लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

जर्मनी राष्ट्रीय फुटबॉल टीम और २०१० फीफा विश्व कप

शॉर्टकट: मतभेद, समानता, समानता गुणांक, संदर्भ

जर्मनी राष्ट्रीय फुटबॉल टीम और २०१० फीफा विश्व कप के बीच अंतर

जर्मनी राष्ट्रीय फुटबॉल टीम vs. २०१० फीफा विश्व कप

जर्मनी राष्ट्रीय फुटबॉल टीम (Die deutsche Fußballnationalmannschaft) 1908 के बाद से अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिताओं में जर्मनी का प्रतिनिधित्व करती है। यह जर्मन फुटबॉल एसोसिएशन (डीएफबी) द्वारा नियंत्रित की जाती है, जो 1900 में स्थापित किया गया था। 1950 से 1990 तक, यह अनिवार्य रूप से पश्चिमी जर्मनी की टीम थी। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद, मित्र देशों द्वारा कब्जे और विभाजन के तहत, दो अन्य अलग राष्ट्रीय टीमों को भी फीफा द्वारा मान्यता दी गयी थी: सारलैंड टीम (1950-1956) और पूर्वी जर्मन टीम (1952-1990)। दोनों टीमों का अंत में मौजूदा टीम के साथ विलय हो गया। जर्मनी वर्तमान विश्व कप चैंपियन है तथा अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में सबसे सफल राष्ट्रीय टीमों में से एक है, कुल चार विश्व कप की जीत (1954, 1974, 1990, 2014) और कुल तीन यूरोपीय चैंपियनशिप की जीत (1972, 1980, 1996)। वे तीन बार यूरोपीय चैंपियनशिप में उपविजेता थे, चार बार विश्व कप में उपविजेता और चार बार विश्व कप में तीसरे स्थान पर अाये। पूर्वी जर्मनी की टीम ने 1976 में ओलंपिक स्वर्ण जीता था। जर्मनी एकमात्र ऐसा देश है जिसने पुरुषों और महिलाओं के विश्व कप दोनों जीते हैं और 2017 कन्फेडरेशंस कप के बाद यह ब्राजील, अर्जेंटीना और फ्रांस के साथ-साथ केवल चार देशों में से एक बन गया - फीफा द्वारा मान्यता प्राप्त सभी तीन सबसे महत्वपूर्ण पुरुषों के खिताब जीतने के लिए: विश्व कप, कन्फेडरेशंस कप, और ओलंपिक टूर्नामेंट। उन्होंने अपनी संबंधित महाद्वीपीय चैंपियनशिप (अर्जेंटीना और ब्राजील के लिए कोपा अमरीका और फ्रांस और जर्मनी के लिए यूईएफए यूरोपीय चैंपियनशिप) भी जीती है। 2014 फीफा विश्व कप के अंत में, जर्मनी ने रिकॉर्ड 2205 अंकों के साथ इतिहास में किसी भी राष्ट्रीय फुटबॉल टीम की सर्वोच्च एलो रेटिंग अर्जित की। जर्मनी भी एकमात्र यूरोपीय राष्ट्र है जिसने अमेरिका में फीफा विश्व कप जीता है। राष्ट्रीय टीम का वर्तमान प्रबंधक जोआचिम लोव है। . २०१० फीफा विश्व कप १९वां फीफा विश्व कप है, जो ११ जून २०१० से ११ जुलाई २०१० के बीच दक्षिण अफ़्रीका में आयोजित किया जा रहा है। २०१० का फीफा विश्व कप उस योग्यता प्रक्रिया की परिणति होगी जो अगस्त २००७ में आरम्भ हुई थी और जिसमें फीफा की २०८ राष्ट्रीय टीमों में से २०४ सम्मिलित थीं। इस प्रकार, यह २००८ के ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक की बराबरी पर है जिसमें सर्वाधिक टीमें प्रतिस्पर्धा करती हैं। यह पहली बार है जब यह प्रतियोगिता किसी अफ़्रीकी देश में आयोजित की जा रही है, जब दक्षिण अफ़्रीका ने मिस्र और मोरक्को को अखिल-अफ़्रीकी बोली प्रक्रिया में पछाड़ दिया। इस निर्णय के बाद अब केवल ओशियानिया फुटबॉल संघ ही एक ऐसा संघ है जिसने इस प्रतियोगिता की मेज़बानी नहीं की है। इटली पूर्वविजेता है, जिसने जर्मनी में आयोजित २००६ फीफा विश्व कप जीता था। फाइनल के लिए ड्रॉ ४ दिसंबर २००९ को केप टाउन में हुआ था। २०१० का विश्व कप की विजेता टीम रही स्पेन जिसने नीदरलैण्ड को फाइनल में हराकर यह कप जीता। .

जर्मनी राष्ट्रीय फुटबॉल टीम और २०१० फीफा विश्व कप के बीच समानता

जर्मनी राष्ट्रीय फुटबॉल टीम और २०१० फीफा विश्व कप आम में 4 बातें हैं (यूनियनपीडिया में): स्विट्ज़रलैण्ड, जर्मनी, इंग्लैण्ड, २०१४ फीफा विश्व कप

स्विट्ज़रलैण्ड

स्विट्जरलैंड (जर्मन: (die) Schweiz (डी) श्वाइत्स, फ़्रांसिसी: (la) Suisse (ला) सुईस, लातिनी: Helvetia हेल्वेतिया) मध्य यूरोप का एक देश है। इसकी 60 % सरज़मीन ऐल्प्स पहाड़ों से ढकी हुई है, सो इस देश में बहुत ही ख़ूबसूरत पर्वत, गाँव, सरोवर (झील) और चारागाह हैं। स्विस लोगों का जीवनस्तर दुनिया में सबसे ऊँचे जीवनस्तरों में से एक है। स्विस घड़ियाँ, चीज़, चॉकलेट, बहुत मशहूर हैं। इस देश की तीन राजभाषाएँ हैं: जर्मन (उत्तरी और मध्य भाग की मुख्य भाषा), फ़्रांसिसी (पश्चिमी भाग) और इतालवी (दक्षिणी भाग) और एक सह-राजभाषा है: रोमांश (पूर्वी भाग)। इसके प्रान्त कैण्टन कहे जाते हैं। स्विट्स़रलैण्ड एक लोकतन्त्र है जहाँ आज भी प्रत्यक्ष लोकतन्त्र देखने को मिल सकता है। यहाँ कई बॉलीवुड फ़िल्म के गानों की शूटिंग होती है। लगभग 20 % स्विस लोग विदेशी मूल के हैं। इसके मुख्य शहर और पर्यटक स्थल हैं: ज़्यूरिख, जनीवा, बर्न (राजधानी), बासल, इंटरलाकेन, लोज़ान, लूत्सर्न, इत्यादि। यहाँ एक तरफ बर्फ के सुंदर ग्लेशियर हैं। ये ग्लेशियर साल में आठ महीने बर्फ की सुंदर चादर से ठके रहते हैं। तो वहीँ दूसरी तरफ सुंदर वादियाँ हैं जो सुंदर फूलों और रंगीन पत्तियों वाले पेड़ों से ढकीं रहती हैं। भारतीय निर्देशक यश चोपड़ा की फिल्मों में इस खूबसूरत देश के कई नयनाभिराम दृश्य देखने को मिलते हैं। .

जर्मनी राष्ट्रीय फुटबॉल टीम और स्विट्ज़रलैण्ड · स्विट्ज़रलैण्ड और २०१० फीफा विश्व कप · और देखें »

जर्मनी

कोई विवरण नहीं।

जर्मनी और जर्मनी राष्ट्रीय फुटबॉल टीम · जर्मनी और २०१० फीफा विश्व कप · और देखें »

इंग्लैण्ड

इंग्लैण्ड (अंग्रेज़ी: England), ग्रेट ब्रिटेन नामक टापू के दक्षिणी भाग में स्थित एक देश है। इसका क्षेत्रफल 50,331 वर्ग मील है। यह यूनाइटेड किंगडम का सबसे बड़ा निर्वाचक देश है। इंग्लैंड के अलावा स्कॉटलैंड, वेल्स और उत्तर आयरलैंड भी यूनाइटेड किंगडम में शामिल हैं। यह यूरोप के उत्तर पश्चिम में अवस्थित है जो मुख्य भूमि से इंग्लिश चैनल द्वारा पृथकीकृत द्वीप का अंग है। इसकी राजभाषा अंग्रेज़ी है और यह विश्व के सबसे संपन्न तथा शक्तिशाली देशों में से एक है। इंग्लैंड के इतिहास में सबसे स्वर्णिम काल उसका औपनिवेशिक युग है। अठारहवीं सदी से लेकर बीसवीं सदी के मध्य तक ब्रिटिश साम्राज्य विश्व का सबसे बड़ा और शकितशाली साम्राज्य हुआ करता था जो कई महाद्वीपों में फैला हुआ था और कहा जाता था कि ब्रिटिश साम्राज्य में सूर्य कभी अस्त नहीं होता। उसी समय पूरे विश्व में अंग्रेज़ी भाषा ने अपनी छाप छोड़ी जिसकी वज़ह से यह आज भी विश्व के सबसे अधिक लोगों द्वारा बोले व समझे जाने वाली भाषा है। .

इंग्लैण्ड और जर्मनी राष्ट्रीय फुटबॉल टीम · इंग्लैण्ड और २०१० फीफा विश्व कप · और देखें »

२०१४ फीफा विश्व कप

२०१४ फीफा विश्व कप (फीफा विश्व कप का 20वां संस्करण) 12 जून 2014 से 13 जुलाई 2014 के बीच ब्राज़ील में हुआ एक अंतर्राष्ट्रीय पुरूष फुटबॉल टूर्नामेंट है। 1950 के बाद, ब्राजील इस प्रतियोगिता की मेज़बानी दूसरी बार कर रहा है। इसी के साथ मेक्सिको, इटली, फ्रांस और जर्मनी के बाद ब्राजील दो बार विश्व कप की मेजबानी करने वाला पांचवां देश बन गया है। साल 2014 का फीफा विश्व कप जर्मनी ने जीता है। बत्तीस देशों की टीमें फाइनल टूर्नामेंट में भाग लिया। सभी मैच ब्राजील के 12 विभिन्न शहरों में मैच खेले गए। अर्जेंटीना में आयोजित हुए 1978 विश्व कप के बाद से दक्षिण अमेरिका में आयोजित होने वाला यह पहला विश्व कप है। इससे पहले 2010 का टूर्नामेंट स्पेन ने जीता था। १३ जुलाई २०१४ को २०१४ फीफा विश्व कप के फाइनल में जर्मनी ने अर्जेण्टीना को अतिरिक्त समय के बाद 1-0 से पराजित किया, यह जर्मनी का चौथा खिताब है। .

जर्मनी राष्ट्रीय फुटबॉल टीम और २०१४ फीफा विश्व कप · २०१० फीफा विश्व कप और २०१४ फीफा विश्व कप · और देखें »

सूची के ऊपर निम्न सवालों के जवाब

जर्मनी राष्ट्रीय फुटबॉल टीम और २०१० फीफा विश्व कप के बीच तुलना

जर्मनी राष्ट्रीय फुटबॉल टीम 11 संबंध है और २०१० फीफा विश्व कप 49 है। वे आम 4 में है, समानता सूचकांक 6.67% है = 4 / (11 + 49)।

संदर्भ

यह लेख जर्मनी राष्ट्रीय फुटबॉल टीम और २०१० फीफा विश्व कप के बीच संबंध को दर्शाता है। जानकारी निकाला गया था, जिसमें से एक लेख का उपयोग करने के लिए, कृपया देखें:

अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »