लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

जलवायु परिवर्तन और हिमानी विज्ञान

शॉर्टकट: मतभेद, समानता, समानता गुणांक, संदर्भ

जलवायु परिवर्तन और हिमानी विज्ञान के बीच अंतर

जलवायु परिवर्तन vs. हिमानी विज्ञान

जलवायु परिवर्तन औसत मौसमी दशाओं के पैटर्न में ऐतिहासिक रूप से बदलाव आने को कहते हैं। सामान्यतः इन बदलावों का अध्ययन पृथ्वी के इतिहास को दीर्घ अवधियों में बाँट कर किया जाता है। जलवायु की दशाओं में यह बदलाव प्राकृतिक भी हो सकता है और मानव के क्रियाकलापों का परिणाम भी। ग्रीनहाउस प्रभाव और वैश्विक तापन को मनुष्य की क्रियाओं का परिणाम माना जा रहा है जो औद्योगिक क्रांति के बाद मनुष्य द्वारा उद्योगों से निःसृत कार्बन डाई आक्साइड आदि गैसों के वायुमण्डल में अधिक मात्रा में बढ़ जाने का परिणाम है। जलवायु परिवर्तन के खतरों के बारे में वैज्ञानिक लगातार आगाह करते आ रहे हैं . काराकोरम की बाल्तोरो हिमानी का एक चित्र हिमानी विज्ञान अथवा हिमनद विज्ञान (अंग्रेजी:Glaciology; फ्रैंक-प्रांतीय शब्द: glace, "बर्फ़"; याँ लातीनी: glacies, "हिम या बर्फ़"; और यूनानी: λόγος, logos, "अध्ययन"; अर्थात "हिम या बर्फ़ का अध्ययन") सामान्य तौर पर बर्फ़ और इससे जुड़ी प्रक्रियाओं का अध्ययन है और विशिष्ट रूप में हिमनदों के अध्ययन से संबंधित विज्ञान है। दूसरे शब्दों में यह पृथ्वी के हिममण्डल का अध्ययन एवं विश्लेषण करता है। अतएव हिमानी विज्ञान को एक ऐसे अंतरविषयी विज्ञान के रूप में परिभाषित किया जाता है जो भूभौतिकी, भूविज्ञान, भौतिक भूगोल, भू-आकृति विज्ञान, जलवायु विज्ञान, मौसम विज्ञान, जलविज्ञान, जीव विज्ञान तथा पारिस्थितिकी को जोड़ते हुए हिमनदों की क्रियाविधि, उनकी आकारिकी, एवं मानव जीवन पर उनके विविध प्रभावों का अध्ययन करता है। पृथ्वी के बाहर चंद्रमा, मंगल, यूरोपा इत्यादि परापार्थिव पिण्डों पर हिम के अध्ययन को एस्ट्रोग्लेशियोलाजी नाम भी दिया गया है। .

जलवायु परिवर्तन और हिमानी विज्ञान के बीच समानता

जलवायु परिवर्तन और हिमानी विज्ञान आम में एक बात है (यूनियनपीडिया में): हिमानी

हिमानी

काराकोरम की बाल्तोरो हिमानी हिमानी या हिमनद (अंग्रेज़ी Glacier) पृथ्वी की सतह पर विशाल आकार की गतिशील बर्फराशि को कहते है जो अपने भार के कारण पर्वतीय ढालों का अनुसरण करते हुए नीचे की ओर प्रवाहमान होती है। ध्यातव्य है कि यह हिमराशि सघन होती है और इसकी उत्पत्ति ऐसे इलाकों में होती है जहाँ हिमपात की मात्रा हिम के क्षय से अधिक होती है और प्रतिवर्ष कुछ मात्रा में हिम अधिशेष के रूप में बच जाता है। वर्ष दर वर्ष हिम के एकत्रण से निचली परतों के ऊपर दबाव पड़ता है और वे सघन हिम (Ice) के रूप में परिवर्तित हो जाती हैं। यही सघन हिमराशि अपने भार के कारण ढालों पर प्रवाहित होती है जिसे हिमनद कहते हैं। प्रायः यह हिमखंड नीचे आकर पिघलता है और पिघलने पर जल देता है। पृथ्वी पर ९९% हिमानियाँ ध्रुवों पर ध्रुवीय हिम चादर के रूप में हैं। इसके अलावा गैर-ध्रुवीय क्षेत्रों के हिमनदों को अल्पाइन हिमनद कहा जाता है और ये उन ऊंचे पर्वतों के सहारे पाए जाते हैं जिन पर वर्ष भर ऊपरी हिस्सा हिमाच्छादित रहता है। ये हिमानियाँ समेकित रूप से विश्व के मीठे पानी (freshwater) का सबसे बड़ा भण्डार हैं और पृथ्वी की धरातलीय सतह पर पानी के सबसे बड़े भण्डार भी हैं। हिमानियों द्वारा कई प्रकार के स्थलरूप भी निर्मित किये जाते हैं जिनमें प्लेस्टोसीन काल के व्यापक हिमाच्छादन के दौरान बने स्थलरूप प्रमुख हैं। इस काल में हिमानियों का विस्तार काफ़ी बड़े क्षेत्र में हुआ था और इस विस्तार के दौरान और बाद में इन हिमानियों के निवर्तन से बने स्थलरूप उन जगहों पर भी पाए जाते हैं जहाँ आज उष्ण या शीतोष्ण जलवायु पायी जाती है। वर्तमान समय में भी उन्नीसवी सदी के मध्य से ही हिमानियों का निवर्तन जारी है और कुछ विद्वान इसे प्लेस्टोसीन काल के हिम युग के समापन की प्रक्रिया के तौर पर भी मानते हैं। हिमानियों का महत्व इसलिए भी बढ़ जाता है क्योंकि ये जलवायु के दीर्घकालिक परिवर्तनों जैसे वर्षण, मेघाच्छादन, तापमान इत्यादी के प्रतिरूपों, से प्रभावित होते हैं और इसीलिए इन्हें जलवायु परिवर्तन और समुद्र तल परिवर्तन का बेहतर सूचक माना जाता है। .

जलवायु परिवर्तन और हिमानी · हिमानी और हिमानी विज्ञान · और देखें »

सूची के ऊपर निम्न सवालों के जवाब

जलवायु परिवर्तन और हिमानी विज्ञान के बीच तुलना

जलवायु परिवर्तन 20 संबंध है और हिमानी विज्ञान 11 है। वे आम 1 में है, समानता सूचकांक 3.23% है = 1 / (20 + 11)।

संदर्भ

यह लेख जलवायु परिवर्तन और हिमानी विज्ञान के बीच संबंध को दर्शाता है। जानकारी निकाला गया था, जिसमें से एक लेख का उपयोग करने के लिए, कृपया देखें:

अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »