लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

जिब्राल्टर और साद जगलुल

शॉर्टकट: मतभेद, समानता, समानता गुणांक, संदर्भ

जिब्राल्टर और साद जगलुल के बीच अंतर

जिब्राल्टर vs. साद जगलुल

जिब्राल्टर औबेरियन प्रायद्वीप और यूरोप के दक्षिणी छोर पर भूमध्य सागर के प्रवेश द्वार पर स्थित एक स्वशासी ब्रिटिश विदेशी क्षेत्र है। 6.843 वर्ग किलोमीटर (2.642 वर्ग मील) में फैले इस देश की सीमा उत्तर में स्पेन से मिलती है। जिब्राल्टर ऐतिहासिक रूप से ब्रिटेन के सशस्त्र बलों के लिए एक महत्वपूर्ण आधार रहा है और शाही नौसेना (Royal Navy) का एक आधार है। जिब्राल्टर की संप्रभुता आंग्ल-स्पेनी विवाद का एक प्रमुख मुद्दा रहा है। उत्रेच्त संधि 1713 के तहत स्पेन द्वारा ग्रेट ब्रिटेन की क्राउन को सौंप दिया गया था, हालांकि स्पेन ने क्षेत्र पर अपना अधिकार जताते हुए लौटाने की मांग की है। जिब्राल्टर के बहुसंख्यक रहवासियों ने इस प्रस्ताव के साथ-साथ साझा संप्रभुता के प्रस्ताव का विरोध किया। यह चट्टानी प्रायद्वीप है, जो स्पेन के मूल स्थल से दक्षिण की ओर समुद्र में निकला हुआ है। इसके पूर्वं में भूमध्यसागर तथा पश्चिम में ऐलजेसियरास की खाड़ी है। १७१३ ई. से यह अंग्रेजी साम्राज्य के उपनिवेश तथा प्रसिद्ध छावनी के रूप में है। जिब्राल्टर के चट्टानी प्रायद्वीप को चट्टान (दी रॉक) कहते हैं। चट्टान समुद्र की सतह से एकाएक ऊपर उठती दृष्टिगोचर होती है। यह चट्टानी स्थलखंड उत्तर-दक्षिण फैली हुई पतली श्रेणी द्वारा बीच में विभक्त होता है, जिसपर कई ऊँची चोटियाँ हैं। चट्टानें चूना पत्थर की बनी हैं, जिनमें कई स्थलों पर प्राकृतिक गुफाएँ निर्मित हो गई हैं। कुछ गुफाओं में प्राचीन जीव-जंतुओं के चिह्न भी पाए गए हैं। जिब्राल्टर नगर नया बसा है। प्राचीन नगर की प्राय: सभी पुरानी महत्वपूर्ण इमारतें युद्ध (१७७-८३) में नष्ट हो गई। वर्तमान नगर 'राक' के उत्तरी-पश्चिमी भाग में ३/१६ वर्ग मील के क्षेत्रफल में फैला है। इसके अतिरिक्त समुद्र का कुछ भाग सुखाकर स्थल में परिणत कर लिया गया है। नगर का मुख्य व्यापारिक भाग समतल भाग में है। समतल के उत्तर की ओर ऊँचे असमतल भागों में लोगों के निवासस्थान तथा दक्षिण की ओर सेना के कार्यालय तथा बेरक हैं। यहाँ एक सैनिक हवाई अड्डा भी है। जिब्राल्टर कोयले के व्यापार का मुख्य केंद्र था, पर तेल से जलयानों के चलने के कारण इस व्यापार में अब अधिक शिथिलता आ गई है। . जगलुल साद (१८६० - १९२७), मिस्र का राजनीतिज्ञ। 1860 में गरबिया प्रांत में जन्म। अलअजहर विश्वविद्यालय में शिक्षा पाई। 1882 में अहमद अरबी के विद्रोह में साथ देने के लिए गिरफ्तार हुआ किंतु शीघ्र ही छोड़ दिया गया और 1884 में वकालत करने लगा। 1893 में न्यायाधीश नियुक्त हुआ। 1906 में जन-निर्देश-मंत्री और 1910 में न्यायमंत्री बना। खेदीब अब्बास हालिमी पाशा पर स्वयं लगाए दोष सिद्ध न कर पाने के कारण उसे त्यागपत्र देना पड़ा। पश्चात् इसने ब्रिटिश विरोधी नीति प्रदर्शित की और वह मिस्त्र के राष्ट्रीयतावादी दल का नेता बन गया। प्रथम विश्वयुद्ध के पश्चात् उसने मिस्र की स्वतंत्रता का आंदोलन छेड़ दिया। फलत: 1919 में निष्कासि होकर माल्टा गया। 1921 में वह पुन: काहिरा लौट आया। गिरफ्तार करके वह अदन, वहाँ से सेशेलस और बाद में जिब्राल्टर भेजा गया। 1923 में उसे मिस्र लौटने की आज्ञा मिल गई और जनवरी, 1924 में जब राष्ट्रीयतावादी दल की सरकार बनी, तब वह मिस्र का प्रधानमंत्री बना, किंतु आँग्लमिस्त्रो-सूडान के गवर्नर जनरल सर ली स्टैक की हत्या होने पर उसे प्रधानमंत्री का पद त्यागना पड़ा। तत्पश्चात् वह प्रतिनिधि सदन का अध्यक्ष हो गया। 23 अगस्त 1927 को काहिरा में उसका देहांत हो गया। श्रेणी:मिस्र के राजनेता.

जिब्राल्टर और साद जगलुल के बीच समानता

जिब्राल्टर और साद जगलुल आम में 0 बातें हैं (यूनियनपीडिया में)।

सूची के ऊपर निम्न सवालों के जवाब

जिब्राल्टर और साद जगलुल के बीच तुलना

जिब्राल्टर 20 संबंध है और साद जगलुल 5 है। वे आम 0 में है, समानता सूचकांक 0.00% है = 0 / (20 + 5)।

संदर्भ

यह लेख जिब्राल्टर और साद जगलुल के बीच संबंध को दर्शाता है। जानकारी निकाला गया था, जिसमें से एक लेख का उपयोग करने के लिए, कृपया देखें:

अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »