लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

गोइडेलिक भाषाएँ और स्कॉटिश गैलिक

शॉर्टकट: मतभेद, समानता, समानता गुणांक, संदर्भ

गोइडेलिक भाषाएँ और स्कॉटिश गैलिक के बीच अंतर

गोइडेलिक भाषाएँ vs. स्कॉटिश गैलिक

गोइडेलिक भाषाएँ (Goidelic languages) या गेयलिक भाषाएँ (Gaelic languages) ब्रिटेन व आयरलैण्ड में बोली जाने वाली द्वीपीय केल्टी भाषा-परिवार की दो में से एक उपशाखा का नाम है (दूसरी ब्रिटोनिक भाषाएँ हैं)। गोइडेलिक शाखा में आयरलैण्ड की आयरिश भाषा, मैन के द्वीप पर बोली जाने वाली मैन्क्स भाषा और स्कॉटलैण्ड में बोली जाने वाली स्कॉटिश गेयलिक भाषा शामिल हैं। किसी ज़माने में आयरलैण्ड से मैन के द्वीप से होते हुए स्कॉटलैण्ड तक इन भाषाओं की उपभाषा सतति हुआ करती थी लेकिन अंग्रेज़ी के दबाव से यह विलुप्ति के समीप आ गई। कई प्रयासों के बाद इसकी तीन अस्तित्ववान भाषाएँ कुछ हद तक पुनर्जीवित हो पाई हैं। . स्कॉटिश गैलिक, जिसे कभी कभी गैलिक Gàidhlig भी कहा जाता है, एक सेल्टिक भाषा है जिसका प्रारंभ स्कॉटलैंड में हुआ। सेल्टिक भाषा की शाखा गोएडलिक भाषाओं में से एक गैलिक का उद्भव आयरिश भाषा की ही तरह मध्य आयरिश से हुआ। यूनाइटेड किंगडम के २०११ की जनगणना के अनुसार कुल ५७,३७५ स्कॉटिस लोग (१.१%) उस वक्त तक स्कॉटिश गैलिक भाषा बोल सकते थे। जनगणना के नतीजों के अनुसार २००१ के बाद से गैलिक भाषा बोलने वालों की संख्या में १२७५ वक्ताओं की कमी आई है। ८७०५६ लोगों ने गैलिक से संबंधित किसी भी तरह का ज्ञान होने की बात कही जो कि २००१ के ९३२८२ के आंकणों से ६२२६ कम है। इस कमी के बावजूद इस भाषा को बचाने का कार्य जारी है और २० वर्ष से कम आयु के गैलिक बोलने वाले वक्ताओं की संख्या में बढोत्तरी हुई है। from the Council of Europe.

गोइडेलिक भाषाएँ और स्कॉटिश गैलिक के बीच समानता

गोइडेलिक भाषाएँ और स्कॉटिश गैलिक आम में 4 बातें हैं (यूनियनपीडिया में): स्कॉट्लैण्ड, आयरिश भाषा, केल्टी भाषाएँ, अंग्रेज़ी भाषा

स्कॉट्लैण्ड

स्काटलैंड यूनाइटेड किंगडम का एक देश है। यह ग्रेट ब्रिटेन का उत्तरी भाग है। यह पहाड़ी देश है जिसका क्षेत्रफल ७८,८५० वर्ग किमी है। यह इंगलैंड के उत्तर में स्थित है। यहां की राजधानी एडिनबरा है। ग्लासगो यहाँ का सबसे बड़ा शहर है। स्कॉटलैण्ड की सीमा दक्षिण में इंग्लैंड से सटी है। इसके पूरब में उत्तरी सागर तथा दक्षिण-पश्चिम में नॉर्थ चैनेल और आयरिश सागर हैं। मुख्य भूमि के अलावा स्कॉटलैण्ड के अन्तर्गत ७९० से भी अधिक द्वीप हैं। यूँ तो स्कॉटलैंड यूनाइटेड किंगडम के अधीन एक राज्य है लेकिन यहाँ का अपना मंत्रिमंडल है। यहाँ की मुद्रा का रंग और उस पर बने चित्र भी लंदन के पौंड से कुछ अलग है। लेकिन उनकी मान्यता और मूल्य दोनों ही पौंड के समान है। यहाँ घूमने और लोगों से बात करने पर पता चलता है कि यहाँ के लोग इंग्लैंड सरकार से थोड़े से खफा रहते हैं। .

गोइडेलिक भाषाएँ और स्कॉट्लैण्ड · स्कॉटिश गैलिक और स्कॉट्लैण्ड · और देखें »

आयरिश भाषा

आयरिश (अंग्रेज़ी: Irish) (मूल नाम: Gaeilge, teanga na Gaeilge, Ghaelacha) भारोपीय परिवार की एक गोइदेलिक भाषा है, जिसका उद्भव आयरलैंड में हुआ और आयरिश लोगों द्वारा बोली जाती है। आज आयरिश भले ही केवल आयरिश जनसंख्या के एक छोटे समुदाय द्वारा बोली जाती हो, लेकिन यह आयरिश राज्य के निवासियों के जीवन में एक महत्वपूर्ण प्रतीकात्मक भूमिका अदा करता है, जिसका इस्तेमाल देश भर में मीडिया, निजी संदर्भों और सामाजिक स्थितियों में किया जाता है। इसे आयरलैंड गणतंत्र की राष्ट्रीय और पहली आधिकारिक भाषा के रूप में संवैधानिक दर्जा प्राप्त है, इसके अलावा इसे यूरोपीय संघ के एक आधिकारिक भाषा के रूप में दर्जा प्राप्त है। आयरिश को उत्तरी आयरलैंड में भी आधिकारिक तौर पर अल्पसंख्यक भाषा का दर्जा प्राप्त है। .

आयरिश भाषा और गोइडेलिक भाषाएँ · आयरिश भाषा और स्कॉटिश गैलिक · और देखें »

केल्टी भाषाएँ

केल्टी भाषाएँ (अंग्रेज़ी: Celtic languages) या सेल्टी भाषाएँ, जिन्हें अंग्रेज़ी में केल्टिक या सेल्टिक कहा जाता है, हिन्द-यूरोपी भाषा परिवार की एक उपशाखा है जिसकी बोलियाँ यूरोप के पश्चिमोत्तरी छोर के कुछ हिस्सों में बोली जाती हैं। इनका विस्तार विषेश रूप से आयरलैंड, स्कॉटलैंड, वेल्ज़, मैन के द्वीप (आइल ऑफ़ मैन) और फ़्रान्स के ब्रिटनी क्षेत्र में है। यहाँ से बहुत से लोग दक्षिण अमेरिका के आरजेनटीना देश के कुछ भागों में भी जा बसे थे इसलिये कुछ हद तक केल्टी बोलियाँ वहाँ भी बोली जाती हैं।, George L. Campbell, pp.

केल्टी भाषाएँ और गोइडेलिक भाषाएँ · केल्टी भाषाएँ और स्कॉटिश गैलिक · और देखें »

अंग्रेज़ी भाषा

अंग्रेज़ी भाषा (अंग्रेज़ी: English हिन्दी उच्चारण: इंग्लिश) हिन्द-यूरोपीय भाषा-परिवार में आती है और इस दृष्टि से हिंदी, उर्दू, फ़ारसी आदि के साथ इसका दूर का संबंध बनता है। ये इस परिवार की जर्मनिक शाखा में रखी जाती है। इसे दुनिया की सर्वप्रथम अन्तरराष्ट्रीय भाषा माना जाता है। ये दुनिया के कई देशों की मुख्य राजभाषा है और आज के दौर में कई देशों में (मुख्यतः भूतपूर्व ब्रिटिश उपनिवेशों में) विज्ञान, कम्प्यूटर, साहित्य, राजनीति और उच्च शिक्षा की भी मुख्य भाषा है। अंग्रेज़ी भाषा रोमन लिपि में लिखी जाती है। यह एक पश्चिम जर्मेनिक भाषा है जिसकी उत्पत्ति एंग्लो-सेक्सन इंग्लैंड में हुई थी। संयुक्त राज्य अमेरिका के 19 वीं शताब्दी के पूर्वार्ध और ब्रिटिश साम्राज्य के 18 वीं, 19 वीं और 20 वीं शताब्दी के सैन्य, वैज्ञानिक, राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक प्रभाव के परिणाम स्वरूप यह दुनिया के कई भागों में सामान्य (बोलचाल की) भाषा बन गई है। कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों और राष्ट्रमंडल देशों में बड़े पैमाने पर इसका इस्तेमाल एक द्वितीय भाषा और अधिकारिक भाषा के रूप में होता है। ऐतिहासिक दृष्टि से, अंग्रेजी भाषा की उत्पत्ति ५वीं शताब्दी की शुरुआत से इंग्लैंड में बसने वाले एंग्लो-सेक्सन लोगों द्वारा लायी गयी अनेक बोलियों, जिन्हें अब पुरानी अंग्रेजी कहा जाता है, से हुई है। वाइकिंग हमलावरों की प्राचीन नोर्स भाषा का अंग्रेजी भाषा पर गहरा प्रभाव पड़ा है। नॉर्मन विजय के बाद पुरानी अंग्रेजी का विकास मध्य अंग्रेजी के रूप में हुआ, इसके लिए नॉर्मन शब्दावली और वर्तनी के नियमों का भारी मात्र में उपयोग हुआ। वहां से आधुनिक अंग्रेजी का विकास हुआ और अभी भी इसमें अनेक भाषाओँ से विदेशी शब्दों को अपनाने और साथ ही साथ नए शब्दों को गढ़ने की प्रक्रिया निरंतर जारी है। एक बड़ी मात्र में अंग्रेजी के शब्दों, खासकर तकनीकी शब्दों, का गठन प्राचीन ग्रीक और लैटिन की जड़ों पर आधारित है। .

अंग्रेज़ी भाषा और गोइडेलिक भाषाएँ · अंग्रेज़ी भाषा और स्कॉटिश गैलिक · और देखें »

सूची के ऊपर निम्न सवालों के जवाब

गोइडेलिक भाषाएँ और स्कॉटिश गैलिक के बीच तुलना

गोइडेलिक भाषाएँ 11 संबंध है और स्कॉटिश गैलिक 7 है। वे आम 4 में है, समानता सूचकांक 22.22% है = 4 / (11 + 7)।

संदर्भ

यह लेख गोइडेलिक भाषाएँ और स्कॉटिश गैलिक के बीच संबंध को दर्शाता है। जानकारी निकाला गया था, जिसमें से एक लेख का उपयोग करने के लिए, कृपया देखें:

अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »