लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

ड्यूक और हंगरी

शॉर्टकट: मतभेद, समानता, समानता गुणांक, संदर्भ

ड्यूक और हंगरी के बीच अंतर

ड्यूक vs. हंगरी

डयूक (Duke) यूरोप में सामंती घरानों और कुछ प्रभुसतासंपन्न शासकों के लिये प्रयुक्त की जानेवाली एक उच्च सम्मानास्पद उपाधि है। ड्यूक मूलत: लैटिन भाषा के शब्द 'डक्स' (Dux) से बना है, जिसका अर्थ होता है - नेता या जनरल; सामान्य अर्थ में नेता लेकिन विशिष्ट रूप में एक सैनिक अधिकारी। अंग्रेजी साहित्य में इसका प्रयोग जनरल के ही रूप में किया जाता है, परंतु इसका यह अर्थ अब लुप्त हो गया है। ड्यूक के वर्तमान अर्थ का उद्भव दो रूपों में हुआ है। रोमन साम्राज्य में सर्व प्रथम सम्राट् हाद्रिअन के शासनकाल में डूक्स का प्रयोग प्रारंभ हुआ। र्गोर्दियन्स के शासनकाल में इसने रोमन साम्राज्य के प्रशासन में महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त कर लिया। एक आक्रमण का नेतृत्व करने के लिये जनरल के सथान में इसका प्रयोग हुआ था और ड्यूक का हाययर्य विशुद्ध ससैनिक था। चौथी शताब्दी में सैनिक और असैनिक प्रशासन के पृथक्करण के पश्चात् साम्राज्य के प्रत्येक सीमांत प्रदेश में ड्यूक सेना की एक टुकड़ी के नेता का कार्य करता था। इसके बाद ड्यूकों की संख्या बढ़ती गई और छठी तथा सातवीं शताब्दी में राम, नेपल्स, रिमिनी, वेनिस तथा पेरूगिआ में भी ड्यूकों की नियुक्ति हुई। साम्राज्य की ड्यूक उपाधि की अपेक्षा काउंट की उपाधि अधिक संमानास्पद है जिसका सीधा संबंध सम्राट् से होता है। ड्यूक का कार्यक्षेत्र कभी निश्चित और निर्धारित नहीं रहा। उसका पद भी कभी तो स्सथायी रहा और कभी अस्थायी। दसवीं शताब्दी में साम्राज्यवादी शक्ति के क्षीण होने के साथ ड्यूकों का महत्व भी घट और अनका प्रभाव सथानविशेष तक सीमित हो गया। उनकी संख्या भी निर्धारित हो गई और ड्यूक उपाधि वंश परंपरागत बन गई। श्रेणी:यूरोप का इतिहास. हंगरी (हंगेरियाई: Magyarország), आधिकारिक तौर पर हंगरी गणराज्य (हंगेरियाई: Magyar Köztársaság, शाब्दिक अर्थ "हंगरी गणराज्य"), मध्य यूरोप के पैनोनियन बेसिन में स्थित एक स्थल-रुद्ध देश है। इसके उत्तर में स्लोवाकिया, पूर्व में यूक्रेन और रोमानिया, दक्षिण में सर्बिया और क्रोएशिया, दक्षिण पश्चिम में स्लोवेनिया और पश्चिम में ऑस्ट्रिया स्थित है। इसकी राजधानी और सबसे बड़ा शहर बुडापेस्ट है। हंगरी, यूरोपीय संघ, नाटो, ओईसीडी और विसेग्राद समूह का सदस्य है और एक शेंगन राष्ट्र है। इसकी आधिकारिक भाषा हंगेरियाई है, जो फिन्नो-उग्रिक भाषा परिवार का हिस्सा है और यूरोप में सबसे व्यापक रूप से बोली जाने वाली गैर भारोपीय भाषा है। हंगरी दुनिया के तीस सबसे अधिक लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है और प्रति वर्ष लगभग 8.6 लाख पर्यटकों (2007 के आँकड़े) को आकर्षित करता है। देश में विश्व की सबसे बड़ी गर्म जल की गुफा प्रणाली स्थित है और गर्म जल की सबसे बड़ी झीलों में से एक हेविज़ झील यहीं पर स्थित है। इसके साथ मध्य यूरोप की सबसे बड़ी झील बलातोन झील भी यहीं पर है और यूरोप के सबसे बड़े प्राकृतिक घास के मैदान होर्टोबैगी भी हंगरी के अधिकार क्षेत्र में आते हैं। हंगरी की सरकार एक संसदीय गणतंत्र है, जिसे 1989 में स्थापित किया गया था। हंगरी की अर्थव्यवस्था एक उच्च-आय अर्थव्यवस्था है और कुछ क्षेत्रों में यह एक क्षेत्रीय अगुआ है। .

ड्यूक और हंगरी के बीच समानता

ड्यूक और हंगरी आम में 2 बातें हैं (यूनियनपीडिया में): यूरोप, लातिन भाषा

यूरोप

यूरोप पृथ्वी पर स्थित सात महाद्वीपों में से एक महाद्वीप है। यूरोप, एशिया से पूरी तरह जुड़ा हुआ है। यूरोप और एशिया वस्तुतः यूरेशिया के खण्ड हैं और यूरोप यूरेशिया का सबसे पश्चिमी प्रायद्वीपीय खंड है। एशिया से यूरोप का विभाजन इसके पूर्व में स्थित यूराल पर्वत के जल विभाजक जैसे यूराल नदी, कैस्पियन सागर, कॉकस पर्वत शृंखला और दक्षिण पश्चिम में स्थित काले सागर के द्वारा होता है। यूरोप के उत्तर में आर्कटिक महासागर और अन्य जल निकाय, पश्चिम में अटलांटिक महासागर, दक्षिण में भूमध्य सागर और दक्षिण पश्चिम में काला सागर और इससे जुड़े जलमार्ग स्थित हैं। इस सबके बावजूद यूरोप की सीमायें बहुत हद तक काल्पनिक हैं और इसे एक महाद्वीप की संज्ञा देना भौगोलिक आधार पर कम, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक आधार पर अधिक है। ब्रिटेन, आयरलैंड और आइसलैंड जैसे देश एक द्वीप होते हुए भी यूरोप का हिस्सा हैं, पर ग्रीनलैंड उत्तरी अमरीका का हिस्सा है। रूस सांस्कृतिक दृष्टिकोण से यूरोप में ही माना जाता है, हालाँकि इसका सारा साइबेरियाई इलाका एशिया का हिस्सा है। आज ज़्यादातर यूरोपीय देशों के लोग दुनिया के सबसे ऊँचे जीवनस्तर का आनन्द लेते हैं। यूरोप पृष्ठ क्षेत्रफल के आधार पर विश्व का दूसरा सबसे छोटा महाद्वीप है, इसका क्षेत्रफल के १०,१८०,००० वर्ग किलोमीटर (३,९३०,००० वर्ग मील) है जो पृथ्वी की सतह का २% और इसके भूमि क्षेत्र का लगभग ६.८% है। यूरोप के ५० देशों में, रूस क्षेत्रफल और आबादी दोनों में ही सबसे बड़ा है, जबकि वैटिकन नगर सबसे छोटा देश है। जनसंख्या के हिसाब से यूरोप एशिया और अफ्रीका के बाद तीसरा सबसे अधिक आबादी वाला महाद्वीप है, ७३.१ करोड़ की जनसंख्या के साथ यह विश्व की जनसंख्या में लगभग ११% का योगदान करता है, तथापि, संयुक्त राष्ट्र के अनुसार (मध्यम अनुमान), २०५० तक विश्व जनसंख्या में यूरोप का योगदान घटकर ७% पर आ सकता है। १९०० में, विश्व की जनसंख्या में यूरोप का हिस्सा लगभग 25% था। पुरातन काल में यूरोप, विशेष रूप से यूनान पश्चिमी संस्कृति का जन्मस्थान है। मध्य काल में इसी ने ईसाईयत का पोषण किया है। यूरोप ने १६ वीं सदी के बाद से वैश्विक मामलों में एक प्रमुख भूमिका अदा की है, विशेष रूप से उपनिवेशवाद की शुरुआत के बाद.

ड्यूक और यूरोप · यूरोप और हंगरी · और देखें »

लातिन भाषा

लातीना (Latina लातीना) प्राचीन रोमन साम्राज्य और प्राचीन रोमन धर्म की राजभाषा थी। आज ये एक मृत भाषा है, लेकिन फिर भी रोमन कैथोलिक चर्च की धर्मभाषा और वैटिकन सिटी शहर की राजभाषा है। ये एक शास्त्रीय भाषा है, संस्कृत की ही तरह, जिससे ये बहुत ज़्यादा मेल खाती है। लातीना हिन्द-यूरोपीय भाषा-परिवार की रोमांस शाखा में आती है। इसी से फ़्रांसिसी, इतालवी, स्पैनिश, रोमानियाई और पुर्तगाली भाषाओं का उद्गम हुआ है (पर अंग्रेज़ी का नहीं)। यूरोप में ईसाई धर्म के प्रभुत्व की वजह से लातीना मध्ययुगीन और पूर्व-आधुनिक कालों में लगभग सारे यूरोप की अंतर्राष्ट्रीय भाषा थी, जिसमें समस्त धर्म, विज्ञान, उच्च साहित्य, दर्शन और गणित की किताबें लिखी जाती थीं। .

ड्यूक और लातिन भाषा · लातिन भाषा और हंगरी · और देखें »

सूची के ऊपर निम्न सवालों के जवाब

ड्यूक और हंगरी के बीच तुलना

ड्यूक 4 संबंध है और हंगरी 28 है। वे आम 2 में है, समानता सूचकांक 6.25% है = 2 / (4 + 28)।

संदर्भ

यह लेख ड्यूक और हंगरी के बीच संबंध को दर्शाता है। जानकारी निकाला गया था, जिसमें से एक लेख का उपयोग करने के लिए, कृपया देखें:

अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »