लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

डॉक्टर स्ट्रेंज और न्यूयॉर्क

शॉर्टकट: मतभेद, समानता, समानता गुणांक, संदर्भ

डॉक्टर स्ट्रेंज और न्यूयॉर्क के बीच अंतर

डॉक्टर स्ट्रेंज vs. न्यूयॉर्क

डॉक्टर स्टीफन विन्सेंट स्ट्रेंज मार्वल कॉमिक्स द्वारा प्रकाशित अमेरिकी कॉमिक पुस्तकों में दिखने वाला एक काल्पनिक सुपरहीरो है। यह चरित्र पहली बार स्ट्रेंज टेल्स #११० (जुलाई १९६३) में प्रकाशित हुआ था, और इसे लेखक स्टैन ली और कलाकार स्टीव डिटको ने बनाया था। डॉक्टर स्ट्रेंज को "सॉर्सरर सुप्रीम" कहा जाता है, और वह धरती की जादुई तथा रहस्यमयी खतरों से रक्षा करता है। काले जादू की कहानियों, और चंदू द मैजिशियन कॉमिक शृंखला से प्रेरित इस किरदार का निर्माण मार्वल कॉमिक्स को एक अलग तरह का चरित्र प्रदान करने, तथा रहस्यवाद संबंधी विषयों को कॉमिक मुख्यधारा में लाने के लिए किया गया था। एक समय में न्यू यॉर्क का सबसे प्रतिष्ठित तथा घमंडी शल्य चिकित्सक रहा स्टीफन स्ट्रेंज एक कार हादसे में बुरी तरह जख्मी हो जाता है। इस हादसे में उसके दोनों हाथ क्षत-विक्षत हो जाते हैं, और वह सर्जरी करने की अपनी क्षमता को खो देता है। अपने हाथों का इलाज ढूंढता वह काठमांडू में स्थित कामर-ताज पहुँचता है, जहाँ उसकी मुलाकात तत्कालीन सॉर्सरर सुप्रीम, ऐन्शिएंट वन से होती है। स्ट्रेंज ऐन्शिएंट वन का शिष्य बन जाता है, और कामर-ताज में रहकर रहस्य्मयी कलाओं के साथ साथ मर्शियल आर्ट्स में भी दक्षता प्राप्त करता है। कई शक्तिशाली मन्त्रों की जानकारी के अतिरिक्त वह २ प्रमुख रहस्य्मयी वस्तुओं का स्वामित्व भी प्राप्त करता है; "क्लॉक ऑफ़ लेविटेशन", जो उसे उड़ने की क्षमता प्रदान करता है, और "आई ऑफ़ आगमोट्टो" (टाइम स्टोन), जिसके द्वारा वह समय पर नियंत्रण प्राप्त कर लेता है। ऐन्शिएंट वन की मृत्यु के बाद स्ट्रेंज सॉर्सरर सुप्रीम बन जाता है, और न्यू यॉर्क के सैंक्टम सैंक्टोरम को अपना निवास स्थल चुनता है। २००८ में डॉक्टर स्ट्रेंज को विज़ार्ड की "२०० सर्वश्रेष्ठ कॉमिक बुक सुपरहीरोज़" की सूची में ८३वां स्थान दिया गया था। २०१२ में उसे आईजीएन की "५० सर्वश्रेष्ठ अवेंजर्स" की सूची में ३३वां, और "१०० सर्वश्रेष्ठ कॉमिक बुक सुपरहीरोज़" की सूची में ३८वां स्थान दिया गया। १९७८ में इस चरित्र पर आधारित पहली टेलीविज़न फिल्म बनी थी, जिसमें डॉक्टर स्ट्रेंज की भूमिका अभिनेता पीटर हूपन ने निभाई थी। अभिनेता बेनेडिक्ट कम्बरबैच मार्वल सिनेमेटिक यूनिवर्स की फ़िल्मों में डॉक्टर स्ट्रेंज की भूमिका निभा रहे हैं। कम्बरबैच ने २०१६ की फिल्म डॉक्टर स्ट्रेंज में इस चरित्र के रूप में पदार्पण किया था, और फिर वह २०१७ में थॉर: रैग्नारॉक, और २०१८ की अवेंजर्स: इन्फिनिटी वॉर में नजर आये। . यह लेख न्यूयॉर्क प्रांत के बारे में है। शहर के लिए देखे - न्यूयॉर्क शहर, अन्य विकल्प के लिए देखे न्यूयॉर्क (बहुविकल्पी) न्यूयॉर्क (New York) पूर्वोत्तर संयुक्त राज्य अमेरिका में एक राज्य है। न्यूयॉर्क उन तेरह उपनिवेश में से एक था जिसने संयुक्त राज्य का गठन किया था। राज्य के सबसे बड़े शहर न्यूयॉर्क शहर, में राज्य की 40% से अधिक आबादी रहती हैं। राज्य की दो-तिहाई जनसंख्या न्यू यॉर्क महानगरीय क्षेत्र में रहती है, और करीब 40% लोग लांग आईलैंड में रहते हैं। राज्य और शहर का नाम 17 वीं सदी के ड्यूक ऑफ यॉर्क यानी के इंग्लैंड के भावी राजा जेम्स द्वितीय के ऊपर रखा गया है। न्यूयॉर्क शहर संयुक्त राज्य अमेरिका में सबसे अधिक आबादी वाला शहर है और एक वैश्विक शहर है। न्यूयॉर्क शहर में संयुक्त राष्ट्र का मुख्यालय है। इसे दुनिया के सांस्कृतिक, वित्तीय और मीडिया राजधानी के रूप में वर्णित किया गया है और साथ ही यह दुनिया का आर्थिक रूप से सबसे शक्तिशाली शहर है। अन्य बड़े शहर हैं बफ़ेलो, रोचेस्टर, योंकर्स, और सिरैक्यूज़, जबकि राज्य की राजधानी अल्बानी है। राज्य की सीमा न्यू जर्सी और पेन्सिलवेनिया से दक्षिण में और कनेक्टिकट, मैसाचुसेट्स और वरमॉण्ट से पूर्व में लगती है। न्यूयार्क में यूरोपीय लोगों के आगमन से पहले कई सौ वर्षों तक अल्गोनक्वियन और इरक़ुओअन बोलने वाले मूल अमेरिकी जनजातियां बसी हुई थी। आने वाले पहले यूरोपीय लोग फ्रांसीसी उपनिवेशवादियों थे। 1609 में इस क्षेत्र पर डच के लिए हेनरी हडसन द्वारा दावा किया गया, जिन्होंने एक न्यू नीदरलैंड नाम से कॉलोनी बसाई। 1664 में इंग्लैंड ने डच से कॉलोनी लेकर उस पर का कब्जा कर लिया। 2016 के अनुमान के मुताबिक राज्य की जनसंख्या 1,97,45,289 हैं। इस हिसाब से इसका सभी राज्यों में चौथा स्थान हुआ। क्षेत्र के मामले में इसका स्थान 27वां है। लगभग 70% जनता सिर्फ अंग्रेजी बोलती है, 15% स्पेनी, 3% चीनी, बाकी अन्य। श्रेणी:संयुक्त राज्य अमेरिका के राज्य.

डॉक्टर स्ट्रेंज और न्यूयॉर्क के बीच समानता

डॉक्टर स्ट्रेंज और न्यूयॉर्क आम में 0 बातें हैं (यूनियनपीडिया में)।

सूची के ऊपर निम्न सवालों के जवाब

डॉक्टर स्ट्रेंज और न्यूयॉर्क के बीच तुलना

डॉक्टर स्ट्रेंज 10 संबंध है और न्यूयॉर्क 16 है। वे आम 0 में है, समानता सूचकांक 0.00% है = 0 / (10 + 16)।

संदर्भ

यह लेख डॉक्टर स्ट्रेंज और न्यूयॉर्क के बीच संबंध को दर्शाता है। जानकारी निकाला गया था, जिसमें से एक लेख का उपयोग करने के लिए, कृपया देखें:

अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »