6 संबंधों: लॉर्ड वोल्डेमॉर्ट, हैरी पॉटर, हॉग्वार्ट्स, जे॰ के॰ रोलिंग, गुप्त-कलाओं से रक्षा, कॉर्नेलियस फ़ज।
लॉर्ड वोल्डेमॉर्ट
लॉर्ड वोल्डेमॉर्ट (Lord Voldemort) जे॰ के॰ रोलिंग द्वारा रचित हैरी पॉटर (उपन्यास) शृंखला का एक काल्पनिक चरित्र है। वो इस उपन्यास के मुख्य किरदार हैरी पॉटर का मुख्य प्रतिद्वन्दी व खलनायक है। वोल्डेमॉर्ट का असली नाम टॉम (मार्वोलो) रिडल है। उसका प्रथम अवतरण हैरी पॉटर और पारस पत्थर में होता है। वह तृतीय भाग हैरी पॉटर और अज़्काबान का क़ैदी को छोड़कर बाकी हर भाग में है। तृतीय भाग में केवल उसका जिक्र मिलता है। वोल्डेमॉर्ट तन्त्र-मन्त्र और जादू-टोने के विद्यालय हॉग्वार्ट्स से शिक्षित है। उसका पिता टॉम रिडल सीनियर सामान्य मगलू (ग़ैर-जादूगर) था। उसकी माँ मेरोपी रिडल (जन्म: मेरोपी गॉण्ट) सलाज़ार स्लिदरिन, से निकले शुद्ध रक्त वाले ख़ानदान से थी, जो कि हॉग्वार्ट्स तन्त्र-मन्त्र और जादू-टोना विद्यालय के चार संस्थापकों में एक थे। बालक टॉम रिडल अनाथालय में जन्मा और पला-बढ़ा। जल्द ही उसे मगलू इंसानों और अशुद्ध रक्त (मगलुओं की पैदाइश) वाले जादूगरों से सख़्त नफ़रत होते लगी और साथ ही साथ काले जादू में उसका उत्साह बढ़ता गया। धीरे धीरे उसने अपनी तरह सोचने वाले बहुत से जादूगर इकठ्ठे किये और प्राण भक्षी नाम का गिरोह बनाया और उनका सरदार बन गया तथा लॉर्ड वोल्डेमॉर्ट के नाम से जाना गया। जो भी उसका विरोध करता था, वो और उसका गिरोह प्राण भक्षी उसका कत्ल कर देते थे। उसने हैरी पॉटर के माता पिता दोनो का ही मृत्यु दंशम अभिशाप से कत्ल कर दिया। एक वर्षीय हैरी पर भी उसने यही अभिशाप चलाया। पर हैरी के मरने के बजाय अभिशाप पलट कर ख़ुद वोल्डेमॉर्ट को ही लग गया। हैरी बच निकला, पर वोल्डेमॉर्ट आधा-ज़िदा प्रेतात्मा बन कर रह गया। बाद में वोल्डेमॉर्ट जिस्मो-जान समेत वापस आ जाता है। उसके पास एक पालतू सर्पिनी नगिनी थी और वोल्डेमॉर्ट ख़ुद सर्पभाषा जानता है। .
नई!!: डोलोरिस अम्ब्रिज और लॉर्ड वोल्डेमॉर्ट · और देखें »
हैरी पॉटर
हैरी पॉटर या हैरी पौटर (अंग्रेज़ी: Harry Potter) जे. के. रोलिंग द्वारा अंग्रेज़ी में रचित एक उपन्यास क्रम है। इसमें एक नयी जादुई दुनिया का वर्णन है जिसमें अच्छे और बुरे जादूगर, जादू का विद्यालय, झाड़ू पर उड़ान और मिथकीय जानवर हैं। इस उपन्यास में हैरी पॉटर (इसका मुख्य किरदार) और अन्य पात्र हॉग्वार्ट्स नाम के विद्यालय में जादू पढ़ते हैं और नये रोमांचक कारनामों का सामना करते हैं। इन उपन्यासों में से पहले पान्च पर इन्हीं नामों की हॉलिवुड फ़िल्में भी बन चुकी हैं। उपन्यासों के हिन्दी संस्करण भी उपलब्ध हैं। सारी कहानी ब्रिटेन देश में घटित होती है और सब काल्पनिक है। ये उपन्यास इक्कीसवीं सदी का शायद सबसे मशहूर उपन्यास है। .
नई!!: डोलोरिस अम्ब्रिज और हैरी पॉटर · और देखें »
हॉग्वार्ट्स
हॉग्वार्ट्स (Hogwarts School of Witchcraft and Wizardry).
नई!!: डोलोरिस अम्ब्रिज और हॉग्वार्ट्स · और देखें »
जे॰ के॰ रोलिंग
जे. के. रोलिंग जे.
नई!!: डोलोरिस अम्ब्रिज और जे॰ के॰ रोलिंग · और देखें »
गुप्त-कलाओं से रक्षा
गुप्त-कलाओं से रक्षा (Defense Against the Dark Arts) जे. के. रोलिंग द्वारा अंग्रेज़ी में रचित हैरी पॉटर (उपन्यास) शृंखला में ज़िक्र तन्त्र-मन्त्र और जादू-टोने के विद्यालय हॉग्वार्ट्स में पढ़ाया जाने वाला एक विषय है। इसमें अनैतिक काले जादू, ख़ूँख़ार जीवों और काले जादूगरों से अपनी अत्मरक्षा करना सिखाया जाता है। हैरी के पहले साल में गुप्त-कलाओं के अध्यापक थे- प्र क्वीरिल| दूसरे साल में थे- गिलड्रोय लौक-हार्ट, तीसरे साल में थे- आर जे ल्यूपिन, चौथे साल में थे एलेस्टर 'मैड-आई' मूडी और पांचवें साल में थीं डोलेरस अमब्रिज| .
नई!!: डोलोरिस अम्ब्रिज और गुप्त-कलाओं से रक्षा · और देखें »
कॉर्नेलियस फ़ज
कॉर्नेलियस फ़ज (en:Cornelius Fudge) जे. के. रोलिंग द्वारा अंग्रेज़ी में रचित हैरी पॉटर (उपन्यास) शृंखला का एक काल्पनिक पात्र है। वो ब्रिटेन का जादूमन्त्री है, जो जादुई दुनिया में किसी भी देश का सबसे ऊँचा पद होता है। पहले तो वो डम्बल्डोर का भरोसेमन्द दोस्त था, लेकिन जब हैरी पॉटर ने सबको ये बताया कि दुष्ट लॉर्ड वोल्डेमॉर्ट जिस्मो जान के साथ वापस आ गया है, तो फ़ज ने हैरी का विश्वास नहीं किया। उसके बाद से वो हमेशा हैरी और डम्बल्डोर को झूठा और भरोसे के नाक़ाबिल साबित करने पर तुला रहता था। उपन्यास की पाँचवी कड़ी में उसने हॉग्वार्ट्स स्कूल में बेबुनियाद दख़लन्दाज़ी शुरु कर दी। उपन्यास की छठी कड़ी में उसे जादूमन्त्री के पद से हाथ धोना पड़ा। उसका उत्तराधिकारी बना रूफ़स स्क्रिमजर। श्रेणी:हैरी पॉटर da:Bipersoner i Harry Potter-universet#Cornelius Fudge de:Figuren der Harry-Potter-Romane#Cornelius Fudge en:Ministry of Magic#Cornelius Fudge no:Ansatte ved Magidepartementet#Kornelius Bloeuf pl:Pracownicy Ministerstwa Magii#Korneliusz Knot.