लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

ठाणे ज़िला

सूची ठाणे ज़िला

ठाणे ज़िला (ठाणे जिल्हा) भारत के दक्षिणी-पश्चिमी भाग में स्थित महाराष्ट्र के ३६ ज़िलों में से एक ज़िला है। ज़िले का पूर्वी भाग पहाड़ी है, जहाँ प्रमुख रूप से जनजातीय समुदायों का निवास है। पश्चिमी हिस्से में इन पहाड़ियों ने नदी घाटी को विकसित किया है। ये घाटियां तटीय क्षेत्रों में मिल गयी हैं, जहां उगने वाले चावल और फलों के लिए घोलवाद विख्यात है। मछली पालन यहाँ का मुख्य व्यवसाय है। उल्हास नदी के मुहाने के दक्षिण और उल्हास घाटी के ऊपरी हिस्से में जिले के कुछ प्रमुख शहर स्थित है, जो भीड़ और कोलाहल से भरे हैं। ये हैं भिवंडी (हथकरघों के लिए प्रसिद्ध), कल्याण (रेलवे जंक्शन), उल्हासनगर (परवासी सिंधियों की आवादी), अंबरनाथ (रसायन उत्पादन के लिए प्रसिद्ध), वसई (समुद्र तट पर बसे होने व किले के लिए प्रसिद्ध), पालघर (फलों के लिए प्रसिद्ध), तारापुर (भारत का पहला परमाणु विद्युत केंद्र) और दहानु (एक शैक्षणिक केंद्र) आदि। .

26 संबंधों: ठाणे, ठाणे (लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र), ठाणे क्रीक, दहानु रोड, नाशिक जिला, न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड, पालघर, भारत, भिवंडी, महाराष्ट्र, मुंबई जिला, रायगढ़ जिला, साल्सेट द्वीप, वलसाड जिला, वसई, गुजरात, ग्रेट इंडियन पेनिनसुला रेलवे, कल्याण, कल्याण (लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र), कोंकण मंडल, अरब सागर, अहमदनगर जिला, अंबरनाथ, उल्हास नदी, उल्हासनगर, 2013 ठाणे इमारत हादसा

ठाणे

ठाणे भारतीय राज्य महाराष्ट्र का एक शहर है। ठाणे मुम्बई के उत्तरीय छोर पर तथा भूतपूर्व थाना, दक्षिण-पश्चिम भारत के महाराष्ट्र राज्य के उल्हास नदी के मुहाने पर, मुम्बई के पूर्वोत्तर में स्थित है।। यह ठाणे ज़िले का मुख्यालय भी है। यह पहले मुंबई का एक आवासीय उपनगर था। इसपर पुर्तग़ालियों, मराठों और अंग्रेज़ों का अधिकार रह चुका है। 16 अप्रैल 1853 में मुंबई और ठाणे के बीच भारत की पहली रेल पटरी शुरू हुई। समुद्र तल से सात मीटर की ऊंचाई पर बसा ठाणे, चारों तरफ से पहाड़ियों से घिरा हुआ है। इस शहर को श्री सथांनक के नाम से भी जाना जाता है। यह अब रसायन, इंजीनियरिंग उत्पाद एवं वस्त्र का विशाल औद्योगिक केंद्र बन गया है। यहाँ पर अनेक ऐतिहासिक भवन हैं, जिनमें एक क़िला और कई चर्च शामिल है। .

नई!!: ठाणे ज़िला और ठाणे · और देखें »

ठाणे (लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र)

ठाणे लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र भारत के महाराष्ट्र राज्य का एक लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र है। .

नई!!: ठाणे ज़िला और ठाणे (लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र) · और देखें »

ठाणे क्रीक

ठाणे क्रीक, मुंबई बंदरगाह में खुलने वाले, उल्हास नदी के मुहाने का एक भाग है। ठाणे शहर, ठाणे कोल के किनारे स्थित है। इसमें मुंब्रा रेतीबंदर से लेकर मानखुर्द-वाशी पुल तक का क्षेत्र शामिल है। इस क्षेत्र को बॉम्बे नेचुरल हिस्ट्री सोसाइटी ने एक महत्वपूर्ण पक्षी विहार का दर्जा दिया है, क्योंकि यह क्षेत्र मराल, प्रवासी पक्षियों और अन्य जलीय पक्षियों का घर है। ठाणे कोल पुराने समय में एक महत्वपूर्ण बंदरगाह था और कोपरी और कल्याण इसके प्रमुख पत्तन थे, हालाँकि लंबे समय से इनमें गाद भर चुकी है और इनका प्रयोग बंद हो गया है। .

नई!!: ठाणे ज़िला और ठाणे क्रीक · और देखें »

दहानु रोड

दहानु रोड मुंबई का एक उपनगरीय रेलवे स्थानक है। श्रेणी:मुम्बई.

नई!!: ठाणे ज़िला और दहानु रोड · और देखें »

नाशिक जिला

नाशिक भारतीय राज्य महाराष्ट्र का एक जिला है। जिले का मुख्यालय नाशिक है। क्षेत्रफल - 15,535 वर्ग कि.मी.

नई!!: ठाणे ज़िला और नाशिक जिला · और देखें »

न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड

न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (अंग्रेजी: Nuclear Power Corporation of India Limited (NPCIL)), भारत सरकार के परमाणु ऊर्जा विभाग (डीएई) के प्रशासनिक नियंत्रण के तहत एक सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम है। सितंबर 1987 में कंपनी अधिनियम 1956 के अंतर्गत इस कंपनी को सार्वजनिक लिमिटेड कंपनी के तौर पर पंजीकृत किया गया था। इस कंपनी का उद्देश्य परमाणु ऊर्जा अधिनियम-1962 के तहत भारत सरकार की योजनाएं और कार्यक्रमों के अनुसरण में बिजली का उत्पादन करने हेतु परमाणु बिजली घर का परिचालन तथा नाभिकीय शक्ति परियोजनाएं कार्यान्वित करना है। एनपीसीआईएल, परमाणु ऊर्जा विभाग (डीएई) के साथ ज्ञापन पत्र हस्ताक्षरित करनेवाली कंपनी है। वर्तमान में एनपीसीआईएल 4120 एमडब्ल्युई की कुल संस्थापित क्षमता के साथ 17 नाभिकीय उर्जा संयंत्र का प्रचालन कर रहा है जिसमें 5 रिएक्टर निर्माणाधीन है; दोनों की कुल क्षमता 2660 एमडब्ल्युई है। एनपीसीएल को 285 रिएक्टर वर्ष से अधिक वर्ष सुरक्षित तरीके से न्युक्लियर पावर प्लांट का प्रचालन करने का अनुभव प्राप्त है। “पहले संरक्षा फिर उत्पादन” के आदर्श के साथ एनपीसीआईएल अपने प्लांट का परिचालन करता है। एनपीसीआईएल ने एक्स योजना (2002 - 2007) में करीबन 90 अरब युनिट बिज़ली का उत्पादन किया है जोकि तय किये गये लक्ष्य से 10% अधिक था और 1300 एमडब्ल्युई क्षमता के लक्ष्य के समक्ष 1180 एमडब्ल्युई का लक्ष्य प्राप्त किया जिससे जाहिर है कि तय किये गये क्षमता से 91% अधिक बढोत्तरी की है। सरकार द्वारा निजी कंपनियों को परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में आने की अनुमति देने के फैसले के बाद से निगम अपने कर्मचारियों को निजी कंपनियों द्वारा प्रलोभन दिये जाने की समस्या से जूझ रहा है। .

नई!!: ठाणे ज़िला और न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड · और देखें »

पालघर

पालघर, मुम्बई के से ८७ किमी उत्तर स्थित एक नगरपालिका है। यह मुम्बई उपनगरीय रेलवे के पश्चिमी लाइन पर स्थित है। यह नवनिर्मित पालघर जिले का मुख्यालय है। इसकी निर्मित्ति 1 अगस्त 2014 को हुई । श्रेणी:मुम्बई.

नई!!: ठाणे ज़िला और पालघर · और देखें »

भारत

भारत (आधिकारिक नाम: भारत गणराज्य, Republic of India) दक्षिण एशिया में स्थित भारतीय उपमहाद्वीप का सबसे बड़ा देश है। पूर्ण रूप से उत्तरी गोलार्ध में स्थित भारत, भौगोलिक दृष्टि से विश्व में सातवाँ सबसे बड़ा और जनसंख्या के दृष्टिकोण से दूसरा सबसे बड़ा देश है। भारत के पश्चिम में पाकिस्तान, उत्तर-पूर्व में चीन, नेपाल और भूटान, पूर्व में बांग्लादेश और म्यान्मार स्थित हैं। हिन्द महासागर में इसके दक्षिण पश्चिम में मालदीव, दक्षिण में श्रीलंका और दक्षिण-पूर्व में इंडोनेशिया से भारत की सामुद्रिक सीमा लगती है। इसके उत्तर की भौतिक सीमा हिमालय पर्वत से और दक्षिण में हिन्द महासागर से लगी हुई है। पूर्व में बंगाल की खाड़ी है तथा पश्चिम में अरब सागर हैं। प्राचीन सिन्धु घाटी सभ्यता, व्यापार मार्गों और बड़े-बड़े साम्राज्यों का विकास-स्थान रहे भारतीय उपमहाद्वीप को इसके सांस्कृतिक और आर्थिक सफलता के लंबे इतिहास के लिये जाना जाता रहा है। चार प्रमुख संप्रदायों: हिंदू, बौद्ध, जैन और सिख धर्मों का यहां उदय हुआ, पारसी, यहूदी, ईसाई, और मुस्लिम धर्म प्रथम सहस्राब्दी में यहां पहुचे और यहां की विविध संस्कृति को नया रूप दिया। क्रमिक विजयों के परिणामस्वरूप ब्रिटिश ईस्ट इण्डिया कंपनी ने १८वीं और १९वीं सदी में भारत के ज़्यादतर हिस्सों को अपने राज्य में मिला लिया। १८५७ के विफल विद्रोह के बाद भारत के प्रशासन का भार ब्रिटिश सरकार ने अपने ऊपर ले लिया। ब्रिटिश भारत के रूप में ब्रिटिश साम्राज्य के प्रमुख अंग भारत ने महात्मा गांधी के नेतृत्व में एक लम्बे और मुख्य रूप से अहिंसक स्वतन्त्रता संग्राम के बाद १५ अगस्त १९४७ को आज़ादी पाई। १९५० में लागू हुए नये संविधान में इसे सार्वजनिक वयस्क मताधिकार के आधार पर स्थापित संवैधानिक लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित कर दिया गया और युनाईटेड किंगडम की तर्ज़ पर वेस्टमिंस्टर शैली की संसदीय सरकार स्थापित की गयी। एक संघीय राष्ट्र, भारत को २९ राज्यों और ७ संघ शासित प्रदेशों में गठित किया गया है। लम्बे समय तक समाजवादी आर्थिक नीतियों का पालन करने के बाद 1991 के पश्चात् भारत ने उदारीकरण और वैश्वीकरण की नयी नीतियों के आधार पर सार्थक आर्थिक और सामाजिक प्रगति की है। ३३ लाख वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल के साथ भारत भौगोलिक क्षेत्रफल के आधार पर विश्व का सातवाँ सबसे बड़ा राष्ट्र है। वर्तमान में भारतीय अर्थव्यवस्था क्रय शक्ति समता के आधार पर विश्व की तीसरी और मानक मूल्यों के आधार पर विश्व की दसवीं सबसे बडी अर्थव्यवस्था है। १९९१ के बाज़ार-आधारित सुधारों के बाद भारत विश्व की सबसे तेज़ विकसित होती बड़ी अर्थ-व्यवस्थाओं में से एक हो गया है और इसे एक नव-औद्योगिकृत राष्ट्र माना जाता है। परंतु भारत के सामने अभी भी गरीबी, भ्रष्टाचार, कुपोषण, अपर्याप्त सार्वजनिक स्वास्थ्य-सेवा और आतंकवाद की चुनौतियां हैं। आज भारत एक विविध, बहुभाषी, और बहु-जातीय समाज है और भारतीय सेना एक क्षेत्रीय शक्ति है। .

नई!!: ठाणे ज़िला और भारत · और देखें »

भिवंडी

भिवंडी मुंबई में एक क्षेत्र है। श्रेणी:मुंबई के क्षेत्र.

नई!!: ठाणे ज़िला और भिवंडी · और देखें »

महाराष्ट्र

महाराष्ट्र भारत का एक राज्य है जो भारत के दक्षिण मध्य में स्थित है। इसकी गिनती भारत के सबसे धनी राज्यों में की जाती है। इसकी राजधानी मुंबई है जो भारत का सबसे बड़ा शहर और देश की आर्थिक राजधानी के रूप में भी जानी जाती है। और यहाँ का पुणे शहर भी भारत के बड़े महानगरों में गिना जाता है। यहाँ का पुणे शहर भारत का छठवाँ सबसे बड़ा शहर है। महाराष्ट्र की जनसंख्या सन २०११ में ११,२३,७२,९७२ थी, विश्व में सिर्फ़ ग्यारह ऐसे देश हैं जिनकी जनसंख्या महाराष्ट्र से ज़्यादा है। इस राज्य का निर्माण १ मई, १९६० को मराठी भाषी लोगों की माँग पर की गयी थी। यहां मराठी ज्यादा बोली जाती है। मुबई अहमदनगर पुणे, औरंगाबाद, कोल्हापूर, नाशिक नागपुर ठाणे शिर्डी-अहमदनगर आैर महाराष्ट्र के अन्य मुख्य शहर हैं। .

नई!!: ठाणे ज़िला और महाराष्ट्र · और देखें »

मुंबई जिला

मुंबई जिला से इनका तात्पर्य हो सकता है:-.

नई!!: ठाणे ज़िला और मुंबई जिला · और देखें »

रायगढ़ जिला

रायगड भारतीय राज्य महाराष्ट्र का एक जिला है। जिले का मुख्यालय अलीबाग है। क्षेत्रफल - वर्ग कि॰मी॰ जनसंख्या - (2001 जनगणना) साक्षरता - एस॰टी॰डी॰ कोड - जिलाधिकारी - (सितम्बर 2006 में) समुद्र तल से उचाई - अक्षांश - उत्तर देशांतर - पूर्व औसत वर्षा - मि॰मी॰ .

नई!!: ठाणे ज़िला और रायगढ़ जिला · और देखें »

साल्सेट द्वीप

साल्सेट द्वीप भारत के महाराष्ट्र प्रदेश में पश्चिमी तट पर स्थित एक द्वीप है। मुंबई का महानगर (भूतपूर्व बंबई) और ठाणे शहर इस द्वीप पर स्थित हैं, जिससे यह केन्या के मिजिंगो द्वीप, हांगकांग, चीन के ऐप ली चाऊ और मालदीव के माले द्वीप के बाद विश्व का 7वां सबसे घनी बस्ती वाला और 13वां सर्वाधिक जनसंख्या वाला द्वीप बन गया है। .

नई!!: ठाणे ज़िला और साल्सेट द्वीप · और देखें »

वलसाड जिला

वलसाड भारतीय राज्य गुजरात का एक जिला है। जिले का मुख्यालय वलसाड है। क्षेत्रफल - वर्ग कि.मी.

नई!!: ठाणे ज़िला और वलसाड जिला · और देखें »

वसई

वसई मुंबई में वसई-विरार का एक क्षेत्र है। वसई एक ऐतिहासिक शहर है। पहले वसई का बेसिन नाम था। बाद मे वसई पड़ा। यह नगर पहले पोर्चियुगल (पुर्तगाल) लोगों के अधिन था। वसई विरार महानगर पालिका है जो महाराष्ट्र राजस्व मे दुसरा स्थान रखती है। मुंबई क़ा एक बेहतरीन शहर है। सब सुविधाओं युक्त शहर है। एज्युकेशन हब है। पालघर जिला, कोंकण डिवीजन मे आता है। मुंबई से यह 50 किलोमीटर दूर है। यहाँ की भाषा मराठी, अंग्रेजी, हिन्दी है। सरकारी काम काज मराठी व अंग्रेजी मे होता है। वसई रेल्वे जंक्शन है। यहाँ से हिन्दुस्तान के हर कोने से ट्रेनों का आवागमन है। MIDC मे मुंबई का नं० 1 शहर है। वसई विरार महानगर पालिका की जनसंख्या लगभग 1.50 लाख है। हरियाली ज्यादा होने के कारण इसे हरित वसई भी कहते हैं। श्रेणी:मुंबई के क्षेत्र.

नई!!: ठाणे ज़िला और वसई · और देखें »

गुजरात

गुजरात (गुजराती:ગુજરાત)() पश्चिमी भारत में स्थित एक राज्य है। इसकी उत्तरी-पश्चिमी सीमा जो अन्तर्राष्ट्रीय सीमा भी है, पाकिस्तान से लगी है। राजस्थान और मध्य प्रदेश इसके क्रमशः उत्तर एवं उत्तर-पूर्व में स्थित राज्य हैं। महाराष्ट्र इसके दक्षिण में है। अरब सागर इसकी पश्चिमी-दक्षिणी सीमा बनाता है। इसकी दक्षिणी सीमा पर दादर एवं नगर-हवेली हैं। इस राज्य की राजधानी गांधीनगर है। गांधीनगर, राज्य के प्रमुख व्यवसायिक केन्द्र अहमदाबाद के समीप स्थित है। गुजरात का क्षेत्रफल १,९६,०७७ किलोमीटर है। गुजरात, भारत का अत्यंत महत्वपूर्ण राज्य है। कच्छ, सौराष्ट्र, काठियावाड, हालार, पांचाल, गोहिलवाड, झालावाड और गुजरात उसके प्रादेशिक सांस्कृतिक अंग हैं। इनकी लोक संस्कृति और साहित्य का अनुबन्ध राजस्थान, सिंध और पंजाब, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के साथ है। विशाल सागर तट वाले इस राज्य में इतिहास युग के आरम्भ होने से पूर्व ही अनेक विदेशी जातियाँ थल और समुद्र मार्ग से आकर स्थायी रूप से बसी हुई हैं। इसके उपरांत गुजरात में अट्ठाइस आदिवासी जातियां हैं। जन-समाज के ऐसे वैविध्य के कारण इस प्रदेश को भाँति-भाँति की लोक संस्कृतियों का लाभ मिला है। .

नई!!: ठाणे ज़िला और गुजरात · और देखें »

ग्रेट इंडियन पेनिनसुला रेलवे

1870 में ग्रेट इंडियन पेनिनसुला रेलवे की सीमायें ग्रेट इंडियन पेनिनसुला रेलवे (हिन्दी अनुवाद: विशाल भारतीय प्रायद्वीप रेल), जिसे वर्तमान में भारतीय मध्य रेल के नाम से जाना जाता है और जिसका मुख्यालय बंबई (अब मुंबई) के बोरी बंदर (बाद में, विक्टोरिया टर्मिनस और वर्तमान में छत्रपति शिवाजी टर्मिनस) में था। ग्रेट इंडियन पेनिनसुला रेलवे का गठन 1 अगस्त 1849 को ब्रिटिश संसद के एक अधिनियम द्वारा, 50,000 पाउंड की शेयर पूंजी के साथ किया गया था। 17 अगस्त 1849 को इसने ईस्ट इंडिया कंपनी के साथ एक 56 किमी लंबी प्रयोगात्मक लाइन के निर्माण और संचालन के लिए एक औपचारिक अनुबंध किया, जिसके अंतर्गत बंबई को खानदेश, बेरार तथा अन्य प्रेसीडेंसियों के साथ जोड़ने के लिए एक ट्रंक लाइन बिछाई जानी थी। इस काम के लिए ईस्ट इंडिया कंपनी के निदेशक न्यायालय ने जेम्स जे बर्कली को मुख्य आवासीय अभियंता तथा उनके सहायकों के रूप में सी बी कार और आर डब्ल्यू ग्राहम को नियुक्त किया। 1 जुलाई 1925 को इसके प्रबंधन को सरकार ने अपने हाथों में ले लिया। 5 नवम्बर 1951 को इसे मध्य रेल के रूप में निगमित किया गया। .

नई!!: ठाणे ज़िला और ग्रेट इंडियन पेनिनसुला रेलवे · और देखें »

कल्याण

कल्याण के कई अर्थ हैं:-.

नई!!: ठाणे ज़िला और कल्याण · और देखें »

कल्याण (लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र)

कल्याण लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र भारत के महाराष्ट्र राज्य का एक लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र है। क्षेत्र, कल्याण लोक सभा निर्वाचन.

नई!!: ठाणे ज़िला और कल्याण (लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र) · और देखें »

कोंकण मंडल

महाराष्ट्र के मंडल यह महाराष्ट्र के मंडलों में से एक है। इस मंडल में छः जिले आते हैं। ये जिले इस प्रकार से हैं:-.

नई!!: ठाणे ज़िला और कोंकण मंडल · और देखें »

अरब सागर

अरब सागर जिसका भारतीय नाम सिंधु सागर है, भारतीय उपमहाद्वीप और अरब क्षेत्र के बीच स्थित हिंद महासागर का हिस्सा है। अरब सागर लगभग 38,62,000 किमी2 सतही क्षेत्र घेरते हुए स्थित है तथा इसकी अधिकतम चौड़ाई लगभग 2,400 किमी (1,500 मील) है। सिन्धु नदी सबसे महत्वपूर्ण नदी है जो अरब सागर में गिरती है, इसके आलावा भारत की नर्मदा और ताप्ती नदियाँ अरब सागर में गिरती हैं। यह एक त्रिभुजाकार सागर है जो दक्षिण से उत्तर की ओर क्रमश: संकरा होता जाता है और फ़ारस की खाड़ी से जाकर मिलता है। अरब सागर के तट पर भारत के अलावा जो महत्वपूर्ण देश स्थित हैं उनमें ईरान, ओमान, पाकिस्तान, यमन और संयुक्त अरब अमीरात सबसे प्रमुख हैं। .

नई!!: ठाणे ज़िला और अरब सागर · और देखें »

अहमदनगर जिला

अहमदनगर भारतीय राज्य महाराष्ट्र का एक जिला है। जिले का मुख्यालय अहमदनगर है। क्षेत्रफल - १७,४१३ वर्ग कि.मी.

नई!!: ठाणे ज़िला और अहमदनगर जिला · और देखें »

अंबरनाथ

अंबरनाथ मुंबई में एक नगर पालिका क्षेत्र है। अंबरनाथ महाराष्ट्र राज्य के मुंबई नगर से 38 मील की दूरी पर स्थित एक नगर है। अंबरनाथ में शिलाहाट नरेश मांबणि द्वारा निर्मित अंबरनाथ शिव का मंदिर है जिसे कोंकण का सर्वप्राचीन देवालय माना जाता है। शिव मंदिर की वास्तुकला उच्चकोटि की है। श्रेणी:मुंबई के क्षेत्र श्रेणी:चित्र जोड़ें.

नई!!: ठाणे ज़िला और अंबरनाथ · और देखें »

उल्हास नदी

उल्हास नदी मुंबई के उपनगर कल्याण मे बहने वाली एक नदी है। यह महाराष्ट्र के पश्चिमी घाट के सह्याद्रि रेंज से निकलती है।ठाणे और मुम्बई इस नदी के किनारे बसे हुए प्रमुख शहर है। यह नदी अरब सागर में मिल जाती है। इस नदी का पानी शहरी क्षेत्रों में सप्लाई किया जाता है। श्रेणी:मुम्बई श्रेणी:महाराष्ट्र की नदियाँ.

नई!!: ठाणे ज़िला और उल्हास नदी · और देखें »

उल्हासनगर

उल्हासनगर महाराष्ट्र में स्थित एक शहर है जो मुम्बई महानगरी से कुछ ६० किलोमीटर दूर है। इस शहर को सिन्धुनगर के नाम से भी पहचाना जाता है। इस शहर की जनसन्ख्या 472,943 के करीब है (२००१) | .

नई!!: ठाणे ज़िला और उल्हासनगर · और देखें »

2013 ठाणे इमारत हादसा

2013 ठाणे इमारत हादसा वह हादसा है जिसमें महाराष्ट्र के ठाणे शहर के शिल फाटा इलाके में अवैध सात मंजिला निर्माणाधीन इमारत के ढहने से कई लोगों की मृत्यु हुई थी। बीबीसी के अनुसार लगभग 100 से अधिक लोग इस त्रासदी से बच गए थे। हादसा भारतीय मानक समय के अनुसार शाम 6:30 (13:00 यूटीसी) बजे हुआ था। इसमें छब्बीस बच्चों सहित कुल बहतर लोगों की मृत्यु हुई थी तथा छत्तीस घायल हुए थे। .

नई!!: ठाणे ज़िला और 2013 ठाणे इमारत हादसा · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

ठाणे जिला

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »