लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

डेडपूल (फ़िल्म) और बॉक्स ऑफ़िस मोजो

शॉर्टकट: मतभेद, समानता, समानता गुणांक, संदर्भ

डेडपूल (फ़िल्म) और बॉक्स ऑफ़िस मोजो के बीच अंतर

डेडपूल (फ़िल्म) vs. बॉक्स ऑफ़िस मोजो

डेडपूल (अंग्रेजी; Deadpool) वर्ष 2016 अमेरिकी सुपरहीरो फ़िल्म है जोकि मार्वल काॅमिक्स के ही कल्पित किरदार पर आधारित है। यह एक्स-मैन सिरिज फ़िल्म का ही आठवं संस्करण है। फ़िल्म का निर्देशन टिम मिलर ने किया है। पटकथा का लेखन रहेट रिज व पाॅल वेर्निक ने लिखा है, फ़िल्म में रयान रेनॉल्ड्स, माॅरेना बैकेरिन, एड स्करिन, टी. जे. मिलर, गीना कैरेनो, लेसली युगैम्स, ब्रिएना हिल्डब्रैंड और स्टीफन कैपिसिस ने अदाकारी की है। फ़िल्म डेडपूल में, वैड विल्सन उस शख्स के पीछे पड़ा है जिसने उसकी बीमारी ठीक कराने की बजाय उसे शारीरिक रूप को विकृत कर दिया। फरवरी 2004 में फ़िल्म डेडपूल का विकास न्यू लाइन सिनेमा के साथ ही हुआ था। हालाँकि, मार्च 2005 में, न्यू लाइन सिनेमा ने रुख बदल लिया था और इस परियोजना पर 20थ सेंचुरी फाॅक्स ने अपनी रुचि जताई। मई 2009 में, चुंकि रेनाॅल्डस लगभग यही किरदार एक्स-मैन ऑरिजिन: वाॅल्वरिन में निभा चुके थे, फाॅक्स ने फ़िल्म के बारे में लेखकों को ठहरने को कहा, और अप्रैल 2011 में मिलर अपनी पहली निर्देशित फ़िल्म के लिए नियुक्त हुए। पर जुलाई 2014 को मिलर तथा रेनाॅल्डस द्वारा सीजीआई (कंप्यूटर जेनेरेटड इमेज) टेस्ट फुटेज मिडिया में लीक होने पर इसके उत्साहजनक परिणाम आए, और फाॅक्स के नेतृत्व में सितम्बर में इसे हरी झंडी दी गई। अतिरिक्त कास्टिंग की शुरुआत 2015 में हुई, और प्रमुख फोटोग्राफी के लिए मार्च से मई तक कनाडा के वैंकुएवर स्थित ब्रिटिश कोलंबिया में हुआ। विजुवल इफैक्टस आदि की व्यवस्था विभिन्न विक्रेता विभागों द्वारा की गई और वहीं खूनखराबे और मारकाट मचाने वाले दृश्य पूरी तरह इसी से रचे गए है जिनमें फ़िल्म का काल्पनिक किरदार काॅलोसुस भी कंप्यूटर जेनेरेटड आधारित है। डेडपूल का प्रिमियर पेरिस में फरवरी 8, 2016 को हुआ और उत्तरी अमेरिका में फरवरी 12, 2016 में आईमैक्स, डीएलपी, डी-बाॅक्स, और बाकी विशाल प्रिमियम फाॅर्मेट के साथ रिलीज हुई। फ़िल्म ने लगभग तक के कई बाॅक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ा है और सदी की "आर" श्रेणी (वयस्क सामाग्रियों वाली) की फ़िल्मों में सबसे अधिक कमाई करने के साथ, एक्स-मैन फ़िल्म में सबसे कामयाब और वर्ष 2016 की दूसरी सर्वाधिक कमाई वाली फ़िल्म में शुमार रही। फ़िल्म को समीक्षकों ने बहुत ही प्रशंसनीय प्रतिक्रिया दी, जिनमें रेनाॅल्डस को उनके परिहास भरे अभिनय और एक्शन दृश्यों की काफी सराहना की गई हालाँकि फ़िल्म की पटकथा चलताऊ फाॅर्मूला आधारित होने की भी आलोचना की गई। इसके अगले सिक्विल बनने की संभावना पर भी घोषणा हो चुकी है। . बॉक्स ऑफ़िस मोजो (Box Office Mojo) वेबसाइट है जो विशेष रूप से हॉलीवुड फ़िल्मों का व्यवस्थित व एल्गोरिदम तरीके से बॉक्स ऑफिस राजस्व ट्रैक करती है। इसकी शुरुआत ब्रैंडन ग्रे द्वारा 1999 में की गई थी। 2008 में इसे एमाज़ॉन.कॉम ने अपनी सहायक कंपनी इण्टरनेट मूवी डेटाबेस खरीद लिया था। .

डेडपूल (फ़िल्म) और बॉक्स ऑफ़िस मोजो के बीच समानता

डेडपूल (फ़िल्म) और बॉक्स ऑफ़िस मोजो आम में एक बात है (यूनियनपीडिया में): अंग्रेज़ी भाषा

अंग्रेज़ी भाषा

अंग्रेज़ी भाषा (अंग्रेज़ी: English हिन्दी उच्चारण: इंग्लिश) हिन्द-यूरोपीय भाषा-परिवार में आती है और इस दृष्टि से हिंदी, उर्दू, फ़ारसी आदि के साथ इसका दूर का संबंध बनता है। ये इस परिवार की जर्मनिक शाखा में रखी जाती है। इसे दुनिया की सर्वप्रथम अन्तरराष्ट्रीय भाषा माना जाता है। ये दुनिया के कई देशों की मुख्य राजभाषा है और आज के दौर में कई देशों में (मुख्यतः भूतपूर्व ब्रिटिश उपनिवेशों में) विज्ञान, कम्प्यूटर, साहित्य, राजनीति और उच्च शिक्षा की भी मुख्य भाषा है। अंग्रेज़ी भाषा रोमन लिपि में लिखी जाती है। यह एक पश्चिम जर्मेनिक भाषा है जिसकी उत्पत्ति एंग्लो-सेक्सन इंग्लैंड में हुई थी। संयुक्त राज्य अमेरिका के 19 वीं शताब्दी के पूर्वार्ध और ब्रिटिश साम्राज्य के 18 वीं, 19 वीं और 20 वीं शताब्दी के सैन्य, वैज्ञानिक, राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक प्रभाव के परिणाम स्वरूप यह दुनिया के कई भागों में सामान्य (बोलचाल की) भाषा बन गई है। कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों और राष्ट्रमंडल देशों में बड़े पैमाने पर इसका इस्तेमाल एक द्वितीय भाषा और अधिकारिक भाषा के रूप में होता है। ऐतिहासिक दृष्टि से, अंग्रेजी भाषा की उत्पत्ति ५वीं शताब्दी की शुरुआत से इंग्लैंड में बसने वाले एंग्लो-सेक्सन लोगों द्वारा लायी गयी अनेक बोलियों, जिन्हें अब पुरानी अंग्रेजी कहा जाता है, से हुई है। वाइकिंग हमलावरों की प्राचीन नोर्स भाषा का अंग्रेजी भाषा पर गहरा प्रभाव पड़ा है। नॉर्मन विजय के बाद पुरानी अंग्रेजी का विकास मध्य अंग्रेजी के रूप में हुआ, इसके लिए नॉर्मन शब्दावली और वर्तनी के नियमों का भारी मात्र में उपयोग हुआ। वहां से आधुनिक अंग्रेजी का विकास हुआ और अभी भी इसमें अनेक भाषाओँ से विदेशी शब्दों को अपनाने और साथ ही साथ नए शब्दों को गढ़ने की प्रक्रिया निरंतर जारी है। एक बड़ी मात्र में अंग्रेजी के शब्दों, खासकर तकनीकी शब्दों, का गठन प्राचीन ग्रीक और लैटिन की जड़ों पर आधारित है। .

अंग्रेज़ी भाषा और डेडपूल (फ़िल्म) · अंग्रेज़ी भाषा और बॉक्स ऑफ़िस मोजो · और देखें »

सूची के ऊपर निम्न सवालों के जवाब

डेडपूल (फ़िल्म) और बॉक्स ऑफ़िस मोजो के बीच तुलना

डेडपूल (फ़िल्म) 22 संबंध है और बॉक्स ऑफ़िस मोजो 3 है। वे आम 1 में है, समानता सूचकांक 4.00% है = 1 / (22 + 3)।

संदर्भ

यह लेख डेडपूल (फ़िल्म) और बॉक्स ऑफ़िस मोजो के बीच संबंध को दर्शाता है। जानकारी निकाला गया था, जिसमें से एक लेख का उपयोग करने के लिए, कृपया देखें:

अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »