लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

चौदहवीं लोकसभा और बीदर

शॉर्टकट: मतभेद, समानता, समानता गुणांक, संदर्भ

चौदहवीं लोकसभा और बीदर के बीच अंतर

चौदहवीं लोकसभा vs. बीदर

भारत में चौदहवीं लोकसभा का गठन अप्रैल-मई 2004 में होनेवाले आमचुनावोंके बाद हुआ था। . बीदर दुर्ग के प्रवेशद्वार के पास बीदर कर्नाटक प्रान्त का एक शहर एवं जिला है। इसके उत्तर में नांदेड़ तथा उस्मानाबाद, पश्चिम तथा उत्तर-पश्चिय में उस्मानाबाद, दक्षिण में गुलबर्गा तथा पूर्व में मेदक जिले स्थित हैं। इसके मध्य में २,३५० फुट ऊँचा पठार है। यहाँ का जलवायु शुष्क तथा स्वास्थ्यप्रद है। वर्षा का वार्षिक औसत ३७ इंच है। कृषि में ज्वार, गेहूँ, धान, बाजरा, कपास तथा तिलहन उगाए जाते हैं। .

चौदहवीं लोकसभा और बीदर के बीच समानता

चौदहवीं लोकसभा और बीदर आम में 4 बातें हैं (यूनियनपीडिया में): नांदेड़, गुलबर्ग, कर्नाटक, उस्मानाबाद

नांदेड़

नांदेड़ महाराष्ट्र राज्य का एक शहर है। दक्कन का पठार में गोदावरी नदी के तट पर बसा नांदेड़ महाराष्ट्र का प्रमुख शहर है। औरंगाबाद के बाद यह राज्य का सबसे बड़ा शहर है। नंदा तट के कारण इस शहर का नाम नांदेड़ पड़ा। सातवीं शताब्दी ईसा पूर्व में नंदा तट मगध साम्राज्य की सीमा थी। प्राचीन काल में यहां सातवाहन, बादामी के चालुक्यों, राष्ट्रकूटों और देवगिरी के यादवों का शासन था। मध्यकाल में बहमनी, निजामशाही, मुगल और मराठों ने यहां शासन किया। जबकि आधुनिक काल में यहां हैदराबाद के निजामों और अंग्रेजों का अधिकार रहा। प्राचीन काल में यह शहर वेदांत की शिक्षा, शास्त्रीय संगीत, नाटक, साहित्य और कला का प्रमुख केन्द्र था। सिख तीर्थस्थल के रूप में शहर काफी चर्चित है। नांदेड़ स्थित सचखंड गुरूद्वारा यहां आने वाले पर्यटकों के केन्द्र में रहता है। गुरू गोविन्द सिंह का जन्मदिन यहां बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। राज्य सरकार ने इसे पवित्र शहर घोषित कर रखा है। प्रारंभ में नदीग्राम नाम से चर्चित यह शहर मुम्बई से 650 किलोमीटर और हैदराबाद से 270 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। .

चौदहवीं लोकसभा और नांदेड़ · नांदेड़ और बीदर · और देखें »

गुलबर्ग

गुलबर्गा (आधिकारिक तौर पर कलबुरगि) भारतीय राज्य कर्नाटक (भारत) का एक प्रमुख शहर है। यह गुलबर्गा जिले का प्रशासनिक मुख्यालय और उत्तर कर्नाटक क्षेत्र का एक प्रमुख शहर है। गुलबर्गा, कर्णाटक की राज्यधानी बैंगलोर के उत्तर में हैं 623 किलोमीटर और हैदराबाद से 220 किलोमीटर दूर है। गुलबर्गा पहले हैदराबाद राज्य के अंतर्गत आता था लेकिन 1956 के राज्य पुनर्गठन अधिनियम में नवगठित मैसूर राज्य (अब कर्नाटक के रूप में जाना जाता है) में शामिल किया गया था। गुलबर्गा तुअर दाल एवं चूना पत्थर के लिए प्रसिद्ध है। यह जिला तेजी से शहरीकरण की ओर बाद रहा है एवं गुलबर्गा महानगर क्षेत्र के अंतर्गत आता है। यह शहर अपने वास्तुकला, ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व के कई स्थानों के लिए जाना जाता है। .

गुलबर्ग और चौदहवीं लोकसभा · गुलबर्ग और बीदर · और देखें »

कर्नाटक

कर्नाटक, जिसे कर्णाटक भी कहते हैं, दक्षिण भारत का एक राज्य है। इस राज्य का गठन १ नवंबर, १९५६ को राज्य पुनर्गठन अधिनियम के अधीन किया गया था। पहले यह मैसूर राज्य कहलाता था। १९७३ में पुनर्नामकरण कर इसका नाम कर्नाटक कर दिया गया। इसकी सीमाएं पश्चिम में अरब सागर, उत्तर पश्चिम में गोआ, उत्तर में महाराष्ट्र, पूर्व में आंध्र प्रदेश, दक्षिण-पूर्व में तमिल नाडु एवं दक्षिण में केरल से लगती हैं। इसका कुल क्षेत्रफल ७४,१२२ वर्ग मील (१,९१,९७६ कि॰मी॰²) है, जो भारत के कुल भौगोलिक क्षेत्र का ५.८३% है। २९ जिलों के साथ यह राज्य आठवां सबसे बड़ा राज्य है। राज्य की आधिकारिक और सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा है कन्नड़। कर्नाटक शब्द के उद्गम के कई व्याख्याओं में से सर्वाधिक स्वीकृत व्याख्या यह है कि कर्नाटक शब्द का उद्गम कन्नड़ शब्द करु, अर्थात काली या ऊंची और नाडु अर्थात भूमि या प्रदेश या क्षेत्र से आया है, जिसके संयोजन करुनाडु का पूरा अर्थ हुआ काली भूमि या ऊंचा प्रदेश। काला शब्द यहां के बयालुसीम क्षेत्र की काली मिट्टी से आया है और ऊंचा यानि दक्कन के पठारी भूमि से आया है। ब्रिटिश राज में यहां के लिये कार्नेटिक शब्द का प्रयोग किया जाता था, जो कृष्णा नदी के दक्षिणी ओर की प्रायद्वीपीय भूमि के लिये प्रयुक्त है और मूलतः कर्नाटक शब्द का अपभ्रंश है। प्राचीन एवं मध्यकालीन इतिहास देखें तो कर्नाटक क्षेत्र कई बड़े शक्तिशाली साम्राज्यों का क्षेत्र रहा है। इन साम्राज्यों के दरबारों के विचारक, दार्शनिक और भाट व कवियों के सामाजिक, साहित्यिक व धार्मिक संरक्षण में आज का कर्नाटक उपजा है। भारतीय शास्त्रीय संगीत के दोनों ही रूपों, कर्नाटक संगीत और हिन्दुस्तानी संगीत को इस राज्य का महत्त्वपूर्ण योगदान मिला है। आधुनिक युग के कन्नड़ लेखकों को सर्वाधिक ज्ञानपीठ सम्मान मिले हैं। राज्य की राजधानी बंगलुरु शहर है, जो भारत में हो रही त्वरित आर्थिक एवं प्रौद्योगिकी का अग्रणी योगदानकर्त्ता है। .

कर्नाटक और चौदहवीं लोकसभा · कर्नाटक और बीदर · और देखें »

उस्मानाबाद

महाराष्ट्र का एक जिला है। उस्मानाबाद महाराष्ट्र राज्य के स्थित एक नगर है, जो कर्नाटक राज्य की सीमा पर, दक्षिण–पश्चिम भारत में स्थित है। उस्मानाबाद उस्मानाबाद पठार पर अवस्थित है, जो मांजरा नदी द्वारा अपवाहित होती है। यह जगह गुप्तकालीन गुहाओं के लिए उल्लेखनीय है। देवी तुलजा भवानी के कारण यह स्थान पूरे देश में लोकप्रिय है। 7550 वर्ग किलोमीटर में फैले इस नगर की जलवायु शुष्क है। भजन, कीर्तन और गोंधल यहां की लोकप्रिय लोक कलाएं हैं। पर्यटकों के देखने के लिए यहाँ अनेक दर्शनीय स्थल हैं। नलदुर्ग क़िला, तुलजापुर, परांडा क़िला, कुंतल गिरी, जैन मंदिर, घाट शिला, गरीब बाबा मठ आदि यहाँ के लोकप्रिय और प्रसिद्ध दर्शनीय स्थल हैं। इन दर्शनीय स्थलों को देखने के लिए यहां देश के अनेक हिस्सों से सैलानियों का आना लगा रहता है। श्रेणी:महाराष्ट्र श्रेणी:महाराष्ट्र के शहर.

उस्मानाबाद और चौदहवीं लोकसभा · उस्मानाबाद और बीदर · और देखें »

सूची के ऊपर निम्न सवालों के जवाब

चौदहवीं लोकसभा और बीदर के बीच तुलना

चौदहवीं लोकसभा 615 संबंध है और बीदर 14 है। वे आम 4 में है, समानता सूचकांक 0.64% है = 4 / (615 + 14)।

संदर्भ

यह लेख चौदहवीं लोकसभा और बीदर के बीच संबंध को दर्शाता है। जानकारी निकाला गया था, जिसमें से एक लेख का उपयोग करने के लिए, कृपया देखें:

अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »