लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

ग्रेट रिफ़्ट घाटी और रिफ़्ट (भूविज्ञान)

शॉर्टकट: मतभेद, समानता, समानता गुणांक, संदर्भ

ग्रेट रिफ़्ट घाटी और रिफ़्ट (भूविज्ञान) के बीच अंतर

ग्रेट रिफ़्ट घाटी vs. रिफ़्ट (भूविज्ञान)

ग्रेट रिफ़्ट घाटी का नक़्शा (फ़्रांसिसी में) महान रिफ़्ट घाटी अथवा ग्रेट रिफ़्ट घाटी (एक भौगोलिक वादी है जो पूर्वी अफ़्रीका और मध्य पूर्व में उत्तर-दक्षिण दिशा में स्थित है। अलग-अलग स्रोत इसकी परिभाषा अलग तरह से करते हैं। कुछ के अनुसार यह उत्तर सीरिया से शुरू होकर लगातार 6,000 किमी तक चलकर पूर्वी अफ़्रीका के मोज़ाम्बीक देश में अंत होती है। साधारण प्रयोग में महान रिफ़्ट घाटी का नाम केवल इसके पूर्वी अफ़्रीका में स्थित हिस्से के लिए इस्तेमाल होता है जो अफ़ार द्रोणी से आरम्भ होकर मोज़ाम्बीक में ख़त्म होता है। यहाँ अफ़्रीकी प्लेट के दो भागों में टूटने से रिफ़्ट का निर्माण हुआ है। . रिफ़्ट (अंग्रेज़ी: rift) भूविज्ञान में ऐसे क्षेत्र को कहते हैं जहाँ प्लेट विवर्तनिकी (भौगोलिक प्लेटों की चाल) के कारण पृथ्वी के भूपटल (क्रस्ट) और स्थलमंडल (लिथोस्फ़ेयर) खिचने से फटकर अलग हो रहा हो। इस से अक्सर धरती पर वहाँ भ्रंश बनते हैं और रिफ्ट घाटियाँ बन जाती हैं। इनमें अफ़्रीका व मध्य पूर्व की ग्रेट रिफ़्ट घाटी एक उदाहरण है जो अफ़्रीकी प्लेट के दो भागों में टूटकर अलग होने की प्रक्रिया से बन गई है।, pp.

ग्रेट रिफ़्ट घाटी और रिफ़्ट (भूविज्ञान) के बीच समानता

ग्रेट रिफ़्ट घाटी और रिफ़्ट (भूविज्ञान) आम में 3 बातें हैं (यूनियनपीडिया में): मध्य पूर्व, अफ़्रीकी प्लेट, अंग्रेज़ी भाषा

मध्य पूर्व

मध्य पूर्व का राजनीतिक नक्शा मध्य पूर्व (या पूर्व में ज्यादा प्रचलित पूर्व के करीब (Near East)) दक्षिण पश्चिम एशिया, दक्षिण पूर्वी यूरोप और उत्तरी पूर्वी अफ़्रीका में विस्तारित क्षेत्र है। इसकी कोई स्पष्ट सीमा रेखा नहीं है, अक्सर इस शब्द का प्रयोग पूर्व के पास (Near East) के एक पर्याय के रूप में प्रयोग किया जाता, ठीक सुदूर पूर्व (Far East) के विपरित। मध्य पूर्व शब्द का प्रचलन १९०० के आसपास के यूनाइटेड किंगडम में शुरू हुआ। .

ग्रेट रिफ़्ट घाटी और मध्य पूर्व · मध्य पूर्व और रिफ़्ट (भूविज्ञान) · और देखें »

अफ़्रीकी प्लेट

border.

अफ़्रीकी प्लेट और ग्रेट रिफ़्ट घाटी · अफ़्रीकी प्लेट और रिफ़्ट (भूविज्ञान) · और देखें »

अंग्रेज़ी भाषा

अंग्रेज़ी भाषा (अंग्रेज़ी: English हिन्दी उच्चारण: इंग्लिश) हिन्द-यूरोपीय भाषा-परिवार में आती है और इस दृष्टि से हिंदी, उर्दू, फ़ारसी आदि के साथ इसका दूर का संबंध बनता है। ये इस परिवार की जर्मनिक शाखा में रखी जाती है। इसे दुनिया की सर्वप्रथम अन्तरराष्ट्रीय भाषा माना जाता है। ये दुनिया के कई देशों की मुख्य राजभाषा है और आज के दौर में कई देशों में (मुख्यतः भूतपूर्व ब्रिटिश उपनिवेशों में) विज्ञान, कम्प्यूटर, साहित्य, राजनीति और उच्च शिक्षा की भी मुख्य भाषा है। अंग्रेज़ी भाषा रोमन लिपि में लिखी जाती है। यह एक पश्चिम जर्मेनिक भाषा है जिसकी उत्पत्ति एंग्लो-सेक्सन इंग्लैंड में हुई थी। संयुक्त राज्य अमेरिका के 19 वीं शताब्दी के पूर्वार्ध और ब्रिटिश साम्राज्य के 18 वीं, 19 वीं और 20 वीं शताब्दी के सैन्य, वैज्ञानिक, राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक प्रभाव के परिणाम स्वरूप यह दुनिया के कई भागों में सामान्य (बोलचाल की) भाषा बन गई है। कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों और राष्ट्रमंडल देशों में बड़े पैमाने पर इसका इस्तेमाल एक द्वितीय भाषा और अधिकारिक भाषा के रूप में होता है। ऐतिहासिक दृष्टि से, अंग्रेजी भाषा की उत्पत्ति ५वीं शताब्दी की शुरुआत से इंग्लैंड में बसने वाले एंग्लो-सेक्सन लोगों द्वारा लायी गयी अनेक बोलियों, जिन्हें अब पुरानी अंग्रेजी कहा जाता है, से हुई है। वाइकिंग हमलावरों की प्राचीन नोर्स भाषा का अंग्रेजी भाषा पर गहरा प्रभाव पड़ा है। नॉर्मन विजय के बाद पुरानी अंग्रेजी का विकास मध्य अंग्रेजी के रूप में हुआ, इसके लिए नॉर्मन शब्दावली और वर्तनी के नियमों का भारी मात्र में उपयोग हुआ। वहां से आधुनिक अंग्रेजी का विकास हुआ और अभी भी इसमें अनेक भाषाओँ से विदेशी शब्दों को अपनाने और साथ ही साथ नए शब्दों को गढ़ने की प्रक्रिया निरंतर जारी है। एक बड़ी मात्र में अंग्रेजी के शब्दों, खासकर तकनीकी शब्दों, का गठन प्राचीन ग्रीक और लैटिन की जड़ों पर आधारित है। .

अंग्रेज़ी भाषा और ग्रेट रिफ़्ट घाटी · अंग्रेज़ी भाषा और रिफ़्ट (भूविज्ञान) · और देखें »

सूची के ऊपर निम्न सवालों के जवाब

ग्रेट रिफ़्ट घाटी और रिफ़्ट (भूविज्ञान) के बीच तुलना

ग्रेट रिफ़्ट घाटी 10 संबंध है और रिफ़्ट (भूविज्ञान) 10 है। वे आम 3 में है, समानता सूचकांक 15.00% है = 3 / (10 + 10)।

संदर्भ

यह लेख ग्रेट रिफ़्ट घाटी और रिफ़्ट (भूविज्ञान) के बीच संबंध को दर्शाता है। जानकारी निकाला गया था, जिसमें से एक लेख का उपयोग करने के लिए, कृपया देखें:

अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »