लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

जिआंगशी और वूहान

शॉर्टकट: मतभेद, समानता, समानता गुणांक, संदर्भ

जिआंगशी और वूहान के बीच अंतर

जिआंगशी vs. वूहान

चीन में जिआंगशी प्रांत (लाल रंग में) जिआंगशी (江西, Jiangxi) जनवादी गणराज्य चीन के दक्षिण-पूर्वी भाग में स्थित एक प्रांत है। इसका विस्तार उत्तर में यांग्त्से नदी के मैदानी इलाक़ों से लेकर दक्षिण में पहाड़ी क्षेत्र तक है। जिआंगशी की राजधानी नानचांग शहर है। इस प्रान्त का क्षेत्रफल १,६६,९०० वर्ग किमी है, यानि भारत के उड़ीसा राज्य से ज़रा ज़्यादा। सन् २०१० की जनगणना में इसकी आबादी ४,४५,६७,४७५ थी और यह भी भारत के उड़ीसा राज्य से ज़रा ज़्यादा थी। जिआंगशी का नाम तंग राजवंश के काल से है जब इसे 'जिआंगनानशीदाओ' (江南西道, Jiangnanxidao) कहा जाता था, जिसका मतलब 'पश्चिमी जियांगनान प्रांत' है (जियांगनान एक भौगोलिक क्षेत्र का नाम है)। इस प्रांत से गान नदी निकलती है इसलिए इसका चीनी भावचित्रों में संक्षिप्त नामांकन '赣' है (गान, Gan)। इस प्रांत में प्रसिद्ध पोयांग झील भी है, इसलिए इसे कभी-कभी 'गोमपोताइति' (贛鄱大地, Gompotaiti) भी कहते हैं, जिसका अर्थ है 'गान (उर्फ़ गोम) नदी और पो (उर्फ़ पोयांग) झील की महान भूमि'। जिआंगशी अपने पड़ोसी प्रान्तों से पिछड़ा हुआ है। यहाँ चावल की खेती पर ज़ोर है और इसे कभी-कभी 'चावल और मछली का देश' भी कहा जाता है। चीन में जिआंगशी के लोगों को कम महनती और आराम-पसंद भी समझा जाता है।, Khoon Choy Lee, World Scientific, 2005, ISBN 978-981-256-618-8,... पीत क्रेन टावर से वूहान का एक दृश्य वूहान (武汉), चीन के हुबेइ प्रान्त की राजधानी है और मध्य चीन में सबसे अधिक जनसंख्या वाला नगर है। यह जिआंघन मैदान के पूर्व में, यांग्त्ज़ी और हान नदियों के कटाव पर स्थित है। तीन बरो (नगर-प्रशासन), वूचांग, हांकोउ और हान्यांग के संगुटीकरण से उत्पन्न वूहान को "नौ प्रान्तों के सार्वजनिक मार्ग" के नाम से भी जाना जाता है; यह एक प्रमुख परिवहन केन्द्र है और दर्जनों रेलमार्ग, सड़कें और महामार्ग इस नगर से होकर जाते हैं। वूहान की जनसंख्या ९१ लाख (२००६) है, जिसमें से इसके नगरीय क्षेत्र में ६१ लाख लोग रहते हैं। १९२९ के दशक में, वूहान, वामपंथी कुओमिन्तांग (केएमटी) सरकार की राजधानी थी जिसका नेतृत्व वांग जिंग्वेइ ने चिआंग काइ-शेक के विरोध में किया था। आज वूहान की पहचान मध्य चीन के राजनीतिक, आर्थिक, सांस्कृतिक, शैक्षणिक और परिवहन केन्द्र के रूप में है। .

जिआंगशी और वूहान के बीच समानता

जिआंगशी और वूहान आम में एक बात है (यूनियनपीडिया में): चीनी जनवादी गणराज्य

चीनी जनवादी गणराज्य

चीनी जनवादी गणराज्य (चीनी: 中华人民共和国) जिसे प्रायः चीन नाम से भी सम्बोधित किया जाता है, पूर्वी एशिया में स्थित एक देश है। १.३ अरब निवासियों के साथ यह विश्व का सर्वाधिक जनसंख्या वाला देश है और ९६,४१,१४४ वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल के साथ यह रूस और कनाडा के बाद विश्व का तीसरा सबसे बड़ा क्षेत्रफल वाला देश है। इतना विशाल क्षेत्रफल होने के कारण इसकी सीमा से लगते देशों की संख्या भी विश्व में सर्वाधिक (रूस के बराबर) है जो इस प्रकार है (उत्तर से दक्षिणावर्त्त): रूस, मंगोलिया, उत्तर कोरिया, वियतनाम, लाओस, म्यान्मार, भारत, भूटान, नेपाल, तिबत देश,पाकिस्तान, अफ़्गानिस्तान, ताजिकिस्तान, किर्गिस्तान और कज़ाख़िस्तान। उत्तर पूर्व में जापान और दक्षिण कोरिया मुख्य भूमि से दूरी पर स्थित हैं। चीनी जनवादी गणराज्य की स्थापना १ अक्टूबर, १९४९ को हुई थी, जब साम्यवादियों ने गृहयुद्ध में कुओमिन्तांग पर जीत प्राप्त की। कुओमिन्तांग की हार के बाद वे लोग ताइवान या चीनी गणराज्य को चले गए और मुख्यभूमि चीन पर साम्यवादी दल ने साम्यवादी गणराज्य की स्थापना की। लेकिन चीन, ताईवान को अपना स्वायत्त क्षेत्र कहता है जबकि ताइवान का प्रशासन स्वयं को स्वतन्त्र राष्ट्र कहता है। चीनी जनवादी गणराज्य और ताइवान दोनों अपने-अपने को चीन का वैध प्रतिनिधि कहते हैं। चीन विश्व की सबसे प्राचीन सभ्यताओं में से एक है जो अभी भी अस्तित्व में है। इसकी सभ्यता ५,००० वर्षों से अधिक भी पुरानी है। वर्तमान में यह एक "समाजवादी गणराज्य" है, जिसका नेतृत्व एक दल के हाथों में है, जिसका देश के २२ प्रान्तों, ५ स्वायत्तशासी क्षेत्रों, ४ नगरपालिकाओं और २ विशेष प्रशासनिक क्षेत्रों पर नियन्त्रण है। चीन विश्व की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और यह संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का स्थाई सदस्य भी है। यह विश्व का सबसे बड़ा निर्यातक और दूसरा सबसे बड़ा आयातक है और एक मान्यता प्राप्त नाभिकीय महाशक्ति है। चीनी साम्यवादी दल के अधीन रहकर चीन में "समाजवादी बाज़ार अर्थव्यवस्था" को अपनाया जिसके अधीन पूंजीवाद और अधिकारवादी राजनैतिक नियन्त्रण सम्मित्लित है। विश्व के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक ढाँचे में चीन को २१वीं सदी की अपरिहार्य महाशक्ति के रूप में माना और स्वीकृत किया जाता है। यहाँ की मुख्य भाषा चीनी है जिसका पाम्परिक तथा आधुनिक रूप दोनों रूपों में उपयोग किया जाता है। प्रमुख नगरों में बीजिंग (राजधानी), शंघाई (प्रमुख वित्तीय केन्द्र), हांगकांग, शेन्ज़ेन, ग्वांगझोउ इत्यादी हैं। .

चीनी जनवादी गणराज्य और जिआंगशी · चीनी जनवादी गणराज्य और वूहान · और देखें »

सूची के ऊपर निम्न सवालों के जवाब

जिआंगशी और वूहान के बीच तुलना

जिआंगशी 9 संबंध है और वूहान 1 है। वे आम 1 में है, समानता सूचकांक 10.00% है = 1 / (9 + 1)।

संदर्भ

यह लेख जिआंगशी और वूहान के बीच संबंध को दर्शाता है। जानकारी निकाला गया था, जिसमें से एक लेख का उपयोग करने के लिए, कृपया देखें:

अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »