ट्राँसफॉर्मर्स (फ़िल्म) और पृथ्वी
शॉर्टकट: मतभेद, समानता, समानता गुणांक, संदर्भ।
ट्राँसफॉर्मर्स (फ़िल्म) और पृथ्वी के बीच अंतर
ट्राँसफॉर्मर्स (फ़िल्म) vs. पृथ्वी
ट्राँसफॉर्मर्स (Transformers) 2007 में बनी अमरिकी विज्ञान पर आधारित फ़िल्म है जो ट्राँसफॉर्मर्स के खिलौनों कि श्रंखला पर आधारित है। यह ट्राँसफॉर्मर्स फिल्म श्रंखला कि पहली फिल्म है और इसका निर्देशन माइकल बे द्वारा किया गया है व स्टीवन स्पीलबर्ग ने एक्सेकटिव निर्माता की भूमिका संभाली है। फ़िल्म में शिया ला बियौफ सैम विटविकी की भूमिका में है, एक जवान लड़का जों अच्छे ऑटोबॉट्स और बुरे डीसेप्टिकॉन्स के बिच के युद्ध में फंस जाता है। यह दोनों प्रजातियां उन परग्रहियों की है जों भेस बदलकर रोज़मर्रा की मशीनों में बदल सकते है। डीसेप्टिकॉन्स ऑलस्पार्क को प्राप्त करना चाहते है, जों वह वास्तु है जिसने उनकी रोबोट प्रजाति की शुरुआत की थी और जिसके ज़रिए वे पृथ्वी पर मौजूद मशीनों में जान डालकर अपनी सेना बनाना चाहते है। मेगन फ़ॉक्स, जोश डुहामल, टायरिस गिब्सन अन्य भूमिकाओं में है और पिटर कुलन और हुगो वेविंग्स ने ऑप्टिमस प्राइम व मेगाट्रॉन को अपनी आवाज़ दी है। फ़िल्म के निर्माता डॉन मर्फी व टॉम डीसैंटो ने परियोजना पर कार्य शुरू किया और डीसैंटो ने २००३ में फ़िल्म की कहानी पर काम शुरू किया। उसी वर्ष स्पीलबर्ग भी फ़िल्म का भाग बन गए और उन्होंने रॉबर्टो ओर्सी और ऐलेक्स कर्ट्ज़मैन को भी इसमें शामिल कर लिया जों कथानक पर काम करने वाले थे। अमरीकी सेना और जनरल मोटर्स ने वाहन और विमान किराय पर दिए जिससे निर्माण के वक्त पैसों की काफी बचत हुई और इससे फ़िल्म वास्तविकता के करीब हो गई। हास्ब्रो ने फ़िल्म के प्रमोशन के लिए कई योजनाए अमल में लायी और उन्होंने ने कई कंपनियों से हाथ मिलाए। इसमें कॉमिक्स, खिलौने, बर्गर किंग के साथ खाद्य पदार्थ और ई-बे शामिल है। फिल्म ट्रांसफाॅर्मर्स को समीक्षकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया के बावजूद रवैया सकारात्मक रहा और व्यावसायिक रूप से जबर्दस्त सफल रही। फिल्म ने दशक की 45वां और वर्ष 2007 में 5वीं स्थान पाने का कीर्तिमान रचा, जिसने वैश्विक तौर पर $ 709 मिलियन से अधिक की कमाई की। फ़िल्म ने बतौर विजुवल इफैक्टस सोसायटी की ओर से चार पुरस्कार जीते हैं और अकादमी पुरस्कार के तकनीकी श्रेणी में तीन जगह नामांकित हुई जिनमें सर्वश्रेष्ठ ध्वनि संपादन, सर्वश्रेष्ठ साउन्ड मिक्सिंग और सर्वश्रेष्ठ विजुवलइ फैक्टस शामिल हैं। अमेरिकी पत्रिका "एम्पायर" ने शिया ला बियौफ के परफाॅर्मेंस पर तारीफ की, और वहीं 1980 के इस ऑरिजिनल सिरिज से ऑप्टिमस प्राइम को आवाज देते रहे वाॅइस आर्टिस्ट पीटर कुलैन का फैन्स ने गर्मजोशी से स्वागत किया। फ़िल्म की अगली किस्त, ट्रांसफाॅर्मर्स: रिवेन्ज ऑफ द फाॅलन, की रिलीज जून 24, 2009 में किया गया। हालाँकि समीक्षकों की नकारात्मक प्रतिक्रिया के बावजूद इसने पहली सिरिज से कहीं ज्यादा व्यावसायिक मुनाफा कमाया। फिर इसकी तीसरी श्रंखला, ट्रांसफाॅर्मर्स: चाँद का अंधेरा, को जून 29, 2011, में 3-D फाॅर्मेट में रिलीज किया। मिश्रित प्रतिक्रिया के बावजूद फ़िल्म ने $ 1 बिलियन, से अधिक की कमाई की। वहीं इसकी चौथी सिरीज, ट्रांसफाॅर्मर्स: एज ऑफ एक्सटिन्सिन, की रिलीज जून 27, 2014, को हुआ, जिसे समीक्षकों की मिली जुली प्रतिक्रिया के बाद उनका पक्ष नकारात्मक रहा बावजूद फ़िल्म ने $1 बिलियन, से दुबारा ज्यादा का कारोबार किया। इसकी पांचवी किस्त जिसे ट्रांसफाॅर्मर्स 5 का शीर्षक दिया गया है, वर्ष 2017 की गर्मियों में रिलीज करने की संभावना दी है। . पृथ्वी, (अंग्रेज़ी: "अर्थ"(Earth), लातिन:"टेरा"(Terra)) जिसे विश्व (The World) भी कहा जाता है, सूर्य से तीसरा ग्रह और ज्ञात ब्रह्माण्ड में एकमात्र ग्रह है जहाँ जीवन उपस्थित है। यह सौर मंडल में सबसे घना और चार स्थलीय ग्रहों में सबसे बड़ा ग्रह है। रेडियोधर्मी डेटिंग और साक्ष्य के अन्य स्रोतों के अनुसार, पृथ्वी की आयु लगभग 4.54 बिलियन साल हैं। पृथ्वी की गुरुत्वाकर्षण, अंतरिक्ष में अन्य पिण्ड के साथ परस्पर प्रभावित रहती है, विशेष रूप से सूर्य और चंद्रमा से, जोकि पृथ्वी का एकमात्र प्राकृतिक उपग्रह हैं। सूर्य के चारों ओर परिक्रमण के दौरान, पृथ्वी अपनी कक्षा में 365 बार घूमती है; इस प्रकार, पृथ्वी का एक वर्ष लगभग 365.26 दिन लंबा होता है। पृथ्वी के परिक्रमण के दौरान इसके धुरी में झुकाव होता है, जिसके कारण ही ग्रह की सतह पर मौसमी विविधताये (ऋतुएँ) पाई जाती हैं। पृथ्वी और चंद्रमा के बीच गुरुत्वाकर्षण के कारण समुद्र में ज्वार-भाटे आते है, यह पृथ्वी को इसकी अपनी अक्ष पर स्थिर करता है, तथा इसकी परिक्रमण को धीमा कर देता है। पृथ्वी न केवल मानव (human) का अपितु अन्य लाखों प्रजातियों (species) का भी घर है और साथ ही ब्रह्मांड में एकमात्र वह स्थान है जहाँ जीवन (life) का अस्तित्व पाया जाता है। इसकी सतह पर जीवन का प्रस्फुटन लगभग एक अरब वर्ष पहले प्रकट हुआ। पृथ्वी पर जीवन की उत्पत्ति के लिये आदर्श दशाएँ (जैसे सूर्य से सटीक दूरी इत्यादि) न केवल पहले से उपलब्ध थी बल्कि जीवन की उत्पत्ति के बाद से विकास क्रम में जीवधारियों ने इस ग्रह के वायुमंडल (the atmosphere) और अन्य अजैवकीय (abiotic) परिस्थितियों को भी बदला है और इसके पर्यावरण को वर्तमान रूप दिया है। पृथ्वी के वायुमंडल में आक्सीजन की वर्तमान प्रचुरता वस्तुतः जीवन की उत्पत्ति का कारण नहीं बल्कि परिणाम भी है। जीवधारी और वायुमंडल दोनों अन्योन्याश्रय के संबंध द्वारा विकसित हुए हैं। पृथ्वी पर श्वशनजीवी जीवों (aerobic organisms) के प्रसारण के साथ ओजोन परत (ozone layer) का निर्माण हुआ जो पृथ्वी के चुम्बकीय क्षेत्र (Earth's magnetic field) के साथ हानिकारक विकिरण को रोकने वाली दूसरी परत बनती है और इस प्रकार पृथ्वी पर जीवन की अनुमति देता है। पृथ्वी का भूपटल (outer surface) कई कठोर खंडों या विवर्तनिक प्लेटों में विभाजित है जो भूगर्भिक इतिहास (geological history) के दौरान एक स्थान से दूसरे स्थान को विस्थापित हुए हैं। क्षेत्रफल की दृष्टि से धरातल का करीब ७१% नमकीन जल (salt-water) के सागर से आच्छादित है, शेष में महाद्वीप और द्वीप; तथा मीठे पानी की झीलें इत्यादि अवस्थित हैं। पानी सभी ज्ञात जीवन के लिए आवश्यक है जिसका अन्य किसी ब्रह्मांडीय पिण्ड के सतह पर अस्तित्व ज्ञात नही है। पृथ्वी की आतंरिक रचना तीन प्रमुख परतों में हुई है भूपटल, भूप्रावार और क्रोड। इसमें से बाह्य क्रोड तरल अवस्था में है और एक ठोस लोहे और निकल के आतंरिक कोर (inner core) के साथ क्रिया करके पृथ्वी मे चुंबकत्व या चुंबकीय क्षेत्र को पैदा करता है। पृथ्वी बाह्य अंतरिक्ष (outer space), में सूर्य और चंद्रमा समेत अन्य वस्तुओं के साथ क्रिया करता है वर्तमान में, पृथ्वी मोटे तौर पर अपनी धुरी का करीब ३६६.२६ बार चक्कर काटती है यह समय की लंबाई एक नाक्षत्र वर्ष (sidereal year) है जो ३६५.२६ सौर दिवस (solar day) के बराबर है पृथ्वी की घूर्णन की धुरी इसके कक्षीय समतल (orbital plane) से लम्बवत (perpendicular) २३.४ की दूरी पर झुका (tilted) है जो एक उष्णकटिबंधीय वर्ष (tropical year) (३६५.२४ सौर दिनों में) की अवधी में ग्रह की सतह पर मौसमी विविधता पैदा करता है। पृथ्वी का एकमात्र प्राकृतिक उपग्रह चंद्रमा (natural satellite) है, जिसने इसकी परिक्रमा ४.५३ बिलियन साल पहले शुरू की। यह अपनी आकर्षण शक्ति द्वारा समुद्री ज्वार पैदा करता है, धुरिय झुकाव को स्थिर रखता है और धीरे-धीरे पृथ्वी के घूर्णन को धीमा करता है। ग्रह के प्रारंभिक इतिहास के दौरान एक धूमकेतु की बमबारी ने महासागरों के गठन में भूमिका निभाया। बाद में छुद्रग्रह (asteroid) के प्रभाव ने सतह के पर्यावरण पर महत्वपूर्ण बदलाव किया। .
ट्राँसफॉर्मर्स (फ़िल्म) और पृथ्वी के बीच समानता
ट्राँसफॉर्मर्स (फ़िल्म) और पृथ्वी आम में 0 बातें हैं (यूनियनपीडिया में)।
सूची के ऊपर निम्न सवालों के जवाब
- क्या ट्राँसफॉर्मर्स (फ़िल्म) और पृथ्वी लगती में
- यह आम ट्राँसफॉर्मर्स (फ़िल्म) और पृथ्वी में है क्या
- ट्राँसफॉर्मर्स (फ़िल्म) और पृथ्वी के बीच समानता
ट्राँसफॉर्मर्स (फ़िल्म) और पृथ्वी के बीच तुलना
ट्राँसफॉर्मर्स (फ़िल्म) 12 संबंध है और पृथ्वी 110 है। वे आम 0 में है, समानता सूचकांक 0.00% है = 0 / (12 + 110)।
संदर्भ
यह लेख ट्राँसफॉर्मर्स (फ़िल्म) और पृथ्वी के बीच संबंध को दर्शाता है। जानकारी निकाला गया था, जिसमें से एक लेख का उपयोग करने के लिए, कृपया देखें: