लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

जेस्टोर और महान शुद्धिकरण

शॉर्टकट: मतभेद, समानता, समानता गुणांक, संदर्भ

जेस्टोर और महान शुद्धिकरण के बीच अंतर

जेस्टोर vs. महान शुद्धिकरण

JSTOR, जिसे जेस्टोर उच्चारित किया जाता है, सन् १९९५ में स्थापित एक डिजिटल दस्तावेज़ कोष है। शुरु में इसमें अध्ययन पत्रिकाओं के पुराने अंको का डिजिटलकरण करके रखा जाता था लेकिन अब इसमें पुस्तकों, नई कृतियों और पत्रिकाओं के नये अंको की प्रतियाँ भी मिलती हैं। इसमें लगभग २,००० पत्रिकाओं की पूरी सामग्री खोजी और पढ़ी जा सकती है। लगभग १६० देशों की ८,००० से ज़्यादा संस्थाओं के सदस्य जेस्टोर पर सामग्री देखते-पढ़ते हैं। इसकी अधिकतर सामग्री प्राप्त करने के लिये नियमित शुल्क (सब्स्क्रिप्शन) देना पड़ता है, हालाँकि २०१२ के बाद से कुछ मुद्राधिकार-मुक्त सामग्री किसी भी पाठक को पंजिकरण करने के उपरान्त मुफ़्त उपलब्ध करी जाती है। . महान शुद्धिकरण में मारे जाने वाले लगभग १० लाख लोगों में से कुछ की तस्वीरें महान शुद्धिकरण (अंग्रेज़ी: Great Purge), जिसे येझ़ोव​ राज (रूसी: ежовщина, येझ़ोवश्चीना) भी कहा जाता है, सोवियत संघ में सन् १९३७-३८ में सोवियत तानाशाह जोसेफ़ स्टालिन द्वारा आयोजित राजनैतिक दमन और हत्याओं का एक दौर था। इसमें स्तालिन ने पूरे सोवियत समाज में बहुत से साम्यवादी (कोम्युनिस्ट) पार्टी कार्यकर्ताओं, सरकारी नौकरों, किसानों, लाल सेना के सेनाध्यक्षों और अन्य कई असम्बंधित लोगों को पकड़कर मरवा डाला। अक्सर इनपर विश्वासघाती होने या गड़बड़ी करने का आरोप लगाया जाता था। साथ ही साथ पूरे सोवियत संघ में साधारण नागरिकों पर ज़बरदस्त पुलिस की निगरानी, हलके से शक़ पर भी लोगों को जेल, आम नागरिकों को एक-दूसरे पर नज़र रखने के लिए उकसाने और मनमानी ढंग से लोगों को मार डालने जैसी कार्यवाईयाँ भी चलती रहीं। उस ज़माने में सोवियत ख़ुफ़िया पुलिस का अध्यक्ष निकोलाई येझ़ोव​ (Никола́й Ежо́в, Nikolai Yezhov, बिंदु-वाले 'झ़' के उच्चारण पर ध्यान दें) था, इसलिए इस काल को बाद के सोवियत और रूसी इतिहासकार 'येझ़ोव​ राज' के नाम से भी जानते हैं। .

जेस्टोर और महान शुद्धिकरण के बीच समानता

जेस्टोर और महान शुद्धिकरण आम में एक बात है (यूनियनपीडिया में): अंग्रेज़ी भाषा

अंग्रेज़ी भाषा

अंग्रेज़ी भाषा (अंग्रेज़ी: English हिन्दी उच्चारण: इंग्लिश) हिन्द-यूरोपीय भाषा-परिवार में आती है और इस दृष्टि से हिंदी, उर्दू, फ़ारसी आदि के साथ इसका दूर का संबंध बनता है। ये इस परिवार की जर्मनिक शाखा में रखी जाती है। इसे दुनिया की सर्वप्रथम अन्तरराष्ट्रीय भाषा माना जाता है। ये दुनिया के कई देशों की मुख्य राजभाषा है और आज के दौर में कई देशों में (मुख्यतः भूतपूर्व ब्रिटिश उपनिवेशों में) विज्ञान, कम्प्यूटर, साहित्य, राजनीति और उच्च शिक्षा की भी मुख्य भाषा है। अंग्रेज़ी भाषा रोमन लिपि में लिखी जाती है। यह एक पश्चिम जर्मेनिक भाषा है जिसकी उत्पत्ति एंग्लो-सेक्सन इंग्लैंड में हुई थी। संयुक्त राज्य अमेरिका के 19 वीं शताब्दी के पूर्वार्ध और ब्रिटिश साम्राज्य के 18 वीं, 19 वीं और 20 वीं शताब्दी के सैन्य, वैज्ञानिक, राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक प्रभाव के परिणाम स्वरूप यह दुनिया के कई भागों में सामान्य (बोलचाल की) भाषा बन गई है। कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों और राष्ट्रमंडल देशों में बड़े पैमाने पर इसका इस्तेमाल एक द्वितीय भाषा और अधिकारिक भाषा के रूप में होता है। ऐतिहासिक दृष्टि से, अंग्रेजी भाषा की उत्पत्ति ५वीं शताब्दी की शुरुआत से इंग्लैंड में बसने वाले एंग्लो-सेक्सन लोगों द्वारा लायी गयी अनेक बोलियों, जिन्हें अब पुरानी अंग्रेजी कहा जाता है, से हुई है। वाइकिंग हमलावरों की प्राचीन नोर्स भाषा का अंग्रेजी भाषा पर गहरा प्रभाव पड़ा है। नॉर्मन विजय के बाद पुरानी अंग्रेजी का विकास मध्य अंग्रेजी के रूप में हुआ, इसके लिए नॉर्मन शब्दावली और वर्तनी के नियमों का भारी मात्र में उपयोग हुआ। वहां से आधुनिक अंग्रेजी का विकास हुआ और अभी भी इसमें अनेक भाषाओँ से विदेशी शब्दों को अपनाने और साथ ही साथ नए शब्दों को गढ़ने की प्रक्रिया निरंतर जारी है। एक बड़ी मात्र में अंग्रेजी के शब्दों, खासकर तकनीकी शब्दों, का गठन प्राचीन ग्रीक और लैटिन की जड़ों पर आधारित है। .

अंग्रेज़ी भाषा और जेस्टोर · अंग्रेज़ी भाषा और महान शुद्धिकरण · और देखें »

सूची के ऊपर निम्न सवालों के जवाब

जेस्टोर और महान शुद्धिकरण के बीच तुलना

जेस्टोर 5 संबंध है और महान शुद्धिकरण 9 है। वे आम 1 में है, समानता सूचकांक 7.14% है = 1 / (5 + 9)।

संदर्भ

यह लेख जेस्टोर और महान शुद्धिकरण के बीच संबंध को दर्शाता है। जानकारी निकाला गया था, जिसमें से एक लेख का उपयोग करने के लिए, कृपया देखें:

अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »