लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

चर्च ऑफ़ स्कॉटलैंड और जेम्स प्रथम

शॉर्टकट: मतभेद, समानता, समानता गुणांक, संदर्भ

चर्च ऑफ़ स्कॉटलैंड और जेम्स प्रथम के बीच अंतर

चर्च ऑफ़ स्कॉटलैंड vs. जेम्स प्रथम

चर्च ऑफ़ स्कॉटलैंड (The Scots Kirk, Eaglais na h-Alba)जिसे अनौपचारिक रूप से इसके स्कॉट्स भाषा के इसके नाम, "कर्क" से जाना जाता है, स्कॉटलैंड की राष्ट्रीय गिरजा है। यह एक प्रोटेस्टेंट और प्रेस्बिटेरियन चर्च है। इसके "आस्था के पदार्थ में विघ्न न डालने वाले मुद्दुओं पर पक्ष व राय की स्वतंत्रता" के कारण यह चर्च, विभिन्न धार्मिक पदों के प्रति सहिष्णुत है, जिनमें वे लोग भी शामिल हैं जो स्वयं को रूढ़िवादी या उदारवादी के रूप में अपने सिद्धांत, नैतिक और पवित्रशास्त्र की व्याख्या में कहते हैं। चर्च ऑफ स्कॉटलैंड की जड़ें स्कॉटलैंड में ईसाई धर्म की शुरुआत से ही खोजी जा सकती हैं, लेकिन इसकी वर्त्तमान पहचान मुख्य रूप से 1560 के सुधार के द्वारा आकार में आई है।दिसंबर 2013 तक, इसकी प्रतिज्ञाधारी सदस्यता 3,98,389 थी, जो स्कॉटलैंड की कल् आबादी का लगभग 7.5% है। इसके विरुद्ध, 2015 के स्कॉटिश वार्षिक घरेलू सर्वेक्षण के अनुसार, स्कॉटिश आबादी का इससे बहुत अधिक, 25.3%, यानी 14 लाख अनुयायी, इस चर्च के प्रति किसी तरह के निष्ठा का दावा करते हैं। 2011 की जनगणना में 32.4% लोगों ने इस चर्च के प्रति निष्ठा का दावा किया। Scottish Government: National Statisticks . जेम्स प्रथम (१५६६-१६२५) ग्रेट ब्रिटेन तथा आयरलैंड का शासक (१६०३-२५) था जो 'जेम्स षष्ठ' (१५२७-१६२५) के नाम से स्काटलैंड का शासक भी था। वह मेरी स्काट तथा उसके द्वितीय पति लार्ड डार्नले की एकमात्र संतान होने के साथ साथ हेनरी सप्तम की पुत्री मार्गरेट का पौत्र था। स्काटलैंड के शासक की स्थिति से उसने सांमतों की शक्ति को विघटित किया था। डेनमार्क की ऐन से उसने १५८९ ई॰ विवाह किया। १६०३ ई॰ में इंग्लैंड का शासक होने पर इंग्लैंड और स्काटलैंड दोनों राजसत्ताओं को एक किया। अत्यधिक विद्वान तथा कौशलहीन होने के कारण उसे क्रिसेन्डम के 'सबसे बुद्धिमान मूर्ख' की उपाधि मिली थी। राजा के दैवी अधिकार का कट्टर पोषक होने के कारण उसने एक चर्चप्रधान राज्य संचालन की नीति अपनाई। प्रारंभिक वर्षों में उसके प्रमुख सलाहकार सैलिसबरी का अर्ल तथा बकिंघम का ड्यूक थे। उसके शासन से राजा तथा संसद् के दीर्घकालीन संघर्ष का प्रारंभ होता है। उसके शासन में सब मिलाकर चार संसदें आयोजित हुईं। यद्यपि जेम्स विधान के अतिक्रमण करने का दोषी नहीं था पर वह उसकी प्रतिष्ठा का सही अनुमान नहीं लगा सकता था। संघर्ष के प्रमुख कारण धर्म, कर-व्यवस्था, वैदेशिक नीति थे। बिना पार्लिमेंट की स्वीकृति के जेम्स ने इम्पोजीशन्स नामक टैक्स लगाए। पार्लिमेंट ने राजा के मंत्रियों पर लगाया जानेवाला इम्पीचमेंट का प्राचीन अधिकार पुनर्जीवित किया। जेम्स की वैदेशिक नीति ने जिसका उद्देश्य स्पेन से मैत्रीपूर्ण व्यवहार तथा साधारण शांति स्थापित करना था, उस जनता को अप्रसन्न कर दिया जो तीस वर्षीय युद्ध में यह आशा करती थी कि जेम्स, पैलेटाइन के इलेक्टर फ्रेडरिक की, जो कि उसका दामाद था, सहायता करेगा। अपने पुत्र चार्ल्स का विवाह स्पेन की राजकुमारी से कराने में असफल होने पर जेम्स ने १६२४ ई॰ में स्पेन के विरुद्ध युद्ध की घोषणा की। जेम्स ने मध्यम श्रेणी की साहित्यिक रचनाएँ अपने पीछे छोड़ीं। श्रेणी:यूके का इतिहास.

चर्च ऑफ़ स्कॉटलैंड और जेम्स प्रथम के बीच समानता

चर्च ऑफ़ स्कॉटलैंड और जेम्स प्रथम आम में एक बात है (यूनियनपीडिया में): स्कॉट्लैण्ड

स्कॉट्लैण्ड

स्काटलैंड यूनाइटेड किंगडम का एक देश है। यह ग्रेट ब्रिटेन का उत्तरी भाग है। यह पहाड़ी देश है जिसका क्षेत्रफल ७८,८५० वर्ग किमी है। यह इंगलैंड के उत्तर में स्थित है। यहां की राजधानी एडिनबरा है। ग्लासगो यहाँ का सबसे बड़ा शहर है। स्कॉटलैण्ड की सीमा दक्षिण में इंग्लैंड से सटी है। इसके पूरब में उत्तरी सागर तथा दक्षिण-पश्चिम में नॉर्थ चैनेल और आयरिश सागर हैं। मुख्य भूमि के अलावा स्कॉटलैण्ड के अन्तर्गत ७९० से भी अधिक द्वीप हैं। यूँ तो स्कॉटलैंड यूनाइटेड किंगडम के अधीन एक राज्य है लेकिन यहाँ का अपना मंत्रिमंडल है। यहाँ की मुद्रा का रंग और उस पर बने चित्र भी लंदन के पौंड से कुछ अलग है। लेकिन उनकी मान्यता और मूल्य दोनों ही पौंड के समान है। यहाँ घूमने और लोगों से बात करने पर पता चलता है कि यहाँ के लोग इंग्लैंड सरकार से थोड़े से खफा रहते हैं। .

चर्च ऑफ़ स्कॉटलैंड और स्कॉट्लैण्ड · जेम्स प्रथम और स्कॉट्लैण्ड · और देखें »

सूची के ऊपर निम्न सवालों के जवाब

चर्च ऑफ़ स्कॉटलैंड और जेम्स प्रथम के बीच तुलना

चर्च ऑफ़ स्कॉटलैंड 3 संबंध है और जेम्स प्रथम 9 है। वे आम 1 में है, समानता सूचकांक 8.33% है = 1 / (3 + 9)।

संदर्भ

यह लेख चर्च ऑफ़ स्कॉटलैंड और जेम्स प्रथम के बीच संबंध को दर्शाता है। जानकारी निकाला गया था, जिसमें से एक लेख का उपयोग करने के लिए, कृपया देखें:

अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »