लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

घंटी

सूची घंटी

घंटी या घंटा कम्पनस्वरी तालवाद्य यंत्र है। अधिकांश घंटियों में खोखले कप का आकार होता है। जब उसे ठोका जाता है तो उसमें मजबूत कंपन होती है जबकि इसके कोने कुशल अनुनादक बनाते हैं। घंटी एक विशेष प्रकार के धातु से बनती है, जिसे घंटा धातु (एक तरह का कांसा) कहते है। लेकिन इसे कई और धातु से भी बनाया जाता है। हिन्दू धर्म में घंटी का उपयोग पूजा में किया जाता है। ईसाई धर्म में भी घंटे का उपयोग होता और कई गिरजाघर में इसका उपयोग देखा जा सकता है। .

11 संबंधों: तालवाद्य, पूजा, पीतल, जलयान की घंटी, घंटा धातु, विद्युत घंटी, वेबदुनिया, गिरजाघर, कम्पनस्वरी, कांसा, अनुनादक

तालवाद्य

तालवाद्य (percussion instrument) संगीत में ऐसा वाद्य यन्त्र जिस से ध्वनी उसपर हाथ या अन्य किसी उपकरण से प्रहार द्बारा या रगड़कर उत्पन्न हो। इसके उदाहरण तबला, डमरु, झांझ और मृदंग हैं। झांझ जैसे तालवाद्यों में दो एक-समान भाग होते हैं जिन्हें आपस में टकराकर संगीत बनाया जाता है। इतिहासकार मानते हैं कि मानव स्वर के बाद तालवाद्य ही सबसे पहले आविष्कृत संगीत वाद्य थे।The Oxford Companion to Music, 10th edition, p.775, ISBN 0-19-866212-2 .

नई!!: घंटी और तालवाद्य · और देखें »

पूजा

पूजा अथवा पूजन (Worshipping) किसी भगवान को प्रसन्न करने हेतु हमारे द्वारा उनका अभिवादन होता है। पूजा दैनिक जीवन का शांतिपूर्ण तथा महत्वपूर्ण कार्य है। यहाँ भगवान को पुष्प आदि समर्पित किये जाते हैं जिनके लिये कई पुराणों से छाँटे गए श्लोकों का उपयोग किया जाता है। वैदिक श्लोकों का उपयोग किसी बड़े कार्य जैसे यज्ञ आदि की पूजा में ब्राह्मण द्वारा होता है। सर्वप्रथम प्रथमपूज्यनीय गणेश की पूजा की जाती है। .

नई!!: घंटी और पूजा · और देखें »

पीतल

पीतल (brass) एक प्रमुख मिश्रातु है। यह तांबा एवं जस्ता धातुओं के मिश्रण से बनाया जाता है। संस्कृत में 'पीत' का अर्थ 'पीला' होता है। यह इसके रंग (पीलापन लिए सफेद) का द्योतक है। पीतल से बना कुण्डा .

नई!!: घंटी और पीतल · और देखें »

जलयान की घंटी

जलयान की घंटी जलयान की घंटी (Ship's Bell) आमतौर पर पीतल का बना होता है तथा इसपे जलयान का नाम छपा होता है। जलयान की घंटी का मुख्य रूप से प्रयोग समय को विनियमित करने में होता है। इसका प्रयोग कोहरे कि स्थिति में जलयान यात्रियों को सचेत करने में भी होता है। .

नई!!: घंटी और जलयान की घंटी · और देखें »

घंटा धातु

घण्टा धातु से निर्मित तोप घण्टा धातु (Bell metal) एक कठोर मिश्रातु है जिससे घण्टे और घंटियाँ आदि बनतीं हैं। यह एक प्रकार का कांस्य (bronze) है। इसमें ताम्र और टिन का अनुपात लगभग 4:1 रहता है (जैसे 78% ताँबा, 22% टिन, द्रव्यमान के अनुसार)। घण्टा-धातु का अयस्क टिन, कॉपर और लोहा का सल्फाइड होता है जिसे स्टैनाइट (stannite) कहते हैं। .

नई!!: घंटी और घंटा धातु · और देखें »

विद्युत घंटी

विद्युत घंटी विद्युत घंटी ऐसे काम करती है। विद्युत घंटी (electric bell) धातु की बनी घंटी होती है जिसपर विद्युतचुम्बक की क्रिया द्वारा बार-बार एक 'हथौड़ा' प्रहार करता है। इसकी कुण्डली (क्वायल) में जब धारा प्रवाहित होती है तो यह एक ध्वनि उत्पन्न करती है। घरों की घंटीयाँ, अग्नि चेतावनी देने वाली घंटियाँ, चोर-चेतावनी की घंटियाँ, विद्यालयों की घंटी आदि में विद्युत घंटी का प्रयोग किया जाता रहा है किन्तु अब इसके स्थान पर एलेक्ट्रानिक बजर या बीपर भी उपयोग किये जाने लगे हैं। .

नई!!: घंटी और विद्युत घंटी · और देखें »

वेबदुनिया

वेबदुनिया एक भारतीय समाचार जालस्थल है। यह हिन्दी के साथ साथ तमिल, मलयालम, तेलुगू आदि भाषाओं में उपलब्ध है। .

नई!!: घंटी और वेबदुनिया · और देखें »

गिरजाघर

गिरजाघर जिसे कभी कभार केवल गिरजा कहा जाता है ऐसी इमारत होती है जिसे ईसाई धार्मिक गतिविधियों के लिए उपयोग किया जाता है विशेष रूप से पूजा के लिए। .

नई!!: घंटी और गिरजाघर · और देखें »

कम्पनस्वरी

संगीत वाद्य यंत्रों के होर्नबोस्तेल-साक्स वर्गीकरण में, कम्पनस्वरी या इडियोफ़ोन (Idiophone) वे वाद्य हैं जिनका पूरा शरीर बिना झिल्ली या तंतु (तार) के प्रयोग के कांपता है और उस कम्पन से ध्वनी उत्पन्न करता है। इसका उदाहरण झांझ है। .

नई!!: घंटी और कम्पनस्वरी · और देखें »

कांसा

कांसे की प्राचीन ढलाई। कांसा या कांस्य, किसी तांबे या ताम्र-मिश्रित धातु मिश्रण को कहा जाता है, प्रायः जस्ते के संग, परंतु कई बार फासफोरस, मैंगनीज़, अल्युमिनियम या सिलिकॉन आदि के संग भी होते हैं। (देखें अधोलिखित सारणी.) यह पुरावस्तुओं में महत्वपूर्ण था, जिसने उस युग को कांस्य युग नाम दिया। इसे अंग्रेजी़ में ब्रोंज़ कहते हैं, जो की फारसी मूल का शब्द है, जिसका अर्थ पीतल है। काँसा (संस्कृत कांस्य) संस्कृत कोशों के अनुसार श्वेत ताँबे अथवा घंटा बनाने की धातु को कहते हैं। विशुद्ध ताँबा लाल होता है; उसमें राँगा मिलाने से सफेदी आती है। इसलिए ताँबे और राँगे की मिश्रधातु को काँसा या कांस्य कहते हैं। साधारण बोलचाल में कभी–कभी पीतल को भी काँसा कह देते हैं, जा ताँबे तथा जस्ते की मिश्रधातु है और पीला होता है। ताँबे और राँगे की मिश्रधातु को 'फूल' भी कहते हैं। इस लेख में काँसा से अभिप्राय ताँबे और राँगे की मिश्रधातु से है। अंग्रेजी में इसे ब्रॉज (bronze) कहते हैं। काँसा, ताँबे की अपेक्षा अधिक कड़ा होता है और कम ताप पर पिघलता है। इसलिए काँसा सुविधापूर्वक ढाला जा सकता है। 16 भाग ताँबे और 1 भाग राँगे की मिश्रधातु बहुत कड़ी नहीं होती। इसे नरम गन-मेटल (gun-metal) कहते हैं। राँगे का अनुपात दुगुना कर देने से कड़ा गन-मेटल बनता है। 7 भाग ताँबा और 1 भाग राँगा रहने पर मिश्रधातु कड़ी, भंगुर और सुस्वर होती है। घंटा बनाने के लिए राँगे का अनुपात और भी बढ़ा दिया जाता है; साधारणत: 3 से 5 भाग तक ताँबे और 1 भाग राँगे की मिश्रधातु इस काम में लिए प्रयुक्त होती है। दर्पण बनाने के लिए लगभग 2 भाग ताँबा और एक भाग राँगे का उपयोग होता था, परंतु अब तो चाँदी की कलईवाले काँच के दर्पणों के आगे इसका प्रचलन मिट गया है। मशीनों के धुरीधरों (bearings) के लिए काँसे का बहुत प्रयोग होता है, क्योंकि घर्षण (friction) कम होता है, परंतु धातु को अधिक कड़ी कर देने के उद्देश्य से उसमें कुछ अन्य धातुएँ भी मिला दी जाती हैं। उदाहरणत:, 24 अथवा अधिक भाग राँगा, 4 भाग ताँबा और 8 भाग ऐंटिमनी प्रसिद्ध 'बैबिट' मेटल है जिसका नाम आविष्कारक आइज़क (Issac Babiitt) पर पड़ा है। इसका धुरीधरों के लिए बहुत प्रयोग होता है। काँसे में लगभग 1 प्रतिशत फ़ास्फ़ोरस मिला देने से मिश्रधातु अधिक कड़ी और चिमड़ी हो जाती है। ऐसी मिश्रधातु को फ़ॉस्फ़र ब्रॉज कहते हैं। ताँबे आर ऐल्युमिनियम की मिश्रधातु को ऐल्युमिनियम ब्रॉंज़ कहते हैं। यह धातु बहुत पुष्ट होती है और हवा या पानी में इसका अपक्षरण नहीं होता। .

नई!!: घंटी और कांसा · और देखें »

अनुनादक

एक आयताकार अनुनादक में उत्पन्न अप्रगामी तरंगें कोई भी युक्ति या तंत्र जो अनुनादी व्यवहार प्रदर्शित करती हो, अनुनादक (resonator) कहलाती है। इसका अर्थ है कि यह कुछ विशेष आवृत्तियों पर अन्य आवृत्तियों की अपेक्षा सहज रूप में अधिक आयाम के साथ दोलन करती है। अनुनादक, यांत्रिक और विद्युतचुम्बकीय दोनो तरह के हो सकते हैं। इनका उपयोग किसी विशेष आवृत्ति का संकेत पैदा करना तथा किसी मिश्रित संकेत से किसी विशेष आवृत्ति को फिल्टर करना हो सकता है। कोटर अनुनादक (cavity resonator) शब्द प्रायः विद्युतचुम्बकीय अनुनादकों के लिये प्रयुक्त होता है। जबकि श्रव्य तरंगों के अनुनाद के लिये लिये प्रयुक्त खोखले पात्रों को हेल्मोल्ज अनुनादक (Helmholtz resonators.) कहते हैं। .

नई!!: घंटी और अनुनादक · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »