लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

टोफ़ू

सूची टोफ़ू

चीन के हाइनान प्रान्त के हाइकोऊ शहर में बिकता हुआ टोफ़ू टोफ़ू (tofu) या सोया दही (soybean curd या bean curd) सोया दूध को जमाकर उसके दही को पनीर जैसे टुकड़ों को पिचकार बनाए गए खाने का नाम होता है। टोफ़ू कई प्रकार के होते हैं - सख़्त या मुलायम, पीले या सफ़ेद, नमकीन या मीठे। इन्हें पनीर की तरह अलग-अलग व्यंजनों में मिलाया जा सकता है और तला-भुना जा सकता है। टोफ़ू का आविष्कार प्राचीन चीन में हुआ और इसका श्रेय हान राजवंश के लिऊ अन (劉安, Liu An) नामक राजकुमार को दिया जाता है। टोफ़ू में लोहा और प्रोटीन बहुत होता है और पनीर की तुलना में इसमें कम कैलोरी होती हैं। दूध न पचा पाने वाले लोगों के लिए यह पनीर की जगह ले सकता है। फिर भी कहा गया है कि इसका सेवन संतुलित मात्र में ही करना चाहिए।, BBC News, 4 जुलाई 2008, Accessed 2010-05-25 .

5 संबंधों: पनीर, सोया दूध, हान राजवंश, हाइनान, हाइकोऊ

पनीर

पनीर पनीर (Indian cottage cheese) एक दुग्ध-उत्पाद है। यह चीज़ (cheese) का एक प्रकार है जो भारतीय उपमहाद्वीप में खूब उपयोग किया जाता है। इसी तरह छेना भी एक विशेष प्रकार का भारतीय चीज़ है जो पनीर से मिलता-जुलता है और रसगुल्ला बनाने में प्रयुक्त होता है। भारत में पनीर का प्रयोग सीमित मात्रा में ही होता है। कश्मीर आदि जैसे ठंढे प्रदेशों में अपेक्षाकृत अधिक पनीर खाया जाता है। .

नई!!: टोफ़ू और पनीर · और देखें »

सोया दूध

सोया दूध (सोया दूध, सोयादूध, सोयाबीन दूध या सोया रस भी कहा जाता है और कभी कभी सोया शरबत/पेय के रूप में निर्दिष्ट होता है), यह सोयाबीन से बना एक पेय है। ये तेल, पानी और प्रोटीन का एक स्थिर पायस है, जो सूखे सोयाबीन को भिगो कर पानी के साथ पीस कर बनाया जाता है। सोया दूध में लगभग उसी अनुपात में प्रोटीन होता है जैसा कि गाय के दूध में: लगभग 3.5%, साथ ही 2% वसा, 2.9% कार्बोहाइड्रेट और 0.5% राख.

नई!!: टोफ़ू और सोया दूध · और देखें »

हान राजवंश

चीन में हान साम्राज्य का नक़्शा एक मकबरे में मिला हानवंश के शासनकाल में निर्मित लैम्प हान काल में जारी किया गया एक वुशु (五銖) नाम का सिक्का हान काल में बना कांसे के गियर (दांतदार पहिये) बनाने का एक साँचा हान राजवंश (चीनी: 漢朝, हान चाओ; अंग्रेज़ी: Han Dynasty) प्राचीन चीन का एक राजवंश था जिसने चीन में २०६ ईसापूर्व से २२० ईसवी तक राज किया। हान राजवंश अपने से पहले आने वाले चिन राजवंश (राजकाल २२१-२०७ ईसापूर्व) को सत्ता से बेदख़ल करके चीन के सिंहासन पर विराजमान हुआ और उसके शासनकाल के बाद तीन राजशाहियों (२२०-२८० ईसवी) का दौर आया। हान राजवंश की नीव लिऊ बांग नाम के विद्रोही नेता ने रखी थी, जिसका मृत्यु के बाद औपचारिक नाम बदलकर सम्राट गाओज़ू रखा गया। हान काल के बीच में, ९ ईसवी से २३ ईसवी तक, शीन राजवंश ने सत्ता हथिया ली थी, लेकिन उसके बाद हान वंश फिर से सत्ता पकड़ने में सफल रहा। शीन राजवंश से पहले के हान काल को पश्चिमी हान राजवंश कहा जाता है और इसके बाद के हान काल को पूर्वी हान राजवंश कहा जाता है। ४०० से अधिक वर्षों का हान काल चीनी सभ्यता का सुनहरा दौर माना जाता है। आज तक भी चीनी नसल अपने आप को 'हान के लोग' या 'हान के बेटे' बुलाती है और हान चीनी के नाम से जानी जाती है। इसी तरह चीनी लिपि के भावचित्रों को 'हानज़ी' (यानि 'हान के भावचित्र') बुलाया जाता है।, Xiaoxiang Li, LiPing Yang, Asiapac Books Pte Ltd, 2005, ISBN 978-981-229-394-7,...

नई!!: टोफ़ू और हान राजवंश · और देखें »

हाइनान

चीन के नक़्शे पर हाइनान प्रांत और द्वीप (लाल रंग में) (海南, Hainan) जनवादी गणतंत्र चीन का सबसे छोटा प्रांत है। यह दक्षिण-पूर्वी चीन में दक्षिणी चीन सागर में स्थित एक द्वीप है। पुराने ज़माने में यह गुआंगदोंग प्रान्त का हिस्सा हुआ करता था लेकिन १९८८ में इसे क़रीब २०० अन्य छोटे से द्वीपों के साथ एक नए हाइनान प्रान्त में गठित किया गया। सन् २०१० की जनगणना में हाइनान की आबादी ८६,७१,५१८ थी। हालांकि इसमें २०० के आसपास द्वीप हैं, इस प्रान्त के कुल ३३,९२० वर्ग किमी का ९७% (३२,९०० वर्ग किमी) हाइनान के मुख्य द्वीप में है। तुलना के लिए भारत के केरल राज्य का क्षेत्रफल ३८,८६३ वर्ग किमी है। चीन की सरकार के अनुसार इस द्वीप से सुदूर दक्षिण में स्थित स्प्रैटली द्वीप-समूह (Spratly Islands) और पैरासेल द्वीप-समूह (Paracel Islands) इसी प्रांत का हिस्सा है, लेकिन अन्य देश इन द्वीपों को चीन का हिस्सा नहीं मानते। हाइनान द्वीप पर हान चीनी लोगों से भिन्न एक ली (黎, Li) नामक लोक-जाति रहती है जो इस द्वीप के मूल निवासी माने जाते हैं। हाइनान की राजधानी हाइकोऊ शहर है, जो द्वीप का सबसे बड़ा नगर भी है।, Feng Chongyi, Chongyi Feng, David S. G. Goodman, Murdoch University.

नई!!: टोफ़ू और हाइनान · और देखें »

हाइकोऊ

हेफ़ेई अनहुइ प्रान्त की राजधानी है हाइकोऊ (海口, Haikou) जनवादी गणराज्य चीन के हाइनान प्रांत की राजधानी और सबसे बड़ा शहर है। हाइनान प्रांत मुख्य रूप से 'हाइनान' का ही नाम रखने वाला एक बड़ा द्वीप है। हाइकोऊ द्वीप के उत्तरी तट पर नानदु नदी के किनारे बसा हुआ है। शहर का उत्तरी भाग हाइदिआन द्वीप पर पड़ता है जिसे हाइदिआन नदी हाइकोऊ के मुख्य भाग से अलग करती है। इस शहर में चार शहरी विभाग हैं जिनमें मिलाकर २०१० की जनगणना में २०,४६,१८९ निवासी गिने गए थे। हाइकोऊ हाइनान द्वीप की सबसे महत्वपूर्ण बंदरगाह है। हाइनान विश्वविद्यालय भी इसी शहर में स्थित है।, David Leffman, Simon Lewis, Jeremy Atiyah, Rough Guides, 2003, ISBN 978-1-84353-019-0,...

नई!!: टोफ़ू और हाइकोऊ · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

टोफू

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »