लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

तुयुहुन राज्य और शियानबेई लोग

शॉर्टकट: मतभेद, समानता, समानता गुणांक, संदर्भ

तुयुहुन राज्य और शियानबेई लोग के बीच अंतर

तुयुहुन राज्य vs. शियानबेई लोग

तुयुहुन राज्य (Tuyuhun Kingdom) या अझ़ा ('Azha, बिन्दुयुक्त 'झ़' के उच्चारण पर ध्यान दें) प्राचीनकाल में तिब्बत से पूर्वोत्तर कोको नूर नामक झील (आधुनिक काल में चिंगहई झील) के क्षेत्र में चिलियन पर्वतों और पीली नदी (ह्वांगहो) की ऊपरी घाटी के इलाक़ों में रहने वाले शियानबेई लोगों से सम्बन्धित ख़ानाबदोश क़बीलों द्वारा स्थापित एक राज्य का नाम था।, Barbara A. West, pp. शियानबेई (चीनी भाषा: 鮮卑, अंग्रेज़ी: Xianbei) प्राचीनकाल में मंचूरिया, भीतरी मंगोलिया और पूर्वी मंगोलिया में बसने वाली एक मंगोल ख़ानाबदोश क़बीलों की जाति थी। माना जाता है कि ख़ान की उपाधि का इस्तेमाल सबसे पहली इन्ही लोगों में हुआ था। चीनी स्रोतों के अनुसार शियानबेई लोग दोंगहु लोगों के वंशज थे। प्रसिद्ध चीनी इतिहासकार सीमा चियान ने अपने महान इतिहासकार के अभिलेख नामक इतिहास-ग्रन्थ में दर्ज किया था कि शियानबेई लोग ६९९ ईसापूर्व से ६३२ ईसापूर्व के काल में भीतरी मंगोलिया में रहते थे। यह लोग पहले शियोंगनु लोगों की सेवा में थे, फिर इन्होनें चीन के हान राजवंश की शियोंगनु के विरुद्ध सहायता करी लेकिन उसके बाद स्वयं ही चीनी साम्राज्य पर आक्रमण का सिलसिला शुरू किया। इनका सबसे प्रसिद्ध राजा तान्शीहुआई (Tanshihuai) था जिसनें एक विस्तृत शियानबेई साम्राज्य की स्थापना की।, Emma C. Bunker, Arthur M. Sackler Museum, Arthur M. Sackler Foundation, 1997, ISBN 978-0-8109-6348-1,...

तुयुहुन राज्य और शियानबेई लोग के बीच समानता

तुयुहुन राज्य और शियानबेई लोग आम में 3 बातें हैं (यूनियनपीडिया में): चीन, बंजारा, ख़ान (उपाधि)

चीन

---- right चीन विश्व की प्राचीन सभ्यताओं में से एक है जो एशियाई महाद्वीप के पू‍र्व में स्थित है। चीन की सभ्यता एवं संस्कृति छठी शताब्दी से भी पुरानी है। चीन की लिखित भाषा प्रणाली विश्व की सबसे पुरानी है जो आज तक उपयोग में लायी जा रही है और जो कई आविष्कारों का स्रोत भी है। ब्रिटिश विद्वान और जीव-रसायन शास्त्री जोसफ नीधम ने प्राचीन चीन के चार महान अविष्कार बताये जो हैं:- कागज़, कम्पास, बारूद और मुद्रण। ऐतिहासिक रूप से चीनी संस्कृति का प्रभाव पूर्वी और दक्षिण पूर्वी एशियाई देशों पर रहा है और चीनी धर्म, रिवाज़ और लेखन प्रणाली को इन देशों में अलग-अलग स्तर तक अपनाया गया है। चीन में प्रथम मानवीय उपस्थिति के प्रमाण झोऊ कोऊ दियन गुफा के समीप मिलते हैं और जो होमो इरेक्टस के प्रथम नमूने भी है जिसे हम 'पेकिंग मानव' के नाम से जानते हैं। अनुमान है कि ये इस क्षेत्र में ३,००,००० से ५,००,००० वर्ष पूर्व यहाँ रहते थे और कुछ शोधों से ये महत्वपूर्ण जानकारी भी मिली है कि पेकिंग मानव आग जलाने की और उसे नियंत्रित करने की कला जानते थे। चीन के गृह युद्ध के कारण इसके दो भाग हो गये - (१) जनवादी गणराज्य चीन जो मुख्य चीनी भूभाग पर स्थापित समाजवादी सरकार द्वारा शासित क्षेत्रों को कहते हैं। इसके अन्तर्गत चीन का बहुतायत भाग आता है। (२) चीनी गणराज्य - जो मुख्य भूमि से हटकर ताईवान सहित कुछ अन्य द्वीपों से बना देश है। इसका मुख्यालय ताइवान है। चीन की आबादी दुनिया में सर्वाधिक है। प्राचीन चीन मानव सभ्यता के सबसे पुरानी शरणस्थलियों में से एक है। वैज्ञानिक कार्बन डेटिंग के अनुसार यहाँ पर मानव २२ लाख से २५ लाख वर्ष पहले आये थे। .

चीन और तुयुहुन राज्य · चीन और शियानबेई लोग · और देखें »

बंजारा

तिब्बत की लगभग ४०% आबादी खानाबदोश है। बंजारा या 'खानाबदोश' (Nomadic people) मानवों का ऐसा समुदाय है जो एक ही स्थान पर बसकर जीवन-यापन करने के बजाय एक स्थान से दूसरे स्थान पर निरन्तर भ्रमणशील रहता है। एक आकलन के अनुसार विश्व में कोई ३-४ करोड़ बंजारे हैं। कई बंजारा समाजों ने बड़े-बड़े साम्राज्य तक स्थापित करने में सफलता पायी। .

तुयुहुन राज्य और बंजारा · बंजारा और शियानबेई लोग · और देखें »

ख़ान (उपाधि)

ओगदाई ख़ान, चंग़ेज़ ख़ान का तीसरा पुत्र ख़ान या ख़ाँ (मंगोल: хан, फ़ारसी:, तुर्की: Kağan) मूल रूप से एक अल्ताई उपाधि है तो शासकों और अत्यंत शक्तिशाली सिपहसालारों को दी जाती थी। यह समय के साथ तुर्की-मंगोल क़बीलों द्वारा पूरे मध्य एशिया में इस्तेमाल होने लगी। जब इस क्षेत्र के सैन्य बलों ने भारतीय उपमहाद्वीप, ईरान, अफ़्ग़ानिस्तान और अन्य क्षेत्रों पर क़ब्ज़ा कर के अपने साम्राज्य बनाने शुरू किये तो इसका प्रयोग इन क्षेत्रों की कई भाषाओँ में आ गया, जैसे कि हिन्दी-उर्दू, फ़ारसी, पश्तो, इत्यादि। इसका एक और रूप 'ख़ागान' है जिसका अर्थ है 'ख़ानों का ख़ान' या 'ख़ान-ए-ख़ाना', जो भारत में कभी प्रचलित नहीं हुआ। इसके बराबरी की स्त्रियों की उपाधियाँ ख़ानम और ख़ातून हैं।, Elena Vladimirovna Boĭkova, R. B. Rybakov, Otto Harrassowitz Verlag, 2006, ISBN 978-3-447-05416-4 .

ख़ान (उपाधि) और तुयुहुन राज्य · ख़ान (उपाधि) और शियानबेई लोग · और देखें »

सूची के ऊपर निम्न सवालों के जवाब

तुयुहुन राज्य और शियानबेई लोग के बीच तुलना

तुयुहुन राज्य 15 संबंध है और शियानबेई लोग 14 है। वे आम 3 में है, समानता सूचकांक 10.34% है = 3 / (15 + 14)।

संदर्भ

यह लेख तुयुहुन राज्य और शियानबेई लोग के बीच संबंध को दर्शाता है। जानकारी निकाला गया था, जिसमें से एक लेख का उपयोग करने के लिए, कृपया देखें:

अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »