लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

तहर और हिमालयी तहर

शॉर्टकट: मतभेद, समानता, समानता गुणांक, संदर्भ

तहर और हिमालयी तहर के बीच अंतर

तहर vs. हिमालयी तहर

तहर जंगली बकरी से संबंधित बड़े एशियाई द्विखुरीगणों की तीन प्रजातियां हैं। अभी हाल तक ऐसा माना जाता था कि तीनों प्रजातियाँ आपस में सम्बन्धित हैं और इन तीनों प्रजातियों को एक ही प्रजाति, हॅमिट्रैगस में रखा गया था। आनुवांशिक अध्ययन ने साबित कर दिया है कि पहले विचार के विरुद्ध तीनों तहर आपस में संबंधित नहीं हैं। अब इनको तीन अलग प्रजाति के सदस्य के रूप में माना जाता है, हॅमिट्रैगस अब हिमालयी तहर के लिए, नीलगिरि तहर के लिए नीलगिरिट्रैगस और अरेबियाई तहर के लिए अरैबिट्रैगस नाम दिये गये हैं। जबकि ओमान की अरेबियाई तहर और नीलगिरि तहर के आवास का इलाका संकुचित हो गया है और यह माना जाता है कि दोनों ही आबादियाँ विलुप्तप्राय हैं वहीं हिमालयी तहर व्यापक क्षेत्र में फैली हुयी है और इसको न्यूज़ीलैण्ड के सदर्न ऐल्प्स में भी रोपित कर दिया गया है जहाँ अब इनका सुनियोजित रूप से शिकार किया जाता है और ऐसा माना जाता है कि इनका मांस काफ़ी स्वादिष्ट होता है। इसकी एक आबादी दक्षिण अफ़्रीका के टेबल माउन्टेन में भी पाई जाती है जो सन् १९३० में चिड़ियाघर से भागे जोड़े के वंशज हैं। न्यूज़ीलैण्ड में इसका मांस बहुत ही उच्च स्तर का माना जाता है और वहाँ इसके शिकार को एक महंगा खेल माना जाता है क्योंकि गाइड के साथ शिकार के लिए जाने से यह काफ़ी महंगा साबित होता है। दक्षिणी ऐल्प्स में सर्दियों के वक़्त भी यह हिम रेखा के ऊपर ही रहना पसन्द करते हैं और भोजन के लिए रात के समय ही आते हैं जो इनके लिए सुरक्षित समय होता है। . हिमालयी तहर Himalayan tahr (Hemitragus jemlahicus) जंगली बकरी से संबन्धित एक एशियाई समखुरीयगण प्राणी है। तहर प्रजाति के तीन बची हुई जातियाँ हैं और तीनों एशिया में ही पाई जाती हैं। यह हिमालय में दक्षिणी तिब्बत, उत्तरी भारत और नेपाल का मूल निवासी है। इसे न्यूजीलैंड, दक्षिण अमेरिका के कुछ हिस्सों और दक्षिण अफ्रीका में एक विदेशी प्रजाति के रूप में रोपित किया गया है। इन क्षेत्रों में इसकी आबादी को नियंत्रित करने और इन इलाकों के पारिस्थितिकी तंत्र पर इसके आने से पड़े प्रभाव को कम करने के प्रयास किए जा रहे हैं। .

तहर और हिमालयी तहर के बीच समानता

तहर और हिमालयी तहर आम में 5 बातें हैं (यूनियनपीडिया में): न्यूज़ीलैण्ड, नीलगिरि तहर, प्राणी, रज्जुकी, सम-ऊँगली खुरदार

न्यूज़ीलैण्ड

न्यूज़ीलैंड प्रशान्त महासागर में ऑस्ट्रेलिया के पास स्थित देश है। ये दो बड़े द्वीपों से बना है। न्यूजीलैंड (माओरी भाषा में: Aotearoa आओटेआरोआ) दक्षिण पश्चिमि पेसिफ़िक ओशन में दो बड़े द्वीप और अन्य कई छोटे द्वीपों से बना एक देश है। न्यूजीलैंड के ४० लाख लोगों में से लगभग तीस लाख लोग उत्तरी द्वीप में रहते हैं और दस लाख लोग दक्षिणि द्वीप में। यह द्वीप दुनिया के सबसे बडे द्वीपों में गिने जाते हैं। अन्य द्वीपों में बहुत कम लोग रहतें हैं और वे बहुत छोटे हैं। इनमें मुख्य है.

तहर और न्यूज़ीलैण्ड · न्यूज़ीलैण्ड और हिमालयी तहर · और देखें »

नीलगिरि तहर

नीलगिरि तहर Nilgiri tahr (Nilgiritragus hylocrius) भारत के तमिल नाडु और केरल राज्यों में नीलगिरि पर्वत और पश्चिमी घाट के दक्षिणी भाग में रहने वाला जंगली प्राणी है जिसके निकट सम्बन्धी जंगली बकरी और भेड़ हैं। इसे स्थानीय बोल-चाल में नीलगिरि साकिन (ibex) या केवल साकिन के नाम से भी जाना जाता है। यह एक संकटग्रस्त जाति है। .

तहर और नीलगिरि तहर · नीलगिरि तहर और हिमालयी तहर · और देखें »

प्राणी

प्राणी या जंतु या जानवर 'ऐनिमेलिया' (Animalia) या मेटाज़ोआ (Metazoa) जगत के बहुकोशिकीय और सुकेंद्रिक जीवों का एक मुख्य समूह है। पैदा होने के बाद जैसे-जैसे कोई प्राणी बड़ा होता है उसकी शारीरिक योजना निर्धारित रूप से विकसित होती जाती है, हालांकि कुछ प्राणी जीवन में आगे जाकर कायान्तरण (metamorphosis) की प्रकिया से गुज़रते हैं। अधिकांश जंतु गतिशील होते हैं, अर्थात अपने आप और स्वतंत्र रूप से गति कर सकते हैं। ज्यादातर जंतु परपोषी भी होते हैं, अर्थात वे जीने के लिए दूसरे जंतु पर निर्भर रहते हैं। अधिकतम ज्ञात जंतु संघ 542 करोड़ साल पहले कैम्ब्रियन विस्फोट के दौरान जीवाश्म रिकॉर्ड में समुद्री प्रजातियों के रूप में प्रकट हुए। .

तहर और प्राणी · प्राणी और हिमालयी तहर · और देखें »

रज्जुकी

रज्जुकी (संघ कॉर्डेटा) जीवों का एक समूह है जिसमें कशेरुकी (वर्टिब्रेट) और कई निकट रूप से संबंधित अकशेरुकी (इनवर्टिब्रेट) शामिल हैं। इनका इस संघ मे शामित होना इस आधार पर सिद्ध होता है कि यह जीवन चक्र मे कभी न कभी निम्न संरचनाओं को धारण करते हैं जो हैं, एक पृष्ठ‍रज्जु (नोटोकॉर्ड), एक खोखला पृष्ठीय तंत्रिका कॉर्ड, फैरेंजियल स्लिट एक एंडोस्टाइल और एक पोस्ट-एनल पूंछ। संघ कॉर्डेटा तीन उपसंघों मे विभाजित है: यूरोकॉर्डेटा, जिसका प्रतिनिधित्व ट्युनिकेट्स द्वारा किया जाता है; सेफालोकॉर्डेटा, जिसका प्रतिनिधित्व लैंसलेट्स द्वारा किया जाता है और क्रेनिएटा, जिसमे वर्टिब्रेटा शामिल हैं। हेमीकॉर्डेटा को चौथे उपसंघ के रूप मे प्रस्तुत किया जाता है पर अब इसे आम तौर पर एक अलग संघ के रूप में जाना जाता है। यूरोकॉर्डेट के लार्वा में एक नोटॉकॉर्ड और एक तंत्रिका कॉर्ड पायी जाती है पर वयस्क होने पर यह लुप्त हो जातीं हैं। सेफालोकॉर्डेट एक नोटॉकॉर्ड और एक तंत्रिका कॉर्ड पायी जाती है लेकिन कोई मस्तिष्क या विशेष संवेदना अंग नहीं होता और इनका एक बहुत ही सरल परिसंचरण तंत्र होता है। क्रेनिएट ही वह उपसंघ है जिसके सदस्यों में खोपड़ी मिलती है। इनमे वास्तविक देहगुहा पाई जाती है। इनमे जनन स्तर सदैव त्री स्तरीय पाया जाता है। सामान्यत लैंगिक जनन पाया जाता है। सामान्यत प्रत्यक्ष विकास होता है। इनमे RBC उपस्थित होती है। इनमे द्वीपार्शविय सममिती पाई जाती है। इसके जंतु अधिक विकसित होते है। श्रेणी:जीव विज्ञान *.

तहर और रज्जुकी · रज्जुकी और हिमालयी तहर · और देखें »

सम-ऊँगली खुरदार

द्विखुरीयगणों के खुर द्विखुरीयगण या सम-ऊँगली खुरदार (आर्टियोडैक्टाइला, Artiodactyla) गाय, भैंस, सूअर, बकरी, ऊँट, हरिण आदि स्तनियों (mammals) का गण है, जिनमें गर्भनाल (placents), पैर पर सम संख्या की अँगुलियाँ तथा खुर होते हैं। इस गण में खरगोश से लेकर भैंस और दरियाई घोड़े जैसे भिन्न-भिन्न आकार-प्रकार के प्राणी सम्मिलित हैं। .

तहर और सम-ऊँगली खुरदार · सम-ऊँगली खुरदार और हिमालयी तहर · और देखें »

सूची के ऊपर निम्न सवालों के जवाब

तहर और हिमालयी तहर के बीच तुलना

तहर 13 संबंध है और हिमालयी तहर 23 है। वे आम 5 में है, समानता सूचकांक 13.89% है = 5 / (13 + 23)।

संदर्भ

यह लेख तहर और हिमालयी तहर के बीच संबंध को दर्शाता है। जानकारी निकाला गया था, जिसमें से एक लेख का उपयोग करने के लिए, कृपया देखें:

अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »