लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

जेनोवेसा (गैलापागोस) और मार्शेना (गैलापागोस)

शॉर्टकट: मतभेद, समानता, समानता गुणांक, संदर्भ

जेनोवेसा (गैलापागोस) और मार्शेना (गैलापागोस) के बीच अंतर

जेनोवेसा (गैलापागोस) vs. मार्शेना (गैलापागोस)

प्रिंस फिलिप्स स्टेप्स पर चढ़ाई गैलापागोस द्वीपसमूह के द्वीप जेनोवेसा द्वीप (टावर द्वीप) का नाम इटली के एक शहर जेनोवा पर आधारित है कहते हैं कि इसी स्थान पर कोलंबस का जन्म हुआ था। यह द्वीप एक ढाल ज्वालामुखी है जो पश्चिम प्रशांत महासागर में स्थित है। द्वीप का क्षेत्रफल 14 वर्ग किलोमीटर (5.4 वर्ग मील) और अधिकतम ऊंचाई 76 मीटर (249 फुट) है। द्वीप एक बड़े गर्त का किनारा है जो डूबने से बच गया है। द्वीप का एक उपनाम पक्षी द्वीप भी है जो यहाँ पाई जाने वाली पक्षियों की विविधता को देखते हुये सही जान पड़ता है। डार्विन खाड़ी में फ्रिगेट पक्षी और अबाबील-पुच्छ गल जो दुनिया की एकमात्र रात्रिचर गल प्रजाति है, पाये जाते हैं। लाल पैरों वाला बूबी पक्षी, नॉडी टर्न, कबूतर और डार्विन फिन्चेस भी देखे जा सकते हैं। प्रिंस फिलिप्स स्टेप्स एक पक्षी-दर्शन पठार है साथ ही यहाँ एक बड़ा पालो सैंटो वन भी है। . स्पैनिश संत फ्रेय एंटोनियो डी मार्शेना के नाम से नामित गैलापागोस द्वीपसमूह के द्वीप मार्शेना (पुराना अंग्रेजी नाम बिंडलॉ) का क्षेत्रफल 130 किमी2 और अधिकतम ऊंचाई 343 मीटर है। हालांकि इस द्वीप पर कोई आगंतुक स्थल नहीं हैं, पर इसके आसपास किसी आयोजित यात्रा के दौरान सागर में गोता लगाना संभव है। अधिकतर आगंतुक (पर्यटक) इसे केवल तभी देख पाते हैं जब वो जेनोवेसा या टॉवर द्वीप पर जाते समय ईसाबेला द्वीप के उत्तर से होकर गुजरते हैं। जेनोवेसा द्वीप जो इसका निकटतम पड़ोसी है इसके पश्चिम में 45 मील की दूरी पर स्थित है। गैलापागोस के कई ज्वालामुखियों की तरह मार्शेना पर भी एक ज्वालामुख-कुण्ड है। मार्शेना का ज्वालामुख-कुण्ड प्राय: अण्डाकार है। मार्शेना का ज्वालामुख-कुण्ड असामान्य है और यह लगभग पूरा ही नये लावे से भरा है, जिसमें से कुछ इसकी दीवारों से छलक कर इसकी ढलानों पर भी फिसल गया है। द्वीप पर मौजूद सबसे पुराना लावा लगभग 500000 साल पुराना है। मार्शेना के प्रसिद्ध होने का एक अन्य कारण भी है, हालांकि यह निर्जन है पर यह 'फ्लोरियाना रहस्य' में शामिल है। रुडोल्फ लोरेंज़ और उस जहाज के कप्तान का जिसमें वो सवार था, का मृत शरीर आश्चर्यजनक रूप से बह कर मार्शेना के तट पर आ पहुँचा और प्राकृतिक रूप से ममीकृत हो गया जिसका कारण द्वीप पर किसी प्राकृतिक परभक्षी का ना होना था। .

जेनोवेसा (गैलापागोस) और मार्शेना (गैलापागोस) के बीच समानता

जेनोवेसा (गैलापागोस) और मार्शेना (गैलापागोस) आम में एक बात है (यूनियनपीडिया में): गैलापागोस द्वीपसमूह

गैलापागोस द्वीपसमूह

गैलापागोस द्वीप समूह (आधिकारिक नाम: Archipiélago de Colón; अन्य स्पेनिश नाम: Islas de Colón या Islas Galápagos) प्रशांत महासागर में भूमध्य रेखा के आसपास फैले ज्वालामुखी द्वीपों का एक द्वीपसमूह है, जो महाद्वीपीय ईक्वाडोर के 972 किमी पश्चिम में स्थित है। यह एक यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल है: वन्यजीवन इसकी सबसे प्रमुख विशेषता है। गैलापागोस द्वीप समूह ईक्वाडोर के गैलापागोस प्रांत का निर्माण करते हैं साथ ही यह देश की राष्ट्रीय उद्यान प्रणाली का हिस्सा हैं। इस द्वीप की प्रमुख भाषा स्पेनिश है। इस द्वीपों की जनसंख्या 40000 के आसपास है, जिसमें पिछले 50 वर्षों में 40 गुना वृद्धि हुई है। भौगोलिक रूप से यह द्वीपसमूह नये हैं और स्थानीय प्रजातियों की अपनी विशाल संख्या के लिए प्रसिद्ध है, जिनका चार्ल्स डार्विन ने अपने बीगल के खोजी अभियान के दौरान अध्ययन किया था। उनकी टिप्पणियों और संग्रह ने डार्विन के प्राकृतिक चयन द्वारा क्रम-विकास के सिद्धांत के प्रतिपादन में योगदान दिया। विश्व के नये सात आश्चर्य फाउंडेशन द्वारा गैलापागोस द्वीपसमूह को प्रकृति के सात नए आश्चर्यों में से एक के लिए एक उम्मीदवार के रूप में सूचीबद्ध किया गया था। फ़रवरी 2009 तक द्वीप की श्रेणी, समूह बी में द्वीपसमूह की वरीयता प्रथम थी। .

गैलापागोस द्वीपसमूह और जेनोवेसा (गैलापागोस) · गैलापागोस द्वीपसमूह और मार्शेना (गैलापागोस) · और देखें »

सूची के ऊपर निम्न सवालों के जवाब

जेनोवेसा (गैलापागोस) और मार्शेना (गैलापागोस) के बीच तुलना

जेनोवेसा (गैलापागोस) 6 संबंध है और मार्शेना (गैलापागोस) 6 है। वे आम 1 में है, समानता सूचकांक 8.33% है = 1 / (6 + 6)।

संदर्भ

यह लेख जेनोवेसा (गैलापागोस) और मार्शेना (गैलापागोस) के बीच संबंध को दर्शाता है। जानकारी निकाला गया था, जिसमें से एक लेख का उपयोग करने के लिए, कृपया देखें:

अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »