लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

टोंकिन की खाड़ी

सूची टोंकिन की खाड़ी

टोंकिन की खाड़ी (Gulf of Tonkin) दक्षिण चीन सागर के उत्तरी भाग में स्थित एक खाड़ी है जिसके पूर्व में उत्तरी वियतनाम, उत्तर में चीन का गुआंगशी प्रान्त और पश्चिम में चीन का हाइनान द्वीप तटवर्ती है। .

6 संबंधों: चीन, दक्षिणी चीन सागर, हाइनान, वियतनाम, खाड़ी, गुआंगशी

चीन

---- right चीन विश्व की प्राचीन सभ्यताओं में से एक है जो एशियाई महाद्वीप के पू‍र्व में स्थित है। चीन की सभ्यता एवं संस्कृति छठी शताब्दी से भी पुरानी है। चीन की लिखित भाषा प्रणाली विश्व की सबसे पुरानी है जो आज तक उपयोग में लायी जा रही है और जो कई आविष्कारों का स्रोत भी है। ब्रिटिश विद्वान और जीव-रसायन शास्त्री जोसफ नीधम ने प्राचीन चीन के चार महान अविष्कार बताये जो हैं:- कागज़, कम्पास, बारूद और मुद्रण। ऐतिहासिक रूप से चीनी संस्कृति का प्रभाव पूर्वी और दक्षिण पूर्वी एशियाई देशों पर रहा है और चीनी धर्म, रिवाज़ और लेखन प्रणाली को इन देशों में अलग-अलग स्तर तक अपनाया गया है। चीन में प्रथम मानवीय उपस्थिति के प्रमाण झोऊ कोऊ दियन गुफा के समीप मिलते हैं और जो होमो इरेक्टस के प्रथम नमूने भी है जिसे हम 'पेकिंग मानव' के नाम से जानते हैं। अनुमान है कि ये इस क्षेत्र में ३,००,००० से ५,००,००० वर्ष पूर्व यहाँ रहते थे और कुछ शोधों से ये महत्वपूर्ण जानकारी भी मिली है कि पेकिंग मानव आग जलाने की और उसे नियंत्रित करने की कला जानते थे। चीन के गृह युद्ध के कारण इसके दो भाग हो गये - (१) जनवादी गणराज्य चीन जो मुख्य चीनी भूभाग पर स्थापित समाजवादी सरकार द्वारा शासित क्षेत्रों को कहते हैं। इसके अन्तर्गत चीन का बहुतायत भाग आता है। (२) चीनी गणराज्य - जो मुख्य भूमि से हटकर ताईवान सहित कुछ अन्य द्वीपों से बना देश है। इसका मुख्यालय ताइवान है। चीन की आबादी दुनिया में सर्वाधिक है। प्राचीन चीन मानव सभ्यता के सबसे पुरानी शरणस्थलियों में से एक है। वैज्ञानिक कार्बन डेटिंग के अनुसार यहाँ पर मानव २२ लाख से २५ लाख वर्ष पहले आये थे। .

नई!!: टोंकिन की खाड़ी और चीन · और देखें »

दक्षिणी चीन सागर

दक्षिणी चीन सागर का मानचित्र। दक्षिणी चीन सागर चीन के दक्षिण में स्थित एक सीमांत सागर है। यह प्रशांत महासागर का एक भाग है, जो सिंगापुर से लेकर ताईवान की खाड़ी लगभग ३५,००,००० वर्ग किमी में फैला हुआ है। पाँच महासागरों के बाद यह विश्व के सबसे बड़े जलक्षेत्रों में से एक है। इस सागर में बहुत से छोटे-छोटे द्वीप हैं, जिन्हें संयुक्त रूप से द्वीपसमूह कहा जाता है। सागर और इसके इन द्वीपों पर, इसके तट से लगते विभिन्न देशों का संप्रभुता की दावेदारी है। इन दावेदारियों को इन देशों द्वारा इन द्वीपों के लिए प्रयुक्त होने वाले नामों में भी दिखाई देती है।, Monique Chemillier-Gendreau, Martinus Nijhoff Publishers, 2000, ISBN 978-90-411-1381-8,...

नई!!: टोंकिन की खाड़ी और दक्षिणी चीन सागर · और देखें »

हाइनान

चीन के नक़्शे पर हाइनान प्रांत और द्वीप (लाल रंग में) (海南, Hainan) जनवादी गणतंत्र चीन का सबसे छोटा प्रांत है। यह दक्षिण-पूर्वी चीन में दक्षिणी चीन सागर में स्थित एक द्वीप है। पुराने ज़माने में यह गुआंगदोंग प्रान्त का हिस्सा हुआ करता था लेकिन १९८८ में इसे क़रीब २०० अन्य छोटे से द्वीपों के साथ एक नए हाइनान प्रान्त में गठित किया गया। सन् २०१० की जनगणना में हाइनान की आबादी ८६,७१,५१८ थी। हालांकि इसमें २०० के आसपास द्वीप हैं, इस प्रान्त के कुल ३३,९२० वर्ग किमी का ९७% (३२,९०० वर्ग किमी) हाइनान के मुख्य द्वीप में है। तुलना के लिए भारत के केरल राज्य का क्षेत्रफल ३८,८६३ वर्ग किमी है। चीन की सरकार के अनुसार इस द्वीप से सुदूर दक्षिण में स्थित स्प्रैटली द्वीप-समूह (Spratly Islands) और पैरासेल द्वीप-समूह (Paracel Islands) इसी प्रांत का हिस्सा है, लेकिन अन्य देश इन द्वीपों को चीन का हिस्सा नहीं मानते। हाइनान द्वीप पर हान चीनी लोगों से भिन्न एक ली (黎, Li) नामक लोक-जाति रहती है जो इस द्वीप के मूल निवासी माने जाते हैं। हाइनान की राजधानी हाइकोऊ शहर है, जो द्वीप का सबसे बड़ा नगर भी है।, Feng Chongyi, Chongyi Feng, David S. G. Goodman, Murdoch University.

नई!!: टोंकिन की खाड़ी और हाइनान · और देखें »

वियतनाम

वियतनाम (आधिकारिक तौर पर वियतनाम समाजवादी गणराज्य) दक्षिणपूर्व एशिया के हिन्दचीन प्रायद्वीप के पूर्वी भाग में स्थित एक देश है। इसके उत्तर में चीन, उत्तर पश्चिम में लाओस, दक्षिण पश्चिम में कंबोडिया और पूर्व में दक्षिण चीन सागर स्थित है। २००८ में ८ करोड़ ६१ लाख की जनसंख्या के साथ वियतनाम दुनिया में १३वाँ सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश है। बौद्ध धर्म यहां का प्रमुख धर्म है जो देश जनसंख्या का ८५% हिस्सा है। और बौद्ध जनसंख्या में ये दुनिया का तीसरा बड़ा देश है (चीन और जापान के बाद)। वियतनाम में आज करीब ७.५ करोड़ बौद्ध धर्म के अनुयायी है। .

नई!!: टोंकिन की खाड़ी और वियतनाम · और देखें »

खाड़ी

अरब सागर की दो खाड़ियाँ गुजरात से लगती हैं: खम्भात की खाड़ी और कच्छ की खाड़ी खाड़ी समुद्री पानी के ऐसे जलाशय को कहते हैं जो किसी ओर से सागर या महासागर से तो जुड़ी हो लेकिन जिसके इर्द-गिर्द काफ़ी हद तक धरती का घेरा हो। ध्यान दें कि समुद्री तट में छोटे-से मोड़ को यह दर्जा नहीं दिया जाता और केवल महत्वपूर्ण क्षेत्रफल वाले जलाशयों को ही 'खाड़ी' बुलाया जाता है।, pp.

नई!!: टोंकिन की खाड़ी और खाड़ी · और देखें »

गुआंगशी

गुआंगशी (चीनी: 广西, अंग्रेज़ी: Guangxi) जनवादी गणराज्य चीन के दक्षिणी भाग में स्थित एक प्रांत है। इस प्रान्त की राजधानी नाननींग (南宁, Nanning) है। चीनी प्रशासन प्रणाली में इसे एक 'स्वशासित' (ऑटोनोमस) प्रदेश का दर्जा हासिल है। क्योंकि इस प्रांत में बहुत से झुआंग लोग बसते हैं इसलिए इसका औपचारिक नाम गुआंगशी झुआंग स्वशासित प्रदेश (广西壮族自治区, गुआंगशी झुआंगज़ू ज़िझिचू, Guangxi Zhuang Autonomous Region) है।, Graham Hutchings, Harvard University Press, 2003, ISBN 978-0-674-01240-0,...

नई!!: टोंकिन की खाड़ी और गुआंगशी · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »