लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

टाइटन (यूनानी चरित्र)

सूची टाइटन (यूनानी चरित्र)

टाइटन एवं दैत्य, जिनमें एफ़ियेल्टस बायें दिखाये गये हैं, गुस्ताव डोएअरे का दांते की क्रुति डिवाइन कॉमेडी के लिए बनाया चित्र टाइटन नाम यूनान के पौराणिक साहित्य से लिया गया है। देवी ज़ी यानि पृथ्वी ने अपने पुत्र यूरेनस, एक आकाशीय देवता से छ: पुत्र और छ: पुत्रियों को सबसे पहले जन्म दिया। वे सभी बड़े ही बलवान और विशालकाय थे। इन सभी को टाइटन कहा गया। हेसियड की थियोगोनी के अनुसार टाइटन बारह ही थे लेकिन कुछ प्राचीन यूनानी ग्रन्थों में अन्य टाइटनों का उल्लेख भी मिलता है।। स्वनलोक। रविवार, ४ अक्टूबर २००९। विवेक सिंह टाइटनों में सबसे छोटा क्रोनोस था जो सबसे अधिक शक्तिशाली भी था। यूरेनस के अत्याचारों से तंग आकर ज़ी ने अपने इस पुत्र को उसके विरुद्ध उकसाया और क्रोनोस भी यूरेनस के बढ़ते अत्याचारों से दु:खी था। उसने अपने पिता को अपद्स्थ करके टाइटनों के राज-सिंहासन पर अधिकार कर लिया और यूरेनस को नपुंसक बनाकर छोड़ दिया गया। क्रोनोस ने अपनी बहन रिआ को अपनी पत्नी और महारानी बनाया, जिसे धरती और उत्पादकता की देवी माना जाता है। क्रोनोस अपनी संतानों को खा जाया करता था, युरेनस का सैटर्न द्वारा संहार, जिसमें कई टाइटन दिखाये गये हैं, जियोर्जियो वसारी द्वारा एकचित्र लेकिन रिआ ने अपने पुत्र जियूस के स्थान पर क्रोनोस को कपड़े में लपेट कर पत्थर का टुकड़ा दे दिया जिसे वह निगल गया और इस प्रकार जियूस बच गया जिसने आगे चलकर अपने अत्याचारी हो चुके पिता को प्रसिद्ध टाइटनों और ओलम्पियनों के युद्ध में हराया। इस युद्ध के बाद क्रोनोस का साथ देने वाले टाइटनों को तारतारस (पाताल लोक या नरक) में बन्दी बनाकर भेज दिया गया। आयु में सबसे बड़े टाइटन ओशियनस ने अपनी बहन टेथीज को पत्नी बनाया और पूरी पृथ्वी के जल, झरनों, नदियों और समुद्र का स्वामी बना। टेथीज को धरती पर जल का समान वितरण करने वाली देवी माना जाता है। इसने झरनों और नदियों को जन्म दिया। इसी प्रकार अन्य टाइटन भाई बहनों ने भी आपस में विवाह किए और पति-पत्नी बने। .

2 संबंधों: दीविना कॉमेदिया, यूनान

दीविना कॉमेदिया

दांते अपनी पुस्तक डिवाइन कॉमेडी को पकड़े हुए चित्रित डिविना कामेडिया(Divina Commedia) महान इतालवी दार्शनिक, कवि, लेखक दांते एलीगियरी द्वारा लिखित एक महान ग्रंथ है। यह अपने ढंग का अनुपम प्रतीक महाकाव्य है। मनुष्य के 7 सद्गुणों को दो भागों में बांटा गया है। पहले चार ग्रीक समाज के हैं, जिन्हें हम हर समाज पर लागू कर सकते हैं-.

नई!!: टाइटन (यूनानी चरित्र) और दीविना कॉमेदिया · और देखें »

यूनान

यूनान यूरोप महाद्वीप में स्थित देश है। यहां के लोगों को यूनानी अथवा यवन कहते हैं। अंग्रेजी तथा अन्य पश्चिमी भाषाओं में इन्हें ग्रीक कहा जाता है। यह भूमध्य सागर के उत्तर पूर्व में स्थित द्वीपों का समूह है। प्राचीन यूनानी लोग इस द्वीप से अन्य कई क्षेत्रों में गए जहाँ वे आज भी अल्पसंख्यक के रूप में मौज़ूद है, जैसे - तुर्की, मिस्र, पश्चिमी यूरोप इत्यादि। यूनानी भाषा ने आधुनिक अंग्रेज़ी तथा अन्य यूरोपीय भाषाओं को कई शब्द दिये हैं। तकनीकी क्षेत्रों में इनकी श्रेष्ठता के कारण तकनीकी क्षेत्र के कई यूरोपीय शब्द ग्रीक भाषा के मूलों से बने हैं। इसके कारण ये अन्य भाषाओं में भी आ गए हैं।ग्रीस की महिलाएं देह व्यापार के धंधे में सबसे आगे है.

नई!!: टाइटन (यूनानी चरित्र) और यूनान · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »