लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

जर्मन भाषा और द रीडर (फिल्म)

शॉर्टकट: मतभेद, समानता, समानता गुणांक, संदर्भ

जर्मन भाषा और द रीडर (फिल्म) के बीच अंतर

जर्मन भाषा vs. द रीडर (फिल्म)

विश्व के जर्मन भाषी क्षेत्र जर्मन भाषा (डॉयट्श) संख्या के अनुसार यूरोप की सब से अधिक बोली जाने वाली भाषा है। ये जर्मनी, स्विट्ज़रलैंड और ऑस्ट्रिया की मुख्य- और राजभाषा है। ये रोमन लिपि में लिखी जाती है (अतिरिक्त चिन्हों के साथ)। ये हिन्द-यूरोपीय भाषा-परिवार में जर्मनिक शाखा में आती है। अंग्रेज़ी से इसका करीबी रिश्ता है। लेकिन रोमन लिपि के अक्षरों का इसकी ध्वनियों के साथ मेल अंग्रेज़ी के मुक़ाबले कहीं बेहतर है। आधुनिक मानकीकृत जर्मन को उच्च जर्मन कहते हैं। जर्मन भाषा भारोपीय परिवार के जर्मेनिक वर्ग की भाषा, सामान्यत: उच्च जर्मन का वह रूप है जो जर्मनी में सरकारी, शिक्षा, प्रेस आदि का माध्यम है। यह आस्ट्रिया में भी बोली जाती है। इसका उच्चारण १८९८ ई. के एक कमीशन द्वारा निश्चित है। लिपि, फ्रेंच और अंग्रेजी से मिलती-जुलती है। वर्तमान जर्मन के शब्दादि में अघात होने पर काकल्यस्पर्श है। तान (टोन) अंग्रेजी जैसी है। उच्चारण अधिक सशक्त एवं शब्दक्रम अधिक निश्चित है। दार्शनिक एवं वैज्ञानिक शब्दावली से परिपूर्ण है। शब्दराशि अनेक स्रोतों से ली गई हैं। उच्च जर्मन, केंद्र, उत्तर एवं दक्षिण में बोली जानेवाली अपनी पश्चिमी शाखा (लो जर्मन-फ्रिजियन, अंग्रेजी) से लगभग छठी शताब्दी में अलग होने लगी थी। भाषा की दृष्टि से "प्राचीन हाई जर्मन" (७५०-१०५०), "मध्य हाई जर्मन" (१३५० ई. तक), "आधुनि हाई जर्मन" (१२०० ई. के आसपास से अब तक) तीन विकास चरण हैं। उच्च जर्मन की प्रमुख बोलियों में यिडिश, श्विज्टुन्श, आधुनिक प्रशन स्विस या उच्च अलेमैनिक, फ्रंकोनियन (पूर्वी और दक्षिणी), टिपृअरियन तथा साइलेसियन आदि हैं। . द रीडर, 2008 की एक ड्रामा फिल्म है जो बर्नार्ड श्लिंक के 1995 में जर्मन में इसी नाम से प्रकाशित उपन्यास पर आधारित है। इस फिल्म के रूपांतरण का लेखन डेविड हेअर ने और निर्देशन स्टीफन डॉल्ड्री ने किया। रॉल्फ फिएंस और केट विंस्लेट के साथ-साथ युवा अभिनेता डेविड क्रॉस ने भी इस में अभिनय किया। निर्माता एंथॉनी मिंग़ेला और सिडनी पॉलैक की यह अंतिम फिल्म थी जिन दोनों की मृत्यु इसके रिलीज़ होने से पहले हो गई। फिल्म का निर्माण सितम्बर 2007 को जर्मनी में शुरू हुआ और 10 दिसम्बर 2008 को इस फिल्म को सीमित तौर पर रिलीज़ किया गया। यह फिल्म एक जर्मन वकील, माइकल बर्ग की कहानी है जिसका 1950 के दशक के उत्तरार्ध में अपने किशोरावस्था में हैना श्मित्ज़ नाम की एक उम्रदराज़ (उम्र में बड़ी) महिला के साथ प्रेमसंबंध था जो बाद में गायब हो जाती है और कुछ वर्षों के बाद एक अभियुक्त के रूप में सामने आती है। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद के वर्षों में नाज़ी बंदी शिविर के एक गार्ड के रूप में कार्यरत होने की वजह से होने वाले युद्ध अपराध के एक मुक़दमे में उसे एक अभियुक्त के रूप में पेश किया गया था। माइकल को पता चल जाता है कि हैना एक ऐसा व्यक्तिगत रहस्य उससे छिपा रही है जिसे वह नाज़ी अतीत से भी बदतर मानती है लेकिन वह एक ऐसा रहस्य था जिसके खुलने पर उसके मुक़दमे में कुछ मदद मिल सकती थी। अपने कला-प्रदर्शन के लिए विंस्लेट की और युवा माइकल का किरदार निभाने वाले डेविड क्रॉस की बड़ी तारीफ की गई। विंस्लेट की तारीफ़ की गई और उन्हें सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री के लिए गोल्डेन ग्लोब अवार्ड, सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए BAFTA अवार्ड, उत्कृष्ट सहायक अभिनेत्री के लिए स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड अवार्ड और इस फिल्म में अपनी भूमिका के लिए 81वें अकेडमी अवार्ड्स में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए अकेडमी अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस फिल्म को कई अन्य प्रमुख पुरस्कारों के लिए भी नामांकित किया गया है। .

जर्मन भाषा और द रीडर (फिल्म) के बीच समानता

जर्मन भाषा और द रीडर (फिल्म) आम में 2 बातें हैं (यूनियनपीडिया में): जर्मनी, अंग्रेज़ी भाषा

जर्मनी

कोई विवरण नहीं।

जर्मन भाषा और जर्मनी · जर्मनी और द रीडर (फिल्म) · और देखें »

अंग्रेज़ी भाषा

अंग्रेज़ी भाषा (अंग्रेज़ी: English हिन्दी उच्चारण: इंग्लिश) हिन्द-यूरोपीय भाषा-परिवार में आती है और इस दृष्टि से हिंदी, उर्दू, फ़ारसी आदि के साथ इसका दूर का संबंध बनता है। ये इस परिवार की जर्मनिक शाखा में रखी जाती है। इसे दुनिया की सर्वप्रथम अन्तरराष्ट्रीय भाषा माना जाता है। ये दुनिया के कई देशों की मुख्य राजभाषा है और आज के दौर में कई देशों में (मुख्यतः भूतपूर्व ब्रिटिश उपनिवेशों में) विज्ञान, कम्प्यूटर, साहित्य, राजनीति और उच्च शिक्षा की भी मुख्य भाषा है। अंग्रेज़ी भाषा रोमन लिपि में लिखी जाती है। यह एक पश्चिम जर्मेनिक भाषा है जिसकी उत्पत्ति एंग्लो-सेक्सन इंग्लैंड में हुई थी। संयुक्त राज्य अमेरिका के 19 वीं शताब्दी के पूर्वार्ध और ब्रिटिश साम्राज्य के 18 वीं, 19 वीं और 20 वीं शताब्दी के सैन्य, वैज्ञानिक, राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक प्रभाव के परिणाम स्वरूप यह दुनिया के कई भागों में सामान्य (बोलचाल की) भाषा बन गई है। कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों और राष्ट्रमंडल देशों में बड़े पैमाने पर इसका इस्तेमाल एक द्वितीय भाषा और अधिकारिक भाषा के रूप में होता है। ऐतिहासिक दृष्टि से, अंग्रेजी भाषा की उत्पत्ति ५वीं शताब्दी की शुरुआत से इंग्लैंड में बसने वाले एंग्लो-सेक्सन लोगों द्वारा लायी गयी अनेक बोलियों, जिन्हें अब पुरानी अंग्रेजी कहा जाता है, से हुई है। वाइकिंग हमलावरों की प्राचीन नोर्स भाषा का अंग्रेजी भाषा पर गहरा प्रभाव पड़ा है। नॉर्मन विजय के बाद पुरानी अंग्रेजी का विकास मध्य अंग्रेजी के रूप में हुआ, इसके लिए नॉर्मन शब्दावली और वर्तनी के नियमों का भारी मात्र में उपयोग हुआ। वहां से आधुनिक अंग्रेजी का विकास हुआ और अभी भी इसमें अनेक भाषाओँ से विदेशी शब्दों को अपनाने और साथ ही साथ नए शब्दों को गढ़ने की प्रक्रिया निरंतर जारी है। एक बड़ी मात्र में अंग्रेजी के शब्दों, खासकर तकनीकी शब्दों, का गठन प्राचीन ग्रीक और लैटिन की जड़ों पर आधारित है। .

अंग्रेज़ी भाषा और जर्मन भाषा · अंग्रेज़ी भाषा और द रीडर (फिल्म) · और देखें »

सूची के ऊपर निम्न सवालों के जवाब

जर्मन भाषा और द रीडर (फिल्म) के बीच तुलना

जर्मन भाषा 39 संबंध है और द रीडर (फिल्म) 27 है। वे आम 2 में है, समानता सूचकांक 3.03% है = 2 / (39 + 27)।

संदर्भ

यह लेख जर्मन भाषा और द रीडर (फिल्म) के बीच संबंध को दर्शाता है। जानकारी निकाला गया था, जिसमें से एक लेख का उपयोग करने के लिए, कृपया देखें:

अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »