लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

ताइवान और ताइवान ताओयुआन अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र

शॉर्टकट: मतभेद, समानता, समानता गुणांक, संदर्भ

ताइवान और ताइवान ताओयुआन अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र के बीच अंतर

ताइवान vs. ताइवान ताओयुआन अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र

ताइवान द्वीप की स्थिति ताइवान का मानचित्र ताइवान या ताईवान (चीनी: 台灣) पूर्व एशिया में स्थित एक द्वीप है। यह द्वीप अपने आसपास के कई द्वीपों को मिलाकर चीनी गणराज्य का अंग है जिसका मुख्यालय ताइवान द्वीप ही है। इस कारण प्रायः 'ताइवान' का अर्थ 'चीनी गणराज्य' से भी लगाया जाता है। यूं तो ऐतिहासिक तथा संस्कृतिक दृष्टि से यह मुख्य भूमि (चीन) का अंग रहा है, पर इसकी स्वायत्ता तथा स्वतंत्रता को लेकर चीन (जिसका, इस लेख में, अभिप्राय चीन का जनवादी गणराज्य से है) तथा चीनी गणराज्य के प्रशासन में विवाद रहा है। ताइवान की राजधानी है ताइपे। यह देश का वित्तीय केन्द्र भी है और यह नगर देश के उत्तरी भाग में स्थित है। यहाँ के निवासी मूलत: चीन के फ्यूकियन (Fukien) और क्वांगतुंग प्रदेशों से आकर बसे लोगों की संतान हैं। इनमें ताइवानी वे कहे जाते हैं, जो यहाँ द्वितीय विश्वयुद्ध के पूर्व में बसे हुए हैं। ये ताइवानी लोग दक्षिण चीनी भाषाएँ जिनमें अमाय (Amoy), स्वातोव (Swatow) और हक्का (Hakka) सम्मिलित हैं, बोलते हैं। मंदारिन (Mandarin) राज्यकार्यों की भाषा है। ५० वर्षीय जापानी शासन के प्रभाव में लोगों ने जापानी भी सीखी है। आदिवासी, मलय पोलीनेशियाई समूह की बोलियाँ बोलते हैं। . ताइवान ताओयुआन इन्टरनेशनल एयरपोर्ट, ताइवान का स्थित सबसे बड़ा अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र है। यह दाओयुआन टाउनशिप, ताओयुआन काउण्टी, ताईवान में स्थापित है। यह ताईवान के नियमित अन्तर्राष्ट्रीय उड़ानों वाले विमानक्षेत्रों में से एक और यहां का व्यस्ततम प्रवेश मार्ग है। यह चाइना एयरलाइंस एवं ईवीए एयर का प्रधान अन्तर्राष्ट्रीय हब है। यह विमानक्षेत्र व्यापारिक प्रचालन हेतु १९७९ में आरंभ हुआ था और तब से यह मेनलैण्ड चीन तथा एशिया के शेष भागों के गंतव्यों के लिये एक महत्त्वपूर्ण ट्रांस-शिपमेंट केन्द्र, यात्री हब है। यह विमानक्षेत्र पहले चियाम्ग काइ-शेक अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र (CKS अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र) कहलाता था और २००६ में इसे वर्तमाण नाम मिला। ताइवान ताओयुआन अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र ताईपेई राजधानी शहर एवं उत्तरी ताईवान को सेवा देने वाले दो विमानक्षेत्रों में से एक है। दूसरा ताईपेई सोंगशान विमानक्षेत्र, ताईपेई शहर के बीच में बना है और १९७९ तक मुख्य विमानक्षेत्र का उद्देश्य हल करता था। अब वहां से मुख्यतः चार्टर्ड उडआनें ही चलती हैं, जिनमें से अधिकांश चीन मेनलैण्ड को या से आती जाती हैं। ताईवान ताओयुआन में वर्ष २०१० में कुल 25,114,418 यात्री आवागमन संपन्न हुआ था।.

ताइवान और ताइवान ताओयुआन अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र के बीच समानता

ताइवान और ताइवान ताओयुआन अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र आम में 0 बातें हैं (यूनियनपीडिया में)।

सूची के ऊपर निम्न सवालों के जवाब

ताइवान और ताइवान ताओयुआन अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र के बीच तुलना

ताइवान 15 संबंध है और ताइवान ताओयुआन अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र 4 है। वे आम 0 में है, समानता सूचकांक 0.00% है = 0 / (15 + 4)।

संदर्भ

यह लेख ताइवान और ताइवान ताओयुआन अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र के बीच संबंध को दर्शाता है। जानकारी निकाला गया था, जिसमें से एक लेख का उपयोग करने के लिए, कृपया देखें:

अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »