तुलूज़ और पोलैंड के बीच तुलना

तुलूज़ 4 संबंध है और पोलैंड 39 है। वे आम 0 में है, समानता सूचकांक 0.00% है = 0 / (4 + 39)।

संदर्भ

यह लेख तुलूज़ और पोलैंड के बीच संबंध को दर्शाता है। जानकारी निकाला गया था, जिसमें से एक लेख का उपयोग करने के लिए, कृपया देखें: