लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

जोसेफ लुई लाग्रांज और सोफिया कोवालेवस्कया

शॉर्टकट: मतभेद, समानता, समानता गुणांक, संदर्भ

जोसेफ लुई लाग्रांज और सोफिया कोवालेवस्कया के बीच अंतर

जोसेफ लुई लाग्रांज vs. सोफिया कोवालेवस्कया

फ्रांस के महान गणितज्ञ जोसेफ लुई लाग्रांज जोसेफ लुई लाग्रांज (Joseph Louis Lagrange, 1736 - 1813) फ्रांस के गणितज्ञ थे। इनका जन्म 25 जनवरी 1736 ई. को ट्यूरिन में हुआ। 17 वर्ष की अल्पायु में ये राजकीय सैनिक अकादमी में गणित के प्रोफेसर नियुक्त हुए। गणित एवं खगोल शास्त्र को इनकी देन अपूर्व है। खगोल शास्त्र में इन्होंने "चंद्र-मुक्ति-सिद्धांत" तथा "बृहस्पति के चार उपग्रह संबंधी सिद्धांत" की व्याख्या पर अनेक अन्वेषण किए। 1766 ई. में ये बर्लिन में गणित के प्रोफेसर नियुक्त हुए। तदुपरांत लाग्रांज ने समीकरणों एवं संख्याओं के सिद्धांतों पर अनेक खोजें कीं और द्विघातीय अनिर्णीत समीकरण का हल दिया (जो हिंदू गणितज्ञों के ही अनुरूप था), तृतीय वर्ण के सारणिकों का सूची स्तंभ संबंधी अन्वेषणों में खूब प्रयोग किया और विचरण करलन (जिसके आविष्कार का श्रेय आयलर के साथ इनको भी है) की सहायता से काल्पनिक-वेग-सिद्धांत से यंत्रविज्ञान की संपूर्ण पद्धतियों का निगमन किया। इनके अतिरिक्त इन्होंने संभाव्यता, परिमित अंतर, आरोह सितत भिन्नों और दीर्घवृत्तीय समकलों पर भी अनेक अन्वेषण किए। इनके प्रसिद्ध ग्रंथ "मेकानिक अनालितिक" (Theoric des fonctions analytiques, 1797 ई.), "लसों स्यूर न काल्क्युल दे फौंक्स्यों" (Lecons sur lecalcul des fonctions, 1801 ई.), रेजोल्यूस्यो देजोक्वास्यों न्यूमेरिक (Resolution des equations numeriques, 1798 ई.) और "नूवैल मेथौद पूर रेज़ूद्र लेजाक्वस्यों लितेराल पार ल मुअइयें द सेरि" (Nouvelle methode pour resoudre les equations litterales par le moyen des series, 1770 ई.) है। 10 अप्रैल 1813 ई. को पैरिस में इनका देहांत हो गया। . सोफिया कोवालेवस्कया (Sofia Kovalevskaya, Со́фья Васи́льевна Ковале́вская) (१५ जनवरी १८५० – १० फ़रवरी १८९१) रूस की प्रसिद्ध गणितज्ञ थीं। वे संसार में पहली महिला थीं जिन्होंने विश्विद्यालय की प्रोफ़ेसर और रूसी विज्ञान अकादमी की सह-सदस्या का पद पाया। उन्होने गणितीय विश्लेषण, अवकल समीकरण तथा यांत्रिकी में महत्वपूर्ण योगदान दिया। स्वीडेन जाने के बाद उन्होने अपना नाम सोन्या रख लिया। सोफिया एक संपादक के तौर पर किसी विज्ञान पत्रिका के लिए कार्य करने वाली भी पहली महिलाओं में से थीं। उन्नीसवीं सदी में जब रूस में युवतियों के लिए विज्ञान की उच्च शिक्षा के द्वार बंद थे, तब सोफिया ने यह उपलब्धि प्राप्त की। कोवालेवस्कया की मेधा गणित तक ही सीमित नहीं थी, एक कवि और जन-प्रचारक के नाते भी उन्होंने प्रसिद्धि पायी। युवावस्था की दहलीज पर कदम रखते हुए ही सोनिया (रूस में सोफिया को ही प्यार से सोनिया कहते हैं) ने ऐलान कर दिया था: “मुझे यह एहसास हो रहा है कि मेरे भाग्य में विज्ञान को जीवन अर्पित करना और स्त्रियों के लिए नया मार्ग बनाना लिखा है, क्योंकि इसी से न्याय की सेवा होगी”। उनका जीवन-काल केवल ४१ वर्ष का रहा, किंतु इतने अल्प समय में भी उन्होंने बहुत कुछ देखा, पाया और अनुभव किया। .

जोसेफ लुई लाग्रांज और सोफिया कोवालेवस्कया के बीच समानता

जोसेफ लुई लाग्रांज और सोफिया कोवालेवस्कया आम में एक बात है (यूनियनपीडिया में): गणित

गणित

पुणे में आर्यभट की मूर्ति ४७६-५५० गणित ऐसी विद्याओं का समूह है जो संख्याओं, मात्राओं, परिमाणों, रूपों और उनके आपसी रिश्तों, गुण, स्वभाव इत्यादि का अध्ययन करती हैं। गणित एक अमूर्त या निराकार (abstract) और निगमनात्मक प्रणाली है। गणित की कई शाखाएँ हैं: अंकगणित, रेखागणित, त्रिकोणमिति, सांख्यिकी, बीजगणित, कलन, इत्यादि। गणित में अभ्यस्त व्यक्ति या खोज करने वाले वैज्ञानिक को गणितज्ञ कहते हैं। बीसवीं शताब्दी के प्रख्यात ब्रिटिश गणितज्ञ और दार्शनिक बर्टेंड रसेल के अनुसार ‘‘गणित को एक ऐसे विषय के रूप में परिभाषित किया जा सकता है जिसमें हम जानते ही नहीं कि हम क्या कह रहे हैं, न ही हमें यह पता होता है कि जो हम कह रहे हैं वह सत्य भी है या नहीं।’’ गणित कुछ अमूर्त धारणाओं एवं नियमों का संकलन मात्र ही नहीं है, बल्कि दैनंदिन जीवन का मूलाधार है। .

गणित और जोसेफ लुई लाग्रांज · गणित और सोफिया कोवालेवस्कया · और देखें »

सूची के ऊपर निम्न सवालों के जवाब

जोसेफ लुई लाग्रांज और सोफिया कोवालेवस्कया के बीच तुलना

जोसेफ लुई लाग्रांज 6 संबंध है और सोफिया कोवालेवस्कया 12 है। वे आम 1 में है, समानता सूचकांक 5.56% है = 1 / (6 + 12)।

संदर्भ

यह लेख जोसेफ लुई लाग्रांज और सोफिया कोवालेवस्कया के बीच संबंध को दर्शाता है। जानकारी निकाला गया था, जिसमें से एक लेख का उपयोग करने के लिए, कृपया देखें:

अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »