लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

जतिन-ललित

सूची जतिन-ललित

जतिन और ललित पंडित जतिन-ललित हिन्दी फिल्मों की संगीतकार जोड़ी है। इसमें दो भाई जतिन पंडित और ललित पंडित है। दोनों का ताल्लुक उल्लेखनीय संगीत परिवार से है जिसका मूल हिसार, हरियाणा में है। उनके चाचा पण्डित जसराज है और अभिनेत्रियाँ सुलक्षणा पंडित और विजयता पंडित उनकी बहनें है। पहली फिल्म जिसमें उन्होंने संगीत दिया था वो थी 1991 की यारा दिलदारा। इस फिल्म का एक गीत बिन तेरे सनम काफी सफल हुआ था। सफलता उन्हें खिलाड़ी से मिली थी। कई सफल फ़िल्में जिसमें इन्होंने संगीत दिया वह है:- जो जीता वोही सिकंदर, कभी हाँ कभी ना, खामोशी: द म्युजकल, दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे, यस बॉस, जब प्यार किसी से होता है, कुछ कुछ होता है, मोहब्बतें, कभी खुशी कभी ग़म और फना वगैरह। दोनों को फ़िल्मफेयर पुरस्कार के सर्वश्रेष्ठ संगीतकार की श्रेणी में 11 बार नामित किया लेकिन वह यह पुरस्कार एक बार भी नहीं जीत पाए। 2006 में दोनों भाई ने जोड़ी तोड़ दी। ललित पंडित ने कुछ फ़िल्मों में अकेले संगीत दिया जिसमें उन्हें साजिद-वाजिद के साथ दबंग के लिये अंतत ये पुरस्कार प्राप्त हुआ। .

19 संबंधों: दबंग, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, पण्डित जसराज, फ़ना (२००६ चलचित्र), फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ संगीतकार पुरस्कार, मोहब्बतें, यस बॉस (1997 फ़िल्म), यारा दिलदारा, साजिद-वाजिद, सुलक्षणा पंडित, हिसार, जब प्यार किसी से होता है (1998 फ़िल्म), जो जीता वही सिकन्दर (1992 फ़िल्म), विजयता पंडित, खामोशी (1996 फ़िल्म), खिलाड़ी (1992 फ़िल्म), कभी हाँ कभी ना (फ़िल्म), कभी खुशी कभी ग़म, कुछ कुछ होता है

दबंग

दबंग (Dabangg) २०१० में बनी हिन्दी फ़िल्म है जिसका निर्देशन अभिनव कश्यप ने व् निर्माण अरबाज़ खान ने किया है। फ़िल्म में सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा मुख्य भूमिका में है। यह फ़िल्म सोनाक्षी सिन्हा का अभिनय क्षेत्र में पदार्पण करवाती है। दबंग को ईद के दिन १० सितम्बर २०१० को १६०० पद्रों पर रिलीज़ किया गया था। फ़िल्म ने रिलीज़ के बाद कई रिकोर्ड तोड़े और इसे कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया जिनमे सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म के लिए फ़िल्मफेयर और राष्ट्रिय दिलम पुरस्कार शामिल है। .

नई!!: जतिन-ललित और दबंग · और देखें »

दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे

दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे 1995 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है, जो डीडीएलजे के नाम से भी प्रसिद्ध है। इस पहला प्रदर्शन 19 अक्टूबर 1995 को हुआ और 20 अक्टूबर 1995 को यह पूरे भारत में निर्गमित हुई। इस फिल्म का निर्देशन प्रसिद्ध फिल्म निर्माता और निर्देशक यश चोपड़ा के पुत्र आदित्य चोपड़ा ने किया। शाहरुख खान, काजोल और अमरीश पुरी इसके प्रमुख कलाकारों में थे। इस फिल्म के नाम सबसे ज्यादा चलने का रिकॉर्ड है। यह मुंबई के मराठा मंदिर में तेरह सालों से भी ज्यादा समय तक चली.

नई!!: जतिन-ललित और दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे · और देखें »

पण्डित जसराज

पण्डित जसराज (जन्म - २८ जनवरी १९३०) भारत के सुप्रसिद्ध शास्त्रीय गायकों में से एक हैं। पण्डितजी का संबंध मेवाती घराने से है। जब जसराज काफी छोटे थे तभी उनके पिता श्री पण्डित मोतीरामजी का देहान्त हो गया था और उनका पालन पोषण बड़े भाई पण्डित मणीरामजी के संरक्षण में हुआ। .

नई!!: जतिन-ललित और पण्डित जसराज · और देखें »

फ़ना (२००६ चलचित्र)

कोई विवरण नहीं।

नई!!: जतिन-ललित और फ़ना (२००६ चलचित्र) · और देखें »

फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ संगीतकार पुरस्कार

फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ संगीतकार पुरस्कार फ़िल्मफ़ेयर पत्रिका द्वारा प्रति वर्ष दिया जाने वाला पुरस्कार है। .

नई!!: जतिन-ललित और फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ संगीतकार पुरस्कार · और देखें »

मोहब्बतें

मोहब्बतें 2000 की हिन्दी भाषा की संगीतमय नाटकीय प्रेमकहानी फ़िल्म है। यह दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे के बाद आदित्य चोपड़ा के निर्देशन वाली दूसरी फिल्म थी। फिल्म में छः नए कलाकारों के साथ शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खान के प्रेमी के रूप में ऐश्वर्या राय याद में दिखाई देती है। फिल्म इसलिए भी उल्लेखनीय है कि अमिताभ और शाहरुख पहली बार एक साथ किसी फिल्म में दिखाई दिए। फिल्म आलोचनात्मक और व्यावसायिक दोनों तरह से अच्छी चली थी। यह 2000 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म थी। उसके बाद राकेश रोशन की कहो ना प्यार है थी। इसने शाहरुख और अमिताभ के लिए क्रमशः फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार और फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता पुरस्कार सहित कई पुरस्कार भी जीते। .

नई!!: जतिन-ललित और मोहब्बतें · और देखें »

यस बॉस (1997 फ़िल्म)

यस बॉस 1997 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। .

नई!!: जतिन-ललित और यस बॉस (1997 फ़िल्म) · और देखें »

यारा दिलदारा

यारा दिलदारा 1991 की मिर्ज़ा ब्रदर्स द्वारा निर्देशित हिन्दी भाषा की प्रेमकहानी फ़िल्म है। इसमें आसिफ़ शेख, रुचिका पांडे मुख्य भूमिकाओं में हैं। अन्य कलाकारों में लक्ष्मीकांत बेर्डे, अमजद ख़ान, सईद जाफ़री, शक्ति कपूर, अशोक सर्राफ और अमिता नाँगिया शामिल हैं। यह फिल्म फ्लॉप रही थी। लेकिन इसे संगीतकार जोड़ी जतिन ललित की पहली फिल्म होने और गीत "बिन तेरे सनम" के लिये जाना जाता है। .

नई!!: जतिन-ललित और यारा दिलदारा · और देखें »

साजिद-वाजिद

साजिद अली और वाजिद अली दोनों संगीतकार और संगीत निर्देशक हैं। यह साजिद-वाजिद नाम से प्रशिद्ध हैं। यह कई फिल्मों के गाने गाये हैं, लिख चुके है और निर्देशित भी कर चुके हैं। फिल्म दबंग के संगीत लिए उन्हें २०११ में फ़िल्म्फेयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। .

नई!!: जतिन-ललित और साजिद-वाजिद · और देखें »

सुलक्षणा पंडित

सुलक्षणा पंडित एक हिन्दी फिल्म अभिनेत्री हैं। .

नई!!: जतिन-ललित और सुलक्षणा पंडित · और देखें »

हिसार

हिसार भारत के उत्तर पश्चिम में स्थित हरियाणा प्रान्त के हिसार जिले का प्रशासनिक मुख्यालय है। यह भारत की राजधानी नई दिल्ली के १६४ किमी पश्चिम में राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक १० एवं राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक ६५ पर पड़ता है। यह भारत का सबसे बड़ा जस्ती लोहा उत्पादक है। इसीलिए इसे इस्पात का शहर के नाम से भी जाना जाता है। पश्चिमी यमुना नहर पर स्थित हिसार राजकीय पशु फार्म के लिए विशेष विख्यात है। अनिश्चित रूप से जल आपूर्ति करनेवाली घाघर एकमात्र नदी है। यमुना नहर हिसार जिला से होकर जाती है। जलवायु शुष्क है। कपास पर आधारित उद्योग हैं। भिवानी, हिसार, हाँसी तथा सिरसा मुख्य व्यापारिक केंद्र है। अच्छी नस्ल के साँड़ों के लिए हिसार विख्यात है। हिसार की स्थापना सन १३५४ ई. में तुगलक वंश के शासक फ़िरोज़ शाह तुग़लक ने की थी। घग्गर एवं दृषद्वती नदियां एक समय हिसार से गुजरती थी। हिसार में महाद्वीपीय जलवायु देखने को मिलती है जिसमें ग्रीष्म ऋतु में बहुत गर्मी होती है तथा शीत ऋतु में बहुत ठंड होती है। यहाँ हिन्दी एवं अंग्रेज़ी सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषाएँ हैं। यहाँ की औसत साक्षरता दर ८१.०४ प्रतिशत है। १९६० के दशक में हिसार की प्रति व्यक्ति आय भारत में सर्वाधिक थी। .

नई!!: जतिन-ललित और हिसार · और देखें »

जब प्यार किसी से होता है (1998 फ़िल्म)

जब प्यार किसी से होता है 1998 में बनी हिन्दी भाषा की प्रेमकहानी फ़िल्म है। फ़िल्म दीपक सरीन द्वारा निर्देशित और हनी ईरानी द्वारा लिखी गई है। फिल्म में सलमान खान को लड़कीबाज़ के रूप में दिखाया गया है और ट्विंकल खन्ना उसके पहले असली प्यार के रूप में चित्रित किया गया है। आदित्य नारायण सलमान के पहले अज्ञात बेटे का किरदार निभाते हैं। .

नई!!: जतिन-ललित और जब प्यार किसी से होता है (1998 फ़िल्म) · और देखें »

जो जीता वही सिकन्दर (1992 फ़िल्म)

जो जीता वही सिकन्दर 1992 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। .

नई!!: जतिन-ललित और जो जीता वही सिकन्दर (1992 फ़िल्म) · और देखें »

विजयता पंडित

विजयता अपने पति आदेश के साथ (2012) विजयता पंडित भारतीय अभिनेत्री और पार्श्व गायिका है जिन्हें उनकी पहली फिल्म लव स्टोरी (1981) के लिये जाना जाता है। पंडित जसराज उनके चाचा हैं। जबकि सुलक्षणा पंडित उनकी बड़ी बहन और जतिन-ललित उनके छोटे भाई हैं। .

नई!!: जतिन-ललित और विजयता पंडित · और देखें »

खामोशी (1996 फ़िल्म)

खामोशी (खामोशी: संगीतमय) 1996 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। .

नई!!: जतिन-ललित और खामोशी (1996 फ़िल्म) · और देखें »

खिलाड़ी (1992 फ़िल्म)

खिलाड़ी 1992 की हिन्दी भाषा की रोमांचकारी थ्रिलर फिल्म है। अब्बास-मस्तान द्वारा निर्देशित यह फिल्म अक्षय कुमार की शुरुआती सफलता थी। इसमें आयशा जुल्का, दीपक तिजोरी और साबीहा भी हैं, जबकि प्रेम चोपड़ा, शक्ति कपूर, अनंत महादेवन और जॉनी लीवर ने सहायक भूमिका निभाई है। इस फिल्म से "खिलाड़ी" नाम वाली अक्षय कुमार की फिल्मों की श्रृंखला शुरू हुई। जिसमें मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी (1994), सबसे बड़ा खिलाड़ी (1995), खिलाड़ियों का खिलाड़ी (1996), मिस्टर एंड मिसेज़ खिलाड़ी (1997), इन्टरनेशनल खिलाड़ी (1999), खिलाड़ी 420 (2000) और खिलाड़ी 786 (2012) शामिल है। खिलाड़ी बॉक्स ऑफिस पर आलोचनात्मक और व्यावसायिक रूप से सफल रही और 1992 की दसवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी। अक्षय कुमार की पहली सफल फिल्म थी और इसे बॉक्स ऑफिस पर "सुपर हिट" घोषित किया गया था। कहानी का मूल आधार 1975 की ऋषि कपूर और नीतू सिंह अभिनीत फिल्म खेल खेल में जैसा है। .

नई!!: जतिन-ललित और खिलाड़ी (1992 फ़िल्म) · और देखें »

कभी हाँ कभी ना (फ़िल्म)

कभी हाँ कभी ना 1994 की कुंदन शाह द्वारा निर्देशित हिन्दी भाषा की हास्य फिल्म है। शाहरुख खान, सुचित्रा कृष्णमूर्ति और दीपक तिजोरी मुख्य अभिनेता हैं। इसे व्यापक रूप से शाहरुख खान के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शनों में से एक माना जाता है। शाहरुख खान ने अपने बैनर रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट के तहत फिल्म के अधिकार खरीदे हैं। .

नई!!: जतिन-ललित और कभी हाँ कभी ना (फ़िल्म) · और देखें »

कभी खुशी कभी ग़म

कभी खुशी कभी ग़म... 2001 की हिन्दी भाषा की पारिवारिक नाटक फिल्म है। यह करण जौहर द्वारा लिखित और निर्देशित है और इसका निर्माण यश जौहर ने किया। फिल्म में अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, शाहरुख खान, काजोल, ऋतिक रोशन और करीना कपूर प्रमुख भूमिका निभाते हैं जबकि रानी मुखर्जी विस्तारित विशेष उपस्थिति में दिखीं हैं। यह घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एक प्रमुख व्यावसायिक सफलता के रूप में उभरी। भारत के बाहर, यह फिल्म सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म थी, जब तक कि करण की अगली फिल्म कभी अलविदा ना कहना (2006) द्वारा यह रिकॉर्ड तोड़ा नहीं गया था। इसने अगले वर्ष लोकप्रिय पुरस्कार समारोहों में कई पुरस्कार जीते, जिसमें पांच फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार भी शामिल थे। .

नई!!: जतिन-ललित और कभी खुशी कभी ग़म · और देखें »

कुछ कुछ होता है

कुछ कुछ होता है 1998 की हिन्दी भाषा की हास्य प्रेमकहानी फ़िल्म फिल्म है। इसे करण जौहर ने लिखा और निर्देशित किया और लोकप्रिय ऑन-स्क्रीन जोड़ी शाहरुख खान और काजोल ने अपनी चौथी फिल्म में एक साथ अभिनय किया। रानी मुखर्जी ने सहायक भूमिका निभाई, जबकि सलमान खान की एक विस्तारित विशेष उपस्थिति भी थी। इस फिल्म से सना सईद जिन्होंने सहायक भूमिका निभाई, अपनी फिल्म करियर की शुरुआत की। यह करण जौहर की निर्देशन शुरुआत थी। फिल्म भारत और विदेशों में सफल रही और साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई। साथ ही यह हम आपके हैं कौन और दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे के बाद सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बनी। भारत के बाहर, यह फिल्म कभी खुशी कभी ग़म द्वारा रिकॉर्ड तोड़े जाने से पहले सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फ़िल्म थी। कुछ कुछ होता है को आलोचकों से सकारात्मक समीक्षा मिली। विशेष प्रशंसा काजोल के प्रदर्शन को मिली। साउंडट्रैक भी साल का सबसे बड़ा विक्रेता बन गया। फिल्म ने फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार, ज़ी सिने पुरस्कार और स्टार स्क्रीन पुरस्कार में "सर्वश्रेष्ठ फिल्म" पुरस्कार जीता। .

नई!!: जतिन-ललित और कुछ कुछ होता है · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

जतिन -ललित, जतिन ललित

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »