लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

टेनिस

सूची टेनिस

टेनिस खेल 2 टीमों के बीच गेंद से खेले जाने वाला एक खेल है जिसमें कुल 2 खिलाडी (एकल मुकाबला) या ४ खिलाड़ी (युगल) होते हैं। टेनिस के बल्ले को टेनिस रैकट और मैदान को टेनिस कोर्ट कहते है। खिलाडी तारो से बुने हुए टेनिस रैकट के द्वारा टेनिस गेंद जोकि रबर की बनी, खोखली और गोल होती है एवम जिस के ऊपर महीन रोए होते है को जाल के ऊपर से विरोधी के कोर्ट में फेकते है। टेनिस की शुरूआत फ्रांस में मध्य काल में हुई मानी जाती है। उस समय यह खेल इन-डोर यानि छत के नीचे हुआ करता था। इंगलैड में 19वीं शताब्दी के अंतिम वर्षो में लान टेनिस, यानि छत से बाहर उद्यान में खेले जाने वाले का जन्म हुआ और बाद में सारे विश्व में लोकप्रिय हुआ। आज यह खेल ओलम्पिक में शामिल है और विश्व के सभी प्रमुख देशों के करोड़ों लोगो में काफी लोकप्रिय है। टेनिस की विश्व स्तर पर चार प्रमुख स्पर्धाए होती है जिन्हे ग्रेन्ड स्लेम कहा जाता है - हर साल जनवरी में ऑस्ट्रेलिया की ऑस्ट्रेलियन ओपन, मई में फ़्रांस की फ़्रेन्च ओपन और उसके दो हफ़्तों के बाद लंदन की विम्बलडन, सितम्बर में अमेरिका में होने वाली स्पर्धा को अमेरिकन ओपन (संक्षेप में यूएस ओपन) कहा जाता है। विम्बलडन एक घास के कोर्ट पर खेला जाता है। फ्रेंच ओपन मिट्टी के आंगन (क्ले कोर्ट) पर खेला जाता है। यूएस ओपन और ऑस्ट्रेलियन ओपन के मिश्रित कोर्ट पर खेला जाता है। .

19 संबंधों: चीनी मिट्टी, नोवाक जोकोविच, फ़्रान्स, फ्रेंच ओपन, बोरिस बेकर, महेश भूपति, मार्टिना हिंगिस, रफ़ाएल नडाल, रॉड लेवर, रोजर फ़ेडरर, सानिया मिर्ज़ा, जस्टिन हेनिन, विम्बलडन प्रतियोगिता, ऑस्ट्रेलियाई ओपन ग्रैंड स्लैम टेनिस प्रतियोगिता, ओलम्पिक खेल, इवान लेंडल, इंग्लैंड के हेनरी अष्टम्, कार्लोस मोया, अमरीकी ओपन ग्रैंड स्लैम टेनिस प्रतियोगिता

चीनी मिट्टी

चीनी मिट्टी के टुकड़े चीनी मिट्टी (या, केओलिनाइट / Kaolinite) एक प्रकार की सफेद और सुघट्य मिट्टी हैं, जो प्राकृतिक अवस्था में पाई जाती है। इसका रासायनिक संघटन जलयुक्त ऐल्यूमिनो-सिलिकेट (Al2O3. 2SiO2. 2H2O) है। चीनी मिट्टी को 'केओलिन' भी कहते हैं। चीनी भाषा में केओलिन का अर्थ 'पहाड़ी डाँडा' होता है। डांडे बहुधा फेल्सपार खनिज के होते हैं और इस फेल्सपार का रासायनिक विघटन होने के कारण चीन मिट्टी या केओलिन इन्हीं डाँडों में पाई जाती है, बल्कि उस सफेद और सुघट्य मिट्टी को भी कहते हैं जो विघटन के स्थान से बहकर किसी अन्य स्थान में जमा हो जाती है। इसलिये चीनी मिट्टी दो प्रकार की होती है: .

नई!!: टेनिस और चीनी मिट्टी · और देखें »

नोवाक जोकोविच

नोवाक जोकोविच (Novak Djokovic) सर्बिया का एक प्रमुख टेनिस खिलाड़ी है। उसने अब तक कुल 7 ग्रेंड स्लैम टूर्नामेंट जीता है और सौ से अधिक सप्ताहों तक विश्व में प्रथम स्थान पर रहा है। .

नई!!: टेनिस और नोवाक जोकोविच · और देखें »

फ़्रान्स

फ़्रान्स,या फ्रांस (आधिकारिक तौर पर फ़्रान्स गणराज्य; फ़्रान्सीसी: République française) पश्चिम यूरोप में स्थित एक देश है किन्तु इसका कुछ भूभाग संसार के अन्य भागों में भी हैं। पेरिस इसकी राजधानी है। यह यूरोपीय संघ का सदस्य है। क्षेत्रफल की दृष्टि से यह यूरोप महाद्वीप का सबसे बड़ा देश है, जो उत्तर में बेल्जियम, लक्ज़मबर्ग, पूर्व में जर्मनी, स्विट्ज़रलैण्ड, इटली, दक्षिण-पश्चिम में स्पेन, पश्चिम में अटलांटिक महासागर, दक्षिण में भूमध्यसागर तथा उत्तर पश्चिम में इंग्लिश चैनल द्वारा घिरा है। इस प्रकार यह तीन ओर सागरों से घिरा है। सुरक्षा की दृष्टि से इसकी स्थिति उत्तम नहीं है। लौह युग के दौरान, अभी के महानगरीय फ्रांस को कैटलिक से आये गॉल्स ने अपना निवास स्थान बनाया। रोम ने 51 ईसा पूर्व में इस क्षेत्र पर कब्जा कर लिया गया। फ्रांस, गत मध्य युग में सौ वर्ष के युद्ध (1337 से 1453) में अपनी जीत के साथ राज्य निर्माण और राजनीतिक केंद्रीकरण को मजबूत करने के बाद एक प्रमुख यूरोपीय शक्ति के रूप में उभरा। पुनर्जागरण के दौरान, फ्रांसीसी संस्कृति विकसित हुई और एक वैश्विक औपनिवेशिक साम्राज्य स्थापित हुआ, जो 20 वीं सदी तक दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी थी। 16 वीं शताब्दी में यहाँ कैथोलिक और प्रोटेस्टैंट (ह्यूजेनॉट्स) के बीच धार्मिक नागरिक युद्धों का वर्चस्व रहा। फ्रांस, लुई चौदहवें के शासन में यूरोप की प्रमुख सांस्कृतिक, राजनीतिक और सैन्य शक्ति बन कर उभरा। 18 वीं शताब्दी के अंत में, फ्रेंच क्रांति ने पूर्ण राजशाही को उखाड़ दिया, और आधुनिक इतिहास के सबसे पुराने गणराज्यों में से एक को स्थापित किया, साथ ही मानव और नागरिकों के अधिकारों की घोषणा के प्रारूप का मसौदा तैयार किया, जोकि आज तक राष्ट्र के आदर्शों को व्यक्त करता है। 19वीं शताब्दी में नेपोलियन ने वहाँ की सत्ता हथियाँ कर पहले फ्रांसीसी साम्राज्य की स्थापना की, इसके बाद के नेपोलियन युद्धों ने ही वर्तमान यूरोप महाद्वीपीय के स्वरुप को आकार दिया। साम्राज्य के पतन के बाद, फ्रांस में 1870 में तृतीय फ्रांसीसी गणतंत्र की स्थापना हुई, हलाकि आने वाली सभी सरकार लचर अवस्था में ही रही। फ्रांस प्रथम विश्व युद्ध में एक प्रमुख भागीदार था, जहां वह विजयी हुआ, और द्वितीय विश्व युद्ध में मित्र राष्ट्र में से एक था, लेकिन 1940 में धुरी शक्तियों के कब्जे में आ गया। 1944 में अपनी मुक्ति के बाद, चौथे फ्रांसीसी गणतंत्र की स्थापना हुई जिसे बाद में अल्जीरिया युद्ध के दौरान पुनः भंग कर दिया गया। पांचवां फ्रांसीसी गणतंत्र, चार्ल्स डी गॉल के नेतृत्व में, 1958 में बनाई गई और आज भी यह कार्यरत है। अल्जीरिया और लगभग सभी अन्य उपनिवेश 1960 के दशक में स्वतंत्र हो गए पर फ्रांस के साथ इसके घनिष्ठ आर्थिक और सैन्य संबंध आज भी कायम हैं। फ्रांस लंबे समय से कला, विज्ञान और दर्शन का एक वैश्विक केंद्र रहा है। यहाँ पर यूरोप की चौथी सबसे ज्यादा सांस्कृतिक यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल मौजूद है, और दुनिया में सबसे अधिक, सालाना लगभग 83 मिलियन विदेशी पर्यटकों की मेजबानी करता है। फ्रांस एक विकसित देश है जोकि जीडीपी में दुनिया की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था तथा क्रय शक्ति समता में नौवीं सबसे बड़ा है। कुल घरेलू संपदा के संदर्भ में, यह दुनिया में चौथे स्थान पर है। फ्रांस का शिक्षा, स्वास्थ्य देखभाल, जीवन प्रत्याशा और मानव विकास की अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में अच्छा प्रदर्शन है। फ्रांस, विश्व की महाशक्तियों में से एक है, वीटो का अधिकार और एक आधिकारिक परमाणु हथियार संपन्न देश के साथ ही यह संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के पांच स्थायी सदस्यों में से एक है। यह यूरोपीय संघ और यूरोजोन का एक प्रमुख सदस्यीय राज्य है। यह समूह-8, उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो), आर्थिक सहयोग और विकास संगठन (ओईसीडी), विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) और ला फ्रैंकोफ़ोनी का भी सदस्य है। .

नई!!: टेनिस और फ़्रान्स · और देखें »

फ्रेंच ओपन

फ्रेंच ओपन (Les Internationaux de France de Roland Garrosअथवा टूर्नोई डी रोलां-गेर्रोस) एक मुख्य टेनिस टूर्नामेंट है जो मई के अंत तथा जून की शुरुआत के दो सप्ताह के मध्य पेरिस, फ्रांस में स्टेड रोलैंड गर्रोस में खेला जाता है। यह वार्षिक टेनिस कैलेंडर में दूसरा ग्रैंड स्लैम है तथा दुनिया का प्रमुख क्ले कोर्ट टेनिस टूर्नामेंट है। रोलां गर्रोस ही एकमात्र ऐसा ग्रैंड स्लैम है जो अभी भी मिट्टी पर आयोजित किया जाता है और वसंत क्ले कोर्ट काल को समाप्त करता है। यह टेनिस की सबसे प्रतिष्ठित प्रतियोगितायों में से एक है, और यह एक ऐसा खेल है जिसका दुनिया भर में व्यापक प्रसारण होता है साथ ही इस खेल में सभी नियमित प्रतियोगितायों के श्रोता सम्मिलित होते हैं। धीमी खेल धरातल और फाइनल सेट में बिना किसी टाईब्रेक के पांच सेट के पुरुष सिंगल मैचों के कारण, इस प्रतियोगिता को व्यापक रूप से दुनिया का सर्वाधिक शारीरिक रूप से आकांक्षित टेनिस टूर्नामेंट माना जाता है। 2009 के एकल चैम्पियन पुरुष में स्विस के रोजर फेडरर और महिला में रूसी महिला स्वेतलाना कुजनेत्सोवा हैं। .

नई!!: टेनिस और फ्रेंच ओपन · और देखें »

बोरिस बेकर

बोरिस बेकर 1990 के दशक के एक प्रमुख टेनिस खिलाड़ी थे। जर्मनी में जन्मे बेकर ने टेनिस जगत की चार सबसे बड़ी सालाना स्पर्धाओं (ग्रैंड स्लेम) में कुल 6 विजय प्राप्त की और अपने करिअर में कुल 49 प्रतियोगिताओं का फाइनल जीता। बेकर ने अपना पहला विंबलडन ख़िताब 1985 में 17 वर्ष की उम्र में जीता और इस तरह ये ख़िताब जीतने वाले वे सबसे युवा खिलाड़ी बने। .

नई!!: टेनिस और बोरिस बेकर · और देखें »

महेश भूपति

महेश भूपति (जन्म: 7 जून, 1974) एक भारत के पेशेवर टेनिस खिलाड़ी हैं। लिएंडर पेस के साथ मिलकर उन्होंने तीन डबल्स खिताब जीते हैं जिनमें 1999 का विबंलडन का खिताब भी शामिल है। साल 1999 भूपति के लिए स्वर्णिम वर्ष साबित हुआ क्योंकि इसमें उन्होंने अमेरिकी ओपन मिश्रित खिताब जीता और फिर लिएंडर पेस के साथ रोलां गैरां और विंबलडन समेत तीन युगल ट्राफी अपने नाम की। वह और पेस सभी ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंटों के फाइनल में पहुंचने वाली पहली युगल जोड़ी बने थे। साल 1999 में ही दोनों को युगल की विश्व रैंकिंग में पहली भारतीय टीम बनने का गौरव हासिल हुआ। ओपन युग में 1952 के बाद यह पहली उपलब्धि थी। हालांकि बीच के सालों में महेश भूपति और लिएंडर पेस के बीच कुछ मतभेद हो गए जिसकी वजह से दोनों ने एक-दूसरे के साथ खेलना बंद कर दिया पर 2008 बीजिंग ओलंपिक्स के बाद से उन्होंने पुनः साथ-साथ खेलना शुरू कर दिया। .

नई!!: टेनिस और महेश भूपति · और देखें »

मार्टिना हिंगिस

श्रेणी:टेनिस खिलाड़ी श्रेणी:महिला टेनिस खिलाड़ी श्रेणी:टेनिस ग्रैंड स्लैम विजेता श्रेणी:महिला टेनिस ग्रैंड स्लैम विजेता अमरीकी ओपन विजेता.

नई!!: टेनिस और मार्टिना हिंगिस · और देखें »

रफ़ाएल नडाल

रफ़ाएल नडाल परेरा (जन्म 1986 3 जून) स्पेन के एक टेनिस खिलाड़ी हैं। वे विश्वा के नंबर 1 खिलाड़ी हैं| नडाल आठ ग्रैंड स्लैम खिताब एकल, एकल स्वर्ण पदक ओलिंपिक 2008 में तथा एक रिकार्ड 18 एटीपी वर्ल्ड टूर मास्टर्स 1000 टूर्नामेंट में विजय रह चुके हैं| स्पेन डेविस कप टीम के साथ उन्होने 2004, 2008 और 2009 में डेविस कप भी जीता है| अनेक जानकार उन्हें इतिहास के प्रमुख खिलाड़ियों में एक मानते हैं| .

नई!!: टेनिस और रफ़ाएल नडाल · और देखें »

रॉड लेवर

श्रेणी:टेनिस खिलाड़ी श्रेणी:पुरुष टेनिस खिलाड़ी श्रेणी:टेनिस ग्रैंड स्लैम विजेता.

नई!!: टेनिस और रॉड लेवर · और देखें »

रोजर फ़ेडरर

रॉजर फ़ेडरर (उच्चारण / rɒdʒə fɛdərər /) (जन्म 8 अगस्त 1981) एक व्यवसायिक स्विस टेनिस खिलाड़ी हैं, जिनकी वर्तमान में एटीपी वरीयता 2 है। उनके नाम 2 फ़रवरी 2004 से 17 अगस्त 2008 तक 237 हफ़्तों तक प्रथम वरीयता पर रहने का रिकॉर्ड है। फ़ेडरर को व्यापक रूप से इस युग के महानतम एकल खिलाड़ी के रूप में जाना जाता है। फ़ेडरर ने 17 ग्रैंड स्लैम एकल खिताब (4 ऑस्ट्रेलियन ओपन, 7 विम्बलडन, 5 अमरीकी ओपन) | उन्होंने 4 टेनिस मास्टर्स कप खिताब, 16 एटीपी मास्टर्स श्रृंखलाएं, तथा एक ओलम्पिक युगल स्वर्ण पदक जीते हैं। उनके नाम कई रिकॉर्ड हैं, जिसमें लगातार 10 ग्रैंड स्लैम फ़ाईनलों (2005 विम्बलडन प्रतियोगिता से 2007 अमेरिकी ओपन प्रतियोगिता तक) तथा लगातार 19 ग्रैंड स्लैम सेमीफ़ाइनल मुकाबलों (2004 विम्बलडन से वर्तमान तक) में शामिल होना भी सम्मिलित है। .

नई!!: टेनिस और रोजर फ़ेडरर · और देखें »

सानिया मिर्ज़ा

सानिया मिर्ज़ा (उर्दू: ثانیہ مرزا, तेलुगू: సాన్యా మీర్జా, जन्म: 15 नवम्बर 1986, मुंबई,महाराष्ट्र) भारत की एक टेनिस खिलाड़ी हैं। 2003 से 2013 में लगातार एक दशक तक उन्होने महिला टेनिस संघ (डब्ल्यू टी ए) के एकल और डबल में शीर्ष भारतीय टेनिस खिलाड़ी के रूप में अपना स्थान बनाए रखने में सफल रही और उसके बाद एकल प्रतियोगिता से उनकी सेवानिवृत्ति के बाद शीर्ष स्थान पर अंकिता रैना विराजमान हुई। मात्र 18 वर्ष की आयु में वैश्विक स्तर पर चर्चित होने वाली इस खिलाड़ी को 2006 में 'पद्मश्री' सम्मान प्रदान किया गया। वे यह सम्मान पाने वाली सबसे कम उम्र की खिलाड़ी है। उन्हें 2006 में अमेरिका में विश्व की टेनिस की दिग्गज हस्तियों के बीच डब्लूटीए का 'मोस्ट इम्प्रेसिव न्यू कमर एवार्ड' प्रदान किया गया था। अपने कॅरियर की शुरुआत उन्होंने 1999 में विश्व जूनियर टेनिस चैम्पियनशिप में हिस्सा लेकर किया। इसके बाद उन्होंने कई अंतररार्ष्ट्रीय मैचों में हिस्सा लिया और सफलता भी पाई। 2003 उनके जीवन का सबसे रोचक मोड़ बना जब भारत की तरफ से वाइल्ड कार्ड एंट्री करने के बाद सानिया मिर्ज़ा ने विम्बलडन में डबल्स के दौरान जीत हासिल की। वर्ष 2004 में बेहतर प्रदर्शन के लिए उन्हें 2005 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 2005 के अंत में उनकी अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग 42 हो चुकी थी जो किसी भी भारतीय टेनिस खिलाड़ी के लिए सबसे ज्यादा थी। 2009 में वह भारत की तरफ से ग्रैंड स्लैम जीतने वाली पहली महिला खिलाड़ी बनीं। सानिया के पिता इमरान मिर्ज़ा एक खेल संवाददाता थे। कुछ समय के बाद उन्हें हैदराबाद जाना पड़ा जहां एक पारंपरिक शिया खानदान के रूप में सानिया का बचपन गुजरा। निज़ाम क्लब हैदराबाद में सानिया ने छ्ह साल की उम्र से टेनिस खेलना शुरु किया था। महेश भूपति के पिता और भारत के सफल टेनिस प्लेयर सीके भूपति से सानिया ने अपनी शुरुआती कोचिंग ली। उनके पिता के पास इतने पैसे नहीं थे जो वह सानिया को प्रोफेशनल ट्रेनिंग करवा सकें। इसके लिए उन्होंने कुछ बड़े व्यापारिक समुदायों से स्पाँशरशिप ली। जीवेके इंड्रस्ट्रीज और एडीडास ने सानिया मिर्ज़ा को 12 साल से ही स्पाँशर करना शुरु कर दिया। उसके बाद उनके पिता ने उनकी ट्रेनिंग का जिम्मा ले लिया। अक्टूबर 2005 में टाइम पत्रिका के द्वारा सानिया को एशिया के 50 नायकों में नामित किया गया था। मार्च 2010 में नवभारत टाइम्स समाचार पत्र के द्वारा उन्हें भारत की गौरवान्वित 33 महिलाओं की सूची में नामित किया गया। वर्तमान में, वे नवगठित भारतीय राज्य तेलंगाना की 'ब्रांड एंबेसडर' हैं। .

नई!!: टेनिस और सानिया मिर्ज़ा · और देखें »

जस्टिन हेनिन

जस्टिन हेनिन बेल्जियम की एक पेशेवर महिला टेनिस खिलाडी हैं | वर्ष २००२ से लेकर वर्ष २००७ तक उनका नाम जस्टिन हेनिन हार्डएन था। वर्ष २००७ में उनके विवाह सबंध विच्छेद के बाद उनका नाम फिर से जस्टिन हेनिन हो गया | जस्टिन का जन्म १ जून १९८२ को बेल्जियम के लीज शहर में हुआ था। १४ मई २००८ में अचानक सन्यास लेने के बाद उन्होंने सितम्बर २००९ में फिर से पेशेवर टेनिस में वापसी की है | जस्टिन ने अब तक ४१ WTA एकल ख़िताब जीते हैं | इसके अतिरिक्त उन्होंने सात ग्रेंड स्लैम मुकाबले जीते हैं, जिनमे चार फ्रेंच ओपन, एक अमरीकी ओपन और एक ऑस्ट्रेलियाई ओपन शामिल हैं | जस्टिन ने वर्ष २००४ का ओलम्पिक स्वर्ण पदक भी जीता है | .

नई!!: टेनिस और जस्टिन हेनिन · और देखें »

विम्बलडन प्रतियोगिता

विम्बलडन प्रतियोगिता या साधारण रूप से विंबलडन दुनिया में सबसे पुराना टेनिस टूर्नामेंट (खेल प्रतियोगिता) है और इसे सबसे प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के रूप में जाना जाता है। 1877 के बाद से यह प्रतियोगिता विम्बलडन के लन्दन उपनगर में ऑल इंग्लैण्ड क्लब में आयोजित की जाती रही है। यह चार ग्रैंड स्लैम टेनिस टूर्नामेंट्स (खेल प्रतियोगिताओं) में से एक है और यह एकमात्र प्रतियोगिता है, जिसे आज भी खेल की मूल सतह, घास, पर खेला जाता है, जिससे लॉन टेनिस को इसका नाम मिला। यह प्रतियोगिता जून के अंत में और जुलाई के प्रारंभ में दो सप्ताहों से अधिक समय के लिए खेली जाती है, जिसमें महिलाओं और पुरुषों के सिंगल्स फाइनल का आयोजन क्रमशः दूसरे शनिवार और रविवार को किया जाता है। हर साल, पांच प्रमुख प्रतिस्पर्धाओं और चार जूनियर प्रतिस्पर्धाओं और चार प्रोत्साहक प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन किया जाता है, हार्ड कोर्ट ऑस्ट्रेलियन ओपन और क्ले कोर्ट फ्रेंच ओपन कैलेंडर वर्ष में विम्बलडन की पूर्ववर्ती प्रतियोगिताएं हैं। इसके बाद हार्ड कोर्ट यूएस ओपन का आयोजन होता है। पुरुषों के लिए, ग्रास कोर्ट एगोन (grass court AEGON) चैम्पियनशिप्स का आयोजन लन्दन में और ग्रे वेबर ओपन (Gerry Weber Open) का आयोजन हाले, जर्मनी में किया जाता है, ये दोनों आयोजन महत्वपूर्ण प्रोत्साहक प्रतियोगिताओं के रूप में काम करते हैं। महिलाओं के लिए, एगोन क्लासिक (AEGON Classic) और 2 संयुक्त प्रतियोगिताओं का आयोजन बर्मिंघम में किया जाता है, 'एस-हर्टोजेनबोश, नीदरलैंड्स में यूनिसेफ ओपन (UNICEF Open) का आयोजन किया जाता है। इन प्रतियोगिताओं के साथ-साथ एगोन इंटरनेशनल ईस्टबोर्न (AEGON International Eastbourne) विम्बलडन के लिए प्रोत्साहक आयोजनों का काम करता है। प्रतियोगियों के लिए एक अनिवार्य ड्रेस कोड विंबलडन की परंपराओं का एक हिस्सा है, साथ ही स्ट्रॉबेरी और क्रीम को भोजन में शामिल किया जाना और शाही संरक्षण भी इसकी परम्पराओं में शामिल हैं। 2009 में, विम्बलडन के सेंटर कोर्ट को ऐसी समेटी जा सकने वाली छत (retractable roof) से ढका गया, जिससे खेल प्रतियोगिता के दौरान सेंटर कोर्ट में खेले जाने वाले मैचों में वर्षा के कारण आने वाली बाधा को दूर किया जा सके और इससे होने वाली देरी से बचा जा सके। .

नई!!: टेनिस और विम्बलडन प्रतियोगिता · और देखें »

ऑस्ट्रेलियाई ओपन ग्रैंड स्लैम टेनिस प्रतियोगिता

यह वर्ष की प्रथम ग्रैंड स्लैम टैनिस प्रतियोगिता है जो ऑस्ट्रेलिया में आयोजित की जाती है। ऑस्ट्रेलिया मे होने के कारण इसका नाम ऑस्ट्रेलियाई ओपन पडा है। इसकी शुरूवात प्रत्‍येक वर्ष जनवरी माह होती है। इस प्रतियोगिता की शुरुआत १९०५ में वेराहौसमैन क्रिकेट मैदान में हुई.

नई!!: टेनिस और ऑस्ट्रेलियाई ओपन ग्रैंड स्लैम टेनिस प्रतियोगिता · और देखें »

ओलम्पिक खेल

ओलम्पिक खेल वर्तमान की प्रतियोगिताओं में अग्रणी खेल प्रतियोगिता है जिसमे हज़ारों एथेलीट कई प्रकार के खेलों में भाग लेते हैं। ओलम्पिक की शीतकालीन एवं ग्रीष्मकालीन प्रतियोगिताओं में २०० से ज्यादा देश प्रतिभागी के रूप में शामिल होते हैं। ओलम्पिक खेल प्रत्येक चार वर्ष के अंतराल से आयोजित किये जाते हैं। ओलम्पिक खेलों का आयोजन अन्तर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति करती है। .

नई!!: टेनिस और ओलम्पिक खेल · और देखें »

इवान लेंडल

श्रेणी:टेनिस खिलाड़ी श्रेणी:पुरुष टेनिस खिलाड़ी श्रेणी:टेनिस ग्रैंड स्लैम विजेता.

नई!!: टेनिस और इवान लेंडल · और देखें »

इंग्लैंड के हेनरी अष्टम्

हेनरी अष्टम (28 जून 1491-28 जनवरी 1547) 21 अप्रैल 1509 से अपनी मृत्यु तक इंग्लैंड के राजा थे। वे लॉर्ड ऑफ आयरलैंड (बाद में किंग ऑफ आयरलैंड) तथा फ्रांस के साम्राज्य के दावेदार थे। हेनरी ट्यूडर राजघराने के दूसरे राजा थे, जो कि अपने पिता हेनरी सप्तम के बाद इस पद पर आसीन हुए। अपने छः विवाहों के अलावा, हेनरी अष्टम चर्च ऑफ इंग्लैंड को रोमन कैथोलिक चर्च से पृथक करने में उनके द्वारा निभाई गई भूमिका के लिये भी जाने जाते हैं। रोम के साथ हेनरी के संघर्षों का परिणामस्वरूप पोप के प्रभुत्व से चर्च ऑफ इंग्लैंड का पृथक्करण हुआ और मठों का विघटन हो गया और उन्होंने स्वयं को चर्च ऑफ इंग्लैंड के सर्वोच्च प्रमुख (Supreme Head of the Church of England) के रूप में स्थापित कर लिया। उन्होंने धार्मिक आयोजनों व रस्मों को बदल दिया तथा मठों का दमन किया और साथ ही वे कैथलिक धर्मशास्त्र की मूल-शिक्षाओं के समर्थक बने रहे, यहां तक कि रोमन कैथलिक चर्च के साथ उनके निष्कासन के बाद भी। वेल्स ऐक्ट्स (Wales Acts) 1535-1542 के कानूनों के साथ हेनरी ने इंग्लैंड और वेल्स के वैधानिक मिलन का निर्देशन किया। अपनी युवावस्था में हेनरी एक आकर्षक और करिश्माई पुरुष थे, शिक्षित व परिपूर्ण.

नई!!: टेनिस और इंग्लैंड के हेनरी अष्टम् · और देखें »

कार्लोस मोया

श्रेणी:टेनिस खिलाड़ी श्रेणी:पुरुष टेनिस खिलाड़ी श्रेणी:टेनिस ग्रैंड स्लैम विजेता.

नई!!: टेनिस और कार्लोस मोया · और देखें »

अमरीकी ओपन ग्रैंड स्लैम टेनिस प्रतियोगिता

यह वर्ष की आखिरी ग्रैंड स्लैम टैनिस प्रतियोगिता है जो अमेरिका में न्यूयॉर्क शहर आयोजित की जाती है। पहली बार यह प्रतियोगिता संयुक्त राज्य अमेरिका में 1881 में अगस्त के महीने में न्यूपोर्ट में खेली गई। इसका आयोजन 1918 तक न्यूपोर्ट में ही हुआ। चेलेंज़ राउन्ड 1911 में हटा दिया गया। अमरीकी फेडरेशन से जुड़े क्लब के सदस्य ही इस स्पर्धा में भाग ले सकते थे। महिलाओं का एकल पहली बार 1887 में फिलाडेल्फिया में खेला गया। 1919 में इस प्रतियोगिता का स्थान बदलकर फोरेस्ट हिल वेस्ट साइड टेनिस क्लब,न्यूयॉर्क कर दिया गया। 1974 तक यह प्रतियोगिता घास पर होती थी, 1975 से 1977 के बीच में यह प्रतियोगिता क्ले कोर्ट पर हुई। 1970 में यह प्रतियोगिता ओपन हो गई। यह प्रतियोगिता टाई ब्रेक को अपनाने वाली पहली मु्ख्य प्रतियोगिता थी। The US Open moved for the final time in 1978, with the Flushing Meadows stadium, in the Queens district of New York, having the honour of hosting the fourth and final Grand Slam event of the year since then.

नई!!: टेनिस और अमरीकी ओपन ग्रैंड स्लैम टेनिस प्रतियोगिता · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »