लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

गैलापागोस द्वीपसमूह और फ्लोरियाना (गैलापागोस)

शॉर्टकट: मतभेद, समानता, समानता गुणांक, संदर्भ

गैलापागोस द्वीपसमूह और फ्लोरियाना (गैलापागोस) के बीच अंतर

गैलापागोस द्वीपसमूह vs. फ्लोरियाना (गैलापागोस)

गैलापागोस द्वीप समूह (आधिकारिक नाम: Archipiélago de Colón; अन्य स्पेनिश नाम: Islas de Colón या Islas Galápagos) प्रशांत महासागर में भूमध्य रेखा के आसपास फैले ज्वालामुखी द्वीपों का एक द्वीपसमूह है, जो महाद्वीपीय ईक्वाडोर के 972 किमी पश्चिम में स्थित है। यह एक यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल है: वन्यजीवन इसकी सबसे प्रमुख विशेषता है। गैलापागोस द्वीप समूह ईक्वाडोर के गैलापागोस प्रांत का निर्माण करते हैं साथ ही यह देश की राष्ट्रीय उद्यान प्रणाली का हिस्सा हैं। इस द्वीप की प्रमुख भाषा स्पेनिश है। इस द्वीपों की जनसंख्या 40000 के आसपास है, जिसमें पिछले 50 वर्षों में 40 गुना वृद्धि हुई है। भौगोलिक रूप से यह द्वीपसमूह नये हैं और स्थानीय प्रजातियों की अपनी विशाल संख्या के लिए प्रसिद्ध है, जिनका चार्ल्स डार्विन ने अपने बीगल के खोजी अभियान के दौरान अध्ययन किया था। उनकी टिप्पणियों और संग्रह ने डार्विन के प्राकृतिक चयन द्वारा क्रम-विकास के सिद्धांत के प्रतिपादन में योगदान दिया। विश्व के नये सात आश्चर्य फाउंडेशन द्वारा गैलापागोस द्वीपसमूह को प्रकृति के सात नए आश्चर्यों में से एक के लिए एक उम्मीदवार के रूप में सूचीबद्ध किया गया था। फ़रवरी 2009 तक द्वीप की श्रेणी, समूह बी में द्वीपसमूह की वरीयता प्रथम थी। . फ्लोरियाना द्वीप डाक बैरलफ्लोरियाना द्वीप को इसका यह नाम ईक्वाडोर के पहले राष्ट्रपति जुआन जोस फ्लोरेस के नाम से मिला है जिनके शासनकाल के दौरान गैलापागोस द्वीपसमूह को ईक्वाडोर के अधिकार क्षेत्र में शामिल किया गया था। द्वीप को पहले इंग्लैंड के चार्ल्स द्वितीय के नाम पर चार्ल्स नाम से जाना जाता था। द्वीप को कोलंबस के एक तीव्रगामी पोत (कैरावल) सांता मारिया के नाम पर सांता मारिया द्वीप भी कहा जाता है। फ्लोरियाना द्वीप का क्षेत्रफल 173 वर्ग किलोमीटर (66.8 वर्ग मील) और अधिकतम ऊंचाई 640 मीटर (2,100 फुट) है। फ्लोरियाना द्वीप का मानव इतिहास सबसे दिलचस्प है साथ ही यह उन द्वीपों में से एक है जिन पर मानव ने सबसे पहले रहना शुरु किया। राजहंस और हरे समुद्री कछुओं द्वीप पर अपने घोंसले (दिसंबर से मई) बनाते हैं। एक समुद्री पक्षी "पटापैगाडा" या गैलापागोस पितरेल यहाँ पाया जाता है, जो अपने जीवनकाल का अधिकांश भूमि से दूर रहकर बिताता है। 18 वीं सदी से ही व्हेल शिकारियों नें डाकघर खाड़ी (पोस्ट ऑफिस बे) में, एक लकड़ी का पीपा (बैरल) रखा था जिसका प्रयोग डाकघर के रूप में किया जाता था और यहाँ से डाक को उठाकर उन पोतों के माध्यम जो यूरोप और संयुक्त राज्य अमेरिका को वापस लौट रहे होते थे को यूरोप और संयुक्त राज्य अमेरिका में उसके गंतव्य तक पहुँचाया जाता था। "डेविल्स् क्राउन", जो पानी के नीचे एक ज्वालामुखी शंकु है, में प्रवाल संरचनायें पाई जाती हैं। .

गैलापागोस द्वीपसमूह और फ्लोरियाना (गैलापागोस) के बीच समानता

गैलापागोस द्वीपसमूह और फ्लोरियाना (गैलापागोस) आम में एक बात है (यूनियनपीडिया में): ईक्वाडोर

ईक्वाडोर

ईक्वाडोर, आधिकारिक तौर पर इक्वाडोर गणराज्य (शाब्दिक रूप से, "भूमध्य रेखा का गणराज्य"), दक्षिण अमेरिका में स्थित एक प्रतिनिधि लोकतांत्रिक गणराज्य है। देश के उत्तर में कोलंबिया, पूर्व और दक्षिण में पेरू और पश्चिम की ओर प्रशांत महासागर स्थित है। यह एक दक्षिण अमेरिका में उन दो देशों (अन्य चिली) में से है, जिसकी सीमाएं ब्राजील के साथ नहीं मिलती है। देश के हिस्से में मुख्य भूमि के पश्चिम में प्रशांत महासागर में स्थित गालापोगोस द्वीप भी आते हैं। भूमध्य रेखा, जिसके आधार पर देश का नाम रखा गया है, इक्वाडोर को दो भागों में विभाजित करती है। इसकी राजधानी क्विटो और सबसे बड़ा शहर गुआयाकिल है। .

ईक्वाडोर और गैलापागोस द्वीपसमूह · ईक्वाडोर और फ्लोरियाना (गैलापागोस) · और देखें »

सूची के ऊपर निम्न सवालों के जवाब

गैलापागोस द्वीपसमूह और फ्लोरियाना (गैलापागोस) के बीच तुलना

गैलापागोस द्वीपसमूह 90 संबंध है और फ्लोरियाना (गैलापागोस) 6 है। वे आम 1 में है, समानता सूचकांक 1.04% है = 1 / (90 + 6)।

संदर्भ

यह लेख गैलापागोस द्वीपसमूह और फ्लोरियाना (गैलापागोस) के बीच संबंध को दर्शाता है। जानकारी निकाला गया था, जिसमें से एक लेख का उपयोग करने के लिए, कृपया देखें:

अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »