लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

उज़्बेकिस्तान और ज़रफ़शान शृंखला

शॉर्टकट: मतभेद, समानता, समानता गुणांक, संदर्भ

उज़्बेकिस्तान और ज़रफ़शान शृंखला के बीच अंतर

उज़्बेकिस्तान vs. ज़रफ़शान शृंखला

एशिया के केन्द्रीय भाग में स्थित एक देश है जो चारो ओर से जमीन से घिरा है। इतना ही नहीं, इसके चहुँदिश के देश की खुद भी समुद्र तक कोई पहुँच नहीं है। इसके उत्तर में कज़ाख़िस्तान, पूरब में ताज़िकिस्तान दक्षिण में तुर्कमेनिस्तान और अफ़गानिस्तान स्थित है। यह 1991 तक सोवियत संघ का एक घटक था। उज़्बेकिस्तान के प्रमुख शहरों में राजधानी ताशकंत के अलावा समरकंद तथा बुख़ारा का नाम प्रमुखता से लिया जा सकता है। यहाँ के मूल निवासी मुख्यतः उज़्बेक नस्ल के हैं, जो बोलचाल में उज्बेक भाषा का प्रयोग करते हैं। . अन्ज़ोब दर्रे के पास ज़रफ़शान पर्वत ज़रफ़शान पर्वत शृंखला (रूसी: Зеравшанский хребет, ज़ेरवशान्स्की ख़्रेबेत​; अंग्रेज़ी: Zarafshan Range) मध्य एशिया में ताजिकिस्तान और उज़्बेकिस्तान की एक पर्वत शृंखला है जो पामीर-अलाय पर्वत मंडल का एक भाग है। यह ३७० किमी लम्बी शृंखला ज़रफ़शान नदी से दक्षिण में विस्तृत हैं और पूर्व-पश्चिम दिशा में ताजिकिस्तान के सुग़्द प्रान्त के दक्षिण हिस्से से गुज़रती है। ज़रफ़शान पर्वतों का सबसे ऊँचा पहाड़ ५,४८९ मीटर ऊँचा चिमतर्गा पर्वत (Чимтарга, Chimtarga) है। सुग़्द प्रान्त के पंजाकॅन्त शहर से आगे यह शृंखला उज़्बेकिस्तान में दाख़िल हो जाती है जहाँ इसके पहाड़ों की ऊँचाई १,५०० से २,००० मीटर तक कम होती जाती है। उज़्बेकिस्तान में ज़रफ़शान पर्वत समरक़न्द प्रान्त और सुरख़ानदरिया प्रान्त के बीच की प्रांतीय सरहद माने जाते हैं। यहाँ से आगे जाकर यह पहाड़ धीरे-धीरे समरक़न्द से दक्षिण-पश्चिम के रेगिस्तानी क्षेत्र में लुप्त हो जाते हैं। .

उज़्बेकिस्तान और ज़रफ़शान शृंखला के बीच समानता

उज़्बेकिस्तान और ज़रफ़शान शृंखला आम में 3 बातें हैं (यूनियनपीडिया में): ताजिकिस्तान, रूसी भाषा, समरक़न्द

ताजिकिस्तान

अंतरिक्ष से ताजिकिस्तान का मंज़र ताज़िकिस्तान (ताजिक: Тоҷикистон,, तोजिकिस्तोन) मध्य एशिया मे स्थित एक देश है जो चारों ओर से ज़मीन से घिरा (स्थलवेष्ठित) है। यह पहले सोवियत संघ का हिस्सा था और उस देश के विघटन के बाद सन् १९९१ में एक स्वतंत्र देश बना। १९९२-९७ के काल में गृहयुद्धों की मार झेल चुके इस देश की कूटनीतिक-भौगोलिक स्थिति बहुत महत्वपूर्ण है। यह उज़बेकिस्तान, अफ़ग़ानिस्तान, किर्गिज़स्तान तथा चीन के मध्य स्थित है। इसके अलावा पाकिस्तान के उत्तरी इलाके से इसे केवल अफ़ग़ानिस्तान के बदख़्शान प्रान्त का पतला-सा वाख़ान गलियारा ही अलग करता है। ताजिकिस्तान की राजधानी दुशानबे शहर है और यहाँ की भाषा को ताजिक कहा जाता है जो फ़ारसी भाषा का एक रूप माना जाता है। इस भाषा को सीरीलिक अक्षरों में लिखा जाता है जिसमें रूसी तथा कुछ अन्य भाषाएँ भी लिखी जाती हैं। .

उज़्बेकिस्तान और ताजिकिस्तान · ज़रफ़शान शृंखला और ताजिकिस्तान · और देखें »

रूसी भाषा

विश्व में रूसी भाषा का प्रसार रूसी भाषा (русский язык,रूस्किय् यज़ीक्) - पूर्वी स्लाविक भाषाओं में सर्वाधिक प्रचलित भाषा है। रूसी यूरोप की एक प्रमुख भाषा तो है ही, विश्व की प्रमुख भाषाओं में भी इस का विशेष स्थान है, हालाँकि भौगोलिक दृष्टि से रूसी बोलने वालों की अधिकतर संख्या यूरोप की बजाय एशिया में निवास करती है। रूसी भाषा रूसी संघ की आधिकारिक भाषा है। इसके अतिरिक्त बेलारूस, कज़ाकिस्तान, क़िर्गिस्तान, उक्राइनी स्वायत्त जनतंत्र क्रीमिया, जॉर्जियाई अस्वीकृत जनतंत्र अब्ख़ाज़िया और दक्षिणी ओसेतिया, मल्दावियाई अस्वीकृत जनतंत्र ट्रांसनीस्ट्रिया (नीस्टर का क्षेत्र) और स्वायत्त जनतंत्र गगऊज़िया नामक देशों और जनतंत्रों में रूसी भाषा सहायक आधिकारिक भाषा के रूप में स्वीकार की गई है। रूसी भूतपूर्व सोवियत संघ के सभी १५ सोवियत समाजवादी जनतंत्रों की राजकीय भाषा थी। सन् 1991 में सोवियत संघ के विघटन के बाद भी इन सभी आधुनिक स्वतंत्र देशों में अपनी-अपनी राष्ट्रीय भाषाओं के साथ-साथ परस्पर आपसी व्यवहार के लिए सम्पर्क भाषा के रूप में रूसी भाषा का प्रयोग किया जाता है। इन १५ देशों में रहने वाले निवासियों में से भी अधिकांश की मातृभाषा रूसी ही है। विश्व के विभिन्न देशों में (इसराइल, जर्मनी, संयुक्त राज्य अमरीका, कनाडा, तुर्की, ऑस्ट्रेलिया इत्यादि) जहाँ कहीं भी भूतपूर्व सोवियत संघ या रूस के प्रवासी बसे हुए हैं, वहाँ कई जगहों पर रूसी पत्र-पत्रिकाएँ प्रकाशित होती हैं, रूसी भाषा में रेडियो और दूरदर्शन काम करते हैं तथा स्कूलों में रूसी सिखाई जाती है। कुछ वर्ष पहले तक पूर्वी यूरोपियाई देशों के स्कूलों में रूसी भाषा विदेशी भाषा के रूप में पढ़ाई जाती थी। कुल मिला कर विश्व में रूसी भाषा बोलने वालों की संख्या ३०-३५ करोड़ है, जिस में से 16 करोड़ लोग इसे अपनी मातृभाषा मानते हैं। इसके आधार पर रूसी संसार की भाषाओं में पाँचवे स्थान पर है और वह संयुक्त राष्ट्र (UN) की ५ आधिकारिक भाषाओं में से एक है। .

उज़्बेकिस्तान और रूसी भाषा · ज़रफ़शान शृंखला और रूसी भाषा · और देखें »

समरक़न्द

समरक़न्द शहर का 'रेगिस्तान' नामक पुरातन स्थल समरक़न्द (Samarqand, Самарқанд, سمرقند) उज़बेकिस्तान का दूसरा सबसे बड़ा नगर है। मध्य एशिया में स्थित यह नगर ऐतिहासिक और भौगोलिक दृष्टि से एक महत्वपूर्ण शहर रहा है। इस नगर का महत्व रेशम मार्ग पर पश्चिम और चीन के मध्य स्थित होने के कारण बहुत अधिक है। भारत के इतिहास में भी इस नगर का महत्व है क्योंकि बाबर इसी स्थान के शासक बनने की चेष्टा करता रहा था। बाद में जब वह विफल हो गया तो भागकर काबुल आया था जिसके बाद वो दिल्ली पर कब्ज़ा करने में कामयाब हो गया था। 'बीबी ख़ानिम की मस्जिद' इस शहर की सबसे प्रसिद्ध इमारत है। २००१ में यूनेस्को ने इस २७५० साल पुरान शहर को विश्व धरोहर स्थलों की सूची में शामिल किया। इसका उस सूची में नाम है: 'समरकन्द - संस्कृति का चौराहा'। .

उज़्बेकिस्तान और समरक़न्द · ज़रफ़शान शृंखला और समरक़न्द · और देखें »

सूची के ऊपर निम्न सवालों के जवाब

उज़्बेकिस्तान और ज़रफ़शान शृंखला के बीच तुलना

उज़्बेकिस्तान 27 संबंध है और ज़रफ़शान शृंखला 12 है। वे आम 3 में है, समानता सूचकांक 7.69% है = 3 / (27 + 12)।

संदर्भ

यह लेख उज़्बेकिस्तान और ज़रफ़शान शृंखला के बीच संबंध को दर्शाता है। जानकारी निकाला गया था, जिसमें से एक लेख का उपयोग करने के लिए, कृपया देखें:

अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »