लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

तक्षक

सूची तक्षक

हिन्दू पौराणिक कथाओं के अनुसार, तक्षक पाताल के आठ नागों में से एक नाग जो कश्यप का पुत्र था और कद्रु के गर्भ से उत्पन्न हुआ था श्रृंगी ऋषि का शाप पूरा करने के लिये राजा परीक्षित को इसी ने काटा था। इसी कारण राजा जनमेजय इससे बहुत बिगड़े और उन्होंने संसार भर के साँपों का नाश करने के लिये सर्पयज्ञ आरंभ किया। तक्षक इससे डरकर इंद्र की शरण में चला गया। इसपर जनमेजय ने अपने ऋषियों को आज्ञा दी कि इंद्र यदि तक्षक को न छोड़े, तो उसे भी तक्षक के साथ खींच मँगाओ और भस्म कर दो। ऋत्विकों के मंत्र पढ़ने पर तक्षक साथ इंद्र भी खिंचने लगे। तब इंद्र ने डरकर तक्षक को छोड़ दिया। जब तक्षक खिंचकर अग्निकुंड के समीप पहुँचा, तब आस्तीक ने आकर जनमेजय से प्रार्थना की और तक्षक के प्राण बच गए। कुछ विद्धानों का विश्वास है कि प्राचीन काल में भारत में तक्षक नाम की एक जाति ही निवास करती थी। नाग जाति के लोग अपने आपको तक्षक की संतान ही बतलाते हैं। प्राचीन काल में ये लोग सर्प का पूजन करते थे। कुछ पाश्चात्य विद्वानों का मत है कि प्राचीन काल में कुछ विशिष्ट अनायों को हिंदू लोग तक्षक या नाग कहा करते थे। और ये लोग संभवतः शक थे। तिब्बत, मंगोलिया ओरचीन के निवासी अबतक अपने आपको तक्षक या नाग के वंशधर बतलाते हैं। महाभारत के युद्ध के उपरांत धीरे धीरे तक्षकों का अधिकार बढ़ने लगा और उत्तरपश्चिम भारत में तक्षक लोगों का बहुत दिनों तक, यहाँ तक कि सिकंदर के भारत आने के समय तक राज्य रहा। इनका जातीय चिह्न सर्प था। ऊपर परीक्षित और जनमेजय की जो कथा दी गई है, उसके संबंध में कुछ पाश्चात्य विद्वानों का गत है कि तक्षकों के साथ एक बार पांडवों का बड़ा भारी युद्ध हुआ था जिसमें तक्षकों की जीत हुई थी ओर राजा परीक्षित मारे गए थे, और अंत से जनमेजय ने फिर तक्षशिला में युद्ध करके तक्षकों का नाश किया था और यही घटना जनमेजय के सर्पयज्ञ के नाम से प्रसिद्ध हुई है। तक्षक नाग की खशियत तक्षक नाग का जन्म जो की देखने में किसी फूलो की पंखुडियो के तरह दीखता है, और काफी आकरशक भी होता है। यह सांप हवा में १५० किलो मीटर प्रति घंटे के रफ़्तार से उड़ता है, यह सांप में काफी खशियत होता भी होता है, सांपो के महान जानकार लुइ मिकाल की बात माने तो इस सांप का जन्म सिर्फ भारत देशो में ही होता है और यह सांप १२० सांपो से सम्भोग से जन्म लेता है, इसी वजह से इसमें बहुत सारी खाशियत भी होती है, और इस सांप का जन्म प्रत्येक १० - १० सालों में एक बार होता है, और इस सांप का जन्म दाता दो मुह वाला मादा सांप होती है, जिसे रेड सैंड बोआ के नाम से जाना जाता है, इसे धन की देवी लक्ष्मी से भी जोड़ कर देख जाता है, यह सांप को छु लेने से मात्र लोग बहुत सारे बीमारियों से मुक्त हो जाते है। लुइ मिकाल के इस बात को नासा, एवं ब्रिटेन, भारत के कई बड़े जूलॉजिकल विभाग के बड़े - बड़े वैज्ञानिको ने माना है। इस सांप का वजन ५०० ग्राम के ही आस - पास होता है, इस सांप में एक खाश तरह का इरीडियम नामक केमिकल पाया जाता है, जिससे की इसको अन्तरराष्ट्रीय बाजार में १० - १५ करोड़ में ख़रीदा भी जाता है, इस सांप का काला बाजारी ज्यादा इस लिए नहीं हो पता है, की इसकी संख्या अब धरती पर से विलुप्त हो चूका है, लेकिन भारत में यह कहीं कहीं सपेरो के पास देखने को मिल जाया करता है। भारतीय तांत्रिक यह मानते हैं की इस सांप से TT करके सोने और पैसे की बरसात होती है, जो की आमिर बन्ने का साधन भी होता है। भारत के बड़े - बड़े उद्योगपतियों का मन्ना है की इस सांप को पालने से धन का वर्षा भी होता है, और भारत के कई उद्योगपतियों ने जैसे की अम्बानी, मित्तल और बिरला जैसे लोगो ने इस सांप को अपने ऑफिस के चेंबर में पाला हुआ है, जो की साल २०१४ के डिअर डोमेस्टिक एनिमल्स में छपा भी था। इसी वजह से दो मुह बाले सांप को भी ख़रीदा जाता है, जिससे की तक्षक नाग जन्म लेता है, और इसके इरीडियम को कंपनिया अरबो रुपियो का बिज़नस भी कर लेती है, इस तक्षक नाग में पाए जाने बाले यह इरीडियम 100, 000 रूपया प्रति ग्राम के दर से बेचा जाता है, इस 1 ग्राम इरीडियम से कंपनिया ३०० - ४०० ग्राम इरीडियम बनाती है, जिसे की बाजार में 20 - ३० हजार रूपया प्रति ग्राम के दर से बेचा भी जाता है। .

6 संबंधों: शाप, जनमेजय, गरुड़ पुराण, आस्तिक (ऋषि), कश्यप, ऋष्यशृंग

शाप

शाप शब्द संस्कृत भाषा का है। शाप का अर्थ किसी को बद्दुआ देना भी कहा जाता है। शाप को श्राप के रूप में भी उच्चारित किया जाता है जो कि अशुद्ध है संदर्भ: बृहद हिंदी शब्द कोश द्वारा डॉक्टर श्याम बहादुर वर्मा, प्रभात प्रकाशन.

नई!!: तक्षक और शाप · और देखें »

जनमेजय

जनमेजय महाभारत के अनुसार कुरुवंश का राजा था। महाभारत युद्ध में अर्जुनपुत्र अभिमन्यु जिस समय मारा गया, उसकी पत्नी उत्तरा गर्भवती थी। उसके गर्भ से राजा परीक्षित का जन्म हुआ जो महाभारत युद्ध के बाद हस्तिनापुर की गद्दी पर बैठा। जनमेजय इसी परीक्षित तथा मद्रावती का पुत्र था। महाभारत के अनुसार (१.९५.८५) मद्रावती उनकी जननी थीं, किन्तु भगवत् पुराण के अनुसार (१.१६.२), उनकी माता ईरावती थीं, जो कि उत्तर की पुत्री थीं। .

नई!!: तक्षक और जनमेजय · और देखें »

गरुड़ पुराण

गरूड़ पुराण वैष्णव सम्प्रदाय से सम्बन्धित है और सनातन धर्म में मृत्यु के बाद सद्गति प्रदान करने वाला माना जाता है। इसलिये सनातन हिन्दू धर्म में मृत्यु के बाद गरुड़ पुराण के श्रवण का प्रावधान है। इस पुराणके अधिष्ठातृ देव भगवान विष्णु हैं। इसमें भक्ति, ज्ञान, वैराग्य, सदाचार, निष्काम कर्म की महिमा के साथ यज्ञ, दान, तप तीर्थ आदि शुभ कर्मों में सर्व साधारणको प्रवृत्त करने के लिये अनेक लौकिक और पारलौकिक फलोंका वर्णन किया गया है। इसके अतिरिक्त इसमें आयुर्वेद, नीतिसार आदि विषयोंके वर्णनके साथ मृत जीव के अन्तिम समय में किये जाने वाले कृत्यों का विस्तार से निरूपण किया गया है। आत्मज्ञान का विवेचन भी इसका मुख्य विषय है। अठारह पुराणों में गरुड़महापुराण का अपना एक विशेष महत्व है। इसके अधिष्ठातृदेव भगवान विष्णु है। अतः यह वैष्णव पुराण है। गरूड़ पुराण में विष्णु-भक्ति का विस्तार से वर्णन है। भगवान विष्णु के चौबीस अवतारों का वर्णन ठीक उसी प्रकार यहां प्राप्त होता है, जिस प्रकार 'श्रीमद्भागवत' में उपलब्ध होता है। आरम्भ में मनु से सृष्टि की उत्पत्ति, ध्रुव चरित्र और बारह आदित्यों की कथा प्राप्त होती है। उसके उपरान्त सूर्य और चन्द्र ग्रहों के मंत्र, शिव-पार्वती मंत्र, इन्द्र से सम्बन्धित मंत्र, सरस्वती के मंत्र और नौ शक्तियों के विषय में विस्तार से बताया गया है। इसके अतिरिक्त इस पुराण में श्राद्ध-तर्पण, मुक्ति के उपायों तथा जीव की गति का विस्तृत वर्णन मिलता है। .

नई!!: तक्षक और गरुड़ पुराण · और देखें »

आस्तिक (ऋषि)

तक्षक को यज्ञाग्नि में गिरने से रोअकते हुए '''आस्तिक ऋषि''' आस्तिक नाग लोक के महाबली थे। वे पिता जरत्कारू और माता मानसा के पुत्र थे। उनके मामा वासुकी जी थे। जनमेजय के सर्प यज्ञ के समय जब आस्तिक मुनि को नाग यज्ञ के बारे में पता चला तो वे यज्ञ स्थल पर आए और यज्ञ की स्तुति करने लगे। यह देखकर जनमेजय ने उन्हें वरदान देने के लिए बुलाया। तब आस्तिक मुनि राजा जनमेजय से सर्प यज्ञ बंद करने का निवेदन किया। पहले तो जनमेजय ने अस्वीकार किया लेकिन बाद में ऋषियों द्वारा समझाने पर वे मान गए। इस प्रकार आस्तिक मुनि ने धर्मात्मा सर्पों को भस्म होने से बचा लिया। धर्म ग्रंथों के अनुसार, सर्प भय के समय जो भी व्यक्ति आस्तिक मुनि का नाम लेता है, सांप उसे नहीं काटते। आस्तिक महाराजा तक्षक का सम्मान करता और उनका पूरा काम करता। उनके कहने पे वो कुछ भी कर सकता था। आस्तिक की दो सादी की पहली तो वो रजा तक्षक की पुत्री मोहिनी और पृथ्वी लोक की मनुष्य जाति कि प्रणाली से सादी की, उसको दो पुत्र हुए पहली मोहनी से संखचुर्ण और दूसरा प्रणाली से अर्जुन। आस्तिक काफी शक्तिसाली नाग था और उसने हजारों वर्षों तक तक्षक व नागलोक की सेवा की। श्रेणी:ऋषि मुनि.

नई!!: तक्षक और आस्तिक (ऋषि) · और देखें »

कश्यप

आंध्र प्रदेश में कश्यप प्रतिमा वामन अवतार, ऋषि कश्यप एवं अदिति के पुत्र, महाराज बलि के दरबार में। कश्यप ऋषि एक वैदिक ऋषि थे। इनकी गणना सप्तर्षि गणों में की जाती थी। हिन्दू मान्यता अनुसार इनके वंशज ही सृष्टि के प्रसार में सहायक हुए। .

नई!!: तक्षक और कश्यप · और देखें »

ऋष्यशृंग

"ऋष्यश्रृंग" या श्रृंगी ऋषि वाल्मीकि रामायण में एक पात्र हैं जिन्होंने राजा दशरथ के पुत्र प्राप्ति के लिए अश्वमेध यज्ञ तथा पुत्रकामेष्टि यज्ञ कराये थे। वह विभण्डक ऋषि के पुत्र तथा कश्यप ऋषि के पौत्र बताये जाते हैं। उनके नाम को लेकर यह उल्लेख है कि उनके माथे पर सींग (संस्कृत में ऋंग) जैसा उभार होने की वजह से उनका यह नाम पड़ा था। उनका विवाह अंगदेश के राजा रोमपाद की दत्तक पुत्री शान्ता से सम्पन्न हुआ जो कि वास्तव में दशरथ की पुत्री थीं। पौराणिक कथाओं के अनुसार ऋष्यशृंग विभण्डक तथा अप्सरा उर्वशी के पुत्र थे। विभण्डक ने इतना कठोर तप किया कि देवतागण भयभीत हो गये और उनके तप को भंग करने के लिए उर्वशि को भेजा। उर्वशी ने उन्हें मोहित कर उनके साथ संसर्ग किया जिसके फलस्वरूप ऋष्यशृंग की उत्पत्ति हुयी। ऋष्यशृंग के माथे पर एक सींग (शृंग) था अतः उनका यह नाम पड़ा। ऋष्यशृंग के पैदा होने के तुरन्त बाद उर्वशी का धरती का काम समाप्त हो गया तथा वह स्वर्गलोक के लिए प्रस्थान कर गई। इस धोखे से विभण्डक इतने आहत हुये कि उन्हें नारी जाति से घृणा हो गई तथा उन्होंने अपने पुत्र ऋष्यशृंग पर नारी का साया भी न पड़ने देने की ठान ली। इसी उद्देश्य से वह ऋष्यशृंग का पालन-पोषण एक अरण्य में करने लगे। वह अरण्य अंगदेश की सीमा से लग के था। उनके घोर तप तथा क्रोध के परिणाम अंगदेश को भुगतने पड़े जहाँ भयंकर अकाल छा गया। अंगराज रोमपाद (चित्ररथ) ने ऋषियों तथा मंत्रियों से मंत्रणा की तथा इस निष्कर्ष में पहुँचे कि यदि किसी भी तरह से ऋष्यशृंग को अंगदेश की धरती में ले आया जाता है तो उनकी यह विपदा दूर हो जायेगी। अतः राजा ने ऋष्यशृंग को रिझाने के लिए देवदासियों का सहारा लिया क्योंकि ऋष्यशृंग ने जन्म लेने के पश्चात् कभी नारी का अवलोकन नहीं किया था। और ऐसा ही हुआ भी। ऋष्यशृंग का अंगदेश में बड़े हर्षोल्लास के साथ स्वागत किया गया। उनके पिता के क्रोध के भय से रोमपाद ने तुरन्त अपनी पुत्री शान्ता का हाथ ऋष्यशृंग को सौंप दिया। बाद में ऋष्यशृंग ने दशरथ की पुत्र कामना के लिए अश्वमेध यज्ञ तथा पुत्रकामेष्टि यज्ञ कराया। जिस स्थान पर उन्होंने यह यज्ञ करवाये थे वह अयोध्या से लगभग ३८ कि॰मी॰ पूर्व में था और वहाँ आज भी उनका आश्रम है और उनकी तथा उनकी पत्नी की समाधियाँ हैं। .

नई!!: तक्षक और ऋष्यशृंग · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »