लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

डॉक्टर स्ट्रेंज और स्पेन

शॉर्टकट: मतभेद, समानता, समानता गुणांक, संदर्भ

डॉक्टर स्ट्रेंज और स्पेन के बीच अंतर

डॉक्टर स्ट्रेंज vs. स्पेन

डॉक्टर स्टीफन विन्सेंट स्ट्रेंज मार्वल कॉमिक्स द्वारा प्रकाशित अमेरिकी कॉमिक पुस्तकों में दिखने वाला एक काल्पनिक सुपरहीरो है। यह चरित्र पहली बार स्ट्रेंज टेल्स #११० (जुलाई १९६३) में प्रकाशित हुआ था, और इसे लेखक स्टैन ली और कलाकार स्टीव डिटको ने बनाया था। डॉक्टर स्ट्रेंज को "सॉर्सरर सुप्रीम" कहा जाता है, और वह धरती की जादुई तथा रहस्यमयी खतरों से रक्षा करता है। काले जादू की कहानियों, और चंदू द मैजिशियन कॉमिक शृंखला से प्रेरित इस किरदार का निर्माण मार्वल कॉमिक्स को एक अलग तरह का चरित्र प्रदान करने, तथा रहस्यवाद संबंधी विषयों को कॉमिक मुख्यधारा में लाने के लिए किया गया था। एक समय में न्यू यॉर्क का सबसे प्रतिष्ठित तथा घमंडी शल्य चिकित्सक रहा स्टीफन स्ट्रेंज एक कार हादसे में बुरी तरह जख्मी हो जाता है। इस हादसे में उसके दोनों हाथ क्षत-विक्षत हो जाते हैं, और वह सर्जरी करने की अपनी क्षमता को खो देता है। अपने हाथों का इलाज ढूंढता वह काठमांडू में स्थित कामर-ताज पहुँचता है, जहाँ उसकी मुलाकात तत्कालीन सॉर्सरर सुप्रीम, ऐन्शिएंट वन से होती है। स्ट्रेंज ऐन्शिएंट वन का शिष्य बन जाता है, और कामर-ताज में रहकर रहस्य्मयी कलाओं के साथ साथ मर्शियल आर्ट्स में भी दक्षता प्राप्त करता है। कई शक्तिशाली मन्त्रों की जानकारी के अतिरिक्त वह २ प्रमुख रहस्य्मयी वस्तुओं का स्वामित्व भी प्राप्त करता है; "क्लॉक ऑफ़ लेविटेशन", जो उसे उड़ने की क्षमता प्रदान करता है, और "आई ऑफ़ आगमोट्टो" (टाइम स्टोन), जिसके द्वारा वह समय पर नियंत्रण प्राप्त कर लेता है। ऐन्शिएंट वन की मृत्यु के बाद स्ट्रेंज सॉर्सरर सुप्रीम बन जाता है, और न्यू यॉर्क के सैंक्टम सैंक्टोरम को अपना निवास स्थल चुनता है। २००८ में डॉक्टर स्ट्रेंज को विज़ार्ड की "२०० सर्वश्रेष्ठ कॉमिक बुक सुपरहीरोज़" की सूची में ८३वां स्थान दिया गया था। २०१२ में उसे आईजीएन की "५० सर्वश्रेष्ठ अवेंजर्स" की सूची में ३३वां, और "१०० सर्वश्रेष्ठ कॉमिक बुक सुपरहीरोज़" की सूची में ३८वां स्थान दिया गया। १९७८ में इस चरित्र पर आधारित पहली टेलीविज़न फिल्म बनी थी, जिसमें डॉक्टर स्ट्रेंज की भूमिका अभिनेता पीटर हूपन ने निभाई थी। अभिनेता बेनेडिक्ट कम्बरबैच मार्वल सिनेमेटिक यूनिवर्स की फ़िल्मों में डॉक्टर स्ट्रेंज की भूमिका निभा रहे हैं। कम्बरबैच ने २०१६ की फिल्म डॉक्टर स्ट्रेंज में इस चरित्र के रूप में पदार्पण किया था, और फिर वह २०१७ में थॉर: रैग्नारॉक, और २०१८ की अवेंजर्स: इन्फिनिटी वॉर में नजर आये। . स्पेन (स्पानी: España, एस्पाञा), आधिकारिक तौर पर स्पेन की राजशाही (स्पानी: Reino de España), एक यूरोपीय देश और यूरोपीय संघ का एक सदस्य राष्ट्र है। यह यूरोप के दक्षिणपश्चिम में इबेरियन प्रायद्वीप पर स्थित है, इसके दक्षिण और पूर्व में भूमध्य सागर सिवाय ब्रिटिश प्रवासी क्षेत्र, जिब्राल्टर की एक छोटी से सीमा के, उत्तर में फ्रांस, अण्डोरा और बिस्के की खाड़ी (Gulf of Biscay) तथा और पश्चिमोत्तर और पश्चिम में क्रमश: अटलांटिक महासागर और पुर्तगाल स्थित हैं। 674 किमी लंबे पिरेनीज़ (Pyrenees) पर्वत स्पेन को फ्रांस से अलग करते हैं। यहाँ की भाषा स्पानी (Spanish) है। स्पेनिश अधिकार क्षेत्र में भूमध्य सागर में स्थित बेलियरिक द्वीप समूह, अटलांटिक महासागर में अफ्रीका के तट पर कैनरी द्वीप समूह और उत्तरी अफ्रीका में स्थित दो स्वायत्त शहर सेउटा और मेलिला जो कि मोरक्को सीमा पर स्थित है, शामिल है। इसके अलावा लिविया नामक शहर जो कि फ्रांसीसी क्षेत्र के अंदर स्थित है स्पेन का एक ''बहि:क्षेत्र'' है। स्पेन का कुल क्षेत्रफल 504,030 किमी² का है जो पश्चिमी यूरोप में इसे यूरोपीय संघ में फ्रांस के बाद दूसरा सबसे बड़ा देश बनाता है। स्पेन एक संवैधानिक राजशाही के तहत एक संसदीय सरकार के रूप में गठित एक लोकतंत्र है। स्पेन एक विकसित देश है जिसका सांकेतिक सकल घरेलू उत्पाद इसे दुनिया में बारहवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाता है, यहां जीवन स्तर बहुत ऊँचा है (20 वां उच्चतम मानव विकास सूचकांक), 2005 तक जीवन की गुणवत्ता सूचकांक की वरीयता के अनुसार इसका स्थान दसवां था। यह संयुक्त राष्ट्र, यूरोपीय संघ, नाटो, ओईसीडी और विश्व व्यापार संगठन का एक सदस्य है। .

डॉक्टर स्ट्रेंज और स्पेन के बीच समानता

डॉक्टर स्ट्रेंज और स्पेन आम में 0 बातें हैं (यूनियनपीडिया में)।

सूची के ऊपर निम्न सवालों के जवाब

डॉक्टर स्ट्रेंज और स्पेन के बीच तुलना

डॉक्टर स्ट्रेंज 10 संबंध है और स्पेन 32 है। वे आम 0 में है, समानता सूचकांक 0.00% है = 0 / (10 + 32)।

संदर्भ

यह लेख डॉक्टर स्ट्रेंज और स्पेन के बीच संबंध को दर्शाता है। जानकारी निकाला गया था, जिसमें से एक लेख का उपयोग करने के लिए, कृपया देखें:

अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »