लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

ग्रेट ब्रिटेन और तीव्र गति रेल

शॉर्टकट: मतभेद, समानता, समानता गुणांक, संदर्भ

ग्रेट ब्रिटेन और तीव्र गति रेल के बीच अंतर

ग्रेट ब्रिटेन vs. तीव्र गति रेल

ग्रेट ब्रिटेन (अंग्रेज़ी: Great Britain ब्रिटन्) अथवा ब्रिटेन यूरोप में स्थित एक द्वीप है। यह द्वीप, संयुक्त राजशाही देश का सबसे बड़ा हिस्सा है। इंग्लैंड, स्कॉटलैंड और वेल्स इसी द्वीप पर स्थित हैं। ग्रेट ब्रिटेन यूरोप महाद्वीप के उत्तर-पश्चिम स्थित यह बृहत्‌ द्वीप है जिसमें स्कॉटलैंड, वेल्स तथा इंग्लैंड संम्मिलित हैं। 1282 ई. में इग्लैंड ने वेल्स पर विजय प्राप्त की तथा 1707 ई. में स्कॉटलैंड विधानत: इंग्लैड में मिला गया। इन संयुक्त राज्यों का नाम तभी से (1707 ई.) ग्रेट ब्रिटेन पड़ गया। ग्रेट ब्रिटेन प्राचीन रोमन ब्रिटैनिया मेजर शब्द का अनुवाद है। . २०० किलोमीटर प्रति घंटा (१२५ मील प्रति घंटा) से तेज़ चलने वाली पब्लिक यातायात रेल को तीव्र गति रेल माना जाता है। अंतर्राष्ट्रीय रेल संघ के मुताबिक तीव्र गति रेल वह रेल है जो अपने लिये ही निर्धारित रेल पथ पर २५० किलोमीटर प्रति घंटा से तेज़ चलती है और अपग्रेडेड सामान्य रेल पथ पर २०० किलोमीटर प्रति घंटा से तेज़ चलती है। वर्तमान में दुनिया भर में लगभग ३५०० किलोमीटर लंबा तेज गति से चलने वाली रेल के लिये लौहपथ तैयार है जिसमें से १५४० किलोमीटर तो केवल फ़्रांस में ही है। यह यूरोप के तीन चौथाई तीव्र गति रेललाइन के बराबर है। सामान्यत: तीव्र गति रेल अधिकतम २५० किलोमीटर प्रति घंटा एवं ३०० किलोमीटर प्रति घंटा के बीच चलती हैं। दुनिया की सबसे तेज़ रेल लाइन पर चलने वाली का रिकार्ड फ्रान्स की टी जी वी के नाम है जिसने ३ अप्रैल २००७ को ५७४.८ किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चला कर बनाया। वर्तमान में किसी भी प्रकार की दुनिया की सबसे तेज़ चलने वाली रेल का रिकार्ड ५८१ किलोमीटर प्रति घंटा का है जो जापान की जे आर – मैगलेव MLX01 (चुम्बकीय रेल) ने बनाया है। .

ग्रेट ब्रिटेन और तीव्र गति रेल के बीच समानता

ग्रेट ब्रिटेन और तीव्र गति रेल आम में एक बात है (यूनियनपीडिया में): यूरोप

यूरोप

यूरोप पृथ्वी पर स्थित सात महाद्वीपों में से एक महाद्वीप है। यूरोप, एशिया से पूरी तरह जुड़ा हुआ है। यूरोप और एशिया वस्तुतः यूरेशिया के खण्ड हैं और यूरोप यूरेशिया का सबसे पश्चिमी प्रायद्वीपीय खंड है। एशिया से यूरोप का विभाजन इसके पूर्व में स्थित यूराल पर्वत के जल विभाजक जैसे यूराल नदी, कैस्पियन सागर, कॉकस पर्वत शृंखला और दक्षिण पश्चिम में स्थित काले सागर के द्वारा होता है। यूरोप के उत्तर में आर्कटिक महासागर और अन्य जल निकाय, पश्चिम में अटलांटिक महासागर, दक्षिण में भूमध्य सागर और दक्षिण पश्चिम में काला सागर और इससे जुड़े जलमार्ग स्थित हैं। इस सबके बावजूद यूरोप की सीमायें बहुत हद तक काल्पनिक हैं और इसे एक महाद्वीप की संज्ञा देना भौगोलिक आधार पर कम, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक आधार पर अधिक है। ब्रिटेन, आयरलैंड और आइसलैंड जैसे देश एक द्वीप होते हुए भी यूरोप का हिस्सा हैं, पर ग्रीनलैंड उत्तरी अमरीका का हिस्सा है। रूस सांस्कृतिक दृष्टिकोण से यूरोप में ही माना जाता है, हालाँकि इसका सारा साइबेरियाई इलाका एशिया का हिस्सा है। आज ज़्यादातर यूरोपीय देशों के लोग दुनिया के सबसे ऊँचे जीवनस्तर का आनन्द लेते हैं। यूरोप पृष्ठ क्षेत्रफल के आधार पर विश्व का दूसरा सबसे छोटा महाद्वीप है, इसका क्षेत्रफल के १०,१८०,००० वर्ग किलोमीटर (३,९३०,००० वर्ग मील) है जो पृथ्वी की सतह का २% और इसके भूमि क्षेत्र का लगभग ६.८% है। यूरोप के ५० देशों में, रूस क्षेत्रफल और आबादी दोनों में ही सबसे बड़ा है, जबकि वैटिकन नगर सबसे छोटा देश है। जनसंख्या के हिसाब से यूरोप एशिया और अफ्रीका के बाद तीसरा सबसे अधिक आबादी वाला महाद्वीप है, ७३.१ करोड़ की जनसंख्या के साथ यह विश्व की जनसंख्या में लगभग ११% का योगदान करता है, तथापि, संयुक्त राष्ट्र के अनुसार (मध्यम अनुमान), २०५० तक विश्व जनसंख्या में यूरोप का योगदान घटकर ७% पर आ सकता है। १९०० में, विश्व की जनसंख्या में यूरोप का हिस्सा लगभग 25% था। पुरातन काल में यूरोप, विशेष रूप से यूनान पश्चिमी संस्कृति का जन्मस्थान है। मध्य काल में इसी ने ईसाईयत का पोषण किया है। यूरोप ने १६ वीं सदी के बाद से वैश्विक मामलों में एक प्रमुख भूमिका अदा की है, विशेष रूप से उपनिवेशवाद की शुरुआत के बाद.

ग्रेट ब्रिटेन और यूरोप · तीव्र गति रेल और यूरोप · और देखें »

सूची के ऊपर निम्न सवालों के जवाब

ग्रेट ब्रिटेन और तीव्र गति रेल के बीच तुलना

ग्रेट ब्रिटेन 9 संबंध है और तीव्र गति रेल 4 है। वे आम 1 में है, समानता सूचकांक 7.69% है = 1 / (9 + 4)।

संदर्भ

यह लेख ग्रेट ब्रिटेन और तीव्र गति रेल के बीच संबंध को दर्शाता है। जानकारी निकाला गया था, जिसमें से एक लेख का उपयोग करने के लिए, कृपया देखें:

अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »