लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

चूफ़ू और हुई लोग

शॉर्टकट: मतभेद, समानता, समानता गुणांक, संदर्भ

चूफ़ू और हुई लोग के बीच अंतर

चूफ़ू vs. हुई लोग

चूफ़ू शहर का दक्षिणी द्वार चूफ़ू (चीनी: 曲阜, अंग्रेज़ी: Qufu) जनवादी गणराज्य चीन के पूर्वी भाग में स्थित शानदोंग प्रांत का एक शहर है। यह प्रान्त की राजधानी जीनान से १३० किमी दक्षिण में स्थित है। चीन की प्रशासन प्रणाली में इसे 'ज़िले स्तर का नगर' होने का दर्जा हासिल है। २०१० की जनगणना में इसकी आबादी ६,५०,००० थी जिसमें से ६०,००० शहरी नागरिक और बाक़ी ग्रामीण क्षेत्रों के निवासी थे। चूफ़ू प्रसिद्ध चीनी महात्मा कनफ़्यूशियस का जन्मस्थान होने के लिए मशहूर है। नगर में बहुत से मंदिर, महल और समाधी-स्थल हैं। चीनी इतिहास के बसंत और शरद काल नामक दौर में यह लू राज्य (鲁国, State of Lu) की राजधानी हुआ करता था।, David Leffman, Martin Zatko, Penguin, 2011, ISBN 978-1-4053-8908-2,... कुछ हुई मुस्लिम लोग हुई लोग (चीनी भाषा: 回族, हुईज़ू; श्याओ'अरजिंग) चीन की सरकार द्वारा मान्य एक जाति है जिसके सदस्य मुख्य रूप से चीनी भाषा अपनी मातृभाषा के रूप में बोलने वाले मुस्लिम लोग हैं। इनमें से बहुत से लोग वे हैं जिनके पूर्वज रेशम मार्ग पर यात्री थे और चीन में आ बसे और जिन्होनें चीनी संस्कृति और भाषा अपना ली। हुई लोग सांस्कृतिक दृष्टि से और काफ़ी हद तक देखने में चीन के बहुसंख्यक हान चीनी समुदाय के सदस्यों से मिलते जुलते हैं, लेकिन इन्हें चीन में हान नहीं समझा जाता। यह भी ध्यान रहे कि यह चीन के अन्य मुस्लिम समुदायों, जैसे कि उइग़ुर लोग, से भी भिन्न समझे जाते हैं। हुई लोगों का खान-पान हान चीनियों से मिलता है, लेकिन इसमें कुछ भिन्नताएँ हैं, मसलन ये सूअर का मांस नहीं खाते जो वरना चीनी खाने में आम है।, Michael Dillon, Psychology Press, 1999, ISBN 978-0-7007-1026-3 .

चूफ़ू और हुई लोग के बीच समानता

चूफ़ू और हुई लोग आम में एक बात है (यूनियनपीडिया में): चीनी भाषा

चीनी भाषा

चीनी भाषा (अंग्रेजी: Chinese; 汉语/漢語, पिनयिन: Hànyǔ; 华语/華語, Huáyǔ; या 中文 हुआ-यू, Zhōngwén श़ोंग-वॅन) चीन देश की मुख्य भाषा और राजभाषा है। यह संसार में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है। यह चीन एवं पूर्वी एशिया के कुछ देशों में बोली जाती है। चीनी भाषा चीनी-तिब्बती भाषा-परिवार में आती है और वास्तव में कई भाषाओं और बोलियों का समूह है। मानकीकृत चीनी असल में एक 'मन्दारिन' नामक भाषा है। इसमें एकाक्षरी शब्द या शब्द भाग ही होते हैं और ये चीनी भावचित्र में लिखी जाती है (परम्परागत चीनी लिपि या सरलीकृत चीनी लिपि में)। चीनी एक सुरभेदी भाषा है। .

चीनी भाषा और चूफ़ू · चीनी भाषा और हुई लोग · और देखें »

सूची के ऊपर निम्न सवालों के जवाब

चूफ़ू और हुई लोग के बीच तुलना

चूफ़ू 8 संबंध है और हुई लोग 7 है। वे आम 1 में है, समानता सूचकांक 6.67% है = 1 / (8 + 7)।

संदर्भ

यह लेख चूफ़ू और हुई लोग के बीच संबंध को दर्शाता है। जानकारी निकाला गया था, जिसमें से एक लेख का उपयोग करने के लिए, कृपया देखें:

अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »