हम Google Play स्टोर पर Unionpedia ऐप को पुनर्स्थापित करने के लिए काम कर रहे हैं
🌟हमने बेहतर नेविगेशन के लिए अपने डिज़ाइन को सरल बनाया!
Instagram Facebook X LinkedIn

चार्ल्स डिकेंस और विलियम मेकपीस थैकरे

शॉर्टकट: मतभेद, समानता, समानता गुणांक, संदर्भ

चार्ल्स डिकेंस और विलियम मेकपीस थैकरे के बीच अंतर

चार्ल्स डिकेंस vs. विलियम मेकपीस थैकरे

चार्ल्स डिकेंस चार्ल्स डिकेंस (७ फ़रवरी १८१२ – ९ जून १८७०), विक्टोरियन युग के सबसे लोकप्रिय अंग्रेजी उपन्यासकार थे, साथ ही एक सशक्त सामाजिक आंदोलन के सदस्य भी थे। चार्ल्स डिकेंस की लोकप्रियता इसी तथ्य से आंकी जा सकती है कि उनके उपन्यास और लघु कथाएँ आज तक 'प्रिंट' से बाहर ही नहीं गये। चार्ल्स के लगभग दर्जन भर प्रमुख उपन्यास, लघु कथाओं की एक बड़ी संख्या, अनेकों नाटक और कई गैर कल्पना किताबें आज भी सबसे अधिक लोकप्रिय हैं। अपने साहित्य से उन्होंने समकालीन अंग्रेजी समाज का मनोरंजन ही नहीं किया, वरन् उसे दिशा भी दी। . विलियम थैकरे विलियम मेकपीस थैकरी (William Makepeace Thackeray / 1811 – 1863) उन्नीसवीं शताब्दी के अंग्रेजी के उपन्यासकार। विलियम मेकपीस का जन्म कोलकाता में हुआ था। पिता की मृत्यु के उपरांत १८१७ में स्वदेश चला गया। शिक्षा चार्टरहाउस स्कूल और केब्रिज में हुई। एक वर्ष के भीतर ही विश्वविद्यालय छोड़कर यूरोप भ्रमण के लिये चला गया। लौटकर कानून का अध्ययन प्रारंभ किया, परंतु शीघ्र ही उसे भी छोड़कर पत्रकारिता की ओर ध्यान दिया। क्रमश: दो पत्रों का प्रकाशन प्रारंभ किया; परंतु दोनों असफल रहे। अब उसने चित्रकला के अध्ययनार्थ पेरिस और रोम की यात्रा की। पेरिस में १८३६ में इज़ाबेला शॉ से विवाह किया। अगले वर्ष इंग्लैंड लौटने पर उसने 'फ्रेजर्स मैंगज़ीन' में लिखना आरंभ किया। 'दि यलोप्लश पेपर्स' (१८३७-८); 'कैथरीन' (१८४०), 'दि ग्रेट हॉगर्टी डायमंड' (१८४१) और 'बैरी लिंडन' (१८४४) इसी पत्रिका में प्रकाशित हुए। परंतु प्रसिद्धि सर्वप्रथम 'पंच' नामक पत्रिका में प्रकाशित रचनाओं, विशेषकर; 'दि बुक ऑव स्नॉब्स' (१८४६-७), द्वारा प्राप्त हुई। 'बैनिटी फेयर' (१८४७-८) के प्रकाशन ने उसके जीवन में असली मोड़ ला दिया। इस असाधरण रचना के कारण वह फील्डिंग जैसे शीर्षस्थ अंग्रेजी उपन्यासकारों के समकक्ष हो गया और जीवित उपन्यासंकारों में चार्ल्स डिकेंस को छोड़कर उसका कोई प्रतिद्वंद्वी न रहा। अगला उपन्यास 'पेंडेनिस' (१८४८-५०) काफी अंशों में आत्मकथात्मक है। १८५१ में 'दि इंग्लिश ह्यूमरिस्ट्स ऑव दि एटीन्थ सेंचुरी' तथा १८५६ में 'फोर जॉर्जेज' पर उसने बड़े सफल भाषण दिए। ये भाषण क्रमश: १८५२ और १८५६ में उसने अमरीका में भी दिए। इस बीच 'हेनरी एस्मंड' (१८५२), जो संभवत: उसकी सर्वोत्कृष्ट रचना तथा अंग्रेजी का सर्वश्रेष्ठ ऐतिहासिक उपन्यास है तथा 'दि न्यूकम्स' (१८५३) प्रकाशित हो चुके हैं। 'दि वर्जीनियंस' (१८५७-९) 'एस्मंड' का ही उत्तर भाग है, परंतु उसमें थैकरे की कला का वैसा उत्कृष्ट रूप नहीं मिलता। १८६० में वह 'कॉर्नहिल मैंगज़ीन' का प्रधान संपादक बना, तथा उसमें 'लॉवेल दि विडोअर' (१८६०) और 'दि एडवेंचर्स ऑव फिलिप' (१८६१-२) प्रकाशित किए। 'दि राउण्ड अवाउंट पेपर्स' (१८६०-३) उन चित्ताकर्षक निबंधों का संग्रह है जो उसने इस पत्रिका में नियमित रूप से लिखे थे। अंतिम उपन्यास 'डेनिस डूबल' उसकी अचानक मृत्यु के कारण अधूरा रह गया, तथापि इसमें पुन: उसकी कला अपने सर्वोच्च शिखर पर दिखाई देती है। .

चार्ल्स डिकेंस और विलियम मेकपीस थैकरे के बीच समानता

चार्ल्स डिकेंस और विलियम मेकपीस थैकरे आम में एक बात है (यूनियनपीडिया में): अंग्रेज़ी भाषा

अंग्रेज़ी भाषा

अंग्रेज़ी भाषा (अंग्रेज़ी: English हिन्दी उच्चारण: इंग्लिश) हिन्द-यूरोपीय भाषा-परिवार में आती है और इस दृष्टि से हिंदी, उर्दू, फ़ारसी आदि के साथ इसका दूर का संबंध बनता है। ये इस परिवार की जर्मनिक शाखा में रखी जाती है। इसे दुनिया की सर्वप्रथम अन्तरराष्ट्रीय भाषा माना जाता है। ये दुनिया के कई देशों की मुख्य राजभाषा है और आज के दौर में कई देशों में (मुख्यतः भूतपूर्व ब्रिटिश उपनिवेशों में) विज्ञान, कम्प्यूटर, साहित्य, राजनीति और उच्च शिक्षा की भी मुख्य भाषा है। अंग्रेज़ी भाषा रोमन लिपि में लिखी जाती है। यह एक पश्चिम जर्मेनिक भाषा है जिसकी उत्पत्ति एंग्लो-सेक्सन इंग्लैंड में हुई थी। संयुक्त राज्य अमेरिका के 19 वीं शताब्दी के पूर्वार्ध और ब्रिटिश साम्राज्य के 18 वीं, 19 वीं और 20 वीं शताब्दी के सैन्य, वैज्ञानिक, राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक प्रभाव के परिणाम स्वरूप यह दुनिया के कई भागों में सामान्य (बोलचाल की) भाषा बन गई है। कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों और राष्ट्रमंडल देशों में बड़े पैमाने पर इसका इस्तेमाल एक द्वितीय भाषा और अधिकारिक भाषा के रूप में होता है। ऐतिहासिक दृष्टि से, अंग्रेजी भाषा की उत्पत्ति ५वीं शताब्दी की शुरुआत से इंग्लैंड में बसने वाले एंग्लो-सेक्सन लोगों द्वारा लायी गयी अनेक बोलियों, जिन्हें अब पुरानी अंग्रेजी कहा जाता है, से हुई है। वाइकिंग हमलावरों की प्राचीन नोर्स भाषा का अंग्रेजी भाषा पर गहरा प्रभाव पड़ा है। नॉर्मन विजय के बाद पुरानी अंग्रेजी का विकास मध्य अंग्रेजी के रूप में हुआ, इसके लिए नॉर्मन शब्दावली और वर्तनी के नियमों का भारी मात्र में उपयोग हुआ। वहां से आधुनिक अंग्रेजी का विकास हुआ और अभी भी इसमें अनेक भाषाओँ से विदेशी शब्दों को अपनाने और साथ ही साथ नए शब्दों को गढ़ने की प्रक्रिया निरंतर जारी है। एक बड़ी मात्र में अंग्रेजी के शब्दों, खासकर तकनीकी शब्दों, का गठन प्राचीन ग्रीक और लैटिन की जड़ों पर आधारित है। .

अंग्रेज़ी भाषा और चार्ल्स डिकेंस · अंग्रेज़ी भाषा और विलियम मेकपीस थैकरे · और देखें »

सूची के ऊपर निम्न सवालों के जवाब

चार्ल्स डिकेंस और विलियम मेकपीस थैकरे के बीच तुलना

चार्ल्स डिकेंस 9 संबंध है और विलियम मेकपीस थैकरे 6 है। वे आम 1 में है, समानता सूचकांक 6.67% है = 1 / (9 + 6)।

संदर्भ

यह लेख चार्ल्स डिकेंस और विलियम मेकपीस थैकरे के बीच संबंध को दर्शाता है। जानकारी निकाला गया था, जिसमें से एक लेख का उपयोग करने के लिए, कृपया देखें: