लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

जुड़वा (1997 फ़िल्म)

सूची जुड़वा (1997 फ़िल्म)

जुड़वा भारतीय हिन्दी हास्य फिल्म है। इसमें सलमान खान ने दो अलग अलग किरदार निभाए हैं। इनके साथ करिश्मा कपूर और रंभा भी मुख्य किरदार में हैं। इसका निर्देशन डेविड धवन ने और निर्माण साजिद नाडियाडवाला ने किया था। इस फिल्म का प्रदर्शन 7 फरवरी 1997 को हुआ था। यह 1994 में बनी भारतीय तेलुगू फिल्म हैलो ब्रदर का पुनः निर्माण थी जिसमें अक्किनेनी नागार्जुन, रम्या कृष्णन और सौन्दर्या मुख्य कलाकार थे। .

36 संबंधों: टीकू तलसानिया, डेविड धवन, दलीप ताहिल, दिनेश हिंगू, दीपक शिर्के, ध्वनि-पट्टी, नमक (1996 फ़िल्म), फ़िल्मों के प्रकार, बिन्दू, भारत, मुकेश ऋषि, मोहन जोशी, रम्या कृष्णन, रंभा, रंभा (अभिनेत्री), रीमा लागू, शक्ति कपूर, शुक्र, सतीश शाह, सलमान ख़ान, साजिद नाडियाडवाला, सौन्दर्या, हिन्दी, जुड़वा 2, जैक गॉड, वरुण धवन, औज़ार (1997 फ़िल्म), करिश्मा कपूर, कादर ख़ान, कविता कृष्णमूर्ति, कुमार सानु, अनु मलिक, अनुपम खेर, अभिजीत भट्टाचार्य, अक्किनेनी नागार्जुन, १९९७

टीकू तलसानिया

टीकू तलसानिया हिन्दी फ़िल्मों के एक हास्य अभिनेता हैं। .

नई!!: जुड़वा (1997 फ़िल्म) और टीकू तलसानिया · और देखें »

डेविड धवन

डेविड धवन हिन्दी फ़िल्मों के एक निर्देशक हैं। .

नई!!: जुड़वा (1997 फ़िल्म) और डेविड धवन · और देखें »

दलीप ताहिल

दिलीप ताहिल (जन्म: 30 अक्टूबर, 1952) हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता हैं। .

नई!!: जुड़वा (1997 फ़िल्म) और दलीप ताहिल · और देखें »

दिनेश हिंगू

दिनेश हिंगू हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता हैं। .

नई!!: जुड़वा (1997 फ़िल्म) और दिनेश हिंगू · और देखें »

दीपक शिर्के

दीपक शिर्के हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता हैं। .

नई!!: जुड़वा (1997 फ़िल्म) और दीपक शिर्के · और देखें »

ध्वनि-पट्टी

ध्वनि-पट्टी या साउंडट्रैक वो अंकित संगीत है जिसे किसी फिल्म, पुस्तक, टेलीविजन कार्यक्रम या वीडियो गेम की छवियों के साथ संक्रमित (सिंक्रनाइज़) किया जा सकता है। व्यावसायिक रूप से जारी किसी फिल्म या टीवी कार्यक्रम की साउंडट्रैक एल्बम उस फिल्म या टीवी कार्यक्रम की मूल फिल्म का वो भौतिक हिस्सा होता है जहां समक्रमित ध्वनि का अंकन किया जाता है। .

नई!!: जुड़वा (1997 फ़िल्म) और ध्वनि-पट्टी · और देखें »

नमक (1996 फ़िल्म)

नमक 1996 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। .

नई!!: जुड़वा (1997 फ़िल्म) और नमक (1996 फ़िल्म) · और देखें »

फ़िल्मों के प्रकार

फ़िल्म उद्दयोग में फ़िल्मों के कईं प्रकार होते है। इन पर आधारित फ़िल्में अलग-अलग प्रकारों, जिन्हे जेनर (Genre) कहतें है, में वर्गिकृत कि जाती है। .

नई!!: जुड़वा (1997 फ़िल्म) और फ़िल्मों के प्रकार · और देखें »

बिन्दू

बिन्दू हिन्दी फ़िल्मों की एक अभिनेत्री हैं। .

नई!!: जुड़वा (1997 फ़िल्म) और बिन्दू · और देखें »

भारत

भारत (आधिकारिक नाम: भारत गणराज्य, Republic of India) दक्षिण एशिया में स्थित भारतीय उपमहाद्वीप का सबसे बड़ा देश है। पूर्ण रूप से उत्तरी गोलार्ध में स्थित भारत, भौगोलिक दृष्टि से विश्व में सातवाँ सबसे बड़ा और जनसंख्या के दृष्टिकोण से दूसरा सबसे बड़ा देश है। भारत के पश्चिम में पाकिस्तान, उत्तर-पूर्व में चीन, नेपाल और भूटान, पूर्व में बांग्लादेश और म्यान्मार स्थित हैं। हिन्द महासागर में इसके दक्षिण पश्चिम में मालदीव, दक्षिण में श्रीलंका और दक्षिण-पूर्व में इंडोनेशिया से भारत की सामुद्रिक सीमा लगती है। इसके उत्तर की भौतिक सीमा हिमालय पर्वत से और दक्षिण में हिन्द महासागर से लगी हुई है। पूर्व में बंगाल की खाड़ी है तथा पश्चिम में अरब सागर हैं। प्राचीन सिन्धु घाटी सभ्यता, व्यापार मार्गों और बड़े-बड़े साम्राज्यों का विकास-स्थान रहे भारतीय उपमहाद्वीप को इसके सांस्कृतिक और आर्थिक सफलता के लंबे इतिहास के लिये जाना जाता रहा है। चार प्रमुख संप्रदायों: हिंदू, बौद्ध, जैन और सिख धर्मों का यहां उदय हुआ, पारसी, यहूदी, ईसाई, और मुस्लिम धर्म प्रथम सहस्राब्दी में यहां पहुचे और यहां की विविध संस्कृति को नया रूप दिया। क्रमिक विजयों के परिणामस्वरूप ब्रिटिश ईस्ट इण्डिया कंपनी ने १८वीं और १९वीं सदी में भारत के ज़्यादतर हिस्सों को अपने राज्य में मिला लिया। १८५७ के विफल विद्रोह के बाद भारत के प्रशासन का भार ब्रिटिश सरकार ने अपने ऊपर ले लिया। ब्रिटिश भारत के रूप में ब्रिटिश साम्राज्य के प्रमुख अंग भारत ने महात्मा गांधी के नेतृत्व में एक लम्बे और मुख्य रूप से अहिंसक स्वतन्त्रता संग्राम के बाद १५ अगस्त १९४७ को आज़ादी पाई। १९५० में लागू हुए नये संविधान में इसे सार्वजनिक वयस्क मताधिकार के आधार पर स्थापित संवैधानिक लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित कर दिया गया और युनाईटेड किंगडम की तर्ज़ पर वेस्टमिंस्टर शैली की संसदीय सरकार स्थापित की गयी। एक संघीय राष्ट्र, भारत को २९ राज्यों और ७ संघ शासित प्रदेशों में गठित किया गया है। लम्बे समय तक समाजवादी आर्थिक नीतियों का पालन करने के बाद 1991 के पश्चात् भारत ने उदारीकरण और वैश्वीकरण की नयी नीतियों के आधार पर सार्थक आर्थिक और सामाजिक प्रगति की है। ३३ लाख वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल के साथ भारत भौगोलिक क्षेत्रफल के आधार पर विश्व का सातवाँ सबसे बड़ा राष्ट्र है। वर्तमान में भारतीय अर्थव्यवस्था क्रय शक्ति समता के आधार पर विश्व की तीसरी और मानक मूल्यों के आधार पर विश्व की दसवीं सबसे बडी अर्थव्यवस्था है। १९९१ के बाज़ार-आधारित सुधारों के बाद भारत विश्व की सबसे तेज़ विकसित होती बड़ी अर्थ-व्यवस्थाओं में से एक हो गया है और इसे एक नव-औद्योगिकृत राष्ट्र माना जाता है। परंतु भारत के सामने अभी भी गरीबी, भ्रष्टाचार, कुपोषण, अपर्याप्त सार्वजनिक स्वास्थ्य-सेवा और आतंकवाद की चुनौतियां हैं। आज भारत एक विविध, बहुभाषी, और बहु-जातीय समाज है और भारतीय सेना एक क्षेत्रीय शक्ति है। .

नई!!: जुड़वा (1997 फ़िल्म) और भारत · और देखें »

मुकेश ऋषि

मुकेश ऋषि हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता हैं। .

नई!!: जुड़वा (1997 फ़िल्म) और मुकेश ऋषि · और देखें »

मोहन जोशी

मोहन जोशी हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता हैं। .

नई!!: जुड़वा (1997 फ़िल्म) और मोहन जोशी · और देखें »

रम्या कृष्णन

रम्या कृष्णन एक भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री हैं। यह हिन्दी, तेलुगू, तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषा में 200 से अधिक फिल्मों में कार्य कर चुकी हैं। .

नई!!: जुड़वा (1997 फ़िल्म) और रम्या कृष्णन · और देखें »

रंभा

पुराणों में रंभा का चित्रण एक प्रसिद्ध अप्सरा के रूप में हुआ है। उसकी उत्पत्ति देवताओं और असुरों द्वारा किए गए विख्यात सागर मंथन से मानी जाती है। वह पुराण और साहित्य में सौंदर्य की एक प्रतीक बन चुकी है। इंद्र ने इसे अपनी राजसभा के लिए प्राप्त किया था। उसने एक बार रंभा को ऋषि विश्वामित्र की तपस्या भंग करने के लिए भेजा था। महर्षि ने उसे एक सहस्त्र वर्ष तक पाषाण के रूप में रहने का श्राप दिया। कहा जाता है कि एक बार जब वह कुबेर-पुत्र के यहाँ जा रही थी तो कैलाश की ओर जाते हुए रावण ने मार्ग में रोककर उनके साथ बलात् संभोग किया था। .

नई!!: जुड़वा (1997 फ़िल्म) और रंभा · और देखें »

रंभा (अभिनेत्री)

विजयालक्ष्मी, जो रंभा नाम से प्रसिद्ध हैं, एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री है, जिन्होंने 100 से अधिक दक्षिण भारतीय और बॉलीवुड फिल्मों में अभिनय किया है। उन्होंने तेलुगू, तमिल, मलयालम, हिंदी, कन्नड़, बंगाली और भोजपुरी भाषाओं में कई सफल फिल्में कीं। उन्होंने चिरंजीवी, रजनीकांत, सलमान खान, अनिल कपूर, अक्षय कुमार, अजय देवगन, सुनील शेट्टी, कमल हसन, गोविंदा आदि जैसे लोकप्रिय नायकों के साथ काम किया है। वह कलिंगर टीवी के धारावाहिक, मानदा मेइलादा में जज के रूप में भी दिखाई दी। .

नई!!: जुड़वा (1997 फ़िल्म) और रंभा (अभिनेत्री) · और देखें »

रीमा लागू

रीमा लागू (21 जून 1958 – 18 मई 2017) एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री थीं। इन्हें हिन्दी और मराठी सिनेमा में सहायक और माँ के कई किरदार निभाने के कारण जाना जाता है। यह लगभग चार दशक से मराठी मंच पर कार्य कर रही थीं। इन्होंने मराठी धारावाहिक "तुजा मजा जामेना" में मुख्य किरदार निभाया था, इसके अलावा हिन्दी धारावाहिक "श्रीमान श्रीमती" और "तू तू मैं मैं" में भी महत्वपूर्ण किरदार निभा चुकी हैं। इन्हें कई हिन्दी फिल्मों में माँ के किरदार निभाने के कारण जाना जाता है, जिसमें मैंने प्यार किया, आशिक़ी, साजन, हम आपके हैं कौन, रंगीला, वास्तव, कुछ कुछ होता है, कल हो ना हो और हम साथ साथ हैं आदि है। .

नई!!: जुड़वा (1997 फ़िल्म) और रीमा लागू · और देखें »

शक्ति कपूर

शक्ति कपूर हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता हैं। शक्ति कपूर का जन्म ३ सितंम्बर १९५२ को पंजाबी परिवार में हुआ था। .

नई!!: जुड़वा (1997 फ़िल्म) और शक्ति कपूर · और देखें »

शुक्र

शुक्र (Venus), सूर्य से दूसरा ग्रह है और प्रत्येक 224.7 पृथ्वी दिनों मे सूर्य परिक्रमा करता है। ग्रह का नामकरण प्रेम और सौंदर्य की रोमन देवी पर हुआ है। चंद्रमा के बाद यह रात्रि आकाश में सबसे चमकीली प्राकृतिक वस्तु है। इसका आभासी परिमाण -4.6 के स्तर तक पहुँच जाता है और यह छाया डालने के लिए पर्याप्त उज्जवलता है। चूँकि शुक्र एक अवर ग्रह है इसलिए पृथ्वी से देखने पर यह कभी सूर्य से दूर नज़र नहीं आता है: इसका प्रसरकोण 47.8 डिग्री के अधिकतम तक पहुँचता है। शुक्र सूर्योदय से पहले या सूर्यास्त के बाद केवल थोड़ी देर के लए ही अपनी अधिकतम चमक पर पहुँचता है। यहीं कारण है जिसके लिए यह प्राचीन संस्कृतियों के द्वारा सुबह का तारा या शाम का तारा के रूप में संदर्भित किया गया है। शुक्र एक स्थलीय ग्रह के रूप में वर्गीकृत है और समान आकार, गुरुत्वाकर्षण और संरचना के कारण कभी कभी उसे पृथ्वी का "बहन ग्रह" कहा गया है। शुक्र आकार और दूरी दोनों मे पृथ्वी के निकटतम है। हालांकि अन्य मामलों में यह पृथ्वी से एकदम अलग नज़र आता है। शुक्र सल्फ्यूरिक एसिड युक्त अत्यधिक परावर्तक बादलों की एक अपारदर्शी परत से ढँका हुआ है। जिसने इसकी सतह को दृश्य प्रकाश में अंतरिक्ष से निहारने से बचा रखा है। इसका वायुमंडल चार स्थलीय ग्रहों मे सघनतम है और अधिकाँशतः कार्बन डाईऑक्साइड से बना है। ग्रह की सतह पर वायुमंडलीय दबाव पृथ्वी की तुलना मे 92 गुना है। 735° K (462°C,863°F) के औसत सतही तापमान के साथ शुक्र सौर मंडल मे अब तक का सबसे तप्त ग्रह है। कार्बन को चट्टानों और सतही भूआकृतियों में वापस जकड़ने के लिए यहाँ कोई कार्बन चक्र मौजूद नही है और ना ही ज़ीवद्रव्य को इसमे अवशोषित करने के लिए कोई कार्बनिक जीवन यहाँ नज़र आता है। शुक्र पर अतीत में महासागर हो सकते हैलेकिन अनवरत ग्रीनहाउस प्रभाव के कारण बढ़ते तापमान के साथ वह वाष्पीकृत होते गये होंगे |B.M. Jakosky, "Atmospheres of the Terrestrial Planets", in Beatty, Petersen and Chaikin (eds), The New Solar System, 4th edition 1999, Sky Publishing Company (Boston) and Cambridge University Press (Cambridge), pp.

नई!!: जुड़वा (1997 फ़िल्म) और शुक्र · और देखें »

सतीश शाह

सतीश शाह भारत के एक प्रसिद्ध हास्य अभिनेता हैं। .

नई!!: जुड़वा (1997 फ़िल्म) और सतीश शाह · और देखें »

सलमान ख़ान

अब्दुल रशीद सलीम सलमान खान (سلمان خان. उच्चारण:, जन्म: २७ दिसम्बर १९६५) एक भारतीय फ़िल्म अभिनेता हैं, जो बॉलीवुड की फिल्मों में दिखाई देते हैं। इन्होंने सन १९८८ में अभिनय की दुनिया में अपनी पहली फिल्म बीवी हो तो ऐसी से शुरूआत की। सलमान को अपनी पहली बड़ी व्यावसायिक सफलता १९८९ में रिलीज़ हुई मैंने प्यार किया से मिली, जिसके लिए इन्हें फिल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ नवीन पुरूष अभिनेता पुरस्कार भी दिया गया। वे बॉलीवुड की कुछ सफल फिल्मों में स्टार कलाकार की भूमिका करते रहे, जैसे साजन (१९९१), हम आपके हैं कौन (१९९४) व बीवी नं. १ (१९९९) और ये ऐसी फिल्में थीं जिन्होंने उनके करियर में पाँच अलग सालों में सबसे अधिक कमाई की। १९९९ में खान ने १९९८ की फिल्म कुछ कुछ होता है में उनकी अतिथि-भूमिका के लिए फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता पुरस्कार जीता और तब से इन्होंने कई आलोचनात्मक और व्यावसायिक फिल्मों में स्टार के रूप में सफलता प्राप्त की है, जिनमें हम दिल दे चुके सनम (१९९९), तेरे नाम (२००३), नो एन्ट्री (२००५) और पार्टनर (२००७) शामिल हैं। २०१७ में टाईगर जिंदा ने कमाई के मामले मे नया इतिहास बनाया इस तरह खान ने खुद को हिंदी सिनेमा के प्रमुख अभिनेताओं में सबसे महान अभिनेता की छवि बनाई। बाद में बनी फ़िल्में, वांटेड (२००९), दबंग (२०१०), रेड्डी (२०११) और बॉडीगार्ड (२०११) उनकी हिन्दी सिने जगत में सर्वाधिक कमाई वाली फ़िल्में रही। किक (२०१४ फिल्म) सलमान की पहली फिल्म है जो 200 करोड़ के क्लब में शामिल हुई है। किक सलमान की सातवीं फिल्म है जो 100 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर चुकी है। इससे पहले 6 फिल्में 100 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी हैं एक था टाइगर - 198 करोड़, दबंग-2 - 158 करोड़, बॉडीगार्ड - 142 करोड़, दबंग - 145 करोड़, Ready (2011 film) - 120 करोड़, जय हो (फ़िल्म) - 111 करोड़ है। (मुख्य सूचना सलमान खान एक भारतीय अभिनेता के साथ एक गायक भी है. जिन्होंने कई सुरीली आवाजो में गाने भी गाए हैं।) .

नई!!: जुड़वा (1997 फ़िल्म) और सलमान ख़ान · और देखें »

साजिद नाडियाडवाला

साजिद नाडियाडवाला (जन्म 18 फ़रवरी 1966, भारत) एक भारतीय फिल्म निर्माता हैं। .

नई!!: जुड़वा (1997 फ़िल्म) और साजिद नाडियाडवाला · और देखें »

सौन्दर्या

सौन्दर्या रघु (जन्म: सौम्या सत्यनारायण) (18 जुलाई 1972 - 17 अप्रैल 2004) भारतीय फिल्म अभिनेत्री और निर्माता थीं। यह मुख्यतः तेलुगू फिल्मों में नजर आती थीं, इसके अलावा इन्होंने कुछ कन्नड़, तमिल, मलयालम, और हिन्दी फिल्मों में भी कार्य किया है। वर्ष 2002 में इन्हें कन्नड़ फिल्म द्वीपा के लिए श्रेष्ठ फिल्म का निर्माता के रूप में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला। इन्हें दो बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राज्य फिल्म पुरस्कार भी मिल चुका है। इसके अलावा इन्हें फिल्मफेयर और नंदी पुरस्कार भी मिला। यह पुरस्कार अम्मोरु (1994), अंथपुरम (1998), राजा (1999), द्वीपा (2002) और आप्टामित्र (2004) फिल्मों के लिए मिला था। लेकिन इसके बाद 17 अप्रैल 2004 को आंध्र प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के प्रचार हेतु जाते समय बैंगलोर में विमान हादसे के कारण इनका निधन हो गया। .

नई!!: जुड़वा (1997 फ़िल्म) और सौन्दर्या · और देखें »

हिन्दी

हिन्दी या भारतीय विश्व की एक प्रमुख भाषा है एवं भारत की राजभाषा है। केंद्रीय स्तर पर दूसरी आधिकारिक भाषा अंग्रेजी है। यह हिन्दुस्तानी भाषा की एक मानकीकृत रूप है जिसमें संस्कृत के तत्सम तथा तद्भव शब्द का प्रयोग अधिक हैं और अरबी-फ़ारसी शब्द कम हैं। हिन्दी संवैधानिक रूप से भारत की प्रथम राजभाषा और भारत की सबसे अधिक बोली और समझी जाने वाली भाषा है। हालांकि, हिन्दी भारत की राष्ट्रभाषा नहीं है क्योंकि भारत का संविधान में कोई भी भाषा को ऐसा दर्जा नहीं दिया गया था। चीनी के बाद यह विश्व में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा भी है। विश्व आर्थिक मंच की गणना के अनुसार यह विश्व की दस शक्तिशाली भाषाओं में से एक है। हिन्दी और इसकी बोलियाँ सम्पूर्ण भारत के विविध राज्यों में बोली जाती हैं। भारत और अन्य देशों में भी लोग हिन्दी बोलते, पढ़ते और लिखते हैं। फ़िजी, मॉरिशस, गयाना, सूरीनाम की और नेपाल की जनता भी हिन्दी बोलती है।http://www.ethnologue.com/language/hin 2001 की भारतीय जनगणना में भारत में ४२ करोड़ २० लाख लोगों ने हिन्दी को अपनी मूल भाषा बताया। भारत के बाहर, हिन्दी बोलने वाले संयुक्त राज्य अमेरिका में 648,983; मॉरीशस में ६,८५,१७०; दक्षिण अफ्रीका में ८,९०,२९२; यमन में २,३२,७६०; युगांडा में १,४७,०००; सिंगापुर में ५,०००; नेपाल में ८ लाख; जर्मनी में ३०,००० हैं। न्यूजीलैंड में हिन्दी चौथी सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा है। इसके अलावा भारत, पाकिस्तान और अन्य देशों में १४ करोड़ १० लाख लोगों द्वारा बोली जाने वाली उर्दू, मौखिक रूप से हिन्दी के काफी सामान है। लोगों का एक विशाल बहुमत हिन्दी और उर्दू दोनों को ही समझता है। भारत में हिन्दी, विभिन्न भारतीय राज्यों की १४ आधिकारिक भाषाओं और क्षेत्र की बोलियों का उपयोग करने वाले लगभग १ अरब लोगों में से अधिकांश की दूसरी भाषा है। हिंदी हिंदी बेल्ट का लिंगुआ फ़्रैंका है, और कुछ हद तक पूरे भारत (आमतौर पर एक सरल या पिज्जाइज्ड किस्म जैसे बाजार हिंदुस्तान या हाफ्लोंग हिंदी में)। भाषा विकास क्षेत्र से जुड़े वैज्ञानिकों की भविष्यवाणी हिन्दी प्रेमियों के लिए बड़ी सन्तोषजनक है कि आने वाले समय में विश्वस्तर पर अन्तर्राष्ट्रीय महत्त्व की जो चन्द भाषाएँ होंगी उनमें हिन्दी भी प्रमुख होगी। 'देशी', 'भाखा' (भाषा), 'देशना वचन' (विद्यापति), 'हिन्दवी', 'दक्खिनी', 'रेखता', 'आर्यभाषा' (स्वामी दयानन्द सरस्वती), 'हिन्दुस्तानी', 'खड़ी बोली', 'भारती' आदि हिन्दी के अन्य नाम हैं जो विभिन्न ऐतिहासिक कालखण्डों में एवं विभिन्न सन्दर्भों में प्रयुक्त हुए हैं। .

नई!!: जुड़वा (1997 फ़िल्म) और हिन्दी · और देखें »

जुड़वा 2

जुड़वा 2 एक भारतीय बॉलीवुड हिन्दी एक्शन और हास्य से भरी फिल्म है जिसका निर्देशन डेविड धवन ने किया है और फिल्म के निर्माता साजिद नाडियाडवाला है और इनके ही नाडियाडवाला ग्रैंडसन इंटरटेनमेंट के बैनर तले फिल्म रिलीज होगी। इस फिल्म में वरुण धवन और जैकलिन फर्नांडीस और तापसी पन्नू मुख्य किरदार होंगे जिसमें वरुण धवन दोहरी भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। यह फिल्म २९ सितम्बर २०१७ को दशहरा के मौके पर रिलीज होगी। यह फिल्म १९९७ में बनी जुड़वा फिल्म का दूसरा भाग है। इस फिल्म का ट्रेलर २१ अगस्त को रिलीज किया गया था। .

नई!!: जुड़वा (1997 फ़िल्म) और जुड़वा 2 · और देखें »

जैक गॉड

जैक गॉड एक भारतीय फ़िल्म अभिनेता थे जिनका दिल का दौरा पड़ने से 2000 में 42 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। ये एक अभिनेता बनने से पूर्व एक भारतीय नौसेना में ऑफिसर थे। इन्होंने लगभग 70 या 80 फ़िल्मों में सहायक भूमिका निभाते हुए कार्य किया है। जैक गॉड ने फ़िल्मों में अधिकतर नकारात्मक भूमिका ही निभाई है। .

नई!!: जुड़वा (1997 फ़िल्म) और जैक गॉड · और देखें »

वरुण धवन

वरुण धवन एक भारतीय फिल्म अभिनेता हैं। वरुण ने अपने अभिनय के सफर की शुरुआत करन जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ़ द इयर (2012) से शुरू की। इसके लिए उन्हें एक फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला। लेकिन यह इससे पहले करन जौहर के साथ ही माइ नेम इज़ ख़ान (2010) नामक फिल्म में सहायक निर्देशक के रूप में साथ काम कर चुके हैं। .

नई!!: जुड़वा (1997 फ़िल्म) और वरुण धवन · और देखें »

औज़ार (1997 फ़िल्म)

औज़ार 1997 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। .

नई!!: जुड़वा (1997 फ़िल्म) और औज़ार (1997 फ़िल्म) · और देखें »

करिश्मा कपूर

करिश्मा कपूर हिन्दी फिल्मों की एक प्रसिद्ध अभिनेत्री हैं। वह प्रसिद्ध कपूर ख़ानदान से हैं और करीना कपूर की बड़ी बहन हैं। करिश्मा को उनके उपनाम लोलो से भी जाना जाता है। इनका जन्म 25 जून 1974 को मुम्बई में हुआ था। इन्हौंने बॉलीवुड की कई प्रसिद्ध और इनाम जीतने वाली फ़िल्मों में काम किया है। .

नई!!: जुड़वा (1997 फ़िल्म) और करिश्मा कपूर · और देखें »

कादर ख़ान

कादर ख़ान एक हिन्दी फ़िल्म हास्य अभिनेता होने के साथ साथ एक फ़िल्म निर्देशक भी हैं। उन्होंने अबतक 300 से अधिक फ़िल्मो में काम किया है। उनकी पहली फ़िल्म दाग (1973) थी जिसमे उन्होंने अभियोगपक्ष के वकील की भूमिका निभाई थी। उन्होंने स्नातक की पढ़ाई इस्माइल यूसुफ कॉलेज से की पूरी की। उन्होंने एक शिक्षक के रूप में भी कार्य किया। .

नई!!: जुड़वा (1997 फ़िल्म) और कादर ख़ान · और देखें »

कविता कृष्णमूर्ति

कविता कृष्णमूर्ति(जन्म:१९५८) भारतीय सिनेमा की एक महत्वपूर्ण पार्श्वगायिका है।कविता जब आठ साल की थीं तो उन्होंने एक गायन प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार जीता। तभी से वह बड़ी होकर एक मशहूर गायिका बनने का सपना देखने लगी थीं। .

नई!!: जुड़वा (1997 फ़िल्म) और कविता कृष्णमूर्ति · और देखें »

कुमार सानु

कुमार सानु (पूरा नाम केदारनाथ भट्टाचार्य) हिन्दी फिल्मों के एक प्रसिद्ध गायक हैं। इन्होंने अपने गाने की शुरुआत वर्ष 1989 में शुरू की। 2009 में इन्हें भारत सरकार द्वारा पद्म श्री भी मिल चुका है। .

नई!!: जुड़वा (1997 फ़िल्म) और कुमार सानु · और देखें »

अनु मलिक

अनु मलिक हिन्दी फ़िल्मों के एक संगीतकार हैं। वह सरदार मलिक के पुत्र हैं। इन्होंने संगीत निर्माण का कार्य 1977 में शुरू किया। 1990 के दशक में यह कई सफल फिल्मों के गाने लिख चुके हैं। जिसमें फिर तेरी कहानी याद आई, बाज़ीगर, और जानम जैसे फिल्में शामिल है। हंटरवाली नामक फिल्म से इन्होंने अपने गायिकी का सफर शुरू किया। .

नई!!: जुड़वा (1997 फ़िल्म) और अनु मलिक · और देखें »

अनुपम खेर

अनुपम खेर हिन्दी फिल्मों के एक प्रसिद्ध अभिनेता हैं। वह किरन खेर के पति हैं। 2004 में भारत सरकार द्वारा पद्मश्री से सम्मानित किया। .

नई!!: जुड़वा (1997 फ़िल्म) और अनुपम खेर · और देखें »

अभिजीत भट्टाचार्य

अभिजीत हिन्दी फिल्मों के एक प्रसिद्ध गायक हैं। .

नई!!: जुड़वा (1997 फ़िल्म) और अभिजीत भट्टाचार्य · और देखें »

अक्किनेनी नागार्जुन

अक्किनेनी नागार्जुन (तेलुगू: అక్కినేని నాగార్జున; जन्म २९ अगस्त १९५९) एक भारतीय फिल्म अभिनेता, निर्माता, नर्तक, उद्यमी और टेलीविजन प्रस्तोता है जो मुख्यतः तेलुगू सिनेमा और टेलीविजन में काम करते है। .

नई!!: जुड़वा (1997 फ़िल्म) और अक्किनेनी नागार्जुन · और देखें »

१९९७

1997 ग्रेगोरी कैलंडर का एक साधारण वर्ष है। .

नई!!: जुड़वा (1997 फ़िल्म) और १९९७ · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »