लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

डेविड ग्रॉस

सूची डेविड ग्रॉस

डेविड जोनाथन ग्रॉस (जन्म 19 फ़रवरी 1941) एक अमेरिकी कण भौतिक विज्ञानी और स्ट्रिंग विचारक हैं। उन्हें प्रबल अन्योन्य क्रिया सिद्धान्त में उपगामी स्वतंत्रता के आविष्कार के लिए ह्यूग डेविड पुलित्ज़र और फ्रैंक एंथनी विल्चेक के साथ संयुक्त रूप से 2004 का भौतिकी में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। .

14 संबंधों: एडवर्ड विटेन, प्रबल अन्योन्य क्रिया, प्रिंसटन विश्वविद्यालय, फ्रैंक विल्चेक, भौतिक शास्त्र, भौतिकी में नोबेल पुरस्कार, येरुशलम का इब्रानी विश्वविद्यालय, संयुक्त राज्य, स्ट्रिंग सिद्धांत, हार्वर्ड विश्वविद्यालय, ह्यूग डेविड पुलित्ज़र, वॉशिंगटन, डी॰ सी॰, कण भौतिकी, कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, सांता बारबरा

एडवर्ड विटेन

एडवर्ड विटेन (जन्म 26 अगस्त 1951) अमेरिकी सैद्धांतिक भौतिक विज्ञानी होने के साथ-साथ गणितीय भौतिकी पर केन्द्रित हैं जो इंस्टिट्यूट फॉर एडवांस्ड स्टडी प्रिंसटन, न्यू जर्सी में गणितीय भौतिकी के प्रोफ़ेसर हैं। २००४ के टाईम पत्रिका के एक लेख के अनुसार वृहत सोच वाले विश्व के महानतम जीवित सैद्धन्तिक भौतिक विज्ञानी हैं। .

नई!!: डेविड ग्रॉस और एडवर्ड विटेन · और देखें »

प्रबल अन्योन्य क्रिया

प्रबल अन्योन्य क्रिया (अक्सर प्रबल बल, प्रबल नाभिकीय बल और कलर अन्योन्य क्रिया के नाम से भी जाना जाता है) (Strong Interaction.) प्रकृति की चार मूलभूत अन्योन्य क्रियाओं में से एक है, अन्य तीन अन्योन्य क्रियाएं गुरुत्वाकर्षण, विद्युत चुम्बकीय अन्योन्य क्रिया और दुर्बल अन्योन्य क्रिया हैं। नाभिकीय स्तर पर यह अन्योन्य क्रिया विद्यत चुम्बकीय अन्योन्य क्रिया से १०० गुना प्रबल है अतः दुर्बल व गुरुत्वीय अन्योन्य क्रियाओं से यह बहुत ज्यादा प्रबल है। इस अन्योन्य क्रिया को प्रोटोनों व न्यूट्रोनों के बन्धन बल के रूप में भी पहचाना जाता है। .

नई!!: डेविड ग्रॉस और प्रबल अन्योन्य क्रिया · और देखें »

प्रिंसटन विश्वविद्यालय

प्रिंसटन विश्वविद्यालय या प्रिंस्टन विश्वविद्यालय (Princeton University) अमेरिका का चौथा सबसे पुराना कॉलेज (विश्वविद्यालय) है। इसमें 1100 संकाय सदस्य एवं 34 विभाग हैं। इसके अलावा स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर, स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग और एप्लाइड साइंस और वुडरॉ विल्सन स्कूल ऑफ पब्लिक एंड इंटरनेशनल एफेयर भी है। इसमें लगभग 98 देशों के 7500 छात्र पढ़ाई कर रहे हैं। .

नई!!: डेविड ग्रॉस और प्रिंसटन विश्वविद्यालय · और देखें »

फ्रैंक विल्चेक

फ्रैंक एंथनी विल्चेक (Frank Anthony Wilczek; जन्म मई 15, 1951) अमेरिकी सैद्धान्तिक भौतिक विज्ञानी हैं। उन्हें प्रबल अन्योन्य क्रिया सिद्धान्त में उपगामी स्वतंत्रता के आविष्कार के लिए डेविड जोनाथन ग्रॉस और ह्यूग डेविड पुलित्ज़र के साथ संयुक्त रूप से भौतिकी में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। .

नई!!: डेविड ग्रॉस और फ्रैंक विल्चेक · और देखें »

भौतिक शास्त्र

भौतिकी के अन्तर्गत बहुत से प्राकृतिक विज्ञान आते हैं भौतिक शास्त्र अथवा भौतिकी, प्रकृति विज्ञान की एक विशाल शाखा है। भौतिकी को परिभाषित करना कठिन है। कुछ विद्वानों के मतानुसार यह ऊर्जा विषयक विज्ञान है और इसमें ऊर्जा के रूपांतरण तथा उसके द्रव्य संबन्धों की विवेचना की जाती है। इसके द्वारा प्राकृत जगत और उसकी आन्तरिक क्रियाओं का अध्ययन किया जाता है। स्थान, काल, गति, द्रव्य, विद्युत, प्रकाश, ऊष्मा तथा ध्वनि इत्यादि अनेक विषय इसकी परिधि में आते हैं। यह विज्ञान का एक प्रमुख विभाग है। इसके सिद्धांत समूचे विज्ञान में मान्य हैं और विज्ञान के प्रत्येक अंग में लागू होते हैं। इसका क्षेत्र विस्तृत है और इसकी सीमा निर्धारित करना अति दुष्कर है। सभी वैज्ञानिक विषय अल्पाधिक मात्रा में इसके अंतर्गत आ जाते हैं। विज्ञान की अन्य शाखायें या तो सीधे ही भौतिक पर आधारित हैं, अथवा इनके तथ्यों को इसके मूल सिद्धांतों से संबद्ध करने का प्रयत्न किया जाता है। भौतिकी का महत्व इसलिये भी अधिक है कि अभियांत्रिकी तथा शिल्पविज्ञान की जन्मदात्री होने के नाते यह इस युग के अखिल सामाजिक एवं आर्थिक विकास की मूल प्रेरक है। बहुत पहले इसको दर्शन शास्त्र का अंग मानकर नैचुरल फिलॉसोफी या प्राकृतिक दर्शनशास्त्र कहते थे, किंतु १८७० ईस्वी के लगभग इसको वर्तमान नाम भौतिकी या फिजिक्स द्वारा संबोधित करने लगे। धीरे-धीरे यह विज्ञान उन्नति करता गया और इस समय तो इसके विकास की तीव्र गति देखकर, अग्रगण्य भौतिक विज्ञानियों को भी आश्चर्य हो रहा है। धीरे-धीरे इससे अनेक महत्वपूर्ण शाखाओं की उत्पत्ति हुई, जैसे रासायनिक भौतिकी, तारा भौतिकी, जीवभौतिकी, भूभौतिकी, नाभिकीय भौतिकी, आकाशीय भौतिकी इत्यादि। भौतिकी का मुख्य सिद्धांत "उर्जा संरक्षण का नियम" है। इसके अनुसार किसी भी द्रव्यसमुदाय की ऊर्जा की मात्रा स्थिर होती है। समुदाय की आंतरिक क्रियाओं द्वारा इस मात्रा को घटाना या बढ़ाना संभव नहीं। ऊर्जा के अनेक रूप होते हैं और उसका रूपांतरण हो सकता है, किंतु उसकी मात्रा में किसी प्रकार परिवर्तन करना संभव नहीं हो सकता। आइंस्टाइन के सापेक्षिकता सिद्धांत के अनुसार द्रव्यमान भी उर्जा में बदला जा सकता है। इस प्रकार ऊर्जा संरक्षण और द्रव्यमान संरक्षण दोनों सिद्धांतों का समन्वय हो जाता है और इस सिद्धांत के द्वारा भौतिकी और रसायन एक दूसरे से संबद्ध हो जाते हैं। .

नई!!: डेविड ग्रॉस और भौतिक शास्त्र · और देखें »

भौतिकी में नोबेल पुरस्कार

श्रेणी:नोबेल पुरस्कार.

नई!!: डेविड ग्रॉस और भौतिकी में नोबेल पुरस्कार · और देखें »

येरुशलम का इब्रानी विश्वविद्यालय

हिब्रू विश्वविद्यालय की स्थापना और आधारशिला बिछाने माउंट Scopus - 1918 इब्रानी विश्वविद्यालय का प्रतीक-चिह्न right येरुशलम का इब्रानी विश्वविद्यालय (इब्रानी: האוניברסיטה העברית בירושלים, अंग्रेज़ी: The Hebrew University of Jerusalem) इज़रायल के दूसरा सबसे पुराना, बड़ा और सबसे महात्वपूर्ण उच्च शिक्षा और अनुसंधान संस्थान है। इसकी स्थापना १८१८ में हुई थी (इजराइल की स्वतन्त्रता से ३० वर्ष पूर्व)। इस विश्वविद्यालय के तीन परिसर येरुसलम में हैं और एक परिसर रेहोवोट में। इस विश्वविद्यालय से ५ चिकित्सा महाविद्यालय सम्बद्ध हैं। इसके ७ विभाग हैं और १०० से अधिक अनुसंधान केन्द्र, ३१५ अकादमिक विभाग हैं। हैं। इजराइल के कुल पीएचडी शोधार्थियों के एक तिहाई इसी विश्वविद्यालय में अध्ययनरत हैं। .

नई!!: डेविड ग्रॉस और येरुशलम का इब्रानी विश्वविद्यालय · और देखें »

संयुक्त राज्य

संयुक्त राज्य अमेरिका (United States of America) (यू एस ए), जिसे सामान्यतः संयुक्त राज्य (United States) (यू एस) या अमेरिका कहा जाता हैं, एक देश हैं, जिसमें राज्य, एक फ़ेडरल डिस्ट्रिक्ट, पाँच प्रमुख स्व-शासनीय क्षेत्र, और विभिन्न अधिनस्थ क्षेत्र सम्मिलित हैं। 48 संस्पर्शी राज्य और फ़ेडरल डिस्ट्रिक्ट, कनाडा और मेक्सिको के मध्य, केन्द्रीय उत्तर अमेरिका में हैं। अलास्का राज्य, उत्तर अमेरिका के उत्तर-पश्चिमी भाग में स्थित है, जिसके पूर्व में कनाडा की सीमा एवं पश्चिम मे बेरिंग जलसन्धि रूस से घिरा हुआ है। वहीं हवाई राज्य, मध्य-प्रशान्त में स्थित हैं। अमेरिकी स्व-शासित क्षेत्र प्रशान्त महासागर और कॅरीबीयन सागर में बिखरें हुएँ हैं। 38 लाख वर्ग मील (98 लाख किमी2)"", U.S. Census Bureau, database as of August 2010, excluding the U.S. Minor Outlying Islands.

नई!!: डेविड ग्रॉस और संयुक्त राज्य · और देखें »

स्ट्रिंग सिद्धांत

स्ट्रिंग सिध्दांत कण भौतिकी का एक सक्रीय शोध क्षेत्र है जो प्रमात्रा यान्त्रिकी और सामान्य सापेक्षता में सामजस्य स्थपित करने का प्रयास करता है। इसे सर्वतत्व सिद्धांत का प्रतियोगी सिद्धान्त भी कहा जाता है, एक आत्मनिर्भर गणितीय प्रतिमान जो द्रव्य के रूप व सभी मूलभूत अन्योन्य क्रियाओं को समझाने में सक्षम है। स्ट्रिंग सिद्धांत के अनुसार परमाणु में स्थित मूलभूत कण (इलेक्ट्रॉन, क्वार्क आदि) बिन्दु कण नहीं हैं अर्थात इनकी विमा शून्य नहीं है बल्कि एक विमिय दोलक रेखाएं हैं (स्ट्रिंग अथवा रजु)। .

नई!!: डेविड ग्रॉस और स्ट्रिंग सिद्धांत · और देखें »

हार्वर्ड विश्वविद्यालय

250px हार्वर्ड विश्वविद्यालय अमेरिका के मैसाचुसैट्स शहर के कैंब्रिज में स्थित एक निजी विश्वविद्यालय है, जो इवी लीग का सदस्य है। इसकी स्थापना 1636 में औपनिवेशिक मैसाचुसैट्स कानून के तहत हुआ। हार्वर्ड अमेरिका में उच्च शिक्षा का सबसे पुराना संस्थान है और वर्तमान में इसकी दस शैक्षणिक ईकाईयां हैं। यह अमेरिका का पहला और सबसे पुराना निगम है। शुरुआत में यह न्यू कॉलेज या द कॉलेज ऑफ न्यू टाऊन के नाम से जाना जाता था। 13 मार्च 1639 को इसका नाम बदलकर हार्वर्ड कॉलेज रखा गया.

नई!!: डेविड ग्रॉस और हार्वर्ड विश्वविद्यालय · और देखें »

ह्यूग डेविड पुलित्ज़र

ह्यूग डेविड पुलित्ज़र (Hugh David Politzer; जन्म 31 अगस्त 1949) एक अमेरिकी सैद्धान्तिक भौतिक विज्ञानी हैं। उन्हें प्रबल अन्योन्य क्रिया सिद्धान्त में उपगामी स्वतंत्रता के आविष्कार के लिए डेविड जोनाथन ग्रॉस और फ्रैंक विल्चेक के साथ संयुक्त रूप से भौतिकी में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। .

नई!!: डेविड ग्रॉस और ह्यूग डेविड पुलित्ज़र · और देखें »

वॉशिंगटन, डी॰ सी॰

वाशिंगटन डी॰ सी॰ (अंग्रेजी: Washington D.C.) संयुक्त राज्य अमेरिका की राजधानी है। १६ जुलाई १७९० पर अमेरिकी कांग्रेस ने उसका सृजन अनुमोदित किया था। यह कोई अमेरिकी राज्य का हिस्सा नहीं है। यह शहर मेरीलैंड राज्य से बनाया गया था। पहले यूरोपीयन लोग वहाँ १७वीं शताब्दी में आ गए। वाशिंगटन पोटोमैक नदी पर स्थित है। .

नई!!: डेविड ग्रॉस और वॉशिंगटन, डी॰ सी॰ · और देखें »

कण भौतिकी

कण भौतिकी, भौतिकी की एक शाखा है जिसमें मूलभूत उप परमाणविक कणो के पारस्परिक संबन्धो तथा उनके अस्तित्व का अध्ययन किया जाता है, जिनसे पदार्थ तथा विकिरण निर्मित हैं। हमारी अब तक कि समझ के अनुसार कण क्वांटम क्षेत्रों के उत्तेजन (excitations) हैं। दूसरे कणों के साथ इनकी अन्तःक्रिया की अपनी गतिकी है। कण भौतिकी के क्षेत्र में अधिकांश रुचि मूलभूत क्षेत्रों (fundamental fields) में है। मौलिक क्षेत्रों और उनकी गतिशीलताओ के सार को सिद्धान्त के रूप में प्रस्तुत किया गया है। इसिलिये कण भौतिकी में अधिकतर स्टैंडर्ड मॉडल (Standard Model) के मूल कणों तथा उनके सम्भावित विस्तार के बारे में अध्यन किया जाता है। .

नई!!: डेविड ग्रॉस और कण भौतिकी · और देखें »

कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, सांता बारबरा

विश्वविद्यालय, कैलिफोर्निया, सांता बारबरा श्रेणी:कैलिफ़ोर्निया.

नई!!: डेविड ग्रॉस और कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, सांता बारबरा · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »