लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

चीनी गणराज्य और नारुतो

शॉर्टकट: मतभेद, समानता, समानता गुणांक, संदर्भ

चीनी गणराज्य और नारुतो के बीच अंतर

चीनी गणराज्य vs. नारुतो

चीनी गणराज्य या ताइवान (अंग्रेज़ी:Taiwan, चीनी:台灣) पूर्वी एशिया का एक देश है। यह ताइवान द्वीप तथा कुछ अन्य द्वीपों से मिलकर बना है। इसका प्रशासनिक मुख्यालय ताइवान द्वीप है। इसके पश्चिम में चीनी जनवादी गणराज्य (चीन), उत्तर-पूर्व में जापान, दक्षिण में फिलीपींस है। 1949 में चीन के गृहयुद्ध के बाद ताइवान चीन से अलग हो गया था लेकिन चीन अब भी इसे अपना ही एक असंतुष्ट राज्य कहता है और आज़ादी के ऐलान होने पर चीन ने हमले की धमकी दे रखी है। ताइवान वह देश है जो विश्व का सबसे अधिक जनसंख्या तथा सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में से एक होते हुए भी संयुक्त राष्ट्र संघ का सदस्य नहीं है। यूं तो नाम से ऐसा प्रतीत होता है कि यह चीन का सरकारी नाम है पर वास्तव में ये चीन की लगभग सम्पूर्ण भूमि पर समाजवादियों के अधिपत्य हो जाने के बाद बचे शेष चीन का प्रशासनिक नाम है। यह चीन के वास्तविक भूभाग के बहुत कम भाग में फैला है और महज कुछ द्वीपों से मिलकर बना है। चीन के मुख्य भूभाग पर स्थपित प्रशासन का आधिकारिक नाम जनवादी गणराज्य चीन है और यह लगभग सम्पूर्ण चीन के अलावा तिब्बत, पूर्वी तुर्किस्तान तथा आंतरिक मंगोलिया पर भी शासन करता है तथा ताईवान पर भी अपना दावा करता है। . नारुतो मासाशी किशिमोतो द्वारा लिखित और चित्रांकित एक निरंतर चालू जापानी मांगा श्रृंखला है | यह कथानक नारुतो उज़ुमाकी, जो एक किशोर निंजा है, की कहानी है जो लगातार मान्यता की खोज में रहता है | वह होकागे, जो उसके गाँव का एक निंजा है जिसे नेता और सबसे सशक्त इंसान माना जाता है, बनने की आकांक्षा रखता है | यह श्रृंखला एक किशिमोतो की चित्रकथा पर आधारित है जो अगस्त 1997 के अकामारू जम्प के अंक में प्रकाशित की गई थी | मांगा का पहला प्रकाशन 1999 में शुइशा द्वारा जापानी साप्ताहिक शोनेन जंप पत्रिका के 43 अंकों में प्रकाशित हुआ था | वर्तमान में, मांगा के 51 तंकोबोन संस्करण जारी होने के साथ धारावाहिक निर्माण जारी है | मांगा को बाद में एक अनिमे में रूपांतरित किया गया जिसके निर्माता स्टूडियो पिएर्रोत और एनिप्लेक्स थे | इसका प्रीमियर पूरे जापान में स्थलीय टीवी तोक्यो नेटवर्क और अनिमे उपग्रह टेलीविज़ न नेटवर्क एनिमैक्स पर 3 अक्टूबर 2002 को हुआ | पहली श्रृंखला 220 एपिसोड तक चली, जबकि नारुतो: शिपूदेन जो मूल श्रृंखला की अगली कड़ी है, का प्रसारण 15 फ़रवरी 2007 से किया गया है | अनिमे श्रृंखला के अलावा, स्टूडियो पिएर्रोत ने श्रृंखला के लिए छह फिल्में और कई मूल वीडियो एनीमेशन भी विकसित किये है | अन्य उत्पादों में अनेक कंपनियों द्वारा विकसित छोटे उपन्यास, वीडियोखेल और व्यापारिक कार्ड शामिल हैं | विज मीडिया ने त्तरी नोर्थ अमेरिकन प्रोडक्शन के लिए मांगा और अनिमे का लाइसेंस प्राप्त किया है| विज़ इस श्रंखला को अपनी पत्रिका शोनेन जम्प और साथ ही व्यक्तिगत संस्करणों में प्रकाशित करता आ रहा है | अनिमे श्रृंखला का प्रसारण संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा 2005 में और बाद में यूनाइटेड किंगडम और ऑस्ट्रेलिया में 2006 और 2007 में क्रमशः शुरू हुआ | पहली फिल्म के सिनेमा में प्रीमियर के साथ श्रंखला की फिल्मों और ओवीए का प्रकाशन विज़ द्वारा किया गया | नारुतो:शिपूदेन के पहले डीवीडी का संस्करण उत्तरी अमेरिका में 29 सितम्बर 2009 विज़ द्वारा किया गया और उसी साल अक्तूबर में डिज्नी एक्स डी पर इसका प्रसारण शुरू कर दिया गया | 44 संस्करण तक जापान में मांगा की 89 मिलियन से अधिक प्रतियां बिक चुकी है | विज़ ़ की शोनेन जम्प पत्रिका में धारावाहिक के बाद नारुतो कंपनी की सबसे ज्यादा बिक्री वाली मांगा श्रृंखला बन गयी है | इस श्रृंखला का अंग्रेजी रूपांतर यूएसए टुडे बुकलिस्ट में भी कई बार शामिल हुआ है और संस्करण 11 ने 2006 में क्विल पुरस्कार जीता | श्रृंखला के समीक्षकों ने कॉमेडी और लड़ाई के दृश्यों के बीच के संतुलन और साथ ही किरदारों के व्यक्तित्वों की प्रशंसा की है लेकिन सामान्य शोनेन कथानक तत्वों को उपयोग करने के लिए आलोचना की है | .

चीनी गणराज्य और नारुतो के बीच समानता

चीनी गणराज्य और नारुतो आम में 0 बातें हैं (यूनियनपीडिया में)।

सूची के ऊपर निम्न सवालों के जवाब

चीनी गणराज्य और नारुतो के बीच तुलना

चीनी गणराज्य 12 संबंध है और नारुतो 3 है। वे आम 0 में है, समानता सूचकांक 0.00% है = 0 / (12 + 3)।

संदर्भ

यह लेख चीनी गणराज्य और नारुतो के बीच संबंध को दर्शाता है। जानकारी निकाला गया था, जिसमें से एक लेख का उपयोग करने के लिए, कृपया देखें:

अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »