लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

चना मसाला और ढाबा

शॉर्टकट: मतभेद, समानता, समानता गुणांक, संदर्भ

चना मसाला और ढाबा के बीच अंतर

चना मसाला vs. ढाबा

छोले कुल्चे उत्तर भारत का एक प्रसिद्ध व्यंजन है। चना मसाला बनाने में प्रयुक्त सामग्री चना मसाला भारतीय खाने की एक प्रसिद्ध सब्जी है। इसमें मुख्य सामग्री काबुली चना है। यह तेज मसाले की चटपटी सब्जी होती है। यह दक्षिण एशिया पर्यन्त मिलती है, जिसमें यह उत्तर भारत में सबसे प्रचलित है। . पंजाब के एक ढाबे पर परोसा हुआ भोजन भारत और पाकिस्तान में, ढाबा राजमार्गों पर स्थित लोकप्रिय स्थानीय रेस्तरांओं को कहते हैं। आमतौर पर ढाबों पर स्थानीय भोजन परोसा जाता है और यहाँ मुख्यत: ट्रक चालक या सफर कर रहे लोग भोजन करने के लिए रुकते हैं। आजकल ढाबे सबसे अधिक, पेट्रोल पम्पों के बगल में जो अक्सर 24 घंटे खुले रहते हैं के पास ही स्थापित किए जाते हैं। चूंकि ज्यादातर भारतीय और पाकिस्तानी ट्रक चालक पंजाबी वंश के होते हैं, इसलिए इन ढाबों पर पंजाबी भोजन मिलता है और पंजाबी संगीत बजाया जाता है। ढाबा शब्द पूरे विश्व में स्थानीय भारतीय भोजन का प्रतिनिधित्व करता है इसलिए यूरोप और अमेरिका के कई भारतीय रेस्तरांओं ने यह नाम अपने रेस्तराँ के नाम के साथ जोड़ लिया है। ढाबा अक्सर मिट्टी से चिनी की इमारतों का बना होता है और यहां बैठने के लिए खाट या चारपाई बिछाई जाती है जिस एक लकड़ी का फट्टा खाट की चौड़ाई में रखा जाता है और इस पर खाते समय खाने के बर्तन रखे जाते हैं। आजकल ढाबों पर चारपाई की जगह प्लास्तिक की मेज कुर्सियों ने ले ली है पर खाना अब भी तुलनात्मक रूप से सस्ता और घर के खाने जैसा होता है। श्रेणी:आहार.

चना मसाला और ढाबा के बीच समानता

चना मसाला और ढाबा आम में एक बात है (यूनियनपीडिया में): भारत

भारत

भारत (आधिकारिक नाम: भारत गणराज्य, Republic of India) दक्षिण एशिया में स्थित भारतीय उपमहाद्वीप का सबसे बड़ा देश है। पूर्ण रूप से उत्तरी गोलार्ध में स्थित भारत, भौगोलिक दृष्टि से विश्व में सातवाँ सबसे बड़ा और जनसंख्या के दृष्टिकोण से दूसरा सबसे बड़ा देश है। भारत के पश्चिम में पाकिस्तान, उत्तर-पूर्व में चीन, नेपाल और भूटान, पूर्व में बांग्लादेश और म्यान्मार स्थित हैं। हिन्द महासागर में इसके दक्षिण पश्चिम में मालदीव, दक्षिण में श्रीलंका और दक्षिण-पूर्व में इंडोनेशिया से भारत की सामुद्रिक सीमा लगती है। इसके उत्तर की भौतिक सीमा हिमालय पर्वत से और दक्षिण में हिन्द महासागर से लगी हुई है। पूर्व में बंगाल की खाड़ी है तथा पश्चिम में अरब सागर हैं। प्राचीन सिन्धु घाटी सभ्यता, व्यापार मार्गों और बड़े-बड़े साम्राज्यों का विकास-स्थान रहे भारतीय उपमहाद्वीप को इसके सांस्कृतिक और आर्थिक सफलता के लंबे इतिहास के लिये जाना जाता रहा है। चार प्रमुख संप्रदायों: हिंदू, बौद्ध, जैन और सिख धर्मों का यहां उदय हुआ, पारसी, यहूदी, ईसाई, और मुस्लिम धर्म प्रथम सहस्राब्दी में यहां पहुचे और यहां की विविध संस्कृति को नया रूप दिया। क्रमिक विजयों के परिणामस्वरूप ब्रिटिश ईस्ट इण्डिया कंपनी ने १८वीं और १९वीं सदी में भारत के ज़्यादतर हिस्सों को अपने राज्य में मिला लिया। १८५७ के विफल विद्रोह के बाद भारत के प्रशासन का भार ब्रिटिश सरकार ने अपने ऊपर ले लिया। ब्रिटिश भारत के रूप में ब्रिटिश साम्राज्य के प्रमुख अंग भारत ने महात्मा गांधी के नेतृत्व में एक लम्बे और मुख्य रूप से अहिंसक स्वतन्त्रता संग्राम के बाद १५ अगस्त १९४७ को आज़ादी पाई। १९५० में लागू हुए नये संविधान में इसे सार्वजनिक वयस्क मताधिकार के आधार पर स्थापित संवैधानिक लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित कर दिया गया और युनाईटेड किंगडम की तर्ज़ पर वेस्टमिंस्टर शैली की संसदीय सरकार स्थापित की गयी। एक संघीय राष्ट्र, भारत को २९ राज्यों और ७ संघ शासित प्रदेशों में गठित किया गया है। लम्बे समय तक समाजवादी आर्थिक नीतियों का पालन करने के बाद 1991 के पश्चात् भारत ने उदारीकरण और वैश्वीकरण की नयी नीतियों के आधार पर सार्थक आर्थिक और सामाजिक प्रगति की है। ३३ लाख वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल के साथ भारत भौगोलिक क्षेत्रफल के आधार पर विश्व का सातवाँ सबसे बड़ा राष्ट्र है। वर्तमान में भारतीय अर्थव्यवस्था क्रय शक्ति समता के आधार पर विश्व की तीसरी और मानक मूल्यों के आधार पर विश्व की दसवीं सबसे बडी अर्थव्यवस्था है। १९९१ के बाज़ार-आधारित सुधारों के बाद भारत विश्व की सबसे तेज़ विकसित होती बड़ी अर्थ-व्यवस्थाओं में से एक हो गया है और इसे एक नव-औद्योगिकृत राष्ट्र माना जाता है। परंतु भारत के सामने अभी भी गरीबी, भ्रष्टाचार, कुपोषण, अपर्याप्त सार्वजनिक स्वास्थ्य-सेवा और आतंकवाद की चुनौतियां हैं। आज भारत एक विविध, बहुभाषी, और बहु-जातीय समाज है और भारतीय सेना एक क्षेत्रीय शक्ति है। .

चना मसाला और भारत · ढाबा और भारत · और देखें »

सूची के ऊपर निम्न सवालों के जवाब

चना मसाला और ढाबा के बीच तुलना

चना मसाला 20 संबंध है और ढाबा 2 है। वे आम 1 में है, समानता सूचकांक 4.55% है = 1 / (20 + 2)।

संदर्भ

यह लेख चना मसाला और ढाबा के बीच संबंध को दर्शाता है। जानकारी निकाला गया था, जिसमें से एक लेख का उपयोग करने के लिए, कृपया देखें:

अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »